रिपोर्ट: शिवाली
कोटद्वार। भारत सरकार के आदेशों के क्रम में 26 जून को मादक पदार्थों के दुरुपयोग व अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस के अवसर पर उत्तराखंड राज्य में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 12 से 26 जून तक नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के क्रम में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार शेखर चन्द सुयाल, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन विभव सैनी के पर्यवेक्षण में सीआईयू टीम द्वारा सार्वजनिक स्थलों टैक्सी स्टैंड पर नशे से होने वाले दुष्परिणाम के संबंध में जागरूक अभियान चलाया गया और जनता को मौखिक रूप से इसके दुष्परिणामों से अवगत कराया गया।
Leave a comment