देहरादून: मसूरी लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में ट्रेनिंग के लिये आये एसडीएम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बांग्लादेश से मसूरी लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में ट्रेनिंग के लिए आए 45 अधिकारियों में से एक अधिकारी की परिस्थितियों में मौत हो गई।
पुलिस और प्रशासन जांच में जुटा हुआ है। बताया जा रहा है कि बांग्लादेश से आए 45 अधिकारियों के दल रविवार को मसूरी के लाल टिब्बा और धनोल्टी घूमने के लिए गया था। जिसमें से 36 वर्षीय एमडी अलामेन की धनोल्टी से वापस आते हुए अचानक से रास्ते में तबीयत खराब हुई। जिसका उनके सहयोगियों के द्वारा मसूरी के उप जिला चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि एमडी अलामेन बांग्लादेश में एसडीएम के पद पर तैनात था और अपने सहयोगियों के साथ मसूरी लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में आयोजित होने वाली ट्रेनिंग के लिए आए हुए थे। मसूरी
पुलिस और स्थानीय प्रशासन द्वारा पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मुंबई: मीरा रोड़ में रहने वाले एक आदमी ने अपनी 36 साल की लिव इन पार्टनर के कई टुकडे कर दिए। जहां पुलिस के हाथ शरीर के 13 टुकड़े लग गए हैं। वहीं आरोपी ने बाकी शरीर के हिस्सों को ठिकाने लगा दिया है। आरोपी पीड़िता के टुकड़ों को कुकर में उबलता था ताकि किसी भी तरह की गंदी बदबू न फैले। 56 साल के मनोज साहनी को पुलिस ने उसके किराए के घर से गिरफ्तार कर लिया है। मनोज उस वक्त अपने घर से भागने की फिराक में था।
मुंबई की मीरा रोड़ में गीता आकाश दीप बिल्डिंग की J विंग फ्लैट नंबर 704 में मनोज पिछले तीन सालों से पीड़िता सरस्वती वैद्य के साथ रह रहा था। दरअसल बिल्डिंग में रहने वाले कुछ लोगो ने नगर पुलिस को बुधवार शाम 7 बजे फोन किया। लोगों ने शिकायत की कि फ्लैट नंबर 704 से काफी गंदी बदबू आ रही है। पुलिस तुरंत मीरा रोड़ अपार्टमेंट में पहुंची और साहनी ने दरवाजा खोला। पुलिस को देखते ही मनोज ने भागने की कोशिश की लेकिन लोगों की मदद से पकड़ा गया। उसके बाद अंदर जो नजारा दिखता है वो दिमाग हिला देने वाला था। एक महिला की हत्या करके उसके टुकड़े- टुकड़े किए गए। और क्षत- विक्षत शव को घर के अंदर ही छोड़ दिया। मनोज साहनी और सरस्वती वैद्य लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे।
मनोज ने सरस्वती की हत्या के बाद पेड़ काटने वाला कटर खरीदा। इसी कटर से उसके शव के टुकड़े किए। लेकिन एक और गंभीर आरोप मनोज पर लगा है। रिपोर्ट के मुताबिक शव के टुकड़े करने के बाद मनोज ने कुछ हिस्सों को कुकर में उबाला भी। पुलिस ने फ्लैट पर पहुंचकर पॉलिथीन में भर के शव के टुकड़ों को कब्जे में लिया। मनोज ने पुलिस को बताया कि सरस्वती के साथ झगड़ा होने के बाद उसने हत्या कर दी थी और बाजार से पेड़ काटने वाली मशीन लाकर शव को कई टुकड़ों में काटा। शव से बदबू न आए इसलिए मिक्सर में पीसकर कुकर में उबाल दिया था। डिप्टी पुलिस कमिश्नर जयंत बाजबाले ने बताया कि कपल यहां लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे। मनोज ने सरस्वती की हत्या 3-4 दिन पहले की हो। साहनी ने महिला के शरीर के टुकड़े -टुकड़े कर दिए ताकि शव को ठिकाने लगाने में आसानी हो। हमने साहनी को गिरफ्तार कर लिया है। सख्ती से पूछताछ पर उसने अपने पार्टनर सरस्वती की हत्या का गुनाह भी कबूल कर लिया। फिलहाल शव के टुकड़ों को इकट्ठा कर पोस्टमार्डम के लिए भिजवाया था है। मुंबई पुलिस के मुताबिक मनोज साहनी मुंबई के बोरीवली इलाके में दुकान चलाता है। वहीं सरस्वती वैद्य के परिवार के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।
उत्तर प्रदेश:राजधानी लखनऊ के कोर्ट में बुधवार दोपहर अज्ञात बदमाशों ने गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी। फायरिंग के दौरान एक बच्ची को भी गोली लगी है। बताया जा रहा है कि हमलावर वकील की ड्रेस में थे और कोर्ट परिसर के बाहर वारदात को अंजाम दिया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। गैंगस्टर संजीव पूर्वांचल के विधायक ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या के मामले में आरोपी था।
हरिद्वार: हार्डवेयर कारोबारी के बेटे से कुख्यात लॉरेंस विश्नोई के नाम पर दो बार धमकी देकर रंगदारी मांगने वाले सिरफिरों को आखिरकार हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
छोटा सुनार नामक पहला आरोपी गंगा में धातु व पैसे बीनता है, जबकि दूसरा आरोपी गोविंद बाबा हरिद्वार में ही चाय की ठेली लगाता है। दोनों ने साथ बैठकर शराब पीने के दौरान लॉरेंस विश्नोई के नाम पर रंगदारी मांगने की योजना बनाई थी।
इसके बाद हरिद्वार के व्यापारी पुत्र और रायवाला के दो कारोबारियों से रंगदारी मांगी। एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर गठित स्पेशल टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हरिद्वार के साथ-साथ रायवाला देहरादून की दोनों घटनाओं का भी पर्दाफाश कर लिया। खुलासे में खड़खड़ी चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार, कांस्टेबल निर्मल और जितेंद्र मलिक की अहम भूमिका रही।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि उत्तरी हरिद्वार निवासी हार्डवेयर कारोबारी संतोष माहेश्वरी का बेटा शिवेश माहेश्वरी बीते मार्च के महीने में मुंबई गया था। उसी दौरान शिवेश के मोबाइल पर 20 लाख की रंगदारी मांगी गई थी। रकम न मिलने पर हत्या की धमकी दी थी।
मुकदमा दर्ज कर खडखड़ी चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार को जांच सौंपी गई थी। शहर कोतवाल भावना केंथोला के नेतृत्व में पुलिस की छानबीन में सामने आया कि धमकी देने वाले जिस मोबाइल सिम का इस्तेमाल हुआ है। वह राजस्थान के यात्रियों का है। यात्रियों का कहना था कि हरिद्वार में उनका फ़ोन गुम हो गया था
पुलिस धमकी देने वाले की तलाश में जुटी थी कि शुक्रवार की शाम फिर शिवेश माहेश्वरी के मोबाइल पर अंजान नम्बर से कॉल आई। इस बार रंगदारी के तौर पर सोने की मांग करते हत्या की धमकी दी। जिस पर पुलिस और एसओजी टीम को त्वरित खुलासे के निर्देश दिए गए। मोबाइल कॉल डिटेल व लोकेशन के आधार पर सुराग जुटाते हुए पुलिस ने वीरेंद्र उर्फ छोटा सुनार निवासी हरिकलां रायवाला और गोविंद बाबा निवासी हिल बाईपास खड़खडी को गिरफ्तार कर लिया। धमकी देने में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया। हार्डवेयर व्यापारी की दुकान के बोर्ड से उनका नम्बर लिया। जबकि रायवाला निवासी व्यापारियों के दुकान के बोर्ड पर नंबर नही था। इस पर उन्होने कारोबारियों के रायवाला में संचालित शिवा इंटरनेशनल स्कूल से नम्बर हासिल किया था।
शहर कोतवाल भावना केंथोला ने बताया कि आरोपी वीरेंद्र मूलरूप से विलासपुर छत्तीसगढ़ का निवासी है। इस दौरान वह गंगा घाट में गोताखोरी का काम करता है वहां से मिले सोने चांदी को सुनार को बेचता है जिससे उसका नाम छोटा सुनार पड़ा। गोविंद बाबा 10 वीं फेल के बाद अपनी चाय की दुकान चलाता है।
कोटद्वार। वर्तमान में चल रही विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा में देश-विदेश के कोने-कोने से श्रद्धालु एवं पर्यटक राज्य में पहुँच रहे हैं। यात्रा की आड़ में पर्यटकों के मध्य कुछ शरारती तत्व भी राज्य में पहुँचकर यात्रा का माहौल बिगाड़ने का कार्य कर रहे हैं, जो आये दिन तीर्थस्थलों, गंगा घाटों व पर्यटक स्थलों में मादक पदार्थों का सेवन कर हुड़दंग मचाते हुए अमर्यादित आचरण करते नजर आ रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा जनपद में समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन मर्यादा” अभियान के अंतर्गत तीर्थस्थलों एवं गंगा किनारे मादक पदार्थों का सेवन करके हुड़दंग व अमर्यादित आचरण करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई करते हुये धामों के दर्शन करने आये श्रद्धालुओं की हरसंभव मदद करने हेतु निर्देशित किया गया है। आज कोतवाली कोटद्वार की पुलिस चौकी कलालघाटी क्षेत्रान्तर्गत मालन नदी के किनारे नशे का सेवन कर हुड़दंग करने वाले 12 व्यक्तियों के खिलाफ चौकी प्रभारी दिनेश चन्द द्वारा नियमानुसार उत्तराखण्ड़ पुलिस अधिनियम एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए सभी को मर्यादा में रहने की हिदायत दी गई। अब तक “ऑपरेशन मर्यादा” के तहत जनपद में 1126 व्यक्तियों पर कार्रवाई की जा चुकी है।
देहरादून : एसपी विजिलेंस रेनू लोहानी ने अपने पति पर मारपीट वा हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। इस मामले में पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने दून अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉo अमित शाह के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुक़दमा कर लिया है। विजिलेंस में तैनात एएसपी रेनू लोहनी ने अपने पति डॉ पति के खिलाफ जानलेवा सहित अन्य धाराओं में कोतवाली पटेलनगर में 17 मई को मुक़दमा पंजीकृत करवाया है। एसपी रेनू लोहानी के पति दून मेडिकल कॉलेज में डेंटल विभाग के एचओडी है। दूसरी ओर केस दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए पति ने कोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे लिया है। जिला जज प्रदीप पंत की कोर्ट से उनको स्टे मिला है।
एसपी रेनू ने बताया कि 17 मई को उन्हें नैनीताल जाना था। वह अपने ऊनी कपड़े लेने के लिए ससुर डीएल शाह के साथ पति के सरकारी आवास में गई। वहां पहुंची तो पति डॉक्टर अमित शाह घर में मौजूद थे। एसपी ने उनसे ऑफिस नहीं जाने को लेकर पूछा तो आरोप है कि इस दौरान डॉक्टर आग बबूला हो गए। पिता ने बेटे को रोका। डॉक्टर शाह ने आपा खोते हुए पिता से गाली- गलौच शुरू कर दी। एएसपी रेनू ने रोकना चाह तो आरोपी ने गाली- गलौच की।
आरोप है कि पीड़िता पर घूसे से हमला किया गया। फिर बाल पकड़कर कमरे से बाहर ले आए। इसके बाद कमरे में रखी तलवार निकालकर जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। आरोप है डाक्टर अमित ने कीचन में गए वहां से चाकू लाकर हमला किया। अपने बचाव के लिए एक कमरे में घुस गई और एसपी सिटी को मदद के लिए फोन किया। आरोप है कि इसके बाद डॉक्टर अमित शाह घर से चले गए। एसपी ने मदद के लिए डॉक्टर अनिल जोशी को बुलाया। जब तक वह पहुंचे एएसपी रेनू लोहनी बेहोश हो चुकी थी। एसपी की तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर में पति अमित शाह के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया दूसरी और पति अमित शाह ने कोर्ट से अग्रिम जमानत मांगी है, जो मंजूर हो गई।
एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया 17 मई को यह मुकदमा पंजीकृत हुआ है। इसमें 307,504,506, और 323एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। इस मामले में विवेचना पटेलनगर थाना स्तर पर चल रही है। घटना के संबध में हर पक्ष की बारीकी से जांच की जा रही है।
देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा इनामी अपराधियों के खिलाफ चलायी मुहिम में एसटीएफ टीम द्वारा थाना लक्सर क्षेत्र में 21मई 2021 को 4 लोगों की निर्मम हत्या कर फरार चल रहे दो बदमाशों को उत्तराखंड STF ने सहारनपुर के देवबंद से गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तारी को लेकर 25 -25 हजार का इनाम घोषित था। STF टीम को टेक्निकल सर्विंलांस एवं गोपनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई की थाना लक्सर से फरार चल रहे 50 हजार के इनामी वांटेड अखलाक पुत्र फेज अली निवासी खेड़ी खुर्द लक्सर और शाहरुख पुत्रअकलाख निवासी खेड़ी काफी समय से सहारनपुर के देवबंद में छिपे हैं। गोपनीय सूचना के आधार पर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। 21 मई 2021 को खेड़ी खुर्द मे 4 लोगों की निर्मम हत्या की थी। इस घटना के बाद दर्ज हुए मुकदमें के अनुसार जहीर हसन, मौहम्मद कैफ, सहजन आलम, हुसैन अहमद निवासी खेड़ी खुर्द ने ही हत्या की घटना को अंजाम दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अभियुक्त फरार हो गए थे। पहले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। 2 और अभियुक्तों की STF द्वारा देवबंद से गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त:-
अखलाक पुत्र फेज अली निवासी खेड़ी खुर्द लक्सर उम्र 58वर्ष
शाहरुख पुत्र अकलाख निवासी खेड़ी खुर्द लक्सर हरिद्वार उम्र 26 वर्ष
पुलिस टीम:-
इस दौरान पुलिस टीम में इंस्पेक्टर अबुल कलाम, si यादवेंद्र बाजवा,si दिलवर नेगी,si विद्या जोशी,Asi प्रदीप चौहान, Hc संजय कुमार,Hc महेंद्र नेगी उपस्थित रहे।
भाजपा सांसद हंसराज हंस के नेतृत्व में भाजपा नेताओं का एक प्रतिनिधि मण्डल पीड़ित परिवार से मिला
नई दिल्ली: दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने मंगलवार को शाहबाद डेयरी इलाके में अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या करने वाले वाले साहिल को दो दिन पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जे जे कॉलोनी निवासी मृतका साक्षी की रविवार को चाकू से गोद कर हत्या कर दी थी। भाजपा सांसद हंसराज हंस ने दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में 16 साल की नाबालिक लड़की हत्या के मामले में आरोपी साहिल को फांसी देने की मांग की। मंगलवार को हंसराज हंस के नेतृत्व में भाजपा नेताओं का एक प्रतिनिधि मण्डल पीड़ित परिवार से मुलाकात की।
पीड़ित परिवार को वित्तीय सहायता भी दी। पीड़ित परिवार से मुलाकात करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हत्या का विडियो देखकर उनका दिल दहल गया सांत्वना देने के लिए उनके पास कोई शब्द नहीं है। आरोपी को जल्द से जल्द फांसी दी जानी चाहिए।
Sahil murders Sakshi by stabbing her
पीड़िता के पिता की शिकायत पर आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
दिल्ली: शाहबाद डेरी इलाके में एक सनसनी खेज वारदात जहां पर एक नाबालिक 16 साल की लड़की साक्षी की 40 बार चाकुओं से गोदकर साहिल नामक एक लड़के ने हत्या कर दी। बीच सड़क में उसे चाकुओं से 40 बार गोदा गया फिर पत्थर पत्थर से बार- बार वार किया गया। ये पूरी घटना सीसीटीवी मे कैद हो गई जिसकी फुटेज सामने आने के बाद लोगों दिल दहल गया।
दिल्ली पुलिस के अनुसार साक्षी और साहिल के बीच दोस्ती थी। बीते रविवार को उनका किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। पुलिस ने बताया कि लड़की जब दोस्त के जन्मदिन में जा रही थी, तभी साहिल ने साक्षी को रास्ते में रोका और उस पर कई बार चाकू से हमला किया, फिर पत्थर से हमला किया। जिसके बाद आरोपी साहिल फरार चल रहा था, जिसे पुलिस टीम ने उसे बुलन्दशहर से गिरफ्तार कर लिया गया है।
कोटद्वार। थाना पैठाणी क्षेत्र के स्थानीय एक व्यक्ति द्वारा थाना पैठाणी में अपनी पुत्री के घर से कहीं चले जाने के सम्बन्ध में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामला नाबालिग युवती की गुमशुदगी का होने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा गुमशुदा को तत्काल बरामद करने हेतु टीम गठित करने के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार शेखर चन्द्र सुयाल के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक पौड़ी के पर्यवेक्षण, थानाध्यक्ष पैठाणी वीरेन्द्र रमोला एवं सीआईयू. टीम के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा सर्विलान्स की मदद से थाना क्षेत्र के आस-पास तलाश करते हुए अभियोग में संलिप्त 27 वर्षीय अभियुक्त विवेक पंत पुत्र जीत राम पंत, निवासी, ग्राम अंतखोली, थाना, पैठाणी को नाबालिक युवती के साथ बनास पुल पैठाणी के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया। नाबालिग युवती को परिजनों के सुपुर्द किये जाने के सम्बन्ध में कार्रवाई की जा रही है।