दादा-दादी को पोते-पोती के साथ समय बिताने से जो सुख मिलता है, उसका कोई सानी नहीं। यह रिश्ता बेहद खास और अनमोल होता है। खास कर पोती का स्नेह अलग ही एहसास देता है। पोती को खिलखिलाता देखकर दादा-दादी जैसे फिर से जी उठते हैं। बात जब पोती के पहले जन्मदिन की हो, तो जैसे वो दिन दादा-दादी के लिए त्योहार हो जाता है।

आज 06 जनवरी 2023 को प्रान्शी का प्रथम जन्म दिवस है।06/01/2022 को जन्मी प्रान्शी सेना अस्पताल देहरादून में जन्मावतरण हुआ था।उसका प्रथम जन्म दिन वसुन्धरा एन्क्लेव,कारगी रोड़ देहरादून में मनाया जा रहा है।

प्रान्शी के माता पिता प्रदीप रावत व सीमा रावत वर्तमान में दिल्ली में सेवारत हैं।उसके दादा दादी प्रभुपाल सिंह रावत व कपोत्री रावत देहरादून में ही रहते हैं,इसलिए प्रथम जन्मदिन भी देहरादून में ही मनाया जा रहा है।
इस समारोह में ज्यादा भीड़ भाड़ नहीं है सिर्फ नजदीकी निवासरत पारिवारिक मित्र ही आमंत्रित किये हैं। आजकल सर्द रात होने के कारण केक काटने का कार्यक्रम व भोजन दोपहर का ही रखा गया है।इस कार्यक्रम में उसके ताऊ का परिवार के बच्चे सृष्टि,शिशिर व उसका सगा भाई सक्षम भी सम्मिलित है।अन्य भाई बहनों में सारांश मेधावी भी सरीक हुए हैं।

प्रातः दस बजे सर्वप्रथम गणेश पूजन तत्पश्चात प्रान्शी के वर्षफल का पूजन आचार्य पवन कुमार बौडाई जी द्वारा किया गया।इस अवसर पर उसके मामा,मामी,नाना,नानी व उनके बच्चे भी इस सुअवसर के प्रत्यक्षदर्शी रहे।
उसके ताऊ,ताई ने भी बच्ची को खूब बढ़िया साइकिल का तोहफा दिया तथा बच्चे की दीर्घायु की कामना की।उसकी दादी ने भी उसे अपना लाड़ भरा प्यार देकर आशीर्वाद दिया।
केक काटते वक्त उसके जन्म से लेकर क्रमशः उसके जन्म के एक महीने से बारह महीनों की फोटो प्रदर्शित की।
अन्य रिश्तेदारों व सगे सम्बन्धियो ने भी तोहफे की भरमार लगा दी,जिनमें रामपाल सिंह नेगी ,बलवंत सिंह रावत,दीपक रावत,भानियावाला से आये सभी लोगों ने अपना आशीर्वाद दिया। सर्द मौसम में भी बच्चे को अपने जन्मदिन पर खुशी का इजहार हो रहा था,ऐसा उसके चेहरे से साफ झलक रहा था।
दोपहर में भोजन का विशेष प्रबंध किया गया था,जिसे मेहमानों ने बड़े चाव से खाया व खूब भाया।
प्रान्शी की बुआ भी बच्ची के लिए खूब सारा व प्यारा तोहफा लेकर आयी,साथ में दीपक रावत,सारांश,मेधावी भी प्रसन्नचित्त मुद्रा में नजर आ रहे थे। इस अवसर पर हमारे पितृ ब्राह्मण राजदर्शन मैन्दोला व उनका परिवार,दिनेश गुंसाई का परिवार, तथा वसुन्धरा एन्क्लेव,कारगी रोड़ परिवार ने गढ़वाली गानों की खूब धूम रही तथा लोग खूब नाचगान के साथ मनोरंजन करते रहे।रहे।
शाम चार बजे तक मेहमानों की आवाजाही चलती रही।इसी के साथ जन्मदिन समारोह सम्पन्न हुआ।
Leave a comment