अंतोदयकार्ड धारकों के जीवन स्तर पर सुधार लाने के लिए संचालित सॉफ्टवेयर को नैनीडांडा में प्रयोगिक तौर पर किया जाएगा शामिल https://link.public.app/ZfJRw अपने क्षेत्र बीरोंखाल की खबरों के लिए डाउनलोड करें पब्लिक (Public) ऐप https://goo.gl/K25sy1
Category: Uncategorized
-
video_shorts
कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत की पौड़ी में हुई बैठक में पत्रकारों को नहीं मिली अनुमति, मीडिया कर्मियों में रोष https://link.public.app/BVpw5 अपने क्षेत्र पौड़ी की खबरों के लिए डाउनलोड करें पब्लिक (Public) ऐप https://goo.gl/K25sy1
-
उत्तराखंड राज्य के जो लोग स्वरोजगार करना चाहते हैं उनके लिए बकरी पालन एक अच्छा व्यवसाय है।

रिखणीखाल विकास खंड के ग्राम नावेतल्ली व ग्राम रजबौ मल्ला में लोग पशुपालन व बकरीपालन का धंधा कर रहे हैं।आज जब इन दोनों गाँवों का व गोशालाओं का भ्रमण किया गया तो देखा गया है कि लोगों का पशुपालन व बकरीपालन से एक रिश्ता जुड़ा हुआ है।सिर्फ अब ग्रामीण बाहर गोठ नहीं बना रहे हैं।अक्सर संज्ञान में आया है कि ग्रामीण देवी देवताओं में अटूट विश्वास करते हैं तो अधिकांश लोग पूजा आदि में भी इनकी खरीददारी करते हैं।अभी इस माघ के माह में इस क्षेत्र में काफी पुजाई के कार्यक्रम हो रहे हैं।

आज गाँव के सभी गोशालाओं का जायजा लिया तो बहुत प्रसन्नता हुई कि गढ़वाल में पशुपालन,बकरीपालन,मुर्गीपालन का व्यवसाय से लगाव है।अब लोग जंगली जानवरों गुलदार बाघ आदि के डर से भयभीत हैं।इसलिए निगरानी बराबर करनी होती है।

सरकार को भी गांवों में पशुपालन,बकरीपालन,मुर्गीपालन आदि को प्रोत्साहन देना चाहिए व जंगली जानवरों से बचाव के उपाय करने होगें।तभी लोगों का मनोबल व उतसाह बढेगा।
-
कपिल शर्मा बने पत्रकार समाज कल्याण समिति के जिला प्रभारी
रिपोर्ट:कपिल शर्मा
गाज़ियाबाद:कपिल शर्मा को प्रकाश समाज कल्याण समिति का जिला प्रभारी गाजियाबाद नियुक्त किया गया।

देवेंद्र कुमार मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष पत्रकार समाज कल्याण समिति उत्तर प्रदेश सूरजभान बघेल प्रदेश महासचिव विनोद कुमार वर्मा के परामर्श से तेजतर्रार निर्भीक पत्रकार कपिल शर्मा को पत्रकार समाज कल्याण समिति से जिला प्रभारी गाजियाबाद के पद पर नियुक्त किया जाता है और आशा करता हूं कि कपिल शर्मा जी पूरे जिले में संगठन के उत्थान के लिए कार्य करेंगे और संगठन को आगे बढ़ाएंगे

-
मेधावी उर्फ दिशा का बारहवाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
11/01/2011 को देहरादून के एक निजी अस्पताल दून नर्सिंग होम में जन्मी मेधावी उर्फ दिशा का बारहवाँ जन्मोत्सव Olive Green होटल में पारिवारिक सदस्यों,नाते रिश्तेदारों व सहेलियों संग धूमधाम से मनाया गया।
मेधावी उर्फ दिशा के पिता पुलिस सेवा में उप निरीक्षक तथा माता गृहिणी है।मेधावी उर्फ दिशा दून इन्टरनेशनल देहरादून की कक्षा छः की कुशाग्र बुद्धि की छात्रा है।उसका बड़ा भाई सारांश रावत भी उसी स्कूल का 11 वीं का छात्र है।उसकी रुचि क्रिकेट के प्रति रहती है।

मेधावी उर्फ दिशा के नाना प्रभुपाल सिंह रावत व नानी कपोत्री रावत भी इस जन्म दिवस पर सरीक हुए हैं,जो इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।अन्य पारिवारिक सदस्यों ,नाते रिश्तेदारों व सहेलियों में मुख्य रूप से यशवन्त सिंह रावत व उनकी पत्नी,विनीता रावत,ओमी,सृष्टि,शिशिर रावत,संजय रावत,शशि रावत,कामिनी की मां,अनुजा,रिधिषा,सीकू,वर्तिका,अनुकृति,मनस्वी,अतिभा,हरकिरन,डिम्पल,सोनी आदि व आचार्य तोता राम मलेठा एवम उनकी पत्नी , बिजी आदि लोग इस समारोह के गवाह बने।
प्रातःकालीन समय में गणेश पूजन व वर्षफल ग्रह पूजा अर्चना की गई,जो उनके पंडित जी आचार्य तोता राम मलेठा,जो गढवाल राइफल्स रेजिमेंट केंद्र से ऑनरेरी कैप्टन ( धर्मगुरु) से अवकाशप्राप्त हैं।

केक रात्रि के लगभग आठ बजे काटा गया।सभी आगन्तुक मेहमानों ने केक का स्वाद लिया।इसमें काफी संख्या में उसकी सहेलियाँ आयी हुई थी।केक काटते समय उनकी तालियों की गड़गड़ाहट गूँज उठी।वे काफी खुश नजर आ रही थीं।तत्पश्चात अब भोजन की बारी आयी,उसमें सभी प्रकार के व्यंजन परोसे गये थे।स्नेक्स में भी कॉफी आदि था।मेधावी उर्फ दिशा को आये हुए पारिवारिक मित्रों,रिस्तेदारो ने उपहारस्वरूप वस्त्र,खिलौने आदि दिये।उपहारों की ढ़ेर लग गयी। यह सिलसिला रात्रि 11 बजे तक चलता रहा।
अन्त में सभी लोगों ने बालिका को अपना आशीर्वाद देकर विदा ली,तथा अपने अपने गन्तव्य को चले गये।
-
-
हरिद्वार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी समिति की ओर से 73वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया
हरिद्वार: देशभर के साथ उत्तराखंड में भी आज 73वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी समिति की ओर से शहीद पार्क में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर सेनानियों की वीरांगना धर्म पत्नियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि 73 वर्ष पूर्व आज के दिन देश में लागू संविधान की प्रस्तावना के अनुसार देश के आमजन ने देश को प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने और आम नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय के साथ विचारों की अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म की उपासना की आजादी दी गई थी। इसमें आमजन की गरिमा और राष्ट्रीय एकता को सुनिश्चित करने वाली बंधुता को बढ़ाने का संकल्प भी हम लोगों ने लिया था। आज हमें इस को मजबूत बनाने के लिए जाति, धर्म,वैमनस्य आदि की दुर्भावना से ऊपर उठकर राष्ट्रीय सदभाव, सौहार्द, पारस्परिक एकजुटता को मजबूत बनाने के लिए मिलजुल कर प्रयास करना है। यही आजादी के योद्धाओं, क्रांतिकारियों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। समारोह में मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी हरिद्वार पूर्ण सिंह राणा उपस्थित थे इन्होंने अपने उदगारो में शहीद पार्क के सौंदर्य के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया तथा सेनानियों के याद में स्थापित यादगार स्तंभ के चारों ओर परिक्रमा करके सेनानियों को नमन किया और श्रद्धांजलि दी। ध्वजारोहण में वीरांगना उर्मिला देवी श्री अर्जुन राणा राजेश शर्मा जितेंद्र रघुवंशी बलबीर सिंह मुकेश त्यागी विजयलक्ष्मी प्रतिभा रोहिल्ला रीता गुलाटी उमा शर्मा संजय गॉड विकास कंबोज बालकिशन कोरी सचिंद्र गिरी अर्जुन सिंह पंकज कोरी शशि भूषण ऋषि त्यागी दिनेश शर्मा खुशीराम आदि मौजूद थे।
