उत्तराखंड: 14 तहसीलदारों को एसडीएम पद पर पदोन्नति दी गई है। हाल ही में इन 14 तहसीलदारों की डीसीपी हुई थी, जिसके बाद इनको एसडीएम पद पर पदोन्नति कर उनके परगना क्षेत्र में तैनाती दी जाएगी।

उत्तराखंड: 14 तहसीलदारों को एसडीएम पद पर पदोन्नति दी गई है। हाल ही में इन 14 तहसीलदारों की डीसीपी हुई थी, जिसके बाद इनको एसडीएम पद पर पदोन्नति कर उनके परगना क्षेत्र में तैनाती दी जाएगी।

देहरादून: भाजपा समर्थक मंच उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सचिन दीक्षित ने तेजतर्रार युवा व कर्मठ देहरादून नगर अध्यक्ष पद पर मोहित मिश्रा को मनोनीत किया है। भाजपा समर्थक मंच जनहितों के लिए कार्य करने वाली पार्टी है। भाजपा सरकार की योजनाओं को पहुंचाने के लिए भाजपा समर्थक मंच सतत प्रयासरत है। सचिन दीक्षित ने बताया भाजपा समर्थक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट श्री पुरुषोत्तम नारायण श्रीवास्तव जी के आदेशानुसार उत्तराखंड प्रदेश में संगठन के विस्तार हेतु आदेशित करने पर पड़ती है।
भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से लोगों को अवगत कराने वाले एवं समर्पण भाव रखने वाले कार्यकर्ताओं को उनके अनुभव और योग्यता के अनुसार संगठन में जगह दी जा रही है। सचिन दीक्षित ने नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष आशा जताई है नगर निगम चुनाव नजदीक है। उनके द्वारा सोन नगर निगम के अधीन वार्ड पार्षद पद के उत्कृष्ट कार्यकर्ता के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की रीति- नीति से घर- घर जाकर लोगों को अवगत कराने का तत्काल काम करा जाएगा और देश के माननीय प्रधानमंत्री छप्पन इंच मां भारती के पुत्र महापुरुष के रूप में माननीय मोदी जी के राष्ट्र सपनों को साकार कराने में प्रत्येक भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता एक और एक ग्यारह बनकर राजनीति के अखाड़े में मौजूद हैं।
रिपोर्ट:शिवाली
कोटद्वार। बीती देर शाम यहां गाड़ीघाट तिराहे पर नगर निगम द्वारा बनाए गए कुंडा घर में विद्युत पोल पर आए करंट की चपेट में आने से एक बेजुबान सांड की जान चली गई। इस मामले में नगर निगम की चोर लापरवाही है। यह कूड़ा घर केवल सफाई कर्मियों द्वारा सड़क का कूड़ा डालने के लिए बनाया गया है, क्यों कि घरों का कूडा डालने के लिए नगर निगम की गाड़ी प्रजापति नगर समेत पूरे गाड़ीघाट में कूड़ा लेने जातीं हैं, लेकिन प्रजापति नगर और गाड़ी घाट के कुछ बेशर्म और अनपढ़, गंवार लोग घरों का कूड़ा गाड़ी में न डालकर कूड़ा घर के बाहर सड़क पर ही फेंक कर चले जाते हैं, जिसे खाने के लिए आवारा बेजुबान जानवरो का कूड़ा घर के बाहर तांता लगा रहता है।

कूड़ा घर का गेट एक माह पूर्व सांडों की लड़ाई में टूट चुका है। क्षेत्रीय पार्षद को भी बता दियारा गया है, किन्तु न तो नगर निगम की मेयर और न ही नगर आयुक्त के कानों में जूं रेंगी है। अंधेरे नगरी चौपट राजा वाली स्थिति है। पूरा नगर निगम भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। लाखों के घोटाले हो चुके हैं। सबसे मजेदार बात सह है, जब नगर निगम कूड़ा उठाने के लिए घर घर वाहन भेज रहा है, तो वह सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों के चालान न कर कौन सी रिश्तेदारों निभा रहा है। क्षेत्र के लोगों द्वारा यहां सड़क पर कूड़ा न फेंकने की चेतावनी और कुंडा फेंकने पर जुर्माना का बोर्ड लगाने की बात क्षेत्रीय पार्षद की की गई और उन्होंने मेयर से कहा तो मेयर ने बचकाना जवाब देकर पल्ला झाड़ लिया।
उन्होंने कहा वहां बोर्ड नहीं लग सकता। क्यों कि वहां कूड़ा घर बना है। अब उन्हें कैसे समझाएं कि जब कूड़ा घर बना है तो लोग सड़क पर कूड़ा क्यों फेंक रहे हैं, उनके चालान क्यों नहीं किए जाते हैं। फिर घर घर कूड़ा गाड़ी भेजने का औचित्य क्या है। आज तक नगर निगम ने सड़क पर कूडा फेंकने वालों के कितने चालान किए।
हरिद्वार:इंद्रलोक आवासीय कल्याण समिति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामुदायिक केन्द्र, इंद्रलोक में योग का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
समिति के संरक्षक चौधरी देवपाल सिंह राठी द्वारा उपस्थित अभ्यर्थियों को योग की क्रियाएं बताई गई जिससे योग करने वालों को उसका अधिक से अधिक लाभ मिलाके।
इस अवसर पर त्रिकोणासन, भुजंगा आसन, भ्रामरी, कपाल भाटी, वाहीय , लोम विलोम, मयूरा आसान, प्राणायाम के साथ साथ शरारिक व्यायाम भी दिखाए तथा बताए गए।

शिविर में चौधरी देवपाल सिंह राठी, नीलम, अंशु, रेनू राजपूत, रजनी, राठी, मानवी, मनवीर सिंह सिरोही, मयंक सिरोही, मुख्तयार सिंह, रामलाल, रणधीर सिंह, नरेन्द्र सिंह तेवतिया आदि आदि सम्मिलित रहें।
रिपोर्ट: प्रभु पाल सिंह रावत
पौड़ी: रिखणीखाल प्रखंड के ग्राम डला तोक लड्डासैण में विगत दिवस बाघ की चहलकदमी दिखाई दी।बाघ ने खेत में चुगती गाय पर धावा बोला,लेकिन गाय भागने में सफल रही व अपनी जान बचायी।आये दिन ऐसी घटनाएं आम बात हो गई है।इस इलाके में रोज कुछ न कुछ होती रहती हैं।
विगत अप्रैल माह से बाघ लगातार मनुष्यों व मवेशियों को अपना शिकार बनाता आ रहा है।कहीं पिंजरा लगा भी होगा तो नाकाम साबित हो रहा है।वन विभाग सिर्फ बाघ की चौकीदारी कर रहा है,मवेशियों व मानव जाति से कोई मतलब नहीं है।लगता है कि वन विभाग की तैनाती इसलिए कई गयी हो कि कोई लोग बाघ को न मार दें। बाघ का जीवन बहुमूल्य है,मानव का उतना अहमियत नहीं रहता।दो चार हजार मुआवजा देकर चुप करा दिये जाते हैं।
ऋषिकेश: मुनि की रेती थाना क्षेत्र के अंतर्गत तपोवन में गलत साइड से जा रही दिल्ली नंबर की कार सवार महिला पर्यटक ने कार को रोके जाने पर हंगामा कर दिया। कार से नीचे उतर कर पहले ट्रैफिक ड्यूटी कर रहे होमगार्ड के साथ बदसलूकी की
समझाने आए सिपाही के साथ बहस करते हुए उसकी वर्दी पर भी हाथ डाल दिया। मामला बड़ा तो स्थानीय लोगों ने महिला पर्यटक की वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दी। पुलिस ने सिपाही की शिकायत पर महिला पर्यटक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
शुक्रवार को मुनि की रेती थाना क्षेत्र अंतर्गत तपोवन के टी प्वाइंट पर ट्रैफिक ड्यूटी कर रहे होमगार्ड सत्यपाल सिंह ने गलत साइड से आ रही दिल्ली नंबर की कार को गलत साइड में चलने के लिए रोका।
इस दौरान कार से एक महिला पर्यटक गुस्से से नीचे उतरी और उसने जल्दी आगे जाने के बाद कहते हुए होमगार्ड से बदसलूकी कर दी। इस नजारे को देख वहां खड़े सिपाही और क्रेन ऑपरेटर महेंद्र सिंह यादव महिला पर्यटक को समझाने के लिए आए। गुस्से में महिला पर्यटक ने सिपाही से बहस करते हुए उसकी वर्दी पर हाथ डाल दिया। जिसकी सूचना महिला पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस महिला पर्यटक और उसके साथी को कार सहित हिरासत में लेकर थाने ले गई।
सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। सीओ ट्रैफिक एसपी बलूनी ने बताया कि क्रेन ऑपरेटर महेंद्र सिंह यादव ने साउथ वेस्ट दिल्ली निवासी महिला पर्यटक दृष्टि के खिलाफ ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मुनिकीरेती थाना पुलिस को तहरीर दी।
थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस संबंधित धारा में महिला पर्यटक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
उत्तरकाशी: चिन्यालीसौड़ विकासखंड कोटीसौड़ भड़कोट में आज सुबह गुलदार के हमले से एक महिला की मौत की सूचना मिली है। गुलदार के हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना है।
मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार चिन्यालीसौड़ के ग्राम भड़कोट में आज सुबह 9 बजे घर के नजदीक ही घास लेने गई भागीरथी देवी पत्नी स्वo भूपति प्रसाद नौटियाल को गुलदार ने अपना शिकार बनाया। ग्रामीण महिला को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया है।
ग्राम प्रधान शिवराज बिष्ट ने इस घटना की जानकारी की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि गुलदार ने महिला को घसीटकर झाड़ियों में ले गया। जहां से महिला के शव को रेस्क्यू करने में बड़ी दिक्कतें आई।
इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस और वन विभाग को दी। ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति भारी आक्रोश है। मृतक महिला का नाम भागीरथी देवी उम्र 40 वर्ष बताई जा रही है।
उत्तराखंड: नैनीताल जिले से लगभग 65 किलोमीटर दूर भवाली में स्थित इसे देश दुनियां के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक माना जाता है। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम का आज 59वां स्थापना दिवस है। जिस तरह 14 जून को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी।
आज सुबह करीब सवा पांच बजे मंदिर गेट खुलते ही मंदिर के भीतर बाबा के अनुयायियों का तांता लग गया। बाबा को भोग लगाने के बाद प्रसाद वितरित शुरू किया गया। लगातार भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है।
कैंची धाम के बाबा नीब करोली की ख्याति देश- विदेश तक फैली है। आमजन से लेकर देश-विदेश के राजनेता, खिलाड़ी, सेलिब्रिटी और जानी- मानी हस्तियां नीम करोली बाबा के भक्त है। आज कैंची धाम के स्थापना दिवस पर यहां भव्य मेला लगता है। मेले को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, मंदिर ट्रस्ट समेत तमाम भक्त जुटे पड़े हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
उत्तराखंड: उत्तरकाशी जिले के पुरोला में 15 जून को प्रस्तावित महापंचायत पर पुलिस के बाद ग्राम प्रधानों का संगठन बैकफुट पर आ गया, लेकिन अब विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल जैसे हिंदूवादी संगठन खुलकर सामने आ गए हैं। उन्होंने कहा कि हम लव जिहाद के खिलाफ पुरोला में महापंचायत करेंगे।
एसडीएम देवानंद शर्मा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पुरोला नगर क्षेत्र में जिला प्रशासन ने आज 14 जून से लेकर 19 जून तक धारा 144 लागू कर दी है। उत्तरकाशी के बॉर्डर को पुलिस ने सील कर दिया है।
एडीजी कानून व्यवस्था वी मुरुगैसन ने बताया कि बाहरी जिलों से महापंचायत के लिए जाने वाले लोगों को पुलिस बॉर्डर पर ही रोकने लगी है। इसके लिए पीएसी फोर्स भी तैनात की गई है। एडीजी लॉ ऑर्डर का कहना है कि कोई भी व्यक्ति अगर धारा 144 का उलंघन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उत्तराखण्ड: केदारनाथ पैदल मार्ग पर घोड़ा- खच्चर संचालकों ने यात्रियों से की मारपीट। यह घटना बीती 10 जून की है। इसके बाद 12 जून को पीड़ित ने पुलिस को शिकायत की और मंगलवार को पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देख सकते है कि मार्ग पर खच्चर पर लोग जा रहे है तभी कुछ घोड़ा- खच्चर वाले लाठी से महिला समेत पुरुष पर हमला कर देते है।
केदारनाथ धाम यात्रा पर आई श्रद्धालु तनुका पौंडार निवासी महिपालपुर नई दिल्ली ने कोतवाली सोनप्रयाग में शिकायत दर्ज कराई कि वह 10 जून को गौरीकुंड से केदारनाथ यात्रा के लिए पैदल जा रही थी। रास्ते में भीमबली पुल के पास एक घोड़ा बुरी हालत में नीचे गिरा था। इस पर उसने वहां कुछ लोगों से मदद मांगी लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। इस दौरान एक व्यक्ति वहां पर अन्य पशुओं को भी पीट रहा था, जिसका उसने विरोध किया। इस पर घोड़ा संचालकों की भीड़ वहां पर आई और चार से पांच लोगों ने उनके साथ मारपीट और अभद्रता की।
इस बीच बचाव करने आये अन्य सहयोगियों के साथ भी मारपीट की गयी। केदारनाथ से वापस आने पर महिला श्रद्धालु ने कोतवाली सोनप्रयाग में इसकी शिकायत की है। शिकायत के आधार पर कोतवाली सोनप्रयाग ने मामले की विवेचना करते हुए घटना में शामिल आरोपियों को चिह्नित किया है। पुलिस ने संबंधित विभाग से इन सभी घोड़े संचालकों के लाइसेंस निरस्तीकरण करने का अनुरोध किया है।