रुड़की: भगवानपुर के मानक मजरा गांव में गुलदार ने तीन युवकों पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है की दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं एक युवक को हल्की चोट आई है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात को नवाब व मोनिश और साजेब आम के बाग की रखवाली कर रहे थे। इसी बीच गुलदार ने युवाओं पर पंजों और दांतो से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। इस हमले में मोनिश और नवाब गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके साथ ही साजेब को कम चोटें आईं हैं।
Leave a comment