कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरुद्ध प्रभावीअभियान चलाने के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्क्षक शेखर चन्द सुयाल, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक मनीभूषण श्रीवास्तव व सीआईयू प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मोटर नगर पैट्रोल पम्प के निकट केदार होटल के पास एक खाली प्लाट से अभियुक्त मुकेश चौहान पुत्र स्व0 रघुवीर सिंह निवासी सिताबपुर थाना कोटद्वार को 04.50 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त पहले भी कई बार एनडीपीएम के मुकदमें में जेल जा चुका है। पुलिस टीम में विनोद कुमार, उत्तम चौहान सीआईयू व हरीश शामिल थे।
देवबंद: उत्तर प्रदेश के देवबंद में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला कर अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। इस हमले में चंद्रशेखर की कमर में गोली लगी है। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर वारदात को अंजाम देकर एक कार में बैठकर फरार होने में कामयाब हो गए।
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर यह जानलेवा हमला उस समय हुआ है। जब वह अपनी कार से किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान दो युवकों ने उन पर जानलेवा हमला करते हुए गोलियां बरसानी शुरू कर दी।
देहात क्षेत्र के सुप्रीडेंट ऑफ पुलिस सागर जैन का कहना है कि चंद्रशेखर आजाद देवबंद की गांधी कॉलोनी के पास दो युवकों ने उन पर फायरिंग की जिससे छर्रे लगने से वह जख्मी हो गए। घटना को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
उत्तर प्रदेश: आगरा जिले में ससुर ने अपने सिपाही बेटे की पत्नी की हत्या कर दी। यह घटना थाना किरावली थाना क्षेत्र के गांव मलिकपुर कि है। आरोपी ने कुल्हाड़ी से महिला की गर्दन काट दी इसके बाद वो भागा नहीं यह वह घर के बाहर ही बैठा था। घटना को देखकर गांव में दहशत फैल गई। 62 वर्षीय रघुवीर का बेटा गौरव यूपी पुलिस में सिपाही है।
गौरव की पत्नी प्रियंका गांव में ही रहती है। आज सुबह रघुवीर ने प्रियंका पर उस समय हमला बोला जब वह खाना बना रही थी। ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ने आरोपी आरोपी रघुवीर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में रघुवीर ने बताया कि छोटी बहू बात-बात पर झगड़ा करती थी। 6 महीने पहले बड़े बेटे की मौत हो गई थी। सोमवार रात को छोटी बहू ने बड़ी बहू से झगड़ा किया। मेरे रोके जाने पर छोटी बहू ने मेरे लात मार दी। मै जमीन पर गिर गया बहू के इस व्यवहार से में पूरी तरह तनाव में था। इसलिए कुल्हाड़ी से बहू को काट डाला। डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार ने बताया कि आरोपी रघुवीर के बड़े की मौत के बाद पुत्रवधू उनके साथ ही रहती है। आरोपी ने बताया कि वह दोनों को साथ रखना चाहता था। दोनो बहू में झगड़े की वजह से परिवार में कलह हो रही थी। इस वजह से उसने आज सुबह हत्याकांड को अंजाम दिया।
लोनी: कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में कूड़ा बीनने वाली 6 साल की बच्ची के साथ दो नाबालिगों ने दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बच्ची को अचेत अवस्था में मौके पर छोड़कर भाग। बताया जा रहा है कि शनिवार को बच्ची कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में कूड़ा बीन रही थी। तभी वही आसपास रहने वाले 13 और 15 साल के दो लड़के बच्ची के पास पहुंच कर उस बच्ची को बहला फुसलाकर अपने साथ एक सुनसान जगह ले जाकर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
गस्त कर रही पुलिस टीम को बच्ची सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ी मिली। पुलिसकर्मियों ने बच्ची को अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। कुछ देर बाद बच्ची को होश आया लोनी थाना प्रभारी अजय चौधरी को बच्ची ने सारी बातें बताई। इसके बाद बच्ची के बताए रास्ते पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जिसमें दो नाबालिग बच्ची को ले जाते नजर आए।
एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्ची के माता-पिता नही है। एक बड़ी बहन वह भी दिमागी रूप से कमजोर है।
पुलिस ने खुद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है। और उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
देहरादून: पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने सोशल मीडिया में वायरल विडियो का संज्ञान लेते हुए दो कांस्टेबलों
को लाइन हाजिर कर दिया है। सोशल मीडिया में कल एक विडियो वायरल हुआ जिसमें सहसपुर थाने की धर्मावाला चौकी में नियुक्त कांस्टेबल दिनेश सेमवाल व कांस्टेबल मनोज भारती एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर रहे हैं।
डीआईजी/एसएसपी ने विडियो का संज्ञान लेते हुए दोनों पुलिस कर्मियों को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया तथा प्रकरण की जांच सीओ विकासनगर को दी है। जांच के आधार पर दोनों पुलिस कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्यवाही की जायेगी।
आपको बता दें कि थाना सहसपुर के अंतर्गत आती पुलिस चौकी धर्मावाला जहां एक पुलिस जवान व्यक्ति के घुटनों व टांगों पर जूते की नोक से वार कर रहा है। व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई करते हुए मित्र पुलिस के जवान का क्रूरता भरी हरकत का एक विडियो इंटरनेट मीडिया पर जमकर प्रसारित हो रहा है। पुलिस मुख्यालय की ओर से शनिवार को इस विडियो की जांच कराई गई।
देहरादून: कोतवाली डोईवाला क्षेत्र के अंतर्गत केशव बस्ती में अपने दो मासूम बेटियों की बेरहमी से हत्या करने वाले हैवान पिता को देहरादून पुलिस ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से गिरफ़्तार कर लिया है। बताया जा रही है कि शुक्रवार को वारदात करने के बाद आरोपी जितेन्द्र साहनी शाम 6 बजे की जनता एक्सप्रेस से बिहार दरभंगा अपने मूल निवास भागने कि फिराक में था। ऐसे में पुलिस की दो टीमें शुक्रवार रात से ही जानता एक्सप्रेस को फॉलो करते हुए सड़क मार्ग के रास्ते ट्रेन में दाखिल हुई। एक टीम लगातार जनता एक्सप्रेस के साथ चलती रही। ऐसे में ट्रेन में सवार दूसरी पुलिस टीम ने शनिवार सुबह 8: 30 बजे के आसपास हत्यारोपी जितेंद्र साहनी को रेलवे स्टेशन पर गाड़ी पहुंचते ही गिरफ़्तार कर अब पुलिस अभियुक्त को लेकर देहरादून वापस आ रही है। हिरासत में लिए अभियुक्त से विस्तृत पूछताछ कर मासूम बच्चों के हत्या के मूल कारणों के बारे में भी जानकारी जुटाई जाएगी। आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा पहले ही दर्ज कर लिया गया है। कानूनी औपचारिकता पूरी करने के बाद अभियुक्त को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में यह जानकारी सामने आई है कि हत्यारे पिता जितेंद्र साहनी को बेटे की चाहत थी लेकिन उसके घर में दो बेटियों ने जन्म लिया है। पहली पत्नी जितेंद्र को छोड़कर चली गई थी। उसके जाने के बाद मासूम बच्चियों को बोझ समझते हुए उन्हें मौत के घाट उतार दिया। वहीं दूसरी तरफ यह जानकारी भी सामने आई हत्यारा जितेंद्र दूसरी शादी करना चाहता था। मासूम बेटियां उसके राह में रोड़ा बन रही थी। बेकसूर मासूम 3 साल और डेढ़ की बेटी की बेरहमी से गला दबाकर हत्या कर दी। इस घटना की सूचना मृतक बच्चियों की नानी ने पुलिस को दी थी। वारदात के बाद से हत्यारा पिता फरार चल रहा था जिसे पुलिस ने लखनऊ स्टेशन से गिरफ्तार किया है।
देहरादून: उत्तराखंड STF ने एक ऐसे अंतर्राजीय साइबर क्राइम गिरोह के सरगना को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। एसटीएफ के गिरफ्त में आए साइबर गिरोह के मास्टरमाइंड अजीत कुमार पुत्र ब्रजनंदन शर्मा निवासी सी.एन.806 भड़ाना मोहल्ला ढल्लूपुरा गांव, ईस्ट दिल्ली उम्र 40 वर्ष ने देहरादून निवासी 82 साल के बुजुर्ग को उनकी इंश्योरेंस पॉलिसी कैंसिल होने का डर दिखा कर उसे सही कराने के नाम पर पिछले 5 से 6 वर्षो में 43लाख 23 हजार 351 रूपए की ठगी को अंजाम दिया गया। STF के अनुसार अभियुक्त अजीत कुमार ने पिछले दिनों हरियाणा के अंबाला में इसी तरह एक इंश्योरेंस बीमा धारक से 5 करोड़ रूपये की ठगी को अंजाम दिया था।
इस धोखाधड़ी मामले में अभियुक्त गिरफ्तारी के बाद फिलहाल कोर्ट से जमानत पर चल रहा है। एसटीएफ के मुताबिक गिरफ़्तार अभियुक्त देश के कई राज्यों की पुलिस का वांटेड भी है। एसटीएफ आयुष कुमार ने बताया कि देशभर में एक संगठित गिरोह बनाकर साइबर अपराध करने वाले मास्टरमाइंड अजीत कुमार के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाही भी जल्द की जायेगी।
एसटीएफ की गिरफ्त में आया दिल्ली निवासी अजीत कुमार अब तक 150 फर्जी बैंक एकाउंट के जरिए देश भर में अनगिनत इंश्योरेंस बीमा धारकों से ठगी कर चुका है। एसटीएफ की जांच में पता कि आरोपी प्रत्येक फर्जी खाता के लिए खाताधारको को 10 हजार देता था। सभी बैंक की डिटेल व एटीएम अपने पास रख लेता ताकि ठगी की रकम वह खुद निकाल सके। जिन खातों को खुलवता वो अक्सर रिक्शा चालक, ट्रक चालक, और छोटा -मोटा काम करने वाले लोग होते थे।
अधिकांश बैंक खाते दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में स्थित प्राइवेट बैंकों में खुलवाए गए हैं। एसटीएफ अब संबंधित इंश्योरेंस कंपनियों और बैंक वालों से भी जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाही में जुटी है।
ऋषिकेश: थाना मुनिकीरेती में ब्रह्मानंद भट्ट निवासी ऋषिकेश ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शनिवार की शाम करीब 6 बजे लक्ष्मण झूला रोड़ आनन्द धाम आश्रम के पास से उनकी मोटर साइकिल रॉयल एनफील्ड चोरी हो गई है। वह गलती से मोटर साइकिल पर ही चाबी छूट गई थी। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि रविवार की शाम हिल बाईपास मार्ग तपोवन पर एक महिला को रॉयल एनफील्ड मोटर साइकिल के साथ रोक कर जब जांच की गई तो यह मोटर साइकिल चोरी की निकली। इस मामले में कैंडी, निवासी 20 बाड़ेज सेंट माइकल चर्च, अंजुना गोवा को गिरफ्तार किया गया। महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल की अगुवाई में उत्तराखंड के टॉप इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु ठोस कार्य योजना बनाकर ऑपरेशन इनामी लगातार चलाया जा रहा है। जिसमें अब तक 35 इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल की अगुवाई में उत्तराखंड के टॉप इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु कार्ययोजना बनाकर ऑपरेशन इनामी लगातार चलाया जा रहा है। जिनका पर्यवेक्षण चंद्र मोहन सिंह अपर पुलिस अधीक्षक, विवेक कुमार उपाधीक्षक, एसटीएफ द्वारा लिया जा रहा है। इसी अनुक्रम में निरीक्षक प्रदीप कुमार राणा द्वारा देहरादून थाना रायपुर से मु 0आ 0स 001/2020धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में फरार मुख्य अभियुक्त जोगिंद्र सिंह पुत्र रघुबीर निवासी खेड़ीसाद थाना सांपला रोहतक हरियाणा जिस पर 50 हजार का ईनाम घोषित है। उसकी गिरफ्तारी के संबंध में अपराधियों के गृह राज्य हरियाणा, दिल्ली एवं बिहार में पतारसी सुरागरसी हेतु टीमों को रवाना किया गया। टीमों द्वारा संयुक्त रूप से पतारसी सुरागरसी पर अधिसूचना संकलन किया गया व तकनीकी सहयोग के जरिए उक्त ईनामी अपराधी जोगिंद्र को बांग्लादेश बॉर्डर होबरा पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया। जोगिंद्र अपनी महिला मित्र बलिता दास (काल्पनिक नाम )के साथ रह रहा था। ऑनलाइन शेयर व क्रिप्टो करेंसी की ट्रैडिंग का कार्य कर रहा था। उक्त अपराधी दिल्ली पुलिस में सिपाही था। जिसे लगभग 20 -25 वर्ष पूर्व इसके कुकृत्यों के कारण दिल्ली पुलिस से बर्खास्त कर दिया था।
अपराधी द्वारा अपने 7 साथियों के साथ मिलकर देहरादून थाना रायवाला में एयरवेज इंटरप्राइजेज नाम की एक फाइनेंस कंपनी खोली थी जिसमें जनता को 15 दिन में किस्तों के आधार पर डेढ़ गुना पैसा वापस करने का लालच दिया जिस पर जनता ने विश्वास करके काफी पैसा इनकी कंपनी में निवेश किया। दिनांक 10/8/2019 को थाना रायपुर पुलिस द्वारा इनकी कंपनी में छापा माराकर 7 व्यक्तियों के गिरफ्तार किया उनके विरुद्ध मुo आoस o 99/19 धारा 420 भाo दाo वि वा 45एस,58 बी भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम पंजीकृत कराया गया। दिनांक 1/1/2020 को सातों अभियुक्तों पर 1/2020 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया जिसके पश्चात उक्त अपराधी फरार चल रहा था उत्तराखंड पुलिस द्वारा 50 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया था।
साहिबाबाद: शालीमार गार्डन में बाइक सवार बदमाशों ने ई-रिक्शा में बैठी फिटनेस सेंटर की संचालिका से चेन लूट ली। जनकपुरी में रहने वाली पूजा पांडे राजेंद्र नगर फिटनेस सेंटर चलाती है।
बुधवार शाम को वह अपनी ननद किरन तिवारी के यहां शालीमार गार्डन जा रही थी तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उनके गले में झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ली। लूट के दौरान वह ई-रिक्शा से नीचे गिर गई और उनके हाथ पैर में चोट लग गई। घायल अवस्था में पूजा को नजदीकी अस्पताल ले कर उपचार कराया गया।
एसीपी शालीमार गार्डन ज्ञान प्रकाश राय का कहना है लूट का मुकदमा दर्ज कराया गया है। घटनास्थल के पास सीसीटीवी फुटेज देखकर लुटेरों की पहचान करने पुलिस टीम लगी है।