गाजियाबाद जब से कमिश्रेरट बनी है, अपराध की दुनिया में महानगर का नाम सुर्खियों में
गाजियाबाद। साहिबाबाद थाने अर्न्तगत अर्थला कॉलोनी में आज सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब सोमवती अपने घर के पास कूड़ा डालने के लिए निकली। दो नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें अपना निशाना बनाते हुए उनके कान काटकर सोने के कुंडल लूट लिए और फरार हो गए। वारदात के बाद दोनों बदमाश पैदल आए हुए थे।

वारदात से पूरे क्षेत्र में भय का महौल बना हुआ। मौके पर पहुंच कर साहिबाबाद पुलिस ने घटना की जानकारी ली और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगलाना शुरु किया। सोमवती ने बताया कि सुबह लगभग साढ़े पांच बजे मैं अपने घर से कूड़ा डालने जा रही थी, कि दो लोग नकाबपोश पीछा करते आए और पास आकर कहा राम-राम, और मेरा कान काटा और सोने के कुंडल छीन कर ले गए। शोर मचाने के बाद दोनों बदमाश भागने में सफल हो गए। आरोप है कि सुबह से पुलिस के अधिकारी एफआईआर दर्ज करने के लिए इधर से उधर घुमाते रहे। थानाध्यक्ष साहिबाबाद का कहना है पुलिस इस की मामले की जांच कर रही है। एफआईआर दर्ज कराने में लगे कई घंटे ।

बदमाशों ने बदला लूट का समय व तरीका पहले बदमाश रातों में लूट करने की योजना बनाते थे लेकिन अब बदमाशों ने रात का समय बदलकर सुबह सुबह लूट व वारदात करने का समय बना लिया है। बताते दें ये समय पुलिस मैन्युअल में नींद का है। इसका फायदा उठाकर बदमाश अपने मंसूबे में कामयाब हो जाते हैं।

जिले में ऐसी वारदात हो गई है आम गाजियाबाद जब से कमिश्रेरट बनी है। अपराध की दुनिया में महानगर का नाम तेजी से उपर आ रहा है। बदमाश रोजाना पुलिस की नाक के नीचे वारदात कर रहे हैं और पुलिस कोई प्रभावी कदम नहीं उठा पा रही है। आरोप है कि पुलिस चैकिंग के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ती करती नजर आ रही है। पहले भी इस तरह की वारदातें हो चुकी हैं लेकिन पुलिस के हाथ खाली के खाली हैं।



Leave a comment