देहरादून : एसपी विजिलेंस रेनू लोहानी ने अपने पति पर मारपीट वा हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। इस मामले में पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने दून अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉo अमित शाह के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुक़दमा कर लिया है।
विजिलेंस में तैनात एएसपी रेनू लोहनी ने अपने पति डॉ पति के खिलाफ जानलेवा सहित अन्य धाराओं में कोतवाली पटेलनगर में 17 मई को मुक़दमा पंजीकृत करवाया है।
एसपी रेनू लोहानी के पति दून मेडिकल कॉलेज में डेंटल विभाग के एचओडी है।
दूसरी ओर केस दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए पति ने कोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे लिया है। जिला जज प्रदीप पंत की कोर्ट से उनको स्टे मिला है।
एसपी रेनू ने बताया कि 17 मई को उन्हें नैनीताल जाना था। वह अपने ऊनी कपड़े लेने के लिए ससुर डीएल शाह के साथ पति के सरकारी आवास में गई।
वहां पहुंची तो पति डॉक्टर अमित शाह घर में मौजूद थे। एसपी ने उनसे ऑफिस नहीं जाने को लेकर पूछा तो आरोप है कि इस दौरान डॉक्टर आग बबूला हो गए। पिता ने बेटे को रोका। डॉक्टर शाह ने आपा खोते हुए पिता से गाली- गलौच शुरू कर दी। एएसपी रेनू ने रोकना चाह तो आरोपी ने गाली- गलौच की।
आरोप है कि पीड़िता पर घूसे से हमला किया गया। फिर बाल पकड़कर कमरे से बाहर ले आए। इसके बाद कमरे में रखी तलवार निकालकर जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। आरोप है डाक्टर अमित ने कीचन में गए वहां से चाकू लाकर हमला किया। अपने बचाव के लिए एक कमरे में घुस गई और एसपी सिटी को मदद के लिए फोन किया।
आरोप है कि इसके बाद डॉक्टर अमित शाह घर से चले गए। एसपी ने मदद के लिए डॉक्टर अनिल जोशी को बुलाया। जब तक वह पहुंचे एएसपी रेनू लोहनी बेहोश हो चुकी थी।
एसपी की तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर में पति अमित शाह के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया दूसरी और पति अमित शाह ने कोर्ट से अग्रिम जमानत मांगी है, जो मंजूर हो गई।
एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया 17 मई को यह मुकदमा पंजीकृत हुआ है।
इसमें 307,504,506, और 323एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। इस मामले में विवेचना पटेलनगर थाना स्तर पर चल रही है। घटना के संबध में हर पक्ष की बारीकी से जांच की जा रही है।
Leave a comment