गाजियाबाद:कांग्रेस सेवादल ने आज 100 वर्ष पुरानी परंपरा रविवार को विश्वकर्मा नगर विवेक विहार फेस-2 में हनुमान मंदिर पार्क में प्रात: राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया। कांग्रेस सेवा दल की जिला अध्यक्ष श्रीमती सिमरन कौर के नेतृत्व में आयोजित ध्वजवंदन कार्यक्रम में उपस्थिति कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारीयों तथा क्षेत्रीय जनता ने सर्वप्रथम वंदेमातरम का गायन किया। इसके बाद ध्वज को उपस्थित जनसमूह ने ” आजाद हिंद जिंदाबाद ” एवं ” कौमी नारा – वंदेमातरम ” के जय घोष के साथ सलामी दी।
इसके बाद सब ने मिलकर ध्वज गीत ” झंडा ऊंचा रहे हमारा विजयी विश्व तिरंगा प्यारा ” गाया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में सिमरन कौर ने कहा कि कांग्रेस सेवादल कांग्रेस की विचारधारा का आधार है और जिस तरह से कांग्रेस सेवादल ने कांग्रेस की भुलाई जा चुकी परंपराओं को दोबारा से स्थापित करने का कार्य शुरू किया है, यह कांग्रेस के साथ-साथ राष्ट्र को भी मजबूत करेगा। कांग्रेस सेवादल राष्ट्र का सर्वप्रथम राष्ट्रवादी संगठन है। आजादी से पहले इस संगठन से ब्रिटिश सरकार घबराया करती थी। ध्वजवंदन, वंदे मातरम और ध्वज गीत के गायन, कौमी नारो से झंडे को सलामी देने जैसी परंपराओं को पुनर्स्थापित करके संगठन राष्ट्र को मजबूत कर रहा है और बधाई का पात्र है।

कांग्रेस सेवा दल की जिला अध्यक्ष सिमरन कौर ने इस मौके पर कहा कि ध्वज को सलामी देते वक्त हमें ध्वज के सिद्धांतों पर भी विचार करना चाहिए। हमें कभी नहीं भूलना चाहिए कि हमारा ध्वज तीन रंगों का है जिसके मध्य में नीले रंग का चिन्ह भी है जो मजबूत राष्ट्र की स्थापना एवं विभिन्नता में एकता का प्रतीक है।
आज एक रंगी विचारधारा तिरंगे के सिद्धांतों पर लगातार चोट करने का प्रयास कर रही है और इसीलिए तिरंगे की विचारधारा को, आजादी के दीवानों स्वतंत्रता सेनानियों एवं क्रांतिकारीयों की विचारधारा को पुनः मजबूत करने के लिए हमें अपने ध्वज की रक्षा एक रंगी विचारधारा से करनी होगी और इसके लिए अपने प्राणों की भी बाजी लगाने को तैयार रहना होगा और कांग्रेस सेवादल का एक-एक साथी इसके लिए तैयार है।
इसके बाद राष्ट्रगान जन-गण-मन के गायन के साथ ध्वजवंदन कार्यक्रम का समापन किया गया।
कांग्रेस सेवा दल की जिला अध्यक्ष सिमरन कौर के नेतृत्व में
सुरजीत सिंह, एवं भूषण गोयल, जगदीश प्रधान, शंकर लाल नवल राजू पंडित , महेश यादव , अशोक तिवारी , मनीष मेहरोत्रा, रवि वर्मा , और पूर्व प्रत्याशी विवेक विहार वार्ड से पुनीत मनचंदा जी समस्त क्षेत्रवासी उपस्थित थे।




















