कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में कदम-कदम पर पौड़ी पुलिस की चौकसी बरती जाएगी। जनपद के थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र में आगामी जी-20 सम्मेलन के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्रान्तर्गत शहर के मुख्य स्थानों पर उच्च कोटि के नाईट विजन आईपी बासेड कैमरा सहित कुल 44 सीसीटीवी कैमरे लगाये लगाए गए हैं|
जनपद के थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र का चप्पा-चप्पा सीसीटीवी कैमरों की पैनी नजर में रहेग| सीसीटीवी कैमरों की मॉनीटरिंग हेतु सेनटरलाइज कण्ट्रोल रूम की स्थापना की गई है| कण्ट्रोल रूम में पौड़ी पुलिस चौबीस घण्टे सीसीटीवी कैमरों की मॉनीटरिंग करेगी|
देहरादून:पद्यश्री पर्यावरणविद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुन्दरलाल बहुगुणा की दूसरी पुण्यतिथि पर टाउनहाल देहरादून मे आयोजित समारोह मे दून की सामाजिक संस्थाओ के प्रतिनिधियो की ओर से भी चिपको आन्दोलन के प्रणेता को श्रद्धासुमन अर्पित किए गये।
संयुक्त नागरिक संगठन के अध्यक्ष ब्रिगेडियर, के 0जी0बहल सचिव सुशील त्यागी ,एडवोकेट बीपी नौटियाल,स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी कल्याण समिति के शक्ति प्रसाद डिमरी,मुकेश नारायण शर्मा,सुशील त्यागी,डा.एमआर सकलानी,आरटीआई क्लब के यज्ञभूषण शर्मा,गवरमैंट पैंशनरस संगठन के चौ0ओम वीरसिंह,आरटीआई क्लब के यज्ञभूषण शर्मा,सोशल जस्टिस की आशा टम्टा,पर्यावरणविद जगदीश बावला,डा.शैलेन्द्र कौशिक,उत्तराखंड आन्दोलनकारी मंच के प्रदीप कुकरेती,जगमोहन सिंह नेगी,डा.अरूण शर्मा,रविन्द्र जुगरान,एडवोकेट बीपी नौटियाल,बिशमभरनाथ बजाज आदि भारी संख्या मे गणमान्य लोग शामिल थे।
मुख्य वक्ताओं मे पद्यश्री रविचोपडा,पद्यश्री कल्याण सिंह रावत,मेघा पाटकर,सुरेशभाई,विमला बहुगुणा,राजीव नयन बहुगुणा आदि थे। संचालन हिमालय बचाओ आंदोलन के समीर रतूड़ी ने किया।इस अवसर पर वकताओ ने पर्यावरण के संरक्षण मे दिवंगत बहुगुणा जी के आदर्शो और कार्यो से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
पौड़ी: नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम ने पौड़ी में आयोजित होने वाली शादी समारोह को स्थगित करने की बात कही है। शादी का कार्ड वायरल होने के बाद कई लोगों ने अपनी बात रखी कुछ ऑडियो मैं बेनाम से बाते करते भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। प्रदेश व प्रदेश के बाहर के लोगों की जन भावनाओं को समझने के उपरांत उन्होंने इस शादी को स्थगित करने का निर्णय लिया है।
यशपाल बेनाम ने कहा यह बिल्कुल सही है। उनकी बेटी ने अन्य धर्म समुदाय के युवक के साथ विवाह रचा है और वे अपनी बेटी की भावनाओं को देखते हुए इस समारोह को पौड़ी में करने जा रहे थे। लेकिन धार्मिक संगठनों द्वारा इस समारोह का विरोध करने का फैसला लिया गया है। वायरल कार्ड की राजनीति फिलहाल कुछ समय के लिए थम गई है। नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम द्वारा इस समारोह स्थगित करना पड़ा।
कोटद्वार। राज्य में बढ़ती हुयी दुर्घटनाओं को देखते हुए यातायात निदेशालय उत्तराखण्ड द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने, ओवर स्पीड, गलत दिशा में वाहन चलाने के सम्बन्ध में 15 दिनों तक सघन अभियान चलाने के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों व यातायात निरीक्षकों को 15 मई से उक्त अभियान के तहत सघन चैकिंग करते हुए मोटर वाहन अधिनियम के नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालको के विरुद्ध कार्यवाई करने के निर्देश पर पौड़ी पुलिस द्वारा 15 मई से अब तक शराब पीकर वाहन चलाने वाले 11, कोटद्वार 08, यातायात श्रीनगर 01, लक्ष्मणझूला-01, पौड़ी-01, ओवर स्पीड में-53, कोटद्वार 06, यातायात कोटद्वार10, यातायात श्रीनगर 32, श्रीनगर-04, धुमाकोट-01) तथा गलत दिशा में वाहन चलाने वाले-91, कोटद्वार-17, यातायात कोटद्वार 29, यातायात श्रीनगर 18, पैठाणी 01, लक्ष्मणझूला 21, श्रीनगर 03, पौड़ी 02) वाहन चालको के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाई करते हुए 05 वाहन सीज तथा 02 वाहन चालकों के डी0एल0 निरस्तीकरण की कार्यवाई की गयी है।
साथ ही वाहन चालकों एवं आमजन मानस को पौड़ी पुलिस यातायात नियमों के प्रति लगातार जागरुक कर रही है।
देहरादून: दिल्ली से देहरादून जाने वाले के लिए अच्छी खबर है। इस रूट पर जल्द ही वंदे भारत ट्रेन शुरू करने प्लानिंग की जा रही है। वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन की तैयारियों के लिए उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधरी देहरादून रेलवे स्टेशन पहुंचे। बताया जा रहा हैं कि 29 मई से वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू होना है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस ट्रेन के आने से दिल्ली और देहरादून के बीच ट्रैवल टाइम कम हो जाएगा। उत्तराखंड के धार्मिक और टूरिस्ट प्लेस तक जाने में भी आसानी होगी। रेलवे मुरादाबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अजय नंदन व अन्य अधिकारी भी स्टेशन का निरीक्षण कर रहे है। 29 मई से वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू होना है वंदे भारत दिल्ली से देहरादून 5 घंटे का समय लेगी। इस बीच कुछ ही बड़े स्टेशनों में रुकेगी।
उत्तराखण्ड: भाजपा नेता की बेटी का शादी का कार्ड जमकर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। शादी का कार्ड वायरल होने की वजह हिंदू और मुस्लिम धर्म के वर-वधू के बीच में हो रहा निकाह, विवाह विवाद की वजह बनी हुई है। जिसमें दुल्हन पक्ष पौड़ी के पूर्व विधायक, नगर निकाय प्रमुख और भाजपा नेता यशपाल रावत की बिटिया की शादी का कार्ड है। दूल्हा पक्ष यूपी अमेठी जिले का रहने वाला है। दोनों बच्चे मोनिका और मोनिस रुड़की इंजिनियरिंग मे पढ़ते हैं। दोनों बच्चों में प्यार हुआ और घर वालों ने बहादुरी दिखाते हुए विधिवत अरेंज मैरिज करने का साहस दिखाया।
कांग्रेस प्रवक्ता राजेश चमोली ने कहा की मोनिका और मोनिस को विवाह का अधिकार संविधान ने दिया है। और धर्म और जाति की परवाह न करने का हौसला प्रेम ने। दोनों को बहुत बधाई।
वरिष्ठ पत्रकार राजीव नयन बहुगुणा ने अपनी फेसबुक पर लिखा है। इस साहस पूर्ण और स्वाभाविक पाणिग्रहण का यध्यपि मुझे अब तक कोई न्यौता नहीं आया है, लेकिन इस कदम की दाद देते हुए मुझे वर बधू को अपने हाथ से कते सूत की माला और महात्मा गांधी की एक पुस्तक के साथ सेर भर गुड़ की पुडखी अवश्य भिजवानी है, जैसा कि मैं करता आया हूं।
दिल्ली:केंद्रीय मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव हुआ है। कानून मंत्री के रूप में किरेन रिजिजू की जगह अर्जुन राम मेघवाल को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। मोदी सरकार में अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारियां निभा चुके किरेन रिजिजू से कानून मंत्रालय ले लिया गया है। ये ज़िम्मेदारी अब अर्जुन राम मेघवाल को सौंपी गई है।
प्रदेश प्रभारी बरिंदर कुमार गोयल व सह प्रभारी रोहित मेहरोलिया का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत
देहरादून :17 मई आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय निकट एल. आई. सी. ऑफिस धर्मपुर, देहरादून पर आम आदमी पार्टी उत्तराखंड द्वारा महत्वपूर्ण कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया, जिसमें नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी बरिंदर कुमार गोयल (विधायक लेहरा विधानसभा, पंजाब) व सह प्रभारी रोहित मेहरोलिया (विधायक त्रिलोकपुरी विधानसभा, दिल्ली) ने भाग लिया ।
प्रदेश प्रभारी बरिंदर कुमार गोयल व सह प्रभारी रोहित मेहरोलिया का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया व कार्यकर्ता सम्मेलन तमाम विषयों पर तमाम महत्वपूर्ण संगठनात्मक सुझाव प्रस्तुत किए।
उत्तराखंड आगमन पर जोशीले अंदाज में उत्तराखंड बॉर्डर पर पहुँच कर आप के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ ने प्रभारी/सह प्रभारी का जोरदार से स्वागत किया, इसके बाद देहरादून मंडी चौक (निकट लालपुर) पर सैकड़ो उत्साहित कार्यकर्ताओ ने अतिथियों का भव्य स्वागत किया जिसमे तमाम महिला कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंडी परिधान पहनकर प्रथम आगमन पर पुष्प वर्षा व तिलक लगाकर प्रदेश प्रभारी व सह प्रभारी का पारंपरिक स्वागत किया ।
अपने संबोधन में बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि पंजाब में जनता ने पहली बार 2022 में आम आदमी पार्टी पर विश्वास जताते हुए पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई , और आज पंजाब की जनता को हर एक वोट के बदले सैकड़ो तरह के लाभ मिल रहे हैं जिसमे अब पंजाब में 87% से अधिक परिवार का बिजली बिल शून्य आ रहा है, इसके अलावा जनता मोहल्ला क्लीनिक, बेहतरीन सरकारी स्कूलों के साथ-साथ तमाम तरह के सरकारी लाभ पहली बार ले रही है, आम आदमी पार्टी ने बहुत कम समय में पंजाब में हजारों युवाओ को सरकारी नौकरी प्रदान की हैं और लगातार तमाम विभागों में युवाओ की भर्ती कर रही है, इसके अलावा लगातार पंजाब के युवाओ के लिए रोज़गार के विकल्प उपलब्ध करा रही है, और नशे की गिरफ्त में फंसे पंजाब को बाहर निकाल रही है । बरिंदर गोयल ने पंजाब के घरों के शून्य बिजली बिल दिखाते हुए उत्तराखंड की जनता से अपील की कि सम्पूर्ण भारत में केवल आम आदमी पार्टी ही एकमात्र पार्टी है जो केवल जनता के लिए काम करती है और जनता को खुशहाल व समृद्ध बनाने के लिए कार्यरत है, हम उत्तराखंड के हजारों कर्मठ कार्यकर्ताओ की मदद से उत्तराखंड के घर-घर तक दिल्ली-पंजाब में मिलने वाली सुविधाओ व लाभ का प्रचार-प्रसार करेंगे, और जनता को 2027 में उनके हिस्से में आने वाली सैकड़ो सुख सुविधाओ को पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर प्रदान करने का काम करेंगे।
उत्तराखंड प्रदेश सह प्रभारी रोहित मेहरोलिया ने अपने संबोधन में बताया कि इस समय सबसे भाग्यशाली सम्पूर्ण भारत में दिल्ली की जनता है, उन्होंने ईमानदार आम आदमी पार्टी की सरकार तीन बार बनाई और लगातार विश्वस्तरीय सुख सुविधाओ का लाभ लेते मासिक 15 हज़ार से अधिक रूपये बचा रही है। उत्तराखंड में बीजेपी-कॉंग्रेस ने देवभूमि वासियो को नागपाश में जकड़ रखा है, ये लोग देवतुल्य उत्तराखंडियो को केवल वोट डालने वाले मजदूर से अधिक कुछ नही समझते हैं, समाचार पत्रों में प्रकाशित उत्तराखंड की पीड़ा को देखकर अनेको बार आँख भर आती हैं। आम आदमी पार्टी सदैव उत्तराखंड को देवभूमि के रूप में देखती है और हर देवभुमि वासी को देवतुल्य मानती है, आम आदमी पार्टी भविष्य में हर देवभूमि वासी को उनके मौलिक अधिकार प्रदान करके दिल्ली-पंजाब जैसी सैकड़ो सुविधाओ से सुसज्जित करने का काम करेगी । रोहित मेहरौलिया ने अपने वक्तव्य के द्वारा उत्तराखंड प्रदेश सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार उत्तराखंड की सभी विधानसभा से 10-10 गैर राजनीतिक बुद्धिजीवियों को दिल्ली माॅडल देखने के लिए भेजें, हम इसका खुला निमंत्रण दे रहे हैं, आखिरकार उत्तराखंड की जनता को भी पता चले कि उत्तराखंड में सरकार उन्हे उनके हिस्से में आने वाली किन-किन सुख सुविधाओ से महरूम रखती है ।
प्रदेश समन्वयक जोतसिंह बिष्ट ने अपने संबोधन में बताया कि बीजेपी ने लंबे समय से डबल लूट-खसोट मचाई हुई है, इससे जनता की हालत बद से बदतर हो चुकी है, इससे उत्तराखंड को उभरना ही होगा ।
उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एस. एस. कलेर ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की इमारत को खड़ा करने हजारों कार्यकर्ताओं ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है, हमारे इन क्रान्तिकारी साथियों की मेहनत ने केवल दो वर्षो में सम्पूर्ण उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को विधानसभा चुनाव लड़ने का मौका दिया है, अब आम आदमी पार्टी उत्तराखंड इन सभी सम्मानित साथियों को एकजुट करके आप की जनकल्याण की नीति को घर-घर तक पहुँचाने का काम करेगी।
रिखणीखाल: यात्रा सीजन के प्रारम्भ होने से हर साल पैनो घाटी में गढ़वाल मोटर्स ओनर्स यूनियन लिमिटेड की बसों का टोटा पड़ जाता है।लगभग 75% बसें यात्रा सीजन के लिए आरक्षित की जाती है,जिससे पैनो घाटी की रोजाना की यातायात व्यवस्था चरमरा जाती है।आम जनमानस के लिए कोटद्वार बाजार तक रोजमर्रा की चीजें खरीदने बाजार आना जाना व बाहरी प्रदेशों से अपने घर लौट रहे नौकरी पेशा वालों को परेशानी हो जाती है।इस क्षेत्र के लिए केवल दिनभर में केवल दो बसें चलती हैं।एक कोटद्वार रिखणीखाल दूसरी कोटद्वार- तोल्योडाडा हैं।वो भी कोटद्वार- तोल्योडाडा कभी कभार बन्द कर देते हैं।
आजकल पहाड़ों में शादी-ब्याह ,पूजा-पाठ,कौथिक व अच्छा मौसम आदि के लिए लोग पहाड़ों का रुख करते हैं,लेकिन देखा गया है कि ये लोग यातायात के अभाव में पैदल ही अपना झोला पीठ पर लटकाये चलते हैं।
अब रही बात प्राइवेट टैक्सियों की वे भी इस सीजन में शादी-ब्याह,हरिद्वार स्नान आदि कार्यों के लिए बुकिंग पर रहते हैं।यदि कभी सुलभ हो भी गये तो ये भी मनमाफिक किराया भाड़ा राहगीरों से वसूलने में पीछे नहीं रहते।ये भी आठ सवारी की जगह पन्द्रह बीस सवारी ढोकर चलते हैं।इनकी छतों पर भी लोग सफर करते पाये जाते हैं।जैसे गाडियू पुल से द्वारी का किराया पांच सौ रुपए दूरी मात्र सात किलोमीटर,द्वारी से नावेतल्ली किराया चार सौ रुपए दूरी मात्र पांच किलोमीटर,कोटडीसैण से रजबौ मल्ला किराया पांच सौ रुपए दूरी मात्र पांच किलोमीटर इसी प्रकार सिलगाव,क्वीराली,चैड चैबाडा आदि।अब आमजन क्या करे।मजबूरी में जाना ही पड़ता है।इसी का फ़ायदा उठाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते।वैसे भी इस इलाके में बाघ का आतंक जग जाहिर है,अगर अकेला या रात हो गयी तो फिर जान भी जा सकती है।अब बाहरी लोग जो नौकरी पेशा पर हैं,घर जायें तो कैसे जायें।प्रवासी बन्धु अपने गाँव जाने के लिए उत्सुक रहते हैं लेकिन जब यातायात की समुचित व्यवस्था न हो तो वे भी पाँव पीछे खींच लेते हैं।इस पैनो घाटी की यातायात व्यवस्था चरमराई हुई है।कोई सुधार लेने वाला नहीं है।खासकर इन गाँवो को ज्यादा परेशानी है,द्वारी,नावेतल्ली,नावेमल्ली,गवाणा,टान्डियू,सतगरिया,क्वीराली,चैड चैबाडा,तोल्योडाडा ,सिलगाव,चिलाऊ आदि।
द्वारी- भौन सड़क मार्ग को बने हुए बीस साल हो गये है लेकिन यह भी आधा तक ही वाहन च ने लायक है।ये भी अधूरा ही है।न जाने कब तक बनेगा।अब ऐसे में नम्बर वन राज्य का दर्जा कैसे मिल पायेगा।अभी भविष्य के गर्भ में है।
शासन प्रशासन से अनुरोध है कि इस पैनो घाटी के लिए यातायात को सुलभ बनाया जाये तथा लूट-खसोट प्राइवेट वाहनों पर लगाम कसी जाये।