कोटद्वार। अदालत ने बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड के तीनों आरोपितों पुलकित आर्य, सौरभ और अंकित पर आरोप तय कर दिए हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच आज पुलिस तीनों आरोपितों को जेल से अदालत लेकर पहुंची।
इस मामले की सुनवाई कोटद्वार की एडीजे प्रतिभा तिवारी की अदालत कर रही हैं। मामले की जांच कर रही एसआईटी की अदालत में दायर की गई चार्जशीट के आधार पर इन तीनों आरोपितों पर अदालत ने आरोप तय किए हैं, जिसमें हत्या की 302 धारा सहित अन्य कई संगीन धाराएं लगाई गई हैं। अब इस मामले की आगे नियमित सुनवाई की जाएगी। अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 28 मार्च की तय की है।
इसी दौरान अंकिता भंडारी को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता कोर्ट के बाहर विरोध प्रदर्शन करते नजर आए नजर आए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा कांटा। हंगामा कांटने को लेकर कार्यकर्ताओ को गिरफ्तार कर कोटद्वार कोतवाली लाया गया। इस मौके पर कोर्ट के बाहर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।
उत्तराखंड के लोगों को फिर मंहगाई का झटका लगने वाला है। एक अप्रैल से बिजली दरों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो सकती है। रिपोर्टस की माने तो उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने बिजली दरों में 12 फीसदी तक बढ़ोतरी करने पर मुहर लगा दी है। आयोग 23 मार्च को बढ़ी हुई दरें जारी कर देगा।
उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) की ओर से दिया गया बिजली दरों में बेतहाशा बढ़ोतरी का प्रस्ताव वेबसाइट पर जारी किया गया था। बताया जा रहा है कि इस साल यूपीसीएल ने नियामक आयोग के सामने बिजली दरों में 16.96 प्रतिशत, यूजेवीएनएल ने करीब 2.43 प्रतिशत, और पिटकुल ने 9.27 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव नियामक आयोग के समक्ष रखा था।
बताया जा रहा है कि आयोग ने इन सभी प्रस्तावों पर प्रदेशभर में जनसुनवाई कर हितधारकों और तीनों ऊर्जा निगमों की बातें सुन मंथन किया है। बताया जा रहा है कि अब 23 मार्च को आयोग द्वारा नई दरें जारी कि जा सकती है। यह दरें प्रदेश में एक अप्रैल से लागू हो जाएंगी। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अगर ये बढ़ोतरी की जाती है तो इससे प्रदेश के 27 लाख 50 हजार 872 उपभोक्ता प्रभावित होंगे।
उत्तराखंड में मौसम ने फिर करवट बदली है। मैदान से पहाड़ तक बारिश और ओलावृष्टि को लेकर राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले चार दिनों के लिए पूर्वानुमान के साथ येलो अलर्ट भी जारी किया है। आने वाले दिनों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फवारी की संभावना भी जताई है।
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के आगे भी सक्रिय रहने की संभावना है। जिसके चलते कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के जनपदों में गर्जन के साथ बरसात और ओलावृष्टि हो सकती है। जिसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में 21 मार्च तक हल्की से मध्यम बरसात और ओलावृष्टि की संभावना है। बारिश और तेज हवाएं चलने से तापमान में कमी आएगी। देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी और कुमाऊं मंडल के पर्वतीय जनपदों में गरज के साथ बिजली चमकेगी। इसके अलावा कई क्षेत्रों में ठंडी हवाएं भी चलेंगी।
बताया कि 19 और 21 मार्च को राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। येलो अलर्ट के अनुसार 21 मार्च तक राज्य के जनपदों में कई क्षेत्रों में गरज के साथ बिजली चमकने और ओलावृष्टि हो सकती है। कहीं कहीं बिजली गिरने से जानमाल की हानि और ओलावृष्टि से वृक्षारोपण, बागबानी और फसलों को नुकसान की भी आशंका बनी हुई है।
कोटद्वार: पक्षी प्रेमी दिनेश चन्द्र कुकरेती ने जानकारी दी है कि वे 20 मार्च,2023 समय प्रातः 10 बजे से संगम रिसोर्ट,बालासौड कोटद्वार गढ़वाल में विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर पक्षियों की प्रजातियों को विलुप्त होने से बचाव हेतु एक गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।
दिनेश चन्द्र कुकरेती जो कि पेशे से एक शिक्षक हैं।वे राजकीय इन्टर कॉलेज द्वारी,रिखणीखाल में लगभग 15-20 साल से गणित शिक्षक हैं।वे 26 वर्षों से पक्षियो को बचाने व वनाग्नि रोकने के लिए तत्पर व प्रयासरत रहते हैं।उन्होंने कहा कि विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर 1000 घोंसले ( नेस्ट बॉक्स) जो उन्होंने स्वयं बनाकर तैयार किये हैं वे इस दिन आम जनमानस को निशुल्क वितरित करेगें।आप भी पक्षी परिवार के सदस्य बनें।
उन्होने बताया कि वे मुख्य विषयों पर आम लोगों को जागरूक करेगें कि पक्षियो की कौन-कौन सी प्रजातियाँ विलुप्त होने की कगार पर हैं तथा उनके विलुप्त होने के क्या कारण हो सकते हैं।पक्षियों की प्रजातियों को आगे के लिए कैसे सुरक्षित करें।पक्षी अपना घोसला किन किन जगह बनाती है।उन्हें कैसे सुरक्षित रखें,पक्षियों को प्रभावित करने वाले कारक क्या हैं।हम अपने घर के आसपास किन पक्षियों का संरक्षण कर सकते हैं।पक्षियो के ध्वनि का मानव जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है आदि।
दिनेश चन्द्र कुकरेती ने आम लोगों व पक्षी प्रेमियों से अपील की है कि विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर इस कार्यक्रम के भागी बनें व पक्षी परिवार के सदस्य बनें।
कोटद्वार। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मोबाइल टॉवर हेतु भूमि हस्तांतरण,जेडएएलआर अधिनियम की धारा 154 के भूमि क्रय से संबंधित विवरण, नजूल भूमि प्रकरणों और सौर संयत्र के लंबित विभिन्न प्रकरणों के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा की गई जिलाधिकारी ने विभिन्न मामलों में तहसीलों, नगर निगम कोटद्वार और नगर पालिकालिकाओं के स्तर पर लंबित प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित करने के शक्ती से निर्देश दिये। उन्होंने नजूल भूमि से संबंधित लंबित मामलों में 15 दिन, मोबाइल टॉवर लगाने से संबंधित भूमि प्रकरणों में 7 दिन तथा धारा 154 के अंतर्गत प्राप्त निवेश के आवेदनों के संबंध में स्पष्ट और विस्तृत स्टेट्स रिपोर्ट प्रस्तुत करने के अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने धारा 154 से संबंधित प्रकरणों में तहसील सतपुली, लैंसडाउन व यमकेश्वर को सक्त चेतावनी जारी करते हुए यथोचित प्रगति करने के निर्देश दिये। साथ ही नजूल भूमि से संबंधित प्रकरणों के अधिक संख्या और लंबे समय तक लंबित रखने के चलते नगर आयुक्त और सहायक नगर आयुक्त कोटद्वार को उचित प्रगति ना होने तक वेतन आहरित न करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने सौर ऊर्जा प्लांट के संबंध में समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिस अवधि तक प्लांट इन्स्टॉल किये जाने थे लगाना सुनिश्चित करें। बैठक में उपजिलाधिकारी सदर आकाश जोशी, उपजिलाधिकारी कोटद्वार प्रमोद कुमार, लिड बैंक अधिकारी अनिल कटारिया, परियोजना निदेशक उरेड़ा राजेश्वरी सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका पौड़ी गौरव भसीम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। शिवाली पत्रकार
कोटद्वार। पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं और आमजन की सुरक्षा एवं यातायात को सुव्यवस्थित करने तथा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आयोजित बैठक में निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाने को कहा गया।
पहाड़ी मार्गो की भोगोलिक स्थिति, सड़क मार्ग पर तीव्र चढ़ाई एवं ढालदार सड़कों पर खतरनाक मोड़ो के सम्बन्ध में आज प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुखबीर सिंह द्वारा प्रशासन, यातायात, नेशनल हाईवे, परिवहन एवं अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी इला गिरी, क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी प्रेमलाल टम्टा, यातायात निरीक्षक कोटद्वार शिव कुमार, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा, यातायात उपनिरीक्षक नीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।
रिखणीखाल प्रखंड के ग्राम सभा भंगल्वाण एक पुस्तैनी पुराना बसा गाँव है।ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम सभा के पूरे घर घने जंगलों व झाड़ियों के बीच अवस्थित हैं।यहाँ पर पूरा गाँव 500 मीटर से 2 किलोमीटर दूर तक फैला हुआ है।जिसमें ग्राम सभा का कुछ भाग कांडेखाल ( शिल्पकार बस्ती) बसोटी,मौदाडी,ज्यूठनधार,खंसीला,कठवारा है।इन सभी तोको में बसागत है।यहाँ पर घने जंगलों व झाडियो के कारण जंगली जानवरों का खतरा बराबर बना रहता है।यहाँ के लोग शाम होते ही घरों में दुबक जाते हैं।रात्रि में बाहर आना,शौच आदि जाना जोखिम भरा काम है।रात में एक घर से दूसरे घर आवाज भी नहीं पहुँचती।ऐसी स्थिति में यहाँ के ग्रामीण कैसे जीवन यापन करते होगें।ये रहस्य बना हुआ है।
अब ग्रामीणों ने अपने लोकप्रिय जनप्रतिनिधियों,ब्लाक स्तर के अधिकारियों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों को पंजीकृत डाक से पत्र भेजकर गाँव में 70-80 स्ट्रीट लाइटें लगाने का अनुरोध किया है।
जब रात में बिजली गुल हो जाती है तो पूरा गाँव अंधेरे में डूब जाता है।जिससे पूरे गाँव में सुनसान व सन्नाटा छा जाता है।
अब ग्रामीणों ने माननीय सांसद गढ़वाल,माननीय विधायक लैंसडौन तथा अन्य अधिकारियों स्थानीय जनप्रतिनिधियों से गाँव में पथ प्रकाश व्यवस्था करने की मांग की है।अब देखना यह है कि उनकी ये मांग कब पूरी होती है।ये तो कुछ दिनों बाद ही पता लगेगा।
इस वर्ष जालंधर के संसार सिंह को श्री झंडे जी पर दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का पवित्र सौभाग्य प्राप्त हुआ
देहरादून : ऐतिहासिक श्री झंडेजी मेला का शुभारंभ हो गया है। झण्डे जी आरोहण किया जा रहा है। इस वर्ष मेले में बहुत कुछ खास होने वाला है। तो वहीं बताया जा रहा है कि श्री झंडेजी पर दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का पवित्र सौभाग्य जालंधर के संसार सिंह को प्राप्त हुआ है, लेकिन उनके विदेश में होने के कारण उनके पुत्र बलविंदर जीत सिंह इस प्रक्रिया को पूरा करेंगे। आप झंड़ा आरोहण का घर बैठे सीधा प्रसारण देख सकते है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पहली बार क्यूआर कोड स्कैन कर श्री झंडेजी मेले का लाइव प्रसारण मोबाइल पर भी देखा जा सकता है। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत देश के अलग-अलग हिस्सों से भारी संख्या में श्रद्धालु दरबार साहिब पहुंच गए हैं। श्रीझंडे जी में इस बार जालंधर के संसार सिंह के पुत्र बलविंदर जीत सिंह दर्शनी गिलाफ चढ़ाएंगे। बलविंदर सिंह के पिता संसार सिंह व माता सुरजीत कौर ने कई वर्ष पहले दर्शनी गिलाफ चढ़ाने के लिए बुकिंग कराई थी। लेकिन उनके विदेश में होने के कारण बलविंदर गिलाफ की प्रक्रिया को पूरा करेंगे।
बताया जा रहा है कि आज सुबह झंडे जी को संगतों ने जयकारों के बीच लकड़ी की कैंचियों के सहारे उतारा। अब श्रद्धालु झंडे जी को दूध, दही, शहद आदि से स्नान कराकर उस पर गिलाफ चढ़ाने का कार्य करेंगे। गौर हो कि झंडे जी पर तीन तरह के गिलाफों का आवरण किया जाता है। जबकि, सबसे भीतर सादे गिलाफ चढ़ाए जाते हैं. इनकी संख्या 41 (इकतालीस) होती है। मध्यभाग यानी बीच में शनील के गिलाफ चढ़ाए जाते हैं. इनकी संख्या 21 (इक्कीस) होती है।
गौरतलब है कि इसके बाद महंत देवेंद्र दास महाराज की अगुआई में 14 मार्च को ऐतिहासिक नगर परिक्रमा निकाली जाएगी। नगर परिक्रमा सुबह 7:30 बजे से शुरू होगी। इसमें 25 हजार से अधिक संगतें शामिल होंगी। नगर परिक्रमा सहारनपुर चौक, कांवली रोड होते हुए श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, बिंदाल पहुंचेगी। यहां संगत को चने, मुरमुरे और गुड़ का प्रसाद वितरित किया जाएगा। यहां से तिलक रोड, टैगोर-विला, घंटाघर, पलटन बाजार होते हुए लक्खीबाग पुलिस चैकी से रीठा मंडी, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल बांबे बाग पहुंचेगी। इसके बाद ब्रह्मलीन श्रीमहंत साहिबान के समाधि स्थल पर मत्था टेकने के बाद सहारनपुर चौक होते हुए दोपहर 12 बजे नगर परिक्रमा श्री दरबार साहिब पहुंचकर संपन्न होगी।
कोटद्वार। गत 9 मार्च को धुमाकोट निवासी ने थाना धुमाकोट में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि स्थानीय निवासी रामपाल पुत्र प्रेम सिंह ने उनकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है। रिर्पोट के आधार पर धुमाकोट पुलिस ने विभिन्न धाराओं सहित पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त की तलाश शुरू कर दी गई। नाबालिग सम्बन्धी अपराध की गम्भीरता को देखते हुए प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुखवीर सिंह के निर्देश पर थानाध्यक्ष धुमाकोट दीपक तिवाडी द्वारा गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त रामपाल को नांगलोई दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
राज्य आंदोलनकारी भावना पांडेय ने पत्रकार इन्द्रजीत असवाल के बेटे का इलाज का पूरा खर्च वहन करने का बीड़ा उठाया। जन जन की आवाज को मुखर करने वाले पत्रकार इन्द्रजीत सिंह असवाल,जो कि सतपुली के निकटवर्ती गाँव के हैं।उनका बड़ा बेटा 07/03/2023 को एक भीष्ण सड़क दुर्घटना में ब्यासघाट के नजदीक गम्भीर रूप से घायल हो गया था,जो कि हंस फाउंडेशन अस्पताल सतपुली में कार्यरत था।लेकिन वे भी स्वास्थ्य लाभ देने में फिसड्डी रहे।अन्ततः उन्होंने बेटे को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( एम्स) ऋषिकेश भर्ती किया।वहाँ भी तीन दिन से उनके बेटे का बुखार तक नहीं उतार सके।चोटिल इलाज तो बहुत दूर की बात है।वर्तमान में उनका लड़का जिन्दगी और मौत के बीच झूल रहा है।
इन्द्रजीत असवाल एक पत्रकार हैं तथा आर्थिक रूप से बहुत कमजोर हैं।वे इस स्थिति में नहीं है कि बेटे का उचित इलाज इन्द्रेश अस्पताल,सी एम आई ,कैलाश,मैक्स आदि में करा सकें।वे पहाड टी वी,पर्वतजन आदि के वरिष्ठ पत्रकार हैं।वे रिखणीखाल,नैनीडान्डा,जयहरीखाल,सतपुली,चौबटटाखाल,पौड़ी आदि की खबरों को बखूबी शासन प्रशासन व जन जन तक पहुंचाते हैं।
इन्द्रजीत असवाल ने 11/03/2023 को एक वीडियो अस्पताल से जारी कर कहा कि कोई उनके बेटे के इलाज के लिए आगे आये।
जैसे ही वीडियो जारी हुआ,कुछ ही मिनट बाद उत्तराखंड की बेटी व राज्य आंदोलनकारी भावना पांडेय ने आनन फानन में एक वीडियो व संदेश जारी किया कि वे इन्द्रजीत असवाल के बेटे का अस्पताल का पूरा खर्च वहन करेगी।वे चाहे तो इन्द्रेश सी एम आई,कैलाश आदि जहां भी उचित लगे।ले जायें।भावना पांडेय ने इन्द्रजीत असवाल को फोन कर ढाढस बंधाया तथा खाता नम्बर देने का अनुरोध किया।वे इन्द्रजीत असवाल से बराबर फोन पर सम्पर्क बनाये हुए हैं।
इन्द्रजीत असवाल कहते हैं कि आयुष्मान कार्ड तो सिर्फ जेब में रखने व वाहवाही लूटने के लिए बनाया गया है।उसका कहीं भी असर व फायदा नहीं है।