पौड़ी:रिखणीखाल मुख्यालय से सटा गाँव सिमलधर कयी महीनों से पीने के पानी के लिए बूंद बूंद के लिए तरस रहा है।
इसी गाँव से दो वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहे हैं कि वे अभी अपनी पुरानी पेयजल पाइपलाइन को मरम्मत करने के लिए गये हुए हैं जिसमें अधिकांश स्कूली बच्चे व महिलायें नजर आ रही है।ये पाइपलाइन बुरी तरह से सड़ गल गयी है।पाइपलाइन पूरी जंक से छिद्र हो गई है।
ये बच्चे कह रहे हैं कि सरकार जल जीवन मिशन का डंका पीट रही है लेकिन हालत कुछ और ही दिखाई दे रही है।जैसा कि वीडियो में सुनायी व दिखाई दे रहा है।ये कहते सुने जा रहे हैं कि इस वीडियो को मोदी ब्वाडा तक पहुँचा दीजिए ताकि अन्य लोग भी जागरूक होगें।उनके जनप्रतिनिधि भी उनकी नहीं सुनते।वे किसी अन्य जल स्रोत से जो जंगल में है पानी ढोने को विवश हैं।तथा दूषित पानी पीने को मजबूर हैं।वे कहते हैं कि जल जीवन मिशन तो फोटो खींचने मात्र तक सीमित है।सही व जमीनी हकीकत यही है।
कोटद्वार। पुलिस उपाधीक्षक सदर पौड़ी प्रेमलाल टम्टा के पुलिस विभाग में अधिवर्षता आयु पूर्ण करने एवं अपर उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद के पुलिस विभाग में ऐच्छिक सेवानिवृति के अवसर पर पुलिस लाईन पौड़ी में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
आज क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी प्रेमलाल टम्टा द्वारा क्षेत्राधिकारी लाईन के तौर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे के मुआयने के दिन सेवानिवृत के अन्तिम दिन भी अपनी सेवायें बड़ी उत्सुक्ता से दी गयी। विदाई समारोह पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती चौबे द्वारा प्रेमलाल टम्टा एवं अपर उपनिरीक्षक श्री राजेन्द्र प्रसाद को स्मृति चिन्ह, शॉल व उपहार भेंट करते हुये पुलिस परिवार की ओर से उनके सेवानिवृत्ति पर जीवन के सुखद शान्तिमय एवं भविष्य में स्वस्थ जीवन एवं सुखद पारिवारिक जीवन की कामना के साथ भावभीनी विदाई दी गई तथा उनके द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाओं एवं उनके कर्तव्य परायणता व ईमानदारी की सराहना की गई।
ऋषिकेश एम्स में जांच के लिए सीबीआई टीम के पहुंचने पर अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि 2017-18 में एम्स ने स्वीपिंग मशीन खरीदी थी, जिसमें 2.41 करोड़ की धांधली की जांच चल रही है। दूसरी कंपनी एक करोड़ में यह मशीन दे रही थी। मामले में एम्स के तीन प्रोफेसरों, एक प्रशासनिक अधिकारी और एक लेखाधिकारी को नामजद किया गया है।
देहरादून: राज्य सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश स्तर पर “एक साल नई मिशाल” कार्यक्रम के अन्तर्गत ‘जन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। जिसके अन्तर्गत समस्त विधानसभाओं में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जा रहे है इसी श्रृंखला में दिनांक: 28-03-2023, मंगलवार को चकराता विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत में राज्य सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित बहुउद्देशीय शिविर का उद्घाटन माननीय ब्लॉक प्रमुख मठोर सिंह चौहान ने कनिष्ठ प्रमुख रितेश असवाल एवं मुख्य विकास अधिकारी (CDO) झरना कामठान, उपजिलाधिकारी युक्ता मिश्रा, डीपीआरओ की उपस्थिति में किया। बहुउद्देशीय शिविर में आयुर्वेद विभाग, होम्योपैथी विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायतीराज विभाग, समाज कल्याण विभाग, जल संस्थान, खादी ग्रामोद्योग, उद्यान विभाग, उद्योग विभाग, कृषि विभाग, डेयरी विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग आदि विभागों द्वारा स्टॉल लगाये गए थे।
माननीय ब्लॉक प्रमुख मठोर सिंह चौहान ने बहुउद्देशीय शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉलों का अवलोकन भी किया। उन्होंने बहुउद्देशीय शिविर में उपस्थित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रदेश सरकार द्वारा इस एक वर्ष के कार्यकाल में किए गए अभूतपूर्व विकास कार्य किए गए है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे है।
इस अवसर पर आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी एवं एनसीडी रिवर्सल एवं योग एक्सपर्ट डॉ० डी० सी० पसबोला ने सभी रोगों के रोगियों विशेष रूप से नॉन कम्यूनिकेबल डिजीजेज (NCD) डायबिटीज, ब्लडप्रेशर, हृदय रोग, मोटापा, दमा एवं थाइराइड आदि इत्यादि के रोगियों को उचित चिकित्सा परामर्श एवं उपचार प्रदान किया।
महिला आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ पारुल अरोड़ा ने स्त्री एवं प्रसूति तंत्र के रोगियों को उचित चिकित्सा परामर्श एवं उपचार प्रदान किया।
होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ० सतीश कुमार पिंगल द्वारा रोगियों का होम्योपैथिक चिकित्सा उपचार प्रदान किया गया।
इस अवसर पर जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा जनसमस्याओं का निस्तारण किया गया। बहुउद्देशीय शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। चिकित्सा शिविर कार्यक्रम को सफल बनाने में आशुतोष उपाध्याय, सविता नेगी एवं रितेश उनियाल फार्मासिस्ट एवं सतीश कुमार, विवेक घनशाला आदि इत्यादि कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।
उत्तराखंड भाजपा से बड़ी खबर दायित्वों को लेकर है बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अनुसार, उनका कहना है कि कुछ दिनों में ही दायित्वों की घोषणा हो सकती है।
प्रदेश अध्यक्ष के अनुसार, दिल्ली से मुख्यमंत्री को बताया गया है कि कितने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जानी है। उन्होंने बताया कि बीजेपी संगठन ने अपना काम पूरा कर दिया है और अब कार्यकर्ताओं को कभी भी जिम्मेदारी मिल सकती है।
कोटद्वार। सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘जन सेवा’ थीम पर आज विकासखंड कल्जीखाल, जयहरीखाल, द्वारीखाल तथा पोखड़ा में बहुउद्देशीय व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में समस्त विभागों द्वारा अपने-अपने विभागों में संचालित योजनाओं की जानकारी लोगों को दी गई। जिलाधिकारी डा0 आशीष चौहान के निर्देशन पर जारी रोस्टर के अनुसार जनपद के समस्त विकासखंड़ों में बीते 24 मार्च से आगामी 30 मार्च तक सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर बहुउद्देशीय व स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
विकासखंड पोखड़ा में 16 लोगों को अंत्योदय गैस कनेक्शन, 13 को कृषि यंत्र, 12 लोगों को पशुओं के लिए दवाई तथा स्वास्थ्य शिविर में 48 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही तीन युवा मंगल दल व तीन महिला मंगल दलों को विवेकानंद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।विकासखंड कल्जीखाल में 112 परिवार रजिस्ट्री, 5 आधार कार्ड, 5 जाति प्रमाण पत्र, 5 पर्वतीय दस्तावेज बनाये गये तथा 8 लोगों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। विकासखंड जयहरीखाल व द्वारीखाल में भी बहुउद्देशीय व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विधायक लैंसडाउन मंहत दीलीप रावत, ब्लाक प्रमुख पोखड़ा प्रीति देवी, उपजिलाधिकारी सदर आकाश जोशी, उपजिलाधिकारी चौबट्टाखाल संदीप कुमार, खंड विकास अधिकारी पोखड़ा ओमप्रकाश रावत, खंड विकास अधिकारी कल्जीखाल हरेंद्र कोहली, सांसद प्रतिनिधि राय सिंह नेगी, विधायक प्रतिनिधि पौड़ी प्रहलाद रावत सहित अन्य अधिकारी व आम जनमानस उपस्थित थे।
गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में जिला प्रशासन गाजियाबाद व सिविल डिफेंस गाजियाबाद द्वारा प्रसिद्ध शक्ति पीठ प्राचीन श्री बाला सुंदरी चतुभुर्जी देवी मंदिर, दिल्ली गेट पर चैत नवरात्रि पर आयोजित दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जा रहा है। पाठ करने व मां के चतुर्थ स्वरूप की पूजा-अर्चना करने के लिए मंदिर में शनिवार को विधान परिषद सदस्य दिनेश गोयल, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, महामंत्री पप्पू पहलवान, सौरभ जायसवाल, राजीव अग्रवाल भी पहुंचे। उनके साथ अपर जिलाधिकारी नगर बिपिन कुमार, मंदिर के महंत गिरिशानंद गिरी, चीफ वार्डन ललित जायसवाल, डिप्टी चीफ वार्डन अनिल अग्रवाल, महंत विजयगिरी, मुकेश शर्मा,बीके शर्मा, शशिकांत, दिवांशु, भगवान सिंह, मनोज, नीतू समेत हजारों की संख्या में भक्तों ने मां की पूजा की। एवं शत् चंडी महायज्ञ में उमड़े श्रद्धालु ने आहुतियां दी गई! एस आर सुथार
हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय के आदेशों के क्रम में नगर निगम द्वारा लगातार कई अवैध अतिक्रमण को ढहाने तथा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है। उसी सिलसिले में शनिवार को भी अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गयी।
एमएनए हरिद्वार श्री दयानन्द सरस्वती के नेतृत्व में नगर निगम की टीम जैसे ही प्रातः करीब 8.00 बजे रोड़ीबेलवाला पहुंची, तो पूरे रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में अवैध अतिक्रमणकारियों में हड़कम्प मच गया। उन्होंने एक सिरे से अतिक्रमण हटाने के निर्देश देते हुये रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया तथा इस दौरान कई किलो प्लास्टिक की थैलियां आदि जब्त करने के साथ ही चालान की कार्रवाई भी की गयी। उन्होंने अवैध अतिक्रमणकारियों को भविष्य में अवैध अतिक्रमण करने पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से अवैध अतिक्रमण हटाने के अभियान में नगर निगम की टीम में सेनेटरी इंस्पेक्टर्स संजय, विकास, सुनील, अर्जुन, श्रीकान्त आदि मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने कहा है कि भविष्य में जो भी अवैध अतिक्रमण आदि में लिप्त पाये जायेगे, उनके खिलाफ इसी तरह नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।
देहरादून:भाजपा नेता व गन्ना समिति के निदेशक आनंद कुमार खड़का ने अपने निवास पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
फांसी लगाने वाले आनंद कुमार खड़का न सिर्फ बीजेपी के नेता थे, बल्कि उन पर गन्ना समिति के निदेशक पद की जिम्मेदारी भी थी। आनंद कुमार ने सुसाइड क्यों किया, ये अभी तक पता नहीं चल पाया है, हां उनके घर से पुलिस को दो पेज का एक लेटर जरूर मिला है। फिलहाल पत्र कि लिखावट को समझा नहीं जा सकता है। घर को पुलिस ने सील कर दिया है। पुलिस का कहना है कि पत्र 17 मार्च को लिखा था। लिखावट समझ में न आने के कारण स्पष्ट पता नहीं लग पा रहा है। पुलिस को अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है।
घटना रायपुर थाना क्षेत्र की है। जहां पुलिस को गुरुवार सुबह एक व्यक्ति के अपर नेहरू ग्राम में फांसी लगा लेने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो एक शख्स की लाश घर के पार्किंग शेड में लगे लोहे के एंगल से नायलान की रस्सी से लटकी हुई मिली।
शव को परिजनों की मदद से नीचे उतारा गया। मृतक की पहचान आनंद कुमार खड़का निवासी नेहरू ग्राम थाना रायपुर के रूप में हुई है।
देहरादून। दिनांक 24 मार्च 2023, (जि.सू.का), जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन में जिला प्रशासन देहरादून द्वारा जरूरतमंदों तक किताबें को जरुरतमंद तक पहुंचाने हेतु एक पहल की गई है। इस पहल के अंतर्गत उपयोग में न आने वाली किताबों को जरूरतमंद विद्यार्थियों हेतु दान किया जा सकता है ।
जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने अवगत कराया है कि कई लोगों के पास धन की उपलब्धता न होने के फलस्वरूप विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ता है, इस समस्या को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन, देहरादून ने एक पहल की शुरुआत की है, जिसमें सक्षम लोग अपनी अनुपयोगी किताबों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की मदद करने में जिला प्रशासन का सहयोग कर सकते है। उन्होंने जनपद वासियों से अनुरोध किया है कि अपनी अनुपयोगी किताबो को दान कर इस मुहिम में अपना योगदान दें।