पिथौरागढ़। एक ही परिवार की तीन महिलाओं की धारदार हथियार से हत्या किए जाने के बाद क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी।
सूचना मिलने पर पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और तीनों शवों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
यह मामला पिथौरागढ़ के गंगालीहाट के बुरसम गांव का है।
संतोष राम के एक व्यक्ति द्वारा अपनी ताई, बहन, व भाभी की हत्या कर दी है। घटना के बाद से संतोष राम पुत्र मोहन राम मौके से फरार हो गया।
मृतको के नाम हेमंत देवी रामादेवी माया देवी निवासी डूनी बताये जा रहे हैं। बहरहाल पुलिस अब मामले की जांच में जुटी हुई है। और फरार हत्यारोपी की तलाश की जा रही है।
Leave a comment