देहरादून। नगर निगम टाउन हॉल में संस्कृत भारती द्वारा आयोजित जनपद संस्कृत सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। सम्मेलन में संस्कृत भाषा में निहित ज्ञान, विज्ञान, कला, संस्कृति के सभी विषयों पर चर्चा की जाएगी एवं राज्य में संस्कृत भाषा के प्रोत्साहन के लिए रूपरेखा तैयार की जाएगी।
सम्मेलन चार सत्रों में आयोजित किया जाएगा। पहला ज्ञान सत्र, दूसरा विज्ञान सत्र, तीसरा कला सत्र और चौथा संस्कृति सत्र रखा गया है। सम्मेलन संयोजक संजू प्रसाद ध्यानी नें बताया कि संस्कृत भाषा में ज्ञान परंपरा को आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। संस्कृत भाषा में निहित भारतीय ज्ञान विज्ञान के मूल अवधारणाओं के विषय पर पर्दर्शिनी आयोजित की जाएगी। प्रदर्शिनी में गणित, भूगोल, खगोल, अंतरिक्ष, विज्ञान आदि विषयों पर उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी अनुसंधान परिषद के साथ समन्वय के साथ मनाया जा रहा है।
तृतीय सत्र में भारतीय कलाओं का प्रदर्शन किया जाएगा जिसमें नियुद्ध, योग, आदि कलाओं का प्रदर्शन किया जाएगा और भारतीय कलाओं में नृत्य संगीत, गीत आदि 64 कलाओं के बारे में चिंतन किया जाएगा । चतुर्थ संस्कृत सत्र में भारतीय संस्कृति और परंपराओं के विषय में प्रस्तुतिकरण दिया जाएगा इसमें भारतीय कलाओं पर आधारित गीत, नृत्य, नाटक आदि शास्त्रीय कलाओं का प्रदर्शन किया जाएगा इस विषय पर एक भारतीय संस्कृत तत्व चिंतन के बारे में भी व्याख्यान भी दिया जाएगा। सम्मेलन में देहरादून के विभिन्न संस्थाओं विश्वविद्यालयों शोध संस्थानों, विश्वविद्यालयों, महाविद्यालय से शिक्षाविद वैज्ञानिक अनुसंधानकर्ता, वैज्ञानिक, अनुसंधानकर्ता भाग ले रहे हैं।
सम्मेलन के आयोजन मंडल में ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि सम्मेलन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है सम्मेलन के लिए 450 प्रतिनिधियों ने आवेदन किया है । सम्मेलन में उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार एवं उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवंप्रौद्योगिकी परिषद भी सहभागी रहेगा। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूल कॉलेज के लिए आदेश निर्गत किए हैं और उसमें कहा गया है कि संस्कृत विज्ञान प्रदर्शनी में शामिल होने के निर्देश दिये हैं।
संजू प्रसाद ध्यानी
संयोजक
6395960333
Category: state
-
नगर निगम टाउन हॉल में संस्कृत भारती द्वारा आयोजित जनपद संस्कृत सम्मेलन का आयोजन
-
उम्र के आखिरी पड़ाव में भी रामलीला के मंच पर “रावण” का अभिनय करते हैं,,रिखणीखाल के झर्त (चैरियू) निवासी उम्मेद सिंह रावत।
रिपोर्ट: प्रभुपाल सिंह रावत
पौड़ी:रिखणीखाल के लिए उम्मेद सिंह रावत किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उम्मेद सिंह रावत का जन्म सन 1932 में ग्राम चैरियू में हुआ था,इनके पिता स्वर्गीय इन्द्र सिंह रावत थे।इनकी शिक्षा दीक्षा ज्यादा नहीं है।ये बाल्यकाल से ही कुशाग्र बुद्धि के हैं। ये हर क्षेत्र में अग्रिम पंक्ति में रहते हैं। वे कयी वर्षों से रामलीला, ड्रामा, शादी-ब्याह,खेलकूद आदि मंचों पर अपने अभिनय का परिचय देते रहे हैं। रामलीला के मंचों पर रावण,सुर्पणखा, कुम्भकर्ण आदि अनेक पात्रों का अभिनय व किरदार निभाते आ रहे हैं। इनकी कला,गायन,अभिनय अद्भुत है।
अभी इस 13 नवम्बर, 2023 से रिखणीखाल प्रखंड के ग्राम कुमाल्डी में रामलीला मंचन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।उसमें भी उम्मेद सिंह रावत रावण का किरदार बखूबी निभायेंगे। आजकल सादे कपडों में चुने हुए पात्रों का अभ्यास चल रहा है।उसमें भी उनका एक छोटा सा वीडियो सामने आया है।ये पात्रों को अभिनय की कला आदि सिखा रहे हैं। और स्वयं भी रावण का अभिनय जोरदार निभाते हैं। इनके अभिनय को देखने के लिए सैकडों की भीड़ जमा हो जाती है।ये शुरू से ही ढोल वादन,मशकबीन, हारमोनियम, तबला बजाने के साथ-साथ एक गायक,अभिनेता भी हैं। इनकी उम्र अभी 92 वर्ष है।इस आखिरी पड़ाव में भी इनका जोश,उत्साह,स्वास्थ्य, खाना पीना,रहन-सहन आदि अच्छा है।अपने समय में ग्राम पंचायत प्रधान, सरपंच आदि रहे हैं। सामाजिक कार्यों में भी विशेष रूचि रखते हैं। इनका मूल गाँव ग्राम नावेतल्ली है,इनके पिता सन 1914 में चैरियू (झर्त)आकर बस गये थे।ये एक उम्दा दर्जे के कलाकार हैं।
रामलीला के मंच पर “रावण” का अभिनय करते
-
देहरादून ई सी रोड़ पर स्थित काबुल हाउस प्रॉपर्टी को खाली करने का जिलाधिकारी ने नोटिस जारी किया।
देहरादून :ई सी रोड पर स्थित काबुल हाउस में आज कस्टोडियन संपत्ति पर बेदखली की कार्रवाई अमल में लाई गई, जिसमें प्रशासन की टीम ने 16 परिवारों पर कार्रवाई करते हुए काबुल हाउस में रहने वाले परिवारों का सामान बाहर निकाल दिया। आज सुबह ही एडीएम की मौजूदगी में भारी पुलिस फोर्स के साथ टीम मजदूरों को लेकर काबुल हाउस पहुंची, जहां पर 16 अवैध कब्जों पर कार्रवाई करते हुए उनके सामान को घरों से बाहर निकाला गया। इस पर लोगों में खासी नाराजगी भी नजर आई और उन्होंने सरकार पर भी आरोप लगाए।

लंबे समय से विवादों में रही देहरादून की काबुल हाउस प्रॉपर्टी पर आखिर में प्रशासन ने खाली करवाने की कार्रवाई की है। काबुल हाउस में सालों से रह रहे एक परिवार में बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं। प्रशासन के द्वारा मकान खाली करवा कर सील कर दिया गया है. अब शादी से ठीक पहले बेघर होने से पूजा के लिए बड़ी समस्या सामने खड़ी हो गई है। बेघर हुए परिवारों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा उन्हें सिर्फ 15 दिनों का समय दिया गया, जो नोटिस भी उन्हें मिला, वह 25 तारीख को मिला है. इस समय सर्दी का मौसम है। इतने कम समय में उनके द्वारा अपने लिए दूसरे छत का इंतजाम करने का भी मौका नहीं दिया गया. पूजा का परिवार यहां पिछले सौ सालों से रह रहा है. पूजा की दिसंबर में शादी है, जिसकी तैयारियां परिवार जोरों से कर रहा था। जिलाधिकारी ने काबुल हाउस को शत्रु संपत्ति घोषित कर उसमें रहने वाले लोगों को खाली करने का नोटिस जारी किया और आज सीलिंग की कार्रवाई की गई. वहीं प्रशासन के अधिकारियों की मानें तो उनके द्वारा पहले ही इन लोगों को नोटिस दे दिया गया था, ताकि उन लोगों को समय मिल जाए और वह लोग अपने सामान को खुद ही बाहर निकाल लें, लेकिन लोगों द्वारा जब सामान को बाहर नहीं निकाला गया तो कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई अमल में लाई गई है।
-
कृषि मंत्री गणेश जोशी अपने 10 दिवसीय विदेश दौरे से देहरादून आगमन पर फूल मालाओं पुष्प गुच्छ देकर कैंप में भव्य स्वागत किया गया।
देहरदून:01 नवम्बर प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी अपने 10 दिवसीय मैक्सिको और फ्रैंकफर्ट के सफलतम विदेश दौरे से लौटने पर आज हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में भाजपा के पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं स्थानीय जनता द्वारा कृषि मंत्री गणेश जोशी का देहरादून आगमन पर फूल मालाओं पुष्प गुच्छ देकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

गौरतलब है,कि कृषि मंत्री गणेश जोशी बीते 22 अक्टूबर से विदेश दौरे पर थे। जहां उन्होंने मेक्सिको के कैनकुन शहर में थोक बाजार के वैश्विक संघ द्वारा आयोजित थोक बाजारों का विश्व संघ सम्मेलन 2023 में प्रतिभाग किया था। इसके अतिरिक्त मंत्री गणेश जोशी ने जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में थोक फल एवं सब्जी बाजार (मंडी) का भी भ्रमण किया गया।
स्वागत समारोह में बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला ने मंत्री गणेश जोशी के सफलतम 10 दिवसीय विदेश दौरे को लेकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
मीडिया में जारी बयान में मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कौसाम्ब के अध्यक्ष होने के नाते उनके द्वारा यह भ्रमण किया गया।
मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा इस अंतराष्ट्रीय स्तर के सम्मलेन में 165 देशों के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। सम्मलेन में मंडियों के आधुनिकीकरण, बुनियादी ढांचे और भविष्य की चुनौतियों को लेकर मंथन किया गया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा थाईलैंड और नीदरलैंड होल्टीकल्चर और फ्लोरी कल्चर में बेहतर कार्य कर रहे है।

सभी माताओं और बहनों को करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं उन्होंने कहा उत्तराखंड में होल्टीकल्चर और फ्लोरी कल्चर की अपार संभावनाएं है। मंत्री ने कहा शीघ्र ही राज्य में होल्टीकल्चर एवं फ्लोरी कल्चर के क्षेत्र में फील्ड में कार्य कर रहे लोगों को थाईलैंड और नीदरलैंड का भ्रमण कराया जाएगा। जिसके लिए दूरभाष के माध्यम से मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा यह दल थाईलैंड और नीदरलैंड का भ्रमण के पश्चात प्रदेश में अपने अनुभवों को साझा करेंगे। मंत्री ने कहा विदेश भ्रमण के दौरान सभी अनुभवों का लाभ लेकर उत्तराखण्ड में थोक विपणन में विकासयुक्त परिर्वतन किये जायेंगे ताकि कृषि उपज के विपणन को आधुनिक किया जा सकें। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के अपार स्नेह के लिए सभी का आभार भी व्यक्त किया।

इस अवसर पर सरकार में दर्जाप्राप्त ज्योति प्रसाद गैरोला, मधु भट्ट, महापौर सुनील उनियाल गामा, जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, महामंत्री सुरेन्द्र राणा, विजेन्द्र थपलियाल, आदित्य चौहान, अनिल गोयल, अजीत चौधरी, पूनम नौटियाल, मण्डल अध्यक्ष प्रदीप रावत, राकेश रावत, ज्योति कोटिया, अरविन्द डोभाल, निरंजन डोभाल, वीर सिंह चौहान, संध्या थापा, आरएस परिहार, सुनीता सिरोही, गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष पदम बहादुर थापा, पीबीओआर के अध्यक्ष पीटीआर शमशेर सिंह बिष्ट, कर्नल वाईएस भण्डारी, प्रभा शाह, अरुणा शर्मा, रश्मि, पुष्पा बिष्ट, नैन सिंह पंवार, वन्दना बिष्ट, भावना चौधरी, श्याम सुन्दर चौहान, अजय काला, मनमोहन, अंकित जोशी, आशीष थापा, मनोज क्षेत्री, सपना शर्मा, अरविन्द तोपवाल, विशाल कुल्हान, मोहित अग्रवाल, विनय गुप्ता, यशवीर चौहान, गौरव डंगवाल, रमेश प्रधान, देवेन्द्र रावत, अतुल गोयल, अनीता शास्त्री, पन्ना गौड़, समस्त पार्षदगण, ग्राम प्रधान सहित पार्टी के पदाधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
-
19 गढ़वाल राइफल्स के सुबेदार/ ऑनरेरी लेफ्टिनेंट दिनेश सिंह गुसांई सेवानिवृत्त हुए।
देहरादून:19 गढ़वाल राइफल्स के सुबेदार/ ऑनरेरी लेफ्टिनेंट दिनेश सिंह गुसांई सेवानिवृत्त हुए।

सुबेदार/ ऑनरेरी लेफ्टिनेंट दिनेश सिंह गुसांई आज 30 साल की सैन्य सेवा पूरी करने के बाद अपने स्थायी निवास सरस्वती विहार, देहरादून पहुंचने पर बैंड बाजों के साथ सकुशल पहुंचे। दिनेश सिंह गुसांई मूल रूप से जनपद पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल प्रखंड के ग्राम रजबौ मल्ला के निवासी हैं।
दिनेश सिंह गुसांई के घर पहुँचने पर उनके निवास में उनके माता पिता, सगे संबंधी पहले से ही उनके आने की इन्तजारी में थे।उनके स्वागत के लिए बैंड बाजों के साथ कयी लोग उपस्थित रहे तथा खूब गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। लोगों ने दिनेश गुसाई को फूल मालाओं से लाद दिया।लोगों के लिए घर में चाय पानी,समोसा,पकौड़ी आदि परोसा गया।

जब दिनेश सिंह गुसांई के गले में उनके वृद्ध माता पिता ने माला पहनायी तो वे भावुक होने लगे।दिनेश सिंह गुसांई को इसी स्वतन्त्रता दिवस पर ऑनरेरी कमीशन मिला था।अब वे शेष समय अपने परिवार के साथ देहरादून मेें ही बितायेगे। उनके माता पिता गाँव में ही रहते हैं। वे इस सेवानिवृत्त होने के अवसर पर इस समारोह के साक्षी रहे।

दिनेश सिंह गुसांई से मिलने वालों में उनके सास ससुर, मेजर अवकाशप्राप्त श्याम सिंह गुसांई, प्रभुपाल सिंह रावत, रामपाल सिंह नेगी,मोहन सिंह नेगी,गोपाल सिंह गुसांई, आशा रावत, सारांश रावत, कपोत्री रावत, गंगा गुसांई, दिला नेगी,तथा उनके परिवार के सभी सदस्य हाजिर रहे।
-
देहरादून खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 12 खाद्य प्रतिष्ठानो के सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा
देहरादून: दीपावली त्यौहार से पूर्व एक बार फिर एक्शन में आते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग (FDA)की टीम ने देहरादून शहर में ताबड़तोड़ निरीक्षण कार्रवाई करते हुए 12 खाद्य प्रतिष्ठानों के यहां से सैंपल कलेक्ट कर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है.. इतना ही नहीं मिलावट की शिकायत के आधार राजपुर रोड स्थित एक नामी रेस्टोरेंट को नोटिस भी जारी किया है..देहरादून की FDA टीम ने मंगलवार पुलिस बल की मद्दत से जनपद के तहसील और नगर क्षेत्र स्थित खानपान की वस्तुओं व सामग्री प्रतिष्ठानों में यह कार्रवाई की है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी पी.सी. जोशी द्वारा बताया है कि त्योहारी सीजन के दौरान जनपद के तहसील एवं नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस एवं प्रशासन के साथ मिलकर सैंपलिंग निरीक्षण कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है..वही दूसरी तरफ़ बाहर से आने मिठाई मिल्क प्रोडक्ट आदि खाद्य सामग्री को जनपद की सीमा पर पुलिस चेक पोस्ट में पुलिस बल के साथ संयुक्त कार्रवाई के लिए भी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है..इसी क्रम में मंगलवार (31 अक्टूबर2023) एफडीए की टीम द्वारा विभिन्न खाद्य वस्तुओं के 12 सैंपल क्वालिटी जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे गए…वही राजपुर रोड में बर्गर सिंह नाम से एक रेस्टोरेंट की शिकायत प्राप्त हुई है,जिसमें आकस्मिक निरीक्षण कर वहां से सैंपल क्वालिटी जांच के लिए और निरीक्षण की कार्रवाई कर नोटिस दिया गया.. खाद्य प्रतिष्ठानों में निरीक्षण कार्रवाई के दौरान जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी पी.सी. जोशी, डिप्टी कमिश्नर खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन-जी.सी. कंडवाल और वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश सिंह मौजूद रहे।
-
सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में आए 30 में से 27 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई देखिए पूरी रिपोर्ट
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को देहरादून स्थित सचिवालय में हुई कैबिनेट यानी राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में आए 30 में से 27 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
बैठक में 15 वर्ष पुराने कमर्शियल यानी वाणिज्यिक और प्राइवेट यानी निजी वाहनों को काटने पर करों में छूट देने का निर्णय लिया गया है। बताया गया है कि पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण पर रोक लगाने के दृष्टिगत यह फैसला लिया गया है, ताकि लोग अपने पुराने वाहनों को बेचने की जगह कटवाने को प्राथमिकता दें
व्यावसायिक वाहनों के लिए नया वाहन खरीदने पर यह छूट 15 प्रतिशत और निजी वाहन के लिए 25 प्रतिशत की होगी। प्रदेश मंत्रिमंडल ने कबाड़ नीति को मंजूरी दे दी है। नीति को लागू करने पर केंद्र सरकार 50 करोड़ की विशेष सहायता भी देगी। प्रदेश में 5200 सरकारी वाहन कबाड़ हो चुके हैं।
इसके अलावा दीपावली से पहले सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ देने का फैसला लिया गया है। करीब 6000 कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना में शामिल होने का मौका मिलेगा जिनकी भर्ती की विज्ञप्ति व अधिसूचना एक अक्तूबर 2005 से पहले जारी हो गई थी। प्रदेश कैबिनेट ने केंद्र सरकार के मार्च 2023 को दिए गए विकल्प को अपनाया है।
[10/31, 12:57 PM] Vinod Kumar: इसके साथ ही सचिवालय को छोड़कर प्रदेश के विभागों में तैनात करीब 35 हजार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को हर वर्ष 2400 रुपये वर्दी भत्ता मिलेगा। अभी तक दो साल में पैंट, कमीज व अन्य अलग-अलग मदों में 4000 रुपये वर्दी भत्ता मिल रहा था। साथ ही चालक से लिपिक बनने के लिए होने वाली टाइपिंग परीक्षा में 4000 शब्दों के स्थान 2400 शब्द का मानक बनाया गया है।इसके अलावा मंत्रिमंडल ने उत्तराखंड में 11 पर्वतीय जिलों में गाड़-गधेरों पर हजारों की संख्या में चेकडैम बनाने के लिए मास्टर प्लान बनाने व पर्वतीय क्षेत्रों में बरसाती पानी को रोकने के लिए चेकडैम बनाने पर ठोस कार्ययोजना बनाकर कार्य करने को भी मंजूरी दी है। इससे निचले मैदानी क्षेत्रों में बारिश के
पानी से होने वाले नुकसान को रोकने में मदद मिलेगी। इसके लिए कैबिनेट ने जलागम निदेशालय के तहत स्पिंग एवं रिवर रेजुवेनेशन अथॉरिटी (सारा) को एवं 195 पदों के ढांचे को भी मंजूरी दी गई है।
साथ ही धामी सरकार ने राज्य की 12 हजार वन पंचायतों में जड़ी-बूटी की पैदावार को बढ़ावा देने के लिए दो चरणों में 628 करोड़ की योजना को मंजूरी दे दी है। तय किया गया है कि 10 साल के भीतर 12 हजार वन पंचायतों में 5 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में 1600 प्रकार की जड़ी-बूटियों का उत्पादन किया जायेगा। इसके अतिरिक्त लिये गये निर्णयों में घरों में सोलर हीटर लगाने पर सरकार की ओर से भवन स्वामी को अनुदान दिया जायेगा। घरेलू उपभोक्ता अपने घरों में सोलर हीटर लगाएंगे तो इसके लिए 50 प्रतिशत तक व व्यावसायिक उपयोग पर30 फीसदी अनुदान मिलेगा। साथ ही बिजली बिल में प्रति लीटर 150 रुपये की छूट मिलेगी। 2014 में यह योजना बंद हो गई थी। मंत्रिमंडल ने मुनिकीरेती को पालिका तथा कैंपटी फाल व गुप्तकाशी को नगर पंचायत बनाने का भी फैसला लिया है। साथ ही उत्तराखंड में पुराने उद्योगों के विस्तार पर अनुदान देने और आठवीं कक्षा के बाद आईटीआई करने पर हाई स्कूल का सर्टिफिकेट देने का भी निर्णय लिया गया है। इसके लिए छात्रों को हिंदी का प्रश्न पत्र देना होगा। कैबिनेट के अन्य प्रमुख फैसले :
पर्यटन नीति में आसान होगी निवेश की प्रक्रिया, सिंगल विंडो सिस्टम लागू
. पर्यटन विभाग उपयोग में लाएगा चारधाम पर बने पुराने पुल, रेस्तरां और पार्किंग में बदलेंगे.उद्योगों के विस्तार के लिए नीति में संशोधन को मंजूरी
गुप्तकाशी और कैम्टी फाल नगर पंचायतें, मुनिकीरेती ए श्रेणी में
. विश्व आपदा प्रबंधन महासम्मेलन के लिए 8.95 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरीनए गो सदन बनाने व पशु संरक्षण के लिए जिलाधिकारी को दिए अधिकार
आईएएस, आईआरएस व वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी बन सकेगा अपर कर आयुक्त
123 विवि और कॉलेजों में आउटसोर्स से लगेंगे योग प्रशिक्षक, अधिकतम 18000 रुपये मानदेय पावर हाउस के अपग्रेडेशन के लिए एडीबी के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई इसके लिए 26 पद स्वीकृत किए गए
एडीबी के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई इसके लिए 26 पद स्वीकृत किए गएकार्बेट की तर्ज पर राजाजी टाइगर कंजरवेशन फाउंडेशन के गठन को मंजूरी
मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत तीन प्रतिशत की सब्सिडी देगी सरकार
ग्राम्य विकास विभाग (लेखा संवर्ग) – में लेखाकार के 280 पदों की जगह 110 व सहायक लेखाकार के 70 की जगह 240 पदों की मंजूरी
पिछले साल की खांड शीरा नीति वित्तीय वर्ष 2023 में भी लागू होगी
मॉडल जेल मैनुअल के आधार पर बनेगी कारागार नियमावली
मैदानी क्षेत्रों के फायर स्टेशनों पर तैनात होंगे अतिरिक्त वाहन
वित्त सेवा के श्रेणी दो से एक में पदोन्नत होने वाले अफसरों की वेतन विसंगति दूर हुई
-
गौरक्षा जनजागरण यात्रा को देश भर में हर पड़ाव पर मिल रहा भारी समर्थन।
जगदगुरू महाराज रामभद्राचार्य ने मध्य प्रदेश के श्योपुर से हरी झंडी दिखा कर रथ को रवाना किया अनंत विभूषित संत शिरोमणि पद्म विभूषण श्री तुलसी पीठा शीश्वर जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य जी के आशीर्वाद से शुरू की गई गौ माता हमारी राष्ट्र माता है इस बात की चर्चा लोगों के बीच में बढ़-चढ़कर की गई श्री राम गोधाम सेवा समिति तपोवन के संस्थापक जगदीश प्रसाद भट्ट ने कहा कि आज देश में लगभग 9 करोड़ गौ माताएं बची हैं. आने वाले समय में अगर इस तरह से ही हमारा समाज गौ माता का तिरस्कार करता रहा तो यह संख्या दिन प्रतिदिन घटती चली जाएगी और हमारे बच्चों को आने वाली पीढ़ी को गौ माता के दूध से वंचित होना पड़ेगा भट्ट ने कहा कि आने वाले पीढ़ी को गौ माता का दूध मिलता रहे और हमारा स्वस्थ समाज, स्वस्थ परिवार फलीभूत हो यह संदेश संकल्प सहित देने का बीड़ा उठाया है। जिसमे साधु संतों ने भी अपना समर्थन दिया है।
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की भी मांग की गई है जिससे इनकी रक्षा की जा सके इस यात्रा को समर्थन कर रहे महामंडलेश्वर स्वामी श्री दयाराम जी महामंडलेश्वर स्वामी ईश्वर दास जी एवम लमामसघु संत जो गौ माता के प्रति गहरी आस्था रखते हैं उन्होंने इसका भरपूर समर्थन किया है। श्री कोटरी वाले हनुमान मंदिर परिसर ब्रह्मपुरी गजवानी विजयपुर जिला श्योपुर मध्य प्रदेश से शुरू की गई यह यात्रा श्री रामभद्राचार्य जी के आशीर्वाद से ओरछा चित्रकूट धाम कर्वी प्रयागराज और कार सेवक पुरम अयोध्या से होते हुए आज लखनऊ पहुंची हर जगह नारी जन समर्थन मिला लखनऊ से निकलने के बाद जब यह गौरक्षा जन जागरण यात्रा लगभग दो सौ किलोमीटर की दूरी तय करके जनपद इटावा पहुंची तो वहां भी गौसेवकों ने और गौ भक्तों ने इस यात्रा का भव्य स्वागत किया। रात्रि विश्राम के बाद यह यात्रा नगर में जन जागरण अभियान को लेकर यहां के विभिन्न मोहल्ले में लोगों को जागरुक करते हुए आगे बढ़ी। महिलाओं पुरुषों और आम नागरिक के बीच में इस यात्रा का विशेष संदेश लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किया। गौ माता हमारे जीवन के लिए क्यों महत्वपूर्ण है? उनका हमारे जीवन में क्या योगदान है? उनके दूध से हमारे बच्चों पर क्या प्रभाव पड़ता है? हमारी नस्लों को कैसे सुधरता हैं? अपनी मां का दूध पीने के बाद जब बच्चा गौ माता के दूध पर आश्रित होता है। आज दुर्भाग्य है कि हम इस गौ माता को अपने परिवार अपने समाज और अपनों से दूर करते चले जा रहे हैं। जिसके कारण वह दर दर की ठोकर खाने को मजदूर है। सड़कों पर बच्चे जन्म देती है आए दिन उनके बच्चे और गौ माता दुर्घटना का शिकार हो रही है। दिन प्रतिदिन उनकी संख्या घटती चली जा रही है यह हमारे स्वस्थ समाज के लिए बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है इसी मकसद इसी उद्देश्य और इसी संदेश को लेकर श्री राम गौ धाम सेवा समिति तपोवन ऋषिकेश से चलकर श्री रामभद्राचार्य जी के स्नेह और आशीर्वाद से मध्य प्रदेश के गसवानी श्योपुर से यात्रा प्रारंभ कर झांसी, चित्रकूट धाम कर्वी, प्रयागराज, कार सेवक पुरम अयोध्या लखनऊ उसके बाद आज इटावा में लोगों को संदेश देने का काम किया। इस यात्रा का आज छठवां पढ़ाव यहां रहा। इटावा में गौ रक्षा जन जागरण यात्रा शास्त्री चौराहे से प्रारंभ होकर नौरंगाबाद चौराहा, घटिया अजमत अली एवं हर्ष नगर चौराहा होते हुए पुनः शास्त्री चौराहे पर बैंकट नारायण हाल पर समाप्त हुई। इसमें नगर के गौ सेवक शामिल हुए जिसमें मुकेश गुप्ता, राजेश गुप्ता एलआईसी जय कुमार गुप्ता, विमल गुप्ता, राजेश अग्रवाल, संदीप गुप्ता प्रदीप यादव के साथ सैकड़ो की संख्या में गौ सेवकों ने रास्ते में रथ का स्वागत किया और आरती उतारी इसके बाद भगवान श्री कृष्ण की नगरी मथुरा में अवधेश शर्मा, देव राज पंडत संजय रावत, सतीश मुखिया राजू पंडित अभिषेक शर्मा निर्मल वर्मा बलबीर ठाकुर राजकुमार सोनू ठाकुर व साथी कोटा गांव के सामने हाइवे पर भव्य स्वागत न समारोह किया गया, यात्रा वृंदावन की ओर प्रस्थान किया शाक्षी धाम में आज सुप्रसिद्ध कथा वाचक अनिरुधाचार गो माता की आरती की और उन्होने कहा कि समाज में और आम जनमानस में गौ माता के प्रति जागरूकता की फैलने की जरूरत ताकि आने वाले समय में हमे और हमारी आने वाली पीढ़ी को दूध की कमी न हो तदुपरांत यह यात्रा हरियाणा पंजाब, हिमाचल होते हुए उत्तराखंड के हरिद्वार में अपने अंतिम पड़ाव की तरफ जाएगी। जहां पर हमारे महामंडलेश्वर, आचार्य इस यात्रा का विधिवत समापन करेंगे और अपना आशीर्वाद इस यात्रा के आयोजक संस्थापक जगदीश प्रसाद भट्ट को और उनके सहयोगी टीम को देंगे ताकि वह इससे और बेहतर जन जागरण अभियान पूरे भारत में समूह बनाकर स्थानीय लोगों को जोड़कर एक माला बनाने का काम करके गौ माता की रक्षा करने का संकल्प दिलाएंगे ताकि लोग अपनी गौमाता के प्रति जागरूक हो और अपने आने वाली पीडी को समृद्ध, शक्तिशाली और बुद्धिमान बनाने के लिए अपने घरों में उनको स्थान दें।
-
पत्रकार मनोज नौडियाल को मिली मानवाधिकार में जिम्मेदारी पत्रकारिता के लिए किया सम्मानित
कोटद्वार: गढ़वाल में लोक संवाद टुडे/एबीएन न्यूज़/ शाह टाईम्स से जुड़े पत्रकार मनोज नौडियाल को अब सर्व मानवाधिकार सुरक्षा समीति में राज्य स्तर पर मिडिया प्रभारी की जिम्मेदारी भी मिल गई है।
पत्रकारिता के साथ सामाजिक कार्यों में बढचढ कर प्रतिभाग करने, पर्यावरण के लिए सहयोग व कार्य करने के साथ जरुरतमंदों को समय समय पर रक्तदान करने के साथ दिव्यांग बच्चों की सहायता में हमेशा तत्पर रहने वाले मनोज नौडियाल को हल्द्वानी, रूद्रपुर में भाईचारा एकता मंच ने पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया तो राष्ट्रीय हिन्दू महासंघ, अंतर्राष्ट्रीय तक्षशिला अखाड़ा ब्रहमाण्ड शक्ति योगपीठ व देवभूमि, एक पहल संस्था द्वारा भी मिडिया प्रभारी के तौर चुनकर सम्मानित किया।
मनोज नोडियाल को सर्व मानवाधिकार सुरक्षा समीति का आई कार्ड और सर्टिफिकेट देते हुए प्रदेश उपाध्यायउत्तराखंड, पुलभट्टा ।राष्ट्रीय हिन्दू महासंघ ,अंर्तराष्ट्रीय तक्षशिला अखाड़ा ब्रह्माण्ड शक्ति योग पीठ के तत्वावधान में ग्यासपीठ स्वामी ड़ॉ. देव हंस की अध्यक्षता में सभी पदाधिकारियों को पटका पहना कर स्वागत, अभिनंदन किया।सभी संस्था पदाधिकारीयों ने मंदिर प्रांगण में मां बगलामुखी, मांदुर्गा तथा नवग्रहों के दर्शन कर आशिर्वाद प्राप्त किये तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष ड़ॉ. रेनूशरण ने आगामी आयोजित कार्यक्रम की बैठक ली ।

इसमें संस्थान द्वारा सनातन संस्कृति, गौरक्षा, कमजोर वर्ग की सहायता हेतु कार्य किया जाता है।ड़ॉ. रेनूशरण ने कहा कि संस्था बहुत जल्द जरूरत मंद बच्चों को सहायता प्रदान करने के लिए गर्म वस्त्र भेंट करेगी ।इस अवसर पर संस्था की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अल्का रस्तौगी ,मिडिया प्रभारी मनोज नौडियाल,यश रस्तौगी, हरीश व अन्य सभी संस्थान के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
-
स्वo श्रीमती सुशीला बलूनी (ताई) जी कें 84 वीं जयन्ती पर ” मातृ शक्ति ” सम्मान व उनका चिर स्मरण पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
देहरादून :दिनांक 29-अक्टूबर दिन रविवार को “उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच” द्वारा प्रातः 11- बजे नगर निगम प्रेक्षाग्रह मेँ पृथक उत्तराखण्ड आंदोलन मेँ अग्रणीय भूमिका निभाने वाली स्वo श्रीमती सुशीला बलूनी (ताई) जी कें 84 वीं जयन्ती पर ” मातृ शक्ति ” सम्मान व उनका चिर स्मरण पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। आज सभी वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारियों व कई गणमान्य द्वारा उनकी जयन्ती पर तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच व परिजनों कें सहयोग से समाज मेँ विभिन्न क्षेत्र मेँ कार्य करने वाली और प्रत्येक समाज से पांच महिलाओं को ” मातृशक्ति सम्मान ” से सम्मानित किया गया।
आज शक्ति सम्मान कार्यक्रम मेँ पूर्व मुख्यमंत्री कें विशेषाधिकारी व वरिष्ठ कांग्रेस नेता आर्येन्द्र शर्मा , देहरादून नगर कें मेयर और मुख्यमंत्री कें प्रतिनधि मीडिया समन्वयक हरीश कोठारी , पिछड़ा वर्ग आयोग कें पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा , वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी व पूर्व राज्य मंत्री विवेकानंद खंडूड़ी , पूर्व मंत्री डा हरक सिंह रावत व सम्मान परिषद कें पूर्व अध्यक्ष रवीन्द्र जुगरान , जनकवि अतुल शर्मा द्वारा पांच महिलाओं को शाल ओढ़ाकर एक प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
मंच कें प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी व जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती द्वारा संचालन किया गया एवं अंत मेँ रवीन्द्र जुगरान द्वारा अध्यक्षीय भाषण देकर कार्यक्रम मेँ आयें सभी लोगो का आभार व्यक्त किया। आर्येन्द्र शर्मा ने कहा कि वह ऐसी महिला थी कि जब भी राज्य हितों और आंदोलनकारियों कें लियॆ सरकार व शासन मेँ लड़ती थी उन्होंने बलूनी जी कें नाम से कोई योजना या सम्मान प्रारम्भ करने की मांग की है।
मुख्यमंत्री की ओर उनके प्रतिनधि हरीश कोठारी ने उनका संदेश पढ़कर सुनाया और बलूनी जी कें परिजनों को सौंपा।
अशोक वर्मा द्वारा 1994 कें दौर मेँ नगर पालिका मेँ बीते घटनाक्रम का जिक्र कर याद किया।
स्व बलूनी जी को याद करते हुये उनकी यादों को लोग याद रखें इस पर शहीद स्मारक जाने वाले मार्ग या नेशविला रोड़ मेँ से तय करके उनके नाम से सड़क का नाम किया जायेगा साथ ही उनकी प्रतिमा स्थापित करने की पुरजोर कोशिश होगी साथ ही राज्य आंदोलनकारियों कें हाउस टेक्स फ्री करने हेतु घोषणा की।
आज इस आयोजन मेँ जनकवि अतुल शर्मा ने कविता पढ़ी और जनगीत गाकर सबको ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। उनके साथ आंदोलन मेँ रही रामेश्वरी बड़थ्वाल , पुष्पलता सिलमाणा , मुन्नी खंडूड़ी , सत्या पोखरियाल , शोभा बहुगुणा , गुरदीप कौर , कुसुमलता शर्मा , सरिता गौड़ प्रथम पंक्ति रही और समय समय पर भावुक हो रही थी। सांस्कृतिक मोर्चा की अध्यक्ष सुलोचना भट्ट ने उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का कार्य करना होगा जिससे नई पीढ़ी कुछ सीखेगी।
सम्मान मिलने वालों मेँ 01- रीना सेमवाल (सड़क की गाय/बछड़े व कुत्तों की देखभाल व भोजन) 02- मोना कौल (मूक बधिरों पर कार्य) 03- मधु जैन (गरीब और शोषित बच्चों) , 04- सुनीता प्रकाश (कमजोर वर्ग व बालिकाओ कें क्षेत्र) , 05- रंजना शर्मा (लेखिका व कवयित्री)।
सुशीला बलूनी के साथ प्रथम दिन भूख हड़ताल पर बेठने वाले रामपाल को मेयर व रवीन्द्र जुगरान द्वारा शॉल ओढ़कर सम्मानित किया।
वरिष्ठ नागरिक संगठन उoप्रo उत्तराखण्ड कें संस्थापक अध्यक्ष के एल अरोड़ा व उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष अतुल जोशी ने उनके योगदान व संघर्ष व विन्रमता को याद किया।
आज कार्यक्रम मेँ मुख्यतः आर्येन्द्र शर्मा , मेयर सुनील उनियाल गामा , अशोक वर्मा , विवेकानंद खंडूड़ी , मुख्यमंत्री कें प्रतिनिधि हरीश कोठारी , रविन्द्र जुगरान , शशी बहुगुणा , डा अतुल शर्मा , गन्ना समिति कें अध्यक्ष मनोज नौटियाल , ओमी उनियाल , विनोद नौटियाल , जगमोहन मेहंदीरत्ता , जगमोहन सिंह नेगी , केशव उनियाल , रामलाल खंडूड़ी , प्रदीप कुकरेती , जयदीप सकलानी , उनके पुत्र विनय बलूनी , संजय बलूनी , विजय बलूनी , सुरेन्द्र सजवाण , बीर सिंह रावत , विनोद असवाल , सुमन भण्डारी , सुरेश नेगी , पुष्कर बहुगुणा , मोहन खत्री , राजीव तलवार , चन्द्र किरण राणा , राजकुमार कक्कड़ , सतेन्द्र नौगांई , गौरव खंडूड़ी , रवीन्द्र सोलंकी , सतेन्द्र भण्डारी , जगदीश चौहान , गणेश शाह , कुलदीप कुमार , देव नौटियाल , सुमित थापा , जितेन्द्र चौहान , मोहन रावत , गणेश डंगवाल , राधा तिवारी , अरुणा थपलियाल , पार्वती डोभाल , सर्वेश्वरी डोबरियाल , पुष्पा सकलानी , राजेश्वरी रावत , शकुन्तला खनतवाल , लक्ष्मी बिष्ट , लक्ष्मी सकलानी , मोहम्मद शाहिद , प्रभात डण्डरियाल , मधु बलूनी , महेन्द्र चमोली , सुशील कुमार , हरी सिंह मेहर , अंबुज शर्मा , अनिल सेमवाल। कामरेड जबर सिंह पावेल।