उत्तराखंड: बागेश्वर विधानसभा में उपचुनाव को लेकर नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए बताया कि उपचुनाव के लिए
10 से 17 अगस्त के बीच नामांकन होगा। और 21 अगस्त नाम वापसी की अंतिम डेट होगी।
साथ ही 5 सितंबर को वोटिंग होगी और 8 सितंबर को रिजल्ट होगा जारी ।
देहरादून : टोपोग्राफिकल स्टाफ एसोसिएशन, भारतीय सर्वेक्षण विभाग, उत्तराखण्ड देहरादून की 2 वर्षीय 2023-25 हेतु कार्यकारिणी का चुनाव बीएस पुंडीर चुनाव अधिकारी के देख-रेख में देहरादून में संपन्न हुआ, जिसमें सर्वश्री हरि सिंह (अध्यक्ष), बलवंत सिंह एवं संजय कुमार (उपाध्यक्ष) जयंत कुमार (सचिव), धन सिंह एवं रवि कुमार (संयुक्त सचिव), आर. के. एस. बिष्ट ( संगठन सचिव), नरेंद्र सिंह (वित्त सचिव), दिनेश सिंह एवं श्रीमती दीपी बहुगुणा, अखिल भारतीय वर्किंग कमेटी सदस्य सर्वश्री सेराज हुसैन, मलिक राम वर्मा, अरविंद चंदोला एवं दिव्य डबराल सर्वसम्मति से चुने गए. तत्पश्चात बी. एस. पुंडीर चुनाव अधिकारी ने घोषणा करने के पश्चात सभी को नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं प्रेषित किया, हरि सिंह अध्यक्ष ने सभी को साथ लेकर चलने हेतु एवं सहयोग की अभिलाषा रखते हुए दृढ़ संकल्प लेकर कार्य करने का आह्वान किया. टोपोग्राफिकल एसोसिएशन का चुनाव सम्पन्न हुआ अध्यक्ष बने हरि सिंह सचिव बने जयंत कुमार
देहरादून: टोपोग्राफिकल स्टाफ एसोसिएशन देहारादून ब्रांच के 2023-2025 का चुनाव दिनांक 18-07-2023 को शाम 7:00 से 8:00 बजे ऑनलाइन माध्यम से किया जाना था। इससे पूर्व दिनांक 09-07-2023 को चुनाव की तिथि तय की गई थी लेकिन सभी सदस्यों के मीटिंग मे शामिल न होने के कारण चुनाव सम्पन्न न हो सका। टोपोग्राफिकल स्टाफ एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरि सिंह द्वारा जिसकी सूचना व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से भेजी गई है कि निम्नलिखित पदो पर चुनाव किया जाना है :-
President 01
Vice President 02
Secretary 01
Joint Secretary 02
Organising Secretary 01
Finance Secretary 01
AIC/Working Committee Members 04
Auditor 02
आपसे आग्रह किया जाता है कि यदि कोई सदस्य किसी पद के लिए आवेदन करना चाहता है तो whatsapp group के माध्यम से अपना आवेदन दे सकता है।