समाजसेविका सीमा सिंह ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल

गाज़ियाबाद:बढ़ती ठंड से आदित्य वर्सिटी झुगी- झोपड़ियों सड़क के किनारे ठिठुर रहे गरीब असहायों के बीच महरौली की रहने वाली समाजसेविका सीमा सिंह ने कंबल वितरण किया।

सोमवार को आदित्य वर्सिटी, झुगी झोपड़ियों में रहने वाले असहायों के बीच कंबल वितरण करना एक साहसिक कदम है। रात के अंधेरे में जब सारा जहां ठंड से अपने घरों में दुबके हों ऐसी परिस्थिति में असहायों की सुधि लेने की समाज सेविका ने बहार निकल गरीबों का दर्द समझ गरीबों व असहायों के बीच कंबल बांटे।

कंबल वितरण के दौरान समाजसेविका ने कहा कि गरीबों व असहायों को मदद करना मेरी नियती में शामिल है। उन्होंने कहा कि मैंने यह निश्चय किया कि जितना हो सके मैं अब असहायों को ठंड से मरने से बचाऊंगी । तब से मैं सार्वजनिक स्थलों पर घूम घूम कर जरूरतमंद असहायों के बीच गर्म कपड़े व कंबल का वितरण कर रही हूं ।

कंबल वितरण को लोगों ने बताया सराहनीय कदम कहा जाता है कि जिसका कोई सहारा नहीं होता उसका भगवान ही सहारा होता है।एक ओर जहां ठिठुरती ठंढ मे रजाई एवं कम्बल के सहारे घरों में लोग सो जाते है ।

लेकिन उसकी जिंदगी कैसे गुजरती होगी जो एक साधारण चादर के सहारे ठंढी रात गुजारते है।असहायो पर सबकी दया नही होती बल्कि भगवान की जिस पर कृपा होती है वही इस तरह के पुण्य कार्य करते हैं। समाज सेविका सीमा सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा

Published by


Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started