गायत्री परिवार शांतिकुंज मुंबई में जनवरी 2024 में गायत्री अश्वमेध महायज्ञ का आयोजन करेगा। यह आयोजन मायानगरी मुंबई के लोगों में आध्यात्मिकता और भारतीय संस्कृति की ओर कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित करने के साथ लोगों को भारत की जड़ों से जोड़ने का कार्य करेगा।

2024 में होने वाले यज्ञ के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करने होंगे। इस महायज्ञ में बड़ी संख्या में देश के कोने कोने से लोग आयेंगे।
गायत्री तीर्थ शांतिकुंज के तत्वावधान में मायानगरी मुंबई में अगले साल 23 से 28 जनवरी तक 1008 कुंडीय अश्वमेध गायत्री महायज्ञ होगा।


पहली बार महिला टोली अश्वमेध महायज्ञ संपन्न कराएगी। इससे माध्यम से नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने महायज्ञ में सहयोग का आह्वान किया। इसके लिए उन्होंने टोलियां बनाकर लोगों से संपर्क करने पर जोर दिया।
Leave a comment