उत्तराखंड: ऊधमसिंह नगर में आज सुबह बाबा तरसेम सिंह की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद से जिले भर में हड़कंप मच गया। जिले भर में व्यापारियों ने हत्या के विरोध में बाजार बंद कर अपना आक्रोश जताया। बाबा तरसेम सिंह नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे में कार सेवा प्रमुख थे.
आज सुबह बाबा तरसेम सिंह कुर्सी पर बैठे थे। तभी अचानक सामने से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने AK 47 से उन पर फायरिंग कर दी गोलियां लगने से तरसेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मौके पर उन्हें खटीमा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
देहरादून:नेशविला रोड मे सड़क पर एकत्रित कूडे के उठान, निस्तारण हेतु जरूरी इंतजाम कराने तथा आवासीय,व्यवसायिक प्रतिष्ठानो से कूडा उठान की मासिक शुल्क की शतप्रतिशत वसूली हेतु नयी व्यवस्था की बनाने की मांग करते हुए संयुक्त नागरिक संगठन के जगमोहन मेंदीरत्ता तथा सुशील त्यागी द्वारा नगर निगम के आयुक्त को ज्ञापन दिया गया।कहा गया यहां विगत समय मे जब से राजपुर रोड,ओल्ड सर्वेरोड आदि के कूड़ेदानों को हटाया गया है तब से उन का कूड़ा कर्कट अब यहाँ डाला जा रहा है।राजपुर रोड स्थित कई रिटेलशाप, बेकरी शॉप, सब्जी व गन्ने की रस की ठलियों का भारी मात्रा में कूड़ा यहा प्रतिदिन डाला जा रहा है। इससे पूर्व नगरनिगम कि गाडियो में इसका उठान नियमित रूप से होता था,जो अब नही हो रहा है।इसके परिणामस्वरूप अब गर्मियों का मौसम आरम्भ होने पर अभी से यहां कूड़े कर्कट के ढेर के कारण उत्पन्न मचछर मकखियो से यहा बीमारी फैलने का अंदेशा है।इससे मार्ग से गुजरने वाले निवासी भी यहां दुर्गन्ध से परेशान है।सुझाव दिए गये की यहा आसपास के होटल्स आदि के कूड़े को वहाँ न डाला जाए इसके लिए तथा कूड़ेदान को नाले के ऊपर सड़क से थोड़ा दूर पीछे रखकर उचित स्थान पर रख दिया जाय तथा पहले कि भांति घर घर से कूड़ा कर्कट निगम की गाडियो में ही उठाया जाए व वहाँ सड़क पर कूड़े-करकट फेकने वालो पर जुर्माना लगाया जाए।सुझावो मे कहा गया की गाडियो से घर घर कूडा उठाने का मासिक शुल्क निकटवर्ती व्यवसायिक प्रतिष्ठानो तथा स्थानीय आवास स्वामियो से वसूल किये जाने की अनिवार्य व्यवस्था सीधे हाउस टैक्स/बिजली के बिलो/पानी के बिलो के साथ अनिवार्य रूप से सम्बद्ध करते हुए इसकी शतप्रतिशत वसूली करने की व्यवस्था की जाए।इससे इस मद मे निगम की आय मे दुगनी वृद्धि हो सकेगी।इस व्यवस्था को उपयोगी बनाने हेतु नगर के सभी वार्डो मे व्यापक सर्वेक्षण कराकर इसे आधार कार्ड/वोटर कार्ड से भी सम्बद्ध करने के सुझाव दिये गये।
देहरादून:भाजपा ने लोक सभा चुनाव में पूर्व सैन्य कर्मियों, सैन्य परिवारों, अर्द्ध सैन्य बलों व उनके आश्रित परिवारों को ,सैनिकों का बदलता मिजाज और सत्ताधारी पार्टी की पूर्व सैनिकों को रिझाने व लोक लुभावने भाषणों से बरगलाने के लिए उत्तराखंड में 48 जगहों पर कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की है।लेकिन क्या है पूर्व सैनिकों व उनके परिवारों की मांग और किसका करेगें समर्थन, इसका खुलासा किया है।टिहरी लोक सभा का विश्लेषण लोक तंत्र राष्ट्र में लोग राजा महाराजाओं की ही गुलामी क्यों करें?क्षेत्रीय मुद्दे, भू कानून, मूल निवास, देवभूमि का अस्तित्व, पर्यावरण, बेरोजगारी,अंकिता हत्याकांड, अन्य सामाजिक और प्रशासनिक मुद्दे, पूर्व सैनिकों की ओ आर ओ पी विसंगतियां, 7th CPC,और अन्य सुविधाओं पर केन्द्र और राज्य सरकार की बेरुखी। इन सभी मुद्दों पर संघर्ष करने उतरे जुझारू समाजसेवी बॉबी पंवार को पूर्व सैनिक संगठन,उनके परिवार व आम जनता अपना प्रतिनिधि चुनती है।
जब समय की नजाकत या अन्य किसी लोभ लालच व भय से राजनेता अपना दल बदल सकते हैं तो फिर जनता व पूर्व सैनिक अपना लोकप्रिय प्रतिनिधि क्यों न चुनें या पीछे क्यों रहे।जब पूर्वसैनिक पिछले एक साल से जंतर-मंतर, रामलीला मैदान, देश के विभिन्न भागों में प्रदर्शन कर रहे थे,तब भाजपा और गोदी मीडिया क्यों नदारद थी।हमने इतने मांग पत्र भेजे लेकिन सरकार का कोई एक्शन क्यों नहीं हुआ?जब गेंद आपके पाले में थी तो आपने पी एम से मिलना तो दूर शहीद स्थल से भी गिरफ्तार कर लिया। अब गेंद हमारे पाले में है,हम भी आपसे क्यों मिलें। फिर चुनावी लॉलीपॉप के लिए क्या?
यदि आपकी मंशा साफ व नेक थी तो आचार संहिता लगने से पूर्व हमारी 16 सूत्रीय मांगों पर कोई विचार, संशोधन, या कमेटी गठन करके पूर्व सैनिकों को नहीं बुलाया।अब आप केवल वोट बटोरने के लिए जगह जगह सम्मेलन कराने की बात करते हो। क्या हम use and through या डस्टबीन हैं?सैनिकों के वोट को केवल यूजर समझने की भूल का खामियाज़ा तो भुगतना ही पड़ेगा,तथा तैयार रहें।
देहरादून:आज आम आदमी पार्टी उत्तराखंड द्वारा आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध मे देहरादून स्थित प्रदेश कार्यालय पर एकत्रित होकर प्रदर्शन करने का कार्यक्रम बनाया गया लेकिन प्रातः से ही प्रशासन द्वारा आम आदमी पार्टी नेताओं को आचार संहिता के पालन को लेकर नेताओ से संपर्क बनाया जा रहा था। जिसके उपरांत आप कार्यकर्ताओ द्वारा प्रदेश कार्यालय मे विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम निर्धारित किया, कार्यक्रम की सूचना प्रशासन को प्राप्त होते ही भारी सुरक्षा बल द्वारा आप कार्यालय को घेर लिया गया व किसी भी कार्यकर्ता को सार्वजनिक स्थान तक पहुँचने से रोक दिया गया। अंततः आप नेताओ द्वारा प्रदेश कार्यालय पर अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध मे गोष्ठी कर केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध दर्ज किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल चौधरी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार लोकसभा चुनाव मे हार के डर से सरकारी एजेसिंयो का दुरूपयोग कर अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने का षडयंत्र कर रही, आज दिल्ली व पंजाब सरकार के माॅडल की प्रशंसा पूरी दुनिया कर रही है केजरीवाल की बढती लोकप्रियता से भयभीत होकर भाजपा यह कायरतापूर्ण कृत्य करने पर मजबूर हो गई है। आज पूरा विपक्ष जब भाजपा सरकार से जब उनकी उपलब्धियाँ पूछ रहा है तो उन्हे हार का डर सताने लगा है, सरकार से सवाल पूछने पर विपक्ष के नेताओ का दमन किया जा रहा है। केजरीवाल एक व्यक्ति नही एक विचार बन चुके आप उनके शरीर को गिरफ्तार कर लोगे लेकिन विचार को कैसे कैद करोगे। इस अवसर पर अशोक सेमवाल ने कहा भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर दमन पर उतारू हो चुकी है, भविष्य मे आप दोगुनी ताकत से उभरकर आयेगी आयेगी। इस अवसर पर डाॅoअंसारी, सुदेश सैनी, जितेन पंत, नासिर खान, यामिनी सिंह, श्रीकृष्ण राजपूत, पंकज अरोड़ा, रविन्द्र चौधरी,महिपाल सिंह, राजेश कुमार।
देहरादून। सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले एक शातिर को एसटीएफद्वारा राजधानी देहरादून से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी गैंगस्टर एक्ट में भी निरूद्ध है जिस पर पुलिस द्वारा दस हजार का ईनाम भी घोषित किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा गिरफ्तार किए गए इनामी अपराधी के बारे में जानकारी देते हुये बताया कि आरोपी पंकज सामंत के खिलाफ उत्तराखण्ड के नवयुवकों को फौज में भर्ती करवाने के नाम पर 2 करोड़ रूपये से अधिक की ठगी किए जाने के सम्बन्ध में जनपद पिथौरागढ़ में अलग-अलग थानों में 4 एवम उधमसिंह नगर में 2 मुकदमें दर्ज किये गये थे। जिसमे जनपद पिथौरागढ़ के कोतवाली जौलजीवी, थाना जाजरदेवल,
कोतवाली पिथौरागढ़ में एक-एक मुकदमा तथा जनपद उधमसिंह नगर के कोतवाली खटीमा में 2 मुकदमें वर्ष 2023 में दर्ज किये गये थे। बताया कि इस आरोपी के बारे में जानकारी हुई की यह शातिर किस्म का अपराधी है और अपना गैंग बनाकर नवयुवकों को फौज में नौकरी दिलवाने के नाम पर लाखों रूपये की ठगी कर चुका है और इसकी गैंग की गतिविधियों को देखते हुए इस गैंग के खिलाफकोतवाली जौलजीवी जनपद पिथौरागढ़ में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा भी दर्ज है। तथा यह आरोपी वर्ष 2023 से लगातार फरार चल रहा था। जिसकी
गिरफ्तारी के लिए पर इस पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ द्वारा दस हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था। बताया कि यह आरोपी फोन का उपयोग नहीं करता था। जिस पर एसटीएफद्वारा मैन्युअल सूचनाओं के आधार पर इसकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहे थे। जिसके फलस्वरुप एसटीएफद्वारा फरार चल रहे ईनामी आरोपी को देर रात देहरादून के धोरण खास, थाना राजपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। जिसने पूछताछ में बताया कि वह फरार रहने के दौरान अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये काफी समय से पहचान बदलकर धोरण खास राजपुर, देहरादून क्षेत्र में रह रहा था। साथ ही वह अपने परिजनों के सम्पर्क में भी नहीं था तथा इस क्षेत्र में भी सक्रिय होकर नवयुवको को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने की योजना बना कर अंजाम देने के फिराक में था।
उत्तराखंड:सनातन धर्म में ‘जनेऊ संस्कार’ बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। यह युवा लड़कों को यज्ञोपवीत संस्कार में दीक्षित करने का प्रतीक है। वहीं यह 16 संस्कारों में से भी एक है, जिसे लोग उपनयन संस्कार या फिर जनेऊ संस्कार के नाम से जानते हैं।इस संस्कार में मुंडन और पवित्र जल में स्नान भी अहम होते हैं।
हिन्दू धर्म के 24 संस्कारों में से एक ‘उपनयन संस्कार’ के अंतर्गत ही जनेऊ पहनी जाती है जिसे ‘यज्ञोपवीत संस्कार’ भी कहा जाता है। जनेऊ को अन्य नामों से भी जाना जाता है, जैसे – उपवीत, यज्ञसूत्र, व्रतबन्ध, बलबन्ध, मोनीबन्ध, ब्रह्मसूत्र, आदि। जनेऊ संस्कार (जनेऊ धारण) की परम्परा वैदिक काल से चली आ रही है, जिसे उपनयन संस्कार भी कहते हैं।
उपनयन का अर्थ होता है पास या सन्निकट ले जाना इसका अर्थ हुआ ब्रह्मा और ज्ञान के पास ले जाना जनेऊ की लंबाई 96अंगुल होती है। क्योंकि जनेऊ धारण करने वाले को 64 कलाओं और 32 विद्याओं को सीखने का प्रयास करना चाहिए।
32 विद्याएं चार वेद, चार उपवेद, छह अंग, छह दर्शन, तीन सूत्रग्रंथ, नौ अरण्यक मिलाकर होती है। 64 कलाओं में वास्तु निर्माण, व्यंजन कला, चित्रकारी, साहित्य कला, दस्तकारी, भाषा, यंत्र निर्माण, सिलाई, कढ़ाई, बुनाई, दस्तकारी, आभूषण निर्माण, कृषि ज्ञान आदि आती हैं।
कहा जाता है। यह तीन धागों वाला सूत से बना पवित्र धागा होता है, जिसे व्यक्ति बाएं कंधे के ऊपर तथा दाईं भुजा के नीचे पहनता है। अर्थात् इसे गले में इस तरह डाला जाता है कि वह बाएं कंधे के ऊपर रहे। जनेऊ में तीन सूत्र त्रिमूर्ति ब्रह्मा, विष्णु और महेश के प्रतीक – देवऋण, पितृऋण और ऋषिऋण के प्रतीक – सत्व, रज और तम के प्रतीक होते है। साथ ही ये तीन सूत्र गायत्री मंत्र के तीन चरणों के प्रतीक है तो तीन आश्रमों के प्रतीक भी।
जनेऊ के एक-एक तार में तीन-तीन तार होते हैं। अतः कुल तारों की संख्या नौ होती है। इनमे एक मुख, दो नासिका, दो आंख, दो कान, मल और मूत्र के दो द्वारा मिल नौ होते हैं। इनका मतलब है- हम मुख से अच्छा खाएं, आंखों से अच्छा देंखे और कानों जनेऊ में पांच गांठ लगाई जाती है जो ब्रह्म, धर्म, अध, काम और मोक्ष का प्रतीक है।
ये पांच यज्ञों, पांच ज्ञानेंद्रियां और पंच कर्मों के भी प्रतीक है। बगैर सिले वस्त्र पहनकर, हाथ में एक दंड लेकर, कोपीन और पीला दुपट्टा पहनकर विधि-विधान से जनेऊ धारण की जाती है। जनेऊ धारण करने के लिए एक यज्ञ होता है, जिसमें जनेऊ धारक अपने संपूर्ण परिवार के साथ भाग लेता है। यज्ञ द्वारा संस्कार किए गए जनेऊ को विशेष विधि से ग्रन्थित करके बनाया जाता है। इसे गुरु दीक्षा के बाद ही धारण किया जाता है। अपवित्र होने पर इसे बदल लिया जाता है।
उत्तराखंड:आज दिनांक 20 मार्च 2024 को मंगलम पैलेस निम्बूचौड़, कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल में पक्षियों की प्रजातियों को बचाने हेतु विश्व गौरेया दिवस मनाया गया। इसमें पक्षी संरक्षण व बचाव के विभिन्न बिन्दुओं पर बहुत से पक्षी प्रेमियों ने अपने विचार दिये। 27 वर्षों से पक्षी संरक्षण का कार्य कर रहे शिक्षक श्री दिनेश चन्द्र कुकरेती वर्ष 2013 से प्रति वर्ष पक्षियों की प्रजातियों को बचाने हेतु विश्व गौरेया दिवस मनाते हैं, और पक्षियों की प्रजातियों को बचाने हेतु लोगों को पक्षी परिवार बना रहे हैं।
अब तक 10,000 से अधिक लोगों को पक्षी परिवार बना चुके हैं एवं 22000 से अधिक नेस्ट बॉक्स निशुल्क बांट चुके हैं। इस अवसर पर उन्होंने 1000 से अधिक नेस्ट बॉक्स बांटे। कुकरेती जी जो लगातार पक्षी बचाव हेतु कार्य कर रहे हैं उनके अनुसार पक्षी मानव जीवन व पर्यावरण के लिए अनिवार्य घटक है। जिसका संरक्षण का कार्य पर्यावरण में सुधार करके प्रत्येक व्यक्ति को करना चाहिए। श्री कुकरेती जी ने जयदेव भूमि फॉउन्डेशन कोटद्वार के श्री शिवानन्द लखेड़ा जी का भी धन्यवाद दिया जो कि पक्षी संरक्षण में उनका सहयोग करते हैं। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीमती गीता देवी, रंजना रावत, शोभा रावत ने भी पक्षी बचाव महत्व व संरक्षण की जानकारी दी। पूर्व प्रधानाचार्य श्री जनार्द्धन प्रसाद बुड़ाकोटी ने गौरेया को किस प्रकार बचाया जाए अपने अनुभव की जानकारी दी।
पूर्व रेंजर श्री राजेन्द्र प्रसाद पन्त ने पर्यावरण के बिगड़ते स्वरूप में पक्षियों के लिए किस प्रकार खतरा है के बारे में बताया। श्री चन्द्रमोहन कुकरेती ने बर्ड्स थिरेपी की जानकारी दी और वडर्स हमें किस प्रकार से स्वस्थ रख सकता है। श्री धनपाल सिंह रावत ने मंच संचालन द्वारा श्री कुकरेती जी के पक्षी संरक्षण की जानकारी व पर्यावरण के संरक्षण की जानकारी दी।
क्रैडल प्ल स्कूल निम्बूचौड़ की संचालिका श्रीमती रेणुका गुसांई ने प्रत्येक स्कूल में बच्चों को पक्षी संरक्षण व बचाव की जानकारी देनी चाहिए जिससे हमारी आगे की पीढ़ी जुड सके। एडवोकेट श्री अमित सजवाण ने कुकरेती जी के गिद्ध संरक्षण की तारीफ की और गिद्ध हमारे लिए किस प्रकार महत्व है की जानकारी दी। इस अवसर पर बहुत से पक्षी प्रेमियों ने अपने विचार दिये और पक्षी परिवार की सदस्यता ली।
इस अवसर पर श्री कुकरेती जी द्वारा गौरेया दिवस को प्रति वर्ष पक्षी बचाव दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया और आजीवन भर पक्षी बचाने की मुहीम कार्य के द्वारा जारी रखने की बात कही। इस अवसर पर श्री योगम्बर सिंह रावत, श्री हरी सिंह पुण्डीर, श्री दलजीत सिंह, श्री विकास देवरानी, श्रीमती लक्ष्मी रावत, श्रीमती देवेश्वरी चौहान, पार्षद कुलदीप सिह रावत, सहित बहुत से पक्षी प्रेमी उपस्थित थे और पक्षी बचाव में अपनी जानकारी व अनुभव दिये।
देहरादून:क्षत्रिय चेतना मंच कल्याण संस्था द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन ननूरखेडा स्थित महाराणाप्रताप भवन मे हर्षोल्लास के साथ किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथी विधायक उमेश शर्मा तथा संयुक्तनागरिकसंगठन के अध्यक्ष ब्रिगेडियर केजीबहल थे।संचालन मंच के महासचिव रविसिंह नेगी ने किया।संकल्प शिक्षण संस्था की अनिता नेगी के निर्देशन मे महिलाओ द्वारा गीत-संगीत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तूत किये गये।अतिथियो ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाऐ दी।
अतिथिगणो मे गवर्नमेंट पैंशनरस वेलफेयर संगठन के चौ.ओमवीरसिंह,समानता मंच के रवि सिंह नेगी,ठाकुर मोहनसिंह चौहान,संयुक्तनागरिकसंगठन के सुशील त्यागी,महेश सिह रौथाण,सुरेंद्रसिंह तोमर, देवेंद्र पुंडीर, महेन्द्र प्रताप नेगी, सुरेंद्र चौहान, अशोकवर्धन,कमला चौहान,रंजना रावत,पुष्पा क्षेत्रीय,अनिता राणावत,मीनामल आदि भारी संख्या मे समूह उपस्थित था।
देहरादून :एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स द्वारा दायर याचिका पर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा, चुनावी बांड की जानकारी देने में समय बढ़ाने की स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की याचिका को खारिज करने और सभी जानकारी 12 मार्च तक निर्वाचन आयोग को सौंपने के फैसले पर दून के जागरूक नागरिकों ने इसे राजनीति में व्याप्त भ्रष्टाचार पर हथौड़े का प्रहार की संज्ञा दी है।
कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए इनका कहना है कि सभी जानकारियां 15 फरवरी के आदेश के बाद विगत 26 दिन में दी जानी संभव थी जिनका न दिया जाना आदेशों की अवमानना है।
दून सिटीजन का कहना है कि उद्योगपतियों द्वारा राजनीतिक दलों को गोपनीय ढंग से दिए गए दान की राशि को जानने का देश की जनता को प्रजातांत्रिक अधिकार है। एसबीआई अब कोर्ट को गुमराह नहीं कर पाएगा, वरना इसे कोर्ट की अवमानना का दंड भुगतना पड़ेगा। प्रतिक्रिया व्यक्त करने वालों में एडीआर के मनोज ध्यानी, पूर्व बैंक कर्मचारी संगठन नेता जगनमोहन मेहंदीरता, आरटीआई क्लब के यज्ञ भूषण शर्मा, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के दिनेश भंडारी, राजकीय पेंशनर संगठन के महेंद्र सिंह तोमर, जागरूक बनो आवाज उठाओ के यशवीर आर्य,भारतीय पेंशनर परिषद के नवीन मैठानी,शिक्षण संस्थान की प्राचार्य चित्रा गुप्ता, संयुक्त नागरिक संगठन के सुशील त्यागी,आप के सुशील सैनी, समानता मंच के विनोद नौटियाल आदि उपस्थित थे।
हल्द्वानी। ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सट्टा किंग सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 15 लाख की नगदी, सट्टा गैजेट, लैपटॉप, कैलकुलेटर और 11 मोबाइल बरामद किए हैं। मामले का खुलासा एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र ने किया है। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को सूचना मिली कि शहर के मंगल पड़ाव पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत ऑनलाइन सट्टा का बड़ा कारोबार चल रहा है। मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर छापेमारी की गई, तभी ऑनलाइन सट्टा का कारोबार करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि पकड़े गए आरोपियों में मनोज कुमार, विशाल गुप्ता और रोहित गुप्ता मुख्य हैं। एसपी सिटी ने बताया कि मुख्य आरोपी मनोज कुमार सट्टा किंग है, जो गली नंबर 8 रामपुर रोड निवासी है। उसके कब्जे से कुल 8 लाख 1640 रुपये नगद और 6 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह काफी दिनों से शहर में ऑनलाइन सट्टे का कारोबार कर रहे थे।
सट्टा सरगना मनोज कुमार गुप्ता के खिलाफ बनभूलपुरा थाने में कई मामले दर्ज हैं। आरोपी पूर्व में एनडीपीएस एक्ट के मामले में भी जेल जा चुका है। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि पूरे मामले के नेटवर्क की तलाश की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों का नेटवर्क कहां से जुड़ा हुआ है, इसके लिए पुलिस की टीम काम कर रही है। उन्होंने कहा कि संचालन करने वाले नेटवर्क के खिलाफभी कार्रवाई की जाएगी।