समूण फाउंडेशन ने गरीबों को कम्बल देकर, ठंड से दिलाई राहत

उत्तराखंड में दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा और समाजसेवा के कार्यों में अग्रणी रहने वाली सामाजिक संस्था समूण फाउंडेशन ने नया साल 2023 कुछ इसी तरह मनाया. समूण फाउंडेशन ने ऋषिकेश की कोयल घाटी, IDPL, हनुमान मंदिर, चंद्रभागा पुल व ऋषिकेश बाजार जैसी जगहों की कड़कड़ाती ठंड में सड़कों पर रहने वाले बेसहारा व बेघर लोगों को कंबल भेंट किए।

बता दें कि सामाजिक संस्था समूण फाउंडेशन विभिन्न त्योहारों के अवसर पर इस तरह के सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है, जिसकी वजह से समाज में बेसहारा लोगों को काफी मदद मिलती है नए साल के मौके पर भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।

समूण फाउंडेशन के इस कंबल वितरण ड्राइव में समूण फाउंडेशन की ओर से भगवान सिंह पंवार, प्रवीण सिंह चौहान, गगन जोशी, शांति प्रसाद जोशी, जितेंद्र जड़धारी व विनोद जेठूडी शामिल रहे।

Published by


Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started