कोटद्वार/रामनगर-
रिपोर्ट – प्रभुपाल सिंह रावत
गढ़वाल मोटर्स यूनियन रामनगर,कोटद्वार के मोटर मालिकों के वाहनों को चुनाव ड्यूटी के लिए प्रशासन द्वारा अधिग्रहण किया जाता है,लेकिन उनको मतदान से ,वाहन का किराया भाड़ा व डीजल पेट्रोल नहीं दिया जाता है।मतदान से भी वंचित रहना पड़ता है।
रामनगर से पौड़ी की आने जाने की दूरी 500 किलोमीटर है,लेकिन कोई किराया भाड़ा व डीजल पेट्रोल नहीं देते हैं।जबकि उनको तीन दिन मतदान कार्य में रहना पड़ता है।न ही उन्हें मतदान करने का अवसर मिलता है,इतनी बड़ी संख्या में वाहन मालिक,चालक व परिचालक मतदान करने से चूक जाते हैं।ये लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है।इनका कहना है कि कयी सालों से मतदान नहीं किया है।और तो रहा दूर कुछ ने तो ई वी एम मशीन तक नहीं देखी।जहाँ ये लोग चुनाव ड्यूटी में जाते हैं वहाँ उनका नाम निर्वाचन सूची में नहीं होता,फिर मतदान कहाँ व कैसे करें।
श्री विक्रम सिंह पटवाल,धर्मेन्द्र सिंह रावत आदि का कहना है कि निर्वाचन में तैनात वाहन मालिकों,चालकों व परिचालकों को मतदान करने की सुविधा व व्यवस्था बनाने के लिए शासन प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की अपील करते हैं।साथ ही साथ वाहन में तेल व किराया भाड़े का भी समुचित प्रबंध करना चाहिए।ऐसा न करने से वाहन चालक,परिचालकों में आक्रोश पनप रहा है।
उन्होने उत्तराखंड निर्वाचन आयोग से गुहार लगा रहे है कि उनके लिए मतदान करने की व्यवस्था,वाहनों में डीजल पेट्रोल व किराया भाड़ा आदि सुविधाए सुलभ कराये।


