माउंट आबू कैंट(राजस्थान)-
गढ़वाल राइफल्स की एक टुकड़ी अपना 35 वीं स्थापना दिवस मना रही है,ये है भारतीय सेना की गौरवशाली रेजिमेंट की 19 वीं बटालियन दि गढ़वाल राइफल्स,जो कि वर्तमान में राजस्थान के अन्तिम छोर में स्थित माउंट आबू कैंट में सेवा दे रही है।
इस बटालियन की स्थापना 05 नवम्बर,1987 को गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट केंद्र लैंसडौन में तत्कालीन लेफ्टिनेंट कर्नल राजेन्द्र सिंह रावत,वी एस एम,कमांडिंग ऑफिसर के नेतृत्व में हुई थी।10 नवम्बर,1987 को बटालियन के कुछ नुमाइंदे विक्टोरिया क्रास गबर सिंह कैम्प कोटद्वार प्रस्थान हुए ।धीरे धीरे कोटद्वार में अन्य बटालियनो से सैनिकों का जमावड़ा होता रहा,जब तक कि बटालियन की संख्या पूरी नहीं हुई।10 नवम्बर 1987 से 01जुलाय 1988 तक बटालियन कोटद्वार में ही अपनी तैयारी करती रही।02 जुलाई 1988 से 17 सितंबर 1990 तक बटालियन जम्मू में स्थित खारिया नामक स्थान पर सेमी फील्ड लोकेशन में अपनी सेवाएं देती रही।उसके बाद बटालियन को 22 सितम्बर 1990 से 22 अगस्त 1993 तक डामडिग,पश्चिम बंगाल में तैनाती रही।पुनः बटालियन को 29 अगस्त 1993 से 20 अगस्त 1996तक खारिया,जम्मू की लोकेशन मिली जहाँ कि बटालियन पहले भी तैनात थी।05 सितंबर 1996 से 11 अक्टूबर 1998 तक बटालियन बटालिक सेक्टर,जम्मू-कश्मीर में सक्रिय रही।12 अक्टूबर 1998 से 29 नवम्बर 2001 तक पंजाब प्रांत के फिरोजपुर कैंट में नियुक्त किया गया।10 दिसम्बर 2001 से 22 मार्च 2002 तक लीमाकौग मणिपुर में रही।25 मार्च 2002 से 30 मार्च 2005 तक तुलिहाल कैम्प,मणिपुर में ऑपरेशन में रही।12 मार्च 2005 से 12 दिसम्बर 2007 तक कानपुर कैंट,उत्तर प्रदेश में तैनात रही।13 दिसम्बर 2007 से 23 जनवरी 2010 तक अरुणाचल प्रदेश में रही।24 जनवरी 2010 से 10 मार्च 2013 तक उत्तराखंड के पिथौरागढ छावनी में तैनाती रही।वहीं बटालियन ने अपना सिल्वर जुबली भी मनाया।मार्च 2013 से मई 2016 तक यूनिट उधमपुर,जम्मू-कश्मीर में रही।
तत्पश्चात बटालियन जून 2016 से मई 2019 तक राजस्थान के सूरतगढ में शांतिकाल में बिताये।जून 2019 से अप्रैल 2021 तक कुपवाड़ा सेक्टर,जम्मू-कश्मीर के अग्रिम चौकियों पर सक्रिय रूप से भागीदार रही।अब अप्रैल 2021 से वर्तमान समय तक राजस्थान के माउंट आबू कैंट में शांतिकाल में अपना 35 वा स्थापना दिवस धूमधाम से मना रही है।
04/11/2022 को बटालियन के परेड ग्राउंड में सभी ऑफिसर,जे सी ओज जवानों व उनके परिवारजनों का रात्रिकालीन सामूहिक भोज ( बड़ा खाना) आयोजित किया गया है,सामूहिक भोज से पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम,नाटक व मनोरंजन भी चल रहा है।बटालियन का दूरस्थ क्षेत्र में तैनाती के कारण बाहरी व पूर्व सैनिक शामिल न हो सके।
इस स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर अवकाशप्राप्त राजेन्द्र सिंह रावत आमंत्रित किए गये हैं जो कि इस बटालियन के संस्थापक भी हैं।जिन्होंने आज ही के दिन इस बटालियन की नींव रखी थी।ब्रिगेडियर अवकाशप्राप्त राजेन्द्र सिंह रावत,वी एस एम देहरादून के ही निवासी हैं।
.
Leave a comment