भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व मंडल उपाध्यक्ष सिमरन गाबा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

ऋषिकेश : भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व मंडल उपाध्यक्ष सिमरन गाबा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सिमरन के पति ने भी तीन माह पूर्व कीटनाशक पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था।
पूर्व मंडल उपाध्यक्ष सिमरन गाबा की गुरुवार की देर रात घर की बालकनी से गिरकर मौत हो गई। परिवार के लोग उन्हें राजकीय चिकित्सालय लेकर आए थे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिमरन की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के0आर0 पांडेय ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक इस मामले में कोई शिकायत पत्र किसी भी पक्ष की ओर से नही मिला है। सिमरन गाबा महिला मोर्चा की मंडल उपाध्यक्ष थी, बीते दिनों किसी विवाद के चलते संगठन की ओर से उन्हें पद मुक्त कर दिया गया था।

Published by


Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started