आबू पर्वत,राजस्थान में पांच जैन मंदिरों का एक समूह है।ये राजस्थान के सीमांत जिला सिरोही के माउंट आबू में स्थित है।इन मंदिरों का निर्माण ग्यारहवीं और तेरहवी सदी के बीच हुआ।ये भव्य मंदिर जैन धर्मों के तीर्थंकरों को समर्पित हैं।दिलवाडा के मंदिरों में विमलशाही प्रथम तीर्थंकर को समर्पित सर्वाधिक प्राचीन मंदिर है जो 1031 ई में बना था।बाईसवे तीर्थंकर नेमीनाथ को समर्पित लुनवाशाही मंदिर भी काफी लोकप्रिय व प्रसिद्ध है।यह मंदिर 1231 ई में वास्तुपाल और तेजपाल दो भाइयों ने बनाया।दिलवाडा जैन मंदिर परिसर में ये पांचो मंदिर संगमरमर के बने हैं।मंदिर के स्तम्भों में नृत्यांगनाओ की आकृतियां बनी है।
दिलवाडा के मंदिरो में विमलशाही मंदिर प्रथम तीर्थंकर को समर्पित सर्वाधिक प्राचीन मंदिर है।जो 1031ई में बना था।इन मंदिरों की नक्काशी,अद्भुत कारीगरी देखने योग्य है।
इन मंदिरों में मोबाइल ,कैमरा आदि ले जाना सख्त वर्जित है।इन मंदिरों को बनाने में 14 साल व 18 करोड़ लागत आयी थी।कहा जाता है कि ताजमहल की खूबसूरती भी इसके आगे फीकी है।यह माउंट आबू से लगभग तीन किलोमीटर दूर है।पैदल मार्ग का रास्ता नहीं है।
गाजियाबाद। देश के जाने-माने सर्जन डॉ आशीष गौतम डायरेक्टर लेप्रोस्कोपिक एंड रोबोटिक सर्जरी मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल पटपड़गंज 31 मार्च शाम 7:00 बजे पित्त की थैली से जुड़ी बीमारियों पर फेसबुक पर लाइव सेशन देंगे। इस लाइव सेशन में डॉ आशीष गौतम पित्त की थैली की सर्जरी, पित्त की थैली में बीमारियों के कारणों पर प्रकाश डालेंगे और लाइव सेशन पर ही मरीजों के सवालों के जवाब भी देंगे। डॉ आशीष गौतम ने बताया कि पित्त की थैली यानि गाल्ड ब्लडर की सर्जरी को लेकर कुछ लोगों के मन में डर बैठा रहता है। जबकि आज लेप्रोस्कोपिक, रोबोटिक सहित अन्य तमाम अत्यानुधिक तकनीक के द्वारा पित्त की थैली की सफल सर्जरी सम्भव है। ऐसे ही मरीजों के मन में बैठे हुए डर को इस फेसबुक सेशन में दूर किया जाएगा और उनके जीवन को एक बेहतर राह देने की कोशिश भी की जाएगी।
मुजफ्फरनगर : केंद्र सरकार में राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान और प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिल देव ने बुधवार को 22 करोड़ 28 लाख की लागत के कार्य निर्माणखंड उत्तर प्रदेश जलनिगम विभाग द्वारा राज्य सैक्टर कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पालिका परिषद् मुज़फ्फरनगर के नगरीय क्षेत्र भोपा रोड निकट शमशान घाट से कूकडा रोड होते हुए जानसठ रोड तक नाला निर्माण का कार्य का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर सभासद विपुल भटनागर, मनोज वर्मा, राजीव शर्मा, प्रेमी छाबड़ा, विकास गुप्ता, प्रियांशु जैन, नरेश मित्तल, पूर्व सभासद विवेक गर्ग, मंडल अध्यक्ष राजेश पराशर, हरेन्द्र पाल, महामंत्री पवन छाबड़ा, डॉ अशोक, आदि मौजूद रहें।
कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी और मेजर सुशील गोयल को ग्लोबल पीस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया
नई दिल्ली: 29 मार्च 2023,पीतमपुरा, आज यहां World Constitution and Parliament Association (WCPA) के इंडिया चैप्टर ने बदलती नई विश्व पद्धति में भारत की भूमिका पर चर्चा की ।
WCPA के ग्लोबल अध्यक्ष डॉक्टर ग्लेन टी मार्टिन ने कहा की द्वितीय महायुद्ध के बाद संयुक्त राष्ट्र का गठन दुनियाँ मे शांति स्थापित करने के लिए किया गया था परंतु आज दुनियाँ मे अधोषित तीसरा विश्व युद्ध चल रहा है | समाधान है Earth Constitution जिसके अंतर्गत कई Provisional World Parliaments आयोजित की जा चुकी हैं | उदेश्य है समस्याओ का अहिंसक समाधान और पर्यावरण संरक्षण के साथ अंतिम व्यक्ति को रोटी , कपड़ा , मकान |
मुख्य अतिथि मेजर जनरल निलेन्द्र कुमार जी ने कहा की आज दुनियाँ भारत की और देख रही है |G-20 की अध्यक्षता करते हुए भारत ने ग्लोबल साउथ का नेत्रत्व पहले ही संभाल लिया है | उन्होंने कहा टोटल फोकस शिक्षा पर किया जाए | एक दफा पूरा देश शिक्षित हो गया तो फ़ीर किसी बड़ी समस्या का समाधान संभव है |
आंध्रा प्रदेश सरकार के सलाहकार और राष्ट्रीय सैनिक संस्था के ब्रांड ऐंमबेस्डर श्री राजन छिब्बर ने बताया की हम वासूदेव कुटुंब कम की बात तबसे कर रहे है जब बहुत सारे देश उंगली पकड़कर चलना सिख रहे थे इसलिए भारत स्वभाविक विश्व गुरु है | लेकिन इस के लिए हमे अनुशासन और ईमानदारी का रास्ता अपनाना होगा |
WCPA के इंडिया चेपटर के अध्यक्ष कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी ने वर्तमान परिस्थिति पर चिंता व्यक्त की | रूस भारत के लिए संरक्षक की भूमिका मे है | चीन संरक्षक बन गया है रूस का | भारत का पहला शत्रु और प्रतिद्वंदी चीन है | रूस पाकिस्तान के करीब आ रहा है जो उसे चीन के साथ मुफ़्त मे मिल रहा है | परिणाम आप तय कर लो |
आई टी मंत्रालय के सलाहकार बोर्ड के सदस्य डा विवेक चौधरी ने सुझाया की अब हमे हथियार इंडस्ट्री पर ध्यान देना चाहिए और ऐसे देशों के साथ गठबंधन करना चाहिए जो रूस और चीन के समीकरण के बाहार हों जैसे जापान |
नेशनल टेलिकॉम एकेडमी के पूर्व निर्देशक संचार रत्न डा एम के सेठ ने योग और अध्यात्म को तकनीकी विज्ञान से जोड़ने की बात कही | उन्होंने कहा की स्वयं पर नियंत्रण प्रत्येक व्यक्ति को देश के लिए एक अमूल्य धरोवर बना देगा | बदलते हुए दुनियाँ के प्रवेश मे भारत को शीर्ष जिम्मेदारी निभाने का समय आ रहा है |
पी सी ट्रैनिंग इंस्टीट्यूट के निर्देशक मेजर सुशील गोयल और सुविख्यात पथप्रदर्शक डा मिलन यादव ने कहा की शिक्षित भारत सभी चुनोतीयों का सामना कर सकता है | चीन व्यापार गुरु हो सकता है और तुर्की शौर्य गुरु हो सकता है परंतु ज्ञान गुरु भारत ही था और भारत ही रहेगा |
इस अवसर पर कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी और मेजर सुशील गोयल को Global Peace Awards से सम्मानित किया गया |
दिल्ली: आज दिनांक 27/03/2023 को सीआरपीए क्षेत्र – दिल्ली के लक्ष्मी नगर कार्यालय का शुभारंभ सीआरपीए के चीफ डायरेक्टर दीपक शर्मा, डायरेक्टर जनरल बंटी सोनी डायरेक्टर संजय कुमार शर्मा दीपिका शर्मा, डायरेक्टर द्वारा किया गया। अवसर पर नागरिकों के सुरक्षा एवं सहयोग हेतु अपनी सेवाएं दे रहें सीआरपीए के मुख्य अतिथि रामपाल गोस्वामी, इंस्पेक्टर विनोद कुमार खारी, संतोष कुमार गिरी राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार, शंटी जी शहीद भगत सिंह सेवा दल के संस्थापक (अध्यक्ष) एवं कई प्रमुख अधिकारीगण उपस्थित रहे।
ऑफिस के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुये दीपक शर्मा ने कहा कि अलग-अलग राज्य में सीआरपीए के नवनिर्मित क्षेत्रीय कार्यालय खोले जाएंगे अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने का कार्य करेंगे और आप सभी से भी कहना है बनिए सहारा, गरीब, मजदूर और जरूरतमंद लोगों का अपराध एवं भ्रष्टाचार मुक्त समाज व भारत बनाईए, जय हिंद, जय भारत
वही कार्यालय के उद्घाटन समारोह में शामिल शहीद भगत सिंह सेवा दल के संस्थापक एवं (अध्यक्ष) शंटी जी ने कहा कि कई घटनाओं में हमारे देश में कई राज्य में भ्रष्टाचार, करप्शन हुए, जनहानि हुई आज करप्शन, भ्रष्टाचार पर बहुत हद तक लगाम है।
इसके लिए हमारे पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां धन्यवाद की पात्र हैं. उन्होंने कहा कि हमे विश्वास और उम्मीद है बहुत जल्द सीआरपीए अलग-अलग राज्य से भ्रष्टाचार, करप्शन खत्म करने में सफल होंगे।
गाज़ियाबाद:डॉक्टर्स एंड पैरामेडिकल ट्रस्ट ऑल इंडिया का मीटिंग का आयोजन किया है हर महीने 10 तारीख को होने वाली मासिक मीटिंग में दिल्ली के निवासी डॉ अजहरुद्दीन खान को दिल्ली प्रदेश का अध्यक्ष बनाया गया एवं मीटिंग में आए सभी डॉक्टरों का आदर सम्मान किया गया सभी को डॉक्टरों को एजुकेशन काउंसलिंग एवं मेडिकल काउंसलिंग का प्रोग्राम किया गया एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ फहीम मलिक ने कहा डॉक्टर्स एंड पैरामेडिकल ट्रस्ट चिकित्सकों के साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर चलती रहेगी डॉक्टरों का सहयोग करती रहेगी और डॉ अजरुदीन से कहा कि हमें आपसे आशा है कि आप एसोसिएशन को दिल से ऊंचाई तक पहुंचाने का काम करोगे उपस्थित रहे डॉ नसीम अहमद राष्ट्रीय महासचिव डॉ राहिल खान राष्ट्रीय सचिव डॉ शकील अहमद राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ अंकन कुमार राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ आबिद मालिक दिल्ली प्रदेश संगठन मंत्री डॉ सतीश दिल्ली प्रदेश उपाध्ययक्ष डॉ परवेज खान डॉ जफर अली डॉ रियाजुद्दीन डॉ शाहरुख खान डॉ मोनिस खान डॉ मोहम्द शोएब आदि उपस्थित रहे