ऋषिकेश : भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व मंडल उपाध्यक्ष सिमरन गाबा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सिमरन के पति ने भी तीन माह पूर्व कीटनाशक पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। पूर्व मंडल उपाध्यक्ष सिमरन गाबा की गुरुवार की देर रात घर की बालकनी से गिरकर मौत हो गई। परिवार के लोग उन्हें राजकीय चिकित्सालय लेकर आए थे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिमरन की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के0आर0 पांडेय ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक इस मामले में कोई शिकायत पत्र किसी भी पक्ष की ओर से नही मिला है। सिमरन गाबा महिला मोर्चा की मंडल उपाध्यक्ष थी, बीते दिनों किसी विवाद के चलते संगठन की ओर से उन्हें पद मुक्त कर दिया गया था।
जाली दस्तावेजों के जरिए 11 करोड़ 50 लाख में सौदा तय.
देहरादून: थाना क्लेमेंनटाउन क्षेत्र करोड़ों संपत्ति जिसका कोई वारिस नही उस जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर 4करोड़ 50 लाख की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दून पुलिस मुज़फ्फरनगर निवासी मोहम्मद समीर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आये मोहम्मद समीर कामयाब पुत्र मोहम्मद इसराइल को जेल भेज उसके बैंक खाते में जमा 30 लाख की धनराशि को फ्रिज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर के अनुसार इस धोखाधड़ी में अन्य लोगों के खिलाफ भी सख्त शिकंजा कसा जाएगा।
पुलिस खुलासे के अनुसार लक्ष्मण झूला निवासी अशोक अग्रवाल ने क्लेमेनटाउन थाने में तहरीर दी कि उनके परिचित विजय कुमार गुप्ता एव राधाबल्लभ गुप्ता को भटनागर एव वर्मा नाम के व्यक्ति ने मुख्य सहारनपुर रोड़ पर एक बेशकीमती जमीन दिखाई थी। इस जमीन बिक्री का सौदा 11करोड़ 50 लाख में तय किया गया। भटनागर और वर्मा ने बिचौलियों की भूमिका निभाकर 25 लाख रूपये का बयाना मोहम्मद समीर कामयाब के खाते में ट्रांसफर कराए। जबकि 5 लाख नगद दिए। वहीं डील में रोहित पांडे नाम के व्यक्ति ने खरीदारों को बताया कि ये संपत्ति फातिमा बेगम के नाम है। मोहम्मद समीर कामयाब फातिमा का बेटा है। खरीदारों को जमीन दिखाई और प्रॉपर्टी का मुआयना करते समय जमीन की रजिस्ट्री के लिए फ़ोटो खिंचवाई डील के अनुसार सभी दस्तावेज को वकील सहगल द्वारा सही बताया गया। इसके बाद 14 फरवरी 2023 को रजिस्ट्री टाइप करवाई गई। 15 फरवरी 2023 को न सिर्फ समीर कामयाब द्वारा रजिस्ट्री की गई। बल्कि खरीदारों ने मोहम्मद समीर कामयाब के खाते में 2 करोड़ 40 लाख और 1करोड़ 85 लाख रुपए कांग्रेस नेता सारस्वत और पांडे को नगद दिए।
सौदे के अनुसार बाकी की शेष रकम जमीन कब्जा होने के बाद देनी थी। जब खरीदार जमीन का कब्जा देने की बात जिद्द पर पड़े तो सभी जालसाज लोग इधर- उधर बाते कर झांसा देते रहे। कुछ दिन बाद ही पूरे फर्जीवाड़े की सच्चाई सामने आई। पुलिस जांच में पता चला कि जमीन स्वo डीoकेo मित्तल की है। स्व मित्तल की पत्नि सुशीला मित्तल की भी कोरोना के कारण 2021 में मौत हो चुकी है। मोहम्मद समीर कामयाब फर्जी मालिक बनकर कई ठगों के साथ मिलकर यह खेल खेला।
एसएसपी के अनुसार इस तरह के फर्जीवाड़े में लिप्त अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति जब्त एवं कुर्की की कार्रवाई भी जल्द सुनिश्चित करने जा रही हैं.
गिरफ्तार अभियुक्त
मोहम्मद समीर कामयाब पुत्र स्व0 मोहम्मद इसराइल निवासी इंद्रलोक कॉलोनी थाना पटेलनगर, देहरादून।
देहरादून: रायपुर थाना क्षेत्र में छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली मारने वाले आरोपी और कोई नहीं छात्रा का दोस्त ही है। हत्या के पीछे की वजह से प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची है और इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, छात्रा का नाम वंशिका बंसल (19 वर्षीय) था, जो सहस्त्रधारा रोड स्थित सिद्धार्थ इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी कॉलेज से डी-फार्मा कर रही थी। वंशिका फस्ट ईयर की छात्रा थी और हॉस्टल में रह रही थी। गुरुवार शाम को वो अपनी दोस्त के साथ किसी काम के लिए हॉस्टल से बाहर आई थी। तभी आरोपी छात्र ने तमंचे से उसे गोली मार दी।
इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक शहर सरिता डोबाल व पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी ने मौके पर पहुंचे। वहीं, रायपुर थाना पुलिस ने बाइक व देसी कट्टे को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपित की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही वंशिका दम तोड़ चुकी थी।
पुलिस के मुताबिक, वंशिका हरिद्वार की रहने वाली है। वहीं, आरोपी छात्र नाम आदित्य तोमर है, जो मूल रूप से यूपी के शामली जिले का रहने वाला है। जो फिलहाल देहरादून से सुंदरवाला रायपुर में रहता है। बताया जा रहा है कि दोनों एक ही क्लास में पढ़ते हैं। पुलिस को यह मामला प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का लग रहा है। आरोपी की तलाश की जा रही है।