उत्तराखंड: पौड़ी जिले विभिन्न क्षेत्रों में गुलदार की दहशत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। पौड़ी शहर के चंदोला राई में एक बार फिर से 4 वर्षीय बालिका में गुलदार ने किया घात लगाकर हमला,परिजनों के शोर मचाने के बाद भाग खड़ा हुआ गुलदार, आनन-फानन में बालिका को उपचार के लिए लाया गया जिला अस्पताल।
Category: state
-
शिव मांदर पटेल नगर में धूमधाम से मनाए गए गुरु पूर्णिमा
गाजियाबाद। आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पटेल नगर शिव मंदिर में सर्वप्रथम गुरुमूर्ति एवं भगवान दत्तात्रेय का पूजन के साथ गुरु पूर्णिमा की मंत्रोच्चारण के साथ शुरू की गई गुरुरुर्विष्णुः गुरुदेवी महेश्वरः। गुरु: साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः आप सभी भक्तों को गुरु पूर्णिमा की बधाई एवं सर्वप्रथम सर्वोपरि श्री गुरु महाराज श्रीमहंत नारायण गिरी जी महाराज पीठाचीश्वर श्री दूधेश्वर नाथ मठ, अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा को कोटि कोटि प्रणाम एवं सबेरे उनका दुधेश्वरनाथ मंदिर जाकर पूजन आरती किया एवं फुल माला पटका पहनाकर आशीर्वाद लिया।

परम पिता परमात्मा को जिसने मुझे ऐसे दिव्य गुरु से मिलाया जिसका वर्णन शब्दों में करना मुश्किल है जो स्वयं ईश्वरीय प्रतिरूप है जिसके जन्म का उद्देश्य ही मानव कल्याण है जिसके द्वारा हजारों-लाखों लोगों को जीवन को सही दिशा दिखाई गई। ऐसे मेरे परम दिव्य गुरु महराज श्री महंत नारायण गिरि जी महराज को कोटि कोटि नमन
हम मानव बहुत ही भाग्यशाली है, इस अवसर पर शिव मंदिर के महंत विजय गिरी जी महाराज ने गुरु पूर्णिमा की महिमा को बताते हुए जिसको इस जीवन के सार्थक रहस्य को समझने के लिए पृथ्वी पर भेजा गया है। उसके पास बुद्धि है, विवेक है, अच्छी सोच है और साथ ही कुछ कर गुजरने की क्षमता है।
ईश्वर ने हर एक चीज उसको दिया है, जिससे उसका जोसुचारु रूप से चल सके। और वो अपने इस जीवन के उद्देश्य को पूरा कर सके । लेकिन सबसे महत्वपूर्ण उसने जो दिया है वह है गुरू जो किसी भी क्षेत्र में आपका हो सकता है। गुरू आपकी आत्मा है. आपकी शक्ति है, आपको ऊर्जा है। गुरू माध्यम है आपको अपने आप से मिलाने का।
गुरू हो वो पुल है जो आपको नकारात्मक ऊर्जा से सकारात्मक ऊर्जा की और ले जाता है। हम पर अपने गुरु का आशीर्वाद चिरकाल तक बना रहे अर्जुन जी. साध्वी पूजा गिरि, अजय चोपड़ा , हिमाशु पाराशर, ममता जी,अभिषेक,रवि,वीरू, किशन कुमार,वीरेंद्र कुमार,मुकेश जाट,और सभी भक्तो ने मिलकर गुरु पर्व धूम धाम से मनाया।
-
तेंदुए ने महिला को बनाया निवाला, वीडियो हुआ वायरल
उत्तराखंड: चंपावत वन प्रभाग के बूम रेंज में जंगल में चारा लेने गई महिला को रविवार सुबह तेंदुए ने निवाला बना दिया। महिला गांव के ही सरकारी स्कूल में भोजन माता थी। तेंदुए ने महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया था। वन विभाग ने शव को पोस्टमार्टम के लिए टनकपुर उप जिला अस्पताल भेज दिया है। सूखी ढांग क्षेत्र के धूरा गजार गांव निवासी चंद्रवती (39) पत्नी प्रकाश चंद्र शर्मा गांव की दो अन्य महिलाओं के साथ घर से करीब दो किलोमीटर दूर पूर्वी छीनी कंपार्टमेंट के जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। सुबह करीब 10:30 बजे चारा काटते के दौरान तेंदुए ने चंद्रावती पर हमला कर दिया। तेंदुआ महिला को करीब सौ मीटर दूर तक घसीटकर ले गया और उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। दो अन्य महिलाओं ने भागकर जान बचाई।
घटना की सूचना अन्य महिलाओं के द्वारा ग्रामीणों को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम एवं स्थानीय लोगों द्वारा घंटो की मेहनत से दोपहर बाद महिला का शव हमले की जगह से काफी दूर बरामद किया जा सका। उक्त घटना के बारे में जानकारी देते हुए डीएफओ आर सी कांडपाल ने मीडिया को बताया कि पूर्व में भी गुलदार को देखे जाने की सूचना मिलती रही है विभाग के द्वारा समय- समय पर क्षेत्र में गस्त लगाए जानें के साथ अन्य कदम भी उठाए गए हैं। विभाग जल्द से जल्द उनके परिवार को मुआवजा दिलाने की कार्यवाही पूरी करेगा हमलावर गुलदार को पकड़ने के लिए क्षेत्र में गस्त बढाई जाने के साथ पिंजरे भी लगाए जायेंगे जिससे कि हमलावर गुलदार को पकड़ा जा सके।
-
नीलकंठ मेला क्षेत्र में पौड़ी पुलिस लगातार है मुस्तैद
सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के ड्यूटी स्थलों पर जा जाकर फोर्स को कर रहे ब्रीफ
रिपोर्ट:राजेन्द्र शिवाली
कोटद्वार। श्रावण माह के शुभारम्भ के साथ ही श्री नीलकंठ महादेव की कांवड़ यात्रा आज सोमवार से शुरु हो चुकी है। सावन के पहले सोमवार पर श्री नीलकंठ महादेव मन्दिर में शिव भक्तों के बम भोले जयकारों के बीच ड्यूटी पर मुस्तैद पुलिस बल महादेव के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को दर्शन कराकर अपने-अपने गंतव्य की ओर बढ़ा रहे हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे के कुशल निर्देशन में सभी अधिकारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्र के ड्यूटी स्थलों में जा जाकर ड्यूटी पर मुस्तैद पुलिस कार्मिकों को यातायात व्यवस्था सुचारु रुप से चलाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ अच्छी व मुस्तैदी से ड्यूटी निर्वहन किए जाने हेतु लगातार दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं।

-
ADG L/O, ADG INT व IG गढ़वाल द्वारा कांवड़ मेला फोर्स को किया ब्रीफ
रिपोर्ट:राजेन्द्र शिवालीकोटद्वार। अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था, अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना व पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा अन्य अधिकारीगणों की मौजूदगी में जनपद पौड़ी, देहरादून व टिहरी गढ़वाल से कांवड़ मेला डयूटी मे आये फोर्स को जयश्री फार्म हाउस वेंकट हाल ऋषिकेश में ब्रीफ किया गया।

ब्रीफिंग के दौरान ड्यूटीरत समस्त पुलिस बल को श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार रखते हुये उनके सुगम एवं सुरक्षित आवागमन हेतु समर्पित भाव व सहयोगात्मक व्यवहार से ड्यूटी पर नियुक्त रहने के साथ-साथ सजग व सतर्क रहकर डयूटी करने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रुप से बनाए रखने और यातायात प्लान के हिसाब से वाहनों को उनकी दिशा में भेजने तथा कांवड़ यात्रा के दौरान सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
-
देहरादून में गाड़ियों के वर्कशॉप में लगी आग लाखों का सामान जलकर राख
देहरादून: गाड़ियों के एक वर्कशॉप में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक़ घटना सुबह थाना नेहरू कॉलोनी के अंतर्गत हरिद्वार बाईपास रोड़ स्थित एक वर्कशॉप में सुबह अचानक आग लग गई जिसके बाद आनन फानन में स्थानीय पुलिस और फायर सर्विस टीम को सूचना देकर बुलाया गया।
फायर पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। गनीमत रहा कि इस भीषण आग की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस के मुताबिक़ आग लगने का कारण अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है कि घटना किन कारणों से हुई है जांच पड़ताल जारी है।
-
74 सीसीटीवी कैमरे और तीन ड्रोन की निगरानी में रहेगा श्री नीलकंठ कांवड़ मेला
जल पुलिस, एसडीआरएफ और पीएसी की FLOOD कंपनी रहेगी कांवड़ियों की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन के दृष्टिगत तैनात
रिपोर्ट:राजेन्द्र शिवालीकोटद्वार। श्रावण मास कांवड़ मेला का शुभारम्भ तीन जुलाई से होने जा रहा है। कांवड़ मेला यात्रा को लेकर जनपद पौड़ी गढ़वाल के थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्रान्तर्गत श्री नीलकण्ठ महादेव मन्दिर में उत्तराखण्ड एवं बाहरी राज्यों से काफी संख्या में श्रद्धालुगण दर्शन एवं जलाभिषेक करने आते हैं। इस वर्ष महाशिवरात्रि में श्री नीलकण्ठ महादेव के दर्शन हेतु अधिक भीड़ की सम्भावना है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा श्री नीलकंठ महादेव कांवड़ मेला यात्रा में ड्यूटी पर लगे समस्त पुलिस बल की थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र के परमार्थ निकेतन में ब्रीफिंग ली गईं। ब्रीफिंग के दौरान ड्यूटीरत समस्त पुलिस बल को श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार रखते हुये उनके सुगम एवं सुरक्षित आवागमन हेतु समर्पित भाव व सहयोगात्मक व्यवहार से ड्यूटी पर नियुक्त रहने के साथ-साथ सजग व सतर्क रहकर डयूटी करने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रुप से चलाने व यातायात प्लान के हिसाब से वाहनों को उनकी दिशा में भेजने, कांवड़ यात्रा के दौरान सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। कांवड़ मेला यात्रा के दृष्टिगत सम्पूर्ण मेला क्षेत्र को 01 सुपर जोन, 07 जोन व 23 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सुपर जोन में अपर
पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी, जोन में पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी तथा सेक्टरों में एसएचओ, एसएसआई, एसओ, उपनिरीक्षक एवं अपर उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन, श्री नीलकण्ठ मन्दिर में दर्शन एवं मेला सुरक्षा ड्यूटी हेतु जनपद पौड़ी व बाहरी जनपदों से पुलिस बल नियुक्त किया गया है, जिसमें एसडीआरएफ की दो टीम, जल पुलिस/गोताखोर टीम, दो क्यूआरटी टीम, पीएसी FLOOD टीम के साथ-साथ आतंकी घटनाओं की रोकथाम हेतु एक टीम Anti Terrorist Squard को मेला क्षेत्र में चौबीस घण्टे के लिए नजर रखने के लिए
रखा गया है। साथ ही तीसरी आंख के रुप में 74 सीसीटीवी कैमरे व 03 ड्रोनों से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में होने वाली अवांछनीय गतिविधियों पर नजर रखी जायेगी। 15 से 17 जुलाई तक मेला क्षेत्र में भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई है। श्री नीलकंठ पैदल मार्ग पर जंगली जानवरों के खतरे के दृष्टिगत श्रद्धालुओं के लिये पैदल यात्रा मार्ग आवागमन हेतु सांय 6 से प्रातः 5 बजे तक पूर्णतः बन्द रहेगा।
-
आर्य समाज में सम्पन्न हुआ साप्ताहिक यज्ञ
हरिद्वार:आर्य समाज इन्द्रलोक सिडकुल द्वारा आज म० न० एल 68 इन्द्रलोक में साप्ताहिक यज्ञ सम्पन्न किया गया जिसके यज्ञमान डा ० ए के गुप्ता एवम आशुतोष जी सपरिवार सम्मलित रहे व यज्ञ के पुरोहित चौ०देवपाल सिंह राठी जी रहे।

यज्ञ के बाद सभी ने यज्ञमान को आशीर्वाद दिया तथा बाद में उनके द्वारा लाया गया प्रसाद का वितरण किया।

यज्ञ में निम्न आर्य सम्मलित रहे चौधरी देवपाल सिंह राठी , कुलबीर सिंह, नरेंद्र सिंह तेवतिया , मुख्तयार सिंह , निरंजन मालिक, जसवती देवी, डा०ए के गुप्ता ,मुख्तयार सिंह, सुनील आर्य , एम पी सिंह, आशुतोष , अरुण कुमार, जोबिंदरपाल आर्य, पंकज चौहान, रामानन्द सिंह, महेंद्र सिंह ,निर्देश कुमार सैनी , अमृता, मन्नू , सुदेश आर्य श्रीमति चौहान जीआदि आदि सम्मलित रहे।

तत्पश्चात आर्य समाज इंद्रलोक सिडकुल द्वारा यज्ञ को लेकर चौधरी देवपाल सिंह राठी जी द्वारा यज्ञ के लाभ विषय को लेकर संबोधन किया गया।
बाद में शांति पाठ के साथ साप्ताहिक सत्संग का समापन हुआ।
-
गाँव जुई में बाघ का आतंक बदस्तूर जारी।दुधारू गाय पर मारा झपटा, किया लहुलुहान देखें वीडियो
पौड़ी:रिखणीखाल प्रखंड के ग्राम जुई से ताजा अभी अभी की खबर आयी है कि बाघ ने सायं 4 बजे घर के पास ही खेत में चारा चुगते समय दुधारू गाय पर अचानक पीठ पीछे झपटा मारकर कयी जगह लहुलुहान कर दिया।गाय ने भागते भागते अपनी जान बचाने में कामयाब हो पाई। गाँव वालों ने भी बिना समय गंवाये शोरगुल मचाकर बाघ को छुड़ाया व भगाया

गाँव की ही समाजसेविका सुषमा गुंसाई का कहना है कि दो तीन दिन से बाघ की हरकत देखी नहीं गयी,लेकिन आज फिर अपनी चाल पकड़ ली।
गाय के शरीर में बाघ के पंजों के निशान गाँव में दहशत का माहौल बना हुआ है,ऐसे में जीवनयापन कैसे होगा।घरेलू कयी कार्य होते हैं एक सिर्फ पशु की चौकीदारी ही नहीं है।रोजमर्रा की अनेक जरूरतें हैं। कैसे निपटायें। लगता है गाँव वालों का शेष जीवन बाघ के साथ ही कटेगा। ये तो रोज का ऑख मिचौली का खेल बन गया है।ये भी अब यहाँ के मूल निवासी हो गये हैं, हम तो अस्थायी निवासी हैं।
-
दर्दनाक हादसा: हरियाणा के कृषि अधिकारी पैर फिसलने से गंगा में बह, देवप्रयाग संगम में हुआ हादसा
हरियाणा: कृषि विभाग में सेवारत संयुक्त निदेशक और चंडीगढ़ निवासी जगराज डांडी (54) अपनी पत्नी व बेटी के साथ बीते बुधवार को ऋषिकेश घूमने आए थे। जगराज यहां अलकनंदा व भागीरथी के संगम तट पर स्नान करते हुए फिसल गए।
और वह गंगा के तेज बहाव में बहयह मंजर देख पत्नी व बेटी जोर -जोर चिल्लाने लगी पति को आंखों के सामने बहता देख नीता का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटी घटना के बाद से ही सहमी हुई है। वहां पर स्नान करने वाले लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद थाना देवप्रयाग पुलिस, जल पुलिस श्रीनगर, एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू कर दी।
रेस्क्यू टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। देहरादून से एनडीआरएफ की एक 22 सदस्यीय टीम रवाना हुई जिसने आज से सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
