दर्दनाक हादसा: गाजियाबाद पर्यटकों की कार गहरी खाई में गिरी,तीन की मौत,एक घायल

देहरादून:आज सुबह-सुबह कालसी सहिया मोटर मार्ग पर एक कार खाई में जा गिरी। आज सुबह उत्तराखंड के देहरादून जनपद के कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हो गया है, वहीं इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत की सूचना है, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।

कालसी सहिया मोटर मार्ग पर आज सुबह एक कार खाई में जा गिरी। वहीं कार में चार लोग सवार थे। जिसमें से तीन की मौत की खबर सामने आ रही है। जबकि एक घायल भी हुआ है। इसमें एक महिला व दो पुरुष की मौत हुई, जबकि एक पुरुष घायल हुआ है।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों और घायल को खाई से निकालने का काम किया जा रहा है। सभी घायल और मृतक दिल्ली और गाजियाबाद के निवासी बताए जा रहे हैं।

Published by


Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started