प्रधानमन्त्री मातृ वंदना योजना 31अगस्त तक होगा पंजीकरण, राशि दो किस्तों में जारी

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में ऐसी गर्भवती व धात्री महिलाएं, जिनके द्वितीय प्रसव में बालिका का जन्म एक अप्रैल 2022 या इसके बाद बाद हुआ, उन सभी बालिकाओं के पंजीकरण की अंतिम तिथि अब 31 अगस्त कर दी गई है। सचिव महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास हरि चंद्र सेमवाल ने यह जानकारी दी। सचिव सेमवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना 2.0 उत्तराखंड में भी संचालित है।
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में पात्र महिलाओं के गर्भवती होने पर आंगनबाड़ी अथवा स्वास्थ्य केंद्र में पंजीकरण एवं न्यूनतम एक प्रसव पूर्व सेवा प्राप्त करने, प्रथम बच्चे का का जन्म पंजीकरण कराने व बच्चे का टीकाकरण का प्रथम चक्र पूर्ण होने पर पांच हजार रुपये की राशि दो किस्तों में देने का प्रविधान है। द्वितीय बालिका के जन्म पर छह हजार रुपये की राशि दी जाती है।

Published by


Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started