गाज़ियाबाद:बढ़ती ठंड से आदित्य वर्सिटी झुगी- झोपड़ियों सड़क के किनारे ठिठुर रहे गरीब असहायों के बीच महरौली की रहने वाली समाजसेविका सीमा सिंह ने कंबल वितरण किया।
सोमवार को आदित्य वर्सिटी, झुगी झोपड़ियों में रहने वाले असहायों के बीच कंबल वितरण करना एक साहसिक कदम है। रात के अंधेरे में जब सारा जहां ठंड से अपने घरों में दुबके हों ऐसी परिस्थिति में असहायों की सुधि लेने की समाज सेविका ने बहार निकल गरीबों का दर्द समझ गरीबों व असहायों के बीच कंबल बांटे।
कंबल वितरण के दौरान समाजसेविका ने कहा कि गरीबों व असहायों को मदद करना मेरी नियती में शामिल है। उन्होंने कहा कि मैंने यह निश्चय किया कि जितना हो सके मैं अब असहायों को ठंड से मरने से बचाऊंगी । तब से मैं सार्वजनिक स्थलों पर घूम घूम कर जरूरतमंद असहायों के बीच गर्म कपड़े व कंबल का वितरण कर रही हूं ।
कंबल वितरण को लोगों ने बताया सराहनीय कदम कहा जाता है कि जिसका कोई सहारा नहीं होता उसका भगवान ही सहारा होता है।एक ओर जहां ठिठुरती ठंढ मे रजाई एवं कम्बल के सहारे घरों में लोग सो जाते है ।
लेकिन उसकी जिंदगी कैसे गुजरती होगी जो एक साधारण चादर के सहारे ठंढी रात गुजारते है।असहायो पर सबकी दया नही होती बल्कि भगवान की जिस पर कृपा होती है वही इस तरह के पुण्य कार्य करते हैं। समाज सेविका सीमा सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा।
संयुक्त रोजगार आंदोलन समिति के आवाहन पर Indefinite Hunger Strikeके लिए जंतर-मंतर पहुँचे थे अनशनकारी
देश भर के सैकड़ों छात्र संगठन, युवा संगठन, किसान संगठन, मजदूर संगठन, महिला संगठन, आदिवासी संगठन, NGOs, LGBTIQ+ संगठनों के हज़ारों पदाधिकारी/ कार्यकर्ताओं ने आंदोलन में की भागीदारी.
देश भर के 60 करोड़ से ज्यादा बेरोजगार युवाओं को रोजगार आंदोलन से जुड़ने के लिये की अपील
राष्ट्रीय रोजगार नीति कानून संसद में पास करके सभी देशवासियों को रोजगार की गारंटी की अनशनकारियों की है मांग।
कल महात्मा गांधी की समाधि स्थल राजघाट पर आंदोलनकारी करेंगे प्रार्थना सभा
देश में बेरोजगारी के खिलाफ संयुक्त रोजगार आंदोलन समिति के आवाहन पर राष्ट्रीय रोजगार नीति आधारित कानून बनवाकर संसद से पास कराने के लिए देश भर के सभी राज्यों से हजारों से ज्यादा बेरोजगार युवा अपनी मांगों को लेकर आज सुबह 11:00 बजे जंतर मंतर पहुंचे, जहां पर दिल्ली पुलिस द्वारा परमिशन का हवाला देते हुए अनशनकारियों को Indefinite Hunger Strike की अनुमति न देते हुए सभी अनशनकारियों को तत्काल हिरासत में लेकर बसों में डिटेन कर लिया। पुलिस की इस दमनपूर्ण कार्यवाही के विरोध में संयुक्त रोजगार आंदोलन समिति के कोर्डिनेशन सदस्य कृष्णा यादव ने कहा यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज सरकार देश के 60 करोड़ से ज्यादा युवा बेरोजगारों की आवाज को सुनने के लिए तैयार नहीं है। आज देश का युवा बेरोजगारी के कारण असहाय है, मानसिक पीड़ा से गुजर रहा है, आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है, लेकिन सरकार उनकी आवाज को सुनने के विरोध में उन्हें डिटेल कर रही है मुकदमा पंजीकृत कर रही है। कृष्ण यादव ने कहा की जंतर मंतर पर आज चाहे जम्मू कश्मीर ही या केरल, गुजरात हो या असम देश के कोने-कोने से हजारों की संख्या में अनशनकारी जंतर मंतर पहुंचे और जिस प्रकार से उन्हें पहुंचते ही पुलिस द्वारा बसों में भर गया उन्हें मीडिया में अपनी बात रखने से रोकना बहुत ही निराशाजनक है।
पंजाब से आये अनशनकारी गुरजिंदर ने कहा कि पिछले दिनों पूरे देश ने देखा कि युवाओं के द्वारा उत्तर प्रदेश , दिल्ली , महाराष्ट्र , बिहार, मध्य प्रदेश आदि राज्यों में रेलवे, SSC, UPSC, सेंट्रल पुलिस फोर्स , RRB NTPC, अग्निपथ योजना एवं राज्यों की विभिन्न भर्तियों को लेकर आंदोलन हुए किन्तु युवा विरोधी तनाशाह सरकार द्वारा बातचीत करने के बजाय युवाओं के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया। ऐसी स्थिति में राष्ट्र के बेरोजगार युवाओं को राष्ट्र निर्माण में भागीदारी से जोड़ने के लिए, राष्ट्र को मजबूत बनाने के लिए एक राष्ट्रीय रोजगार नीति अहम कारगर हो सकती है और इस बात को सरकार सुनने के लिए कतई तैयार नहीं है।
असम से अनशन करने जन्तर मंतर पहुची बीना ने कहा पिछले दो वर्षों से प्रधानमंत्री को देशभर के सभी जिलों से राष्ट्रीय रोजगार नीति लागू करने के लिए प्रार्थना पत्र दिए जा रहे हैं लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री उन प्रार्थना पत्रों पर कोई विचार नहीं कर रहे हैं, अगर देश के प्रधानमंत्री ही राष्ट्रीय रोजगार नीति को लागू करने में तत्परता नहीं दिखाएंगे तो फिर तो देश के 60 करोड़ से ज्यादा युवक किससे उम्मीद करें। आज जिस तरह महिलाओं पर दमन पूर्वक कार्रवाई दिल्ली पुलिस के द्वारा की गई इससे पता चलता है कि प्रधानमंत्री बेरोजगारी के खिलाफ हैं।
महाराष्ट्र से आये अनशनकारी प्रशांत मोरे ने कहा बेरोजगार युवाओं पर सरकार का तानाशाही पूर्ण रवैया दिन पर दिन और दमन पूर्ण होता जा रहा है। देशभर से बेरोजगार महिलाओं को आज पुलिस ने जिस तरह से पकड़ पकड़ कर बसों में डिटेन किया, उनको अनशन करने से रोका यह असहनीय है और सबसे दुखद है कि आज देश के 60 करोड़ से ज्यादा एवं बेरोजगार युवाओं की पीड़ा को सुनने को कोई तैयार नहीं है।
संयुक्त रोजगार आंदोलन समिति के कोर्डिनेशन सदस्य कृष्णा यादव ने कहा की सरकार कितना भी दमन कर ले ल, देश भर के सैकड़ो से ज्यादा छात्र संगठन, युवा संगठन, किसान संगठन, मजदूर संगठन , आदिवासी संगठन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी किसी भी कीमत पर राष्ट्रीय रोजगार नीति की को लागू करने की मांग से पीछे नहीं हटेंगे। सरकार कितना भी हम देश के बेरोजगारों का दमन कर ले लेकिन बेरोजगारी की समस्या के समाधान के लिए राष्ट्रीय रोजगार नीति की मांग के लिए आंदोलन जारी रहेगा और कल देश भर से आए सभी अनशनकारी महात्मा गांधी की समाधि स्थल राजघाट पर एकत्रित होकर प्रार्थना करेंगे।
गायत्री परिवार शांतिकुंज मुंबई में जनवरी 2024 में गायत्री अश्वमेध महायज्ञ का आयोजन करेगा। यह आयोजन मायानगरी मुंबई के लोगों में आध्यात्मिकता और भारतीय संस्कृति की ओर कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित करने के साथ लोगों को भारत की जड़ों से जोड़ने का कार्य करेगा।
2024 में होने वाले यज्ञ के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करने होंगे। इस महायज्ञ में बड़ी संख्या में देश के कोने कोने से लोग आयेंगे। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज के तत्वावधान में मायानगरी मुंबई में अगले साल 23 से 28 जनवरी तक 1008 कुंडीय अश्वमेध गायत्री महायज्ञ होगा।
गायत्री परिवार की तरफ हार्दिक शुभकामनाएं यज्ञ में अधिक से अधिक पहुंचकर अपना सहयोग दे।
पहली बार महिला टोली अश्वमेध महायज्ञ संपन्न कराएगी। इससे माध्यम से नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने महायज्ञ में सहयोग का आह्वान किया। इसके लिए उन्होंने टोलियां बनाकर लोगों से संपर्क करने पर जोर दिया।
आगरा:जगनेर में शुक्रवार रात ब्रह्मकुमारी आश्रम में सगी बहनों एकता और शिखा ने आत्महत्या कर ली। दोनों बहनों ने आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट आश्रम के ग्रुप में भेजे थे।इसे देखकर स्वजन रात भागकर आश्रम पहुंचे,वहां दोनों बहनों के शव छत पर लगे पंखों के हुक से साड़ी के फंदे पर लटके मिले। बहनों ने सुसाइड नोट में आश्रम के चार कर्मचारियों को अपनी मृत्यु का जिम्मेदार ठहराया है। उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
चार वर्ष पहले पहुंची थी ब्रह्माकुमारी आश्रम जगनेर कस्बा की रहने वाली 37 वर्षीय एकता और उनकी छोटी बहन शिखा (34 वर्ष)ने वर्ष 2005 में ब्रह्मकुमारी आश्रम से जुड़ी थीं। चार वर्ष पहले जगनेर में बसई रोड पर ब्रह्मकुमारी आश्रम बनने के बाद वहां रहने लगी थी।
ब्रह्मकुमारी आश्रम में दो बहनों के आत्महत्या की जानकारी मिलने पर डीसीपी सोनम कुमार मौके पर पहुंच गए। भाई सोनू ने पुलिस को बताया कि वह दो दिन पहले आश्रम में दोनों बहनों से मिलने आए थे। उस समय उनकी बातचीत से ऐसा कुछ नहीं लगा कि वह इस तरह का कोई कदम उठा सकती हैं। डीसीपी सोनम कुमार ने बताया एकता और शिखा ने सुसाइड नोट में कुछ आश्रम के कुछ कर्मचारियाें पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सुसाइड नोट और स्वजन की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
दीपक शर्मा राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी झारखंड प्रदेश मनोनीत-भाजपा समर्थक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय पुरुषोत्तम नारायण श्रीवास्तव एडवोकेट में आज संगठन में परिवर्तन करते हुए आगरा उत्तर प्रदेश निवासी श्री दीपक शर्मा प्रवक्ता भाजपा समर्थक मंच का प्रमोशन करते हुए उन्हें संगठन का राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया है। तथा झारखंड प्रदेश का प्रभारी भी बनाया है उन्होंने निर्देशित किया गया है कि वह 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए झारखंड प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के सांसदों को विजय श्री प्रदान करने हेतु प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित करें। जिससे माननीय नरेंद्र मोदी जी को देश का फिर से तीसरी बार प्रधानमंत्री निर्वाचित कराया जा सके प्रमोद कुमार गौतम केंद्रीय कार्यालय सचिव भाजपा समर्थक मंच
अहमदाबाद: दो दिवसीय अहमदाबाद दौरे पर प्रातः काल मॉर्निंग वॉक पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने साबरमती रिवर फ्रंट क्षेत्र का भ्रमण किया। सुनियोजित रूप से विकसित किया गया यह रिवर फ्रंट गुजरात के विभिन्न पर्यटन स्थलों में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है। देश-विदेश से इस रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट को लगभग 20 से अधिक पुरस्कार मिले हैं।
इस दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर गुजरात के विकास पर उनके विचार एवं अनुभव को सुना और उन्हें देवभूमि उत्तराखंड आने के लिए आमंत्रित भी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि साबरमती रिवर फ्रंट को बहुआयामी रूप से विकसित कर पर्यटन केंद्र बनाने का अभूतपूर्व कार्य गुजरात प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में हुआ है। यह फ्रंट इकोलॉजी और इकॉनमी के अद्भुत समन्वय का प्रतीक है।
उड़ीसा: भाजपा समर्थक मंच कार्यकर्ता बैठक संपन्न-श्री दिलीप दास प्रदेश अध्यक्ष भाजपा समर्थक मंच उड़ीसा प्रदेश की अध्यक्षता में कार्यकर्ता बैठक खुर्दा उड़ीसा में संपन्न हुई जिसमें आने वाले लोकसभा एन चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रत्याशियों को जिताने हेतु कार्यकर्ताओं के बीच विचार साझा किए गए।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष पदम राजन दास द्वारा उड़ीसा प्रदेश में भाजपा समर्थक मंच के सहयोग से एक विराट गौशाला एवं वन्य जीव शाला खोले जाने पर भी प्रस्ताव लाया गया जिसे सर्वसम्मति से खोलने की सहमति प्रदान की गई ध्यान रहे की मंच की ओर से इस कार्य को करने हेतु वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री विनोद सिंह जी द्वारा विशेष कार्य योजना चलाई जा रही है। इस अवसर पर जगन्नाथ सेमल अक्षय कुमार नायर अर्जुन गोरे सुषमा साहू प्रशांत कुमार रीता माझी प्रभात कुमार ममता माझी पुष्प लता मोहंती तथा मनोज कुमार नायक सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जनवरी में भाजपा समर्थक मंच उड़ीसा प्रदेश का लोकसभा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
देहरादून। लखनऊ में आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से पर्वतीय महापरिषद, लखनऊ के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर लखनऊ-देहरादून के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन करने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि वे शीघ्र इस मामले में रेल मंत्री से वार्ता करेंगे। पर्वतीय महापरिषद, लखनऊ के अध्यक्ष गणेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लखनऊ में पदाधिकारियों ने भेंट कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अनुरोध किया गया कि लखनऊ सहित पूर्वी एवं मध्य उत्तर प्रदेश के जिलों में देहरादून(उत्तराखंड) के लाखों लोग रहते हैं। ऐसे में इन तमाम लोगों को लखनऊ से देहरादून, उत्तराखण्ड जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। अतः लखनऊ-देहरादून के मध्य वंदे भारत ट्रेन का संचालन किया जाए। इस पर मुख्यमंत्री ने उक्त लोगों को आश्वस्त किया कि वह शीघ्र इसे लेकर रेल मंत्री जी से भेंट करेंगे और इन दोनों शहरों के मध्य वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का अनुरोध करेंगे।
गाजियाबाद: रीजन की एनसीआर में संचालित सभी डीजल बसों का संचालन 30जून 2024 तक पूरी तरह बन्द हो जाएगा। डीजल बसों के दिल्ली में प्रवेश पर एक नवंबर से रोक लग जाएगी। वायु प्रदूषण प्रबंधन आयोग ने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ( यूपीएसआर टीसी) के साथ बैठक कर ये फैसला लिया है। एनसीआर में प्रदूषण का बड़ा कारण डीजल बसों के संचालन को माना जा रहा है। वायु प्रदूषण प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) बसों को बंद करने के लिए परिवहन निगम के साथ लगातार बैठक कर रहा था। सभी डीजल बसों का संचालन एनसीआर में पूरी तरह बंद किया जाएगा। वायु प्रदूषण प्रबंधन आयोग ने तीन श्रेणियों में बांटकर बसों को बंद करने के लिए कहा है। 30 जून तक सभी बसों का संचालन बंद कर दिया जाएगा। इससे प्रदूषण काफी हद तक कम होगा। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक केसरी नंदन चौधरी ने बताया कि 1नवंबर से डीजल की बसें दिल्ली में प्रवेश नहीं करेंगी। रीजन में करीब 505 डीजल बसों का संचालन होता है। केवल सीएनजी और बीएस-6 बसें चलेंगी इन बसों से बहुत कम प्रदूषण फैलता है। निर्धारित तिथि तक सभी बसों को बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन बसों के संचालन पर दिल्ली व एनसीआर में रोक लगने पर इन्हें ऐसे जिलों में भेजा जाएगा जहां वायु प्रदूषण की समस्या नहीं है।
झांसी:भाजपा समर्थक मंच के महानगर अध्यक्ष एच एन शर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि भाजपा समर्थक मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री विनोद सिंह हैदराबाद तेलंगाना से 19 अक्टूबर 2023 को शाम 5:00 बजे झांसी नगर पधार रहे हैं उन्होंने महानगर के कार्यकर्ताओं से उनके स्वागत करने हेतु स्टेशन रोड स्थित होटल लेमन ट्री में शाम 6:00 बजे पहुंचने की अपील की जहां वह 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के झांसी ललितपुर संसदीय सीट के आगामी लोकसभा प्रत्याशी को जिताने हेतु मंच के कार्यकर्ताओं से मंत्रणा करेंगे तत्पश्चात 20 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव के संबंध में जबलपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने हेतु प्रातः 10:00 बजे जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।