कोटद्वार: गढ़वाल में लोक संवाद टुडे/एबीएन न्यूज़/ शाह टाईम्स से जुड़े पत्रकार मनोज नौडियाल को अब सर्व मानवाधिकार सुरक्षा समीति में राज्य स्तर पर मिडिया प्रभारी की जिम्मेदारी भी मिल गई है। पत्रकारिता के साथ सामाजिक कार्यों में बढचढ कर प्रतिभाग करने, पर्यावरण के लिए सहयोग व कार्य करने के साथ जरुरतमंदों को समय समय पर रक्तदान करने के साथ दिव्यांग बच्चों की सहायता में हमेशा तत्पर रहने वाले मनोज नौडियाल को हल्द्वानी, रूद्रपुर में भाईचारा एकता मंच ने पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया तो राष्ट्रीय हिन्दू महासंघ, अंतर्राष्ट्रीय तक्षशिला अखाड़ा ब्रहमाण्ड शक्ति योगपीठ व देवभूमि, एक पहल संस्था द्वारा भी मिडिया प्रभारी के तौर चुनकर सम्मानित किया। मनोज नोडियाल को सर्व मानवाधिकार सुरक्षा समीति का आई कार्ड और सर्टिफिकेट देते हुए प्रदेश उपाध्याय
उत्तराखंड, पुलभट्टा ।राष्ट्रीय हिन्दू महासंघ ,अंर्तराष्ट्रीय तक्षशिला अखाड़ा ब्रह्माण्ड शक्ति योग पीठ के तत्वावधान में ग्यासपीठ स्वामी ड़ॉ. देव हंस की अध्यक्षता में सभी पदाधिकारियों को पटका पहना कर स्वागत, अभिनंदन किया।सभी संस्था पदाधिकारीयों ने मंदिर प्रांगण में मां बगलामुखी, मांदुर्गा तथा नवग्रहों के दर्शन कर आशिर्वाद प्राप्त किये तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष ड़ॉ. रेनूशरण ने आगामी आयोजित कार्यक्रम की बैठक ली ।
इसमें संस्थान द्वारा सनातन संस्कृति, गौरक्षा, कमजोर वर्ग की सहायता हेतु कार्य किया जाता है।ड़ॉ. रेनूशरण ने कहा कि संस्था बहुत जल्द जरूरत मंद बच्चों को सहायता प्रदान करने के लिए गर्म वस्त्र भेंट करेगी ।इस अवसर पर संस्था की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अल्का रस्तौगी ,मिडिया प्रभारी मनोज नौडियाल,यश रस्तौगी, हरीश व अन्य सभी संस्थान के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
देहरादून :दिनांक 29-अक्टूबर दिन रविवार को “उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच” द्वारा प्रातः 11- बजे नगर निगम प्रेक्षाग्रह मेँ पृथक उत्तराखण्ड आंदोलन मेँ अग्रणीय भूमिका निभाने वाली स्वo श्रीमती सुशीला बलूनी (ताई) जी कें 84 वीं जयन्ती पर ” मातृ शक्ति ” सम्मान व उनका चिर स्मरण पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। आज सभी वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारियों व कई गणमान्य द्वारा उनकी जयन्ती पर तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच व परिजनों कें सहयोग से समाज मेँ विभिन्न क्षेत्र मेँ कार्य करने वाली और प्रत्येक समाज से पांच महिलाओं को ” मातृशक्ति सम्मान ” से सम्मानित किया गया। आज शक्ति सम्मान कार्यक्रम मेँ पूर्व मुख्यमंत्री कें विशेषाधिकारी व वरिष्ठ कांग्रेस नेता आर्येन्द्र शर्मा , देहरादून नगर कें मेयर और मुख्यमंत्री कें प्रतिनधि मीडिया समन्वयक हरीश कोठारी , पिछड़ा वर्ग आयोग कें पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा , वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी व पूर्व राज्य मंत्री विवेकानंद खंडूड़ी , पूर्व मंत्री डा हरक सिंह रावत व सम्मान परिषद कें पूर्व अध्यक्ष रवीन्द्र जुगरान , जनकवि अतुल शर्मा द्वारा पांच महिलाओं को शाल ओढ़ाकर एक प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
मंच कें प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी व जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती द्वारा संचालन किया गया एवं अंत मेँ रवीन्द्र जुगरान द्वारा अध्यक्षीय भाषण देकर कार्यक्रम मेँ आयें सभी लोगो का आभार व्यक्त किया। आर्येन्द्र शर्मा ने कहा कि वह ऐसी महिला थी कि जब भी राज्य हितों और आंदोलनकारियों कें लियॆ सरकार व शासन मेँ लड़ती थी उन्होंने बलूनी जी कें नाम से कोई योजना या सम्मान प्रारम्भ करने की मांग की है। मुख्यमंत्री की ओर उनके प्रतिनधि हरीश कोठारी ने उनका संदेश पढ़कर सुनाया और बलूनी जी कें परिजनों को सौंपा। अशोक वर्मा द्वारा 1994 कें दौर मेँ नगर पालिका मेँ बीते घटनाक्रम का जिक्र कर याद किया। स्व बलूनी जी को याद करते हुये उनकी यादों को लोग याद रखें इस पर शहीद स्मारक जाने वाले मार्ग या नेशविला रोड़ मेँ से तय करके उनके नाम से सड़क का नाम किया जायेगा साथ ही उनकी प्रतिमा स्थापित करने की पुरजोर कोशिश होगी साथ ही राज्य आंदोलनकारियों कें हाउस टेक्स फ्री करने हेतु घोषणा की। आज इस आयोजन मेँ जनकवि अतुल शर्मा ने कविता पढ़ी और जनगीत गाकर सबको ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। उनके साथ आंदोलन मेँ रही रामेश्वरी बड़थ्वाल , पुष्पलता सिलमाणा , मुन्नी खंडूड़ी , सत्या पोखरियाल , शोभा बहुगुणा , गुरदीप कौर , कुसुमलता शर्मा , सरिता गौड़ प्रथम पंक्ति रही और समय समय पर भावुक हो रही थी। सांस्कृतिक मोर्चा की अध्यक्ष सुलोचना भट्ट ने उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का कार्य करना होगा जिससे नई पीढ़ी कुछ सीखेगी। सम्मान मिलने वालों मेँ 01- रीना सेमवाल (सड़क की गाय/बछड़े व कुत्तों की देखभाल व भोजन) 02- मोना कौल (मूक बधिरों पर कार्य) 03- मधु जैन (गरीब और शोषित बच्चों) , 04- सुनीता प्रकाश (कमजोर वर्ग व बालिकाओ कें क्षेत्र) , 05- रंजना शर्मा (लेखिका व कवयित्री)। सुशीला बलूनी के साथ प्रथम दिन भूख हड़ताल पर बेठने वाले रामपाल को मेयर व रवीन्द्र जुगरान द्वारा शॉल ओढ़कर सम्मानित किया। वरिष्ठ नागरिक संगठन उoप्रo उत्तराखण्ड कें संस्थापक अध्यक्ष के एल अरोड़ा व उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष अतुल जोशी ने उनके योगदान व संघर्ष व विन्रमता को याद किया। आज कार्यक्रम मेँ मुख्यतः आर्येन्द्र शर्मा , मेयर सुनील उनियाल गामा , अशोक वर्मा , विवेकानंद खंडूड़ी , मुख्यमंत्री कें प्रतिनिधि हरीश कोठारी , रविन्द्र जुगरान , शशी बहुगुणा , डा अतुल शर्मा , गन्ना समिति कें अध्यक्ष मनोज नौटियाल , ओमी उनियाल , विनोद नौटियाल , जगमोहन मेहंदीरत्ता , जगमोहन सिंह नेगी , केशव उनियाल , रामलाल खंडूड़ी , प्रदीप कुकरेती , जयदीप सकलानी , उनके पुत्र विनय बलूनी , संजय बलूनी , विजय बलूनी , सुरेन्द्र सजवाण , बीर सिंह रावत , विनोद असवाल , सुमन भण्डारी , सुरेश नेगी , पुष्कर बहुगुणा , मोहन खत्री , राजीव तलवार , चन्द्र किरण राणा , राजकुमार कक्कड़ , सतेन्द्र नौगांई , गौरव खंडूड़ी , रवीन्द्र सोलंकी , सतेन्द्र भण्डारी , जगदीश चौहान , गणेश शाह , कुलदीप कुमार , देव नौटियाल , सुमित थापा , जितेन्द्र चौहान , मोहन रावत , गणेश डंगवाल , राधा तिवारी , अरुणा थपलियाल , पार्वती डोभाल , सर्वेश्वरी डोबरियाल , पुष्पा सकलानी , राजेश्वरी रावत , शकुन्तला खनतवाल , लक्ष्मी बिष्ट , लक्ष्मी सकलानी , मोहम्मद शाहिद , प्रभात डण्डरियाल , मधु बलूनी , महेन्द्र चमोली , सुशील कुमार , हरी सिंह मेहर , अंबुज शर्मा , अनिल सेमवाल। कामरेड जबर सिंह पावेल।
देहरादून। पुलिस लाइन देहरादून में उत्तराखण्ड पुलिस वाइफस वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में तीन दिवसीय उपवा दीवाली मेले का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड, पुष्कर सिंह धामी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर उपवा दीवाली मेले का शुभारम्भ किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा पुलिस परिवार के 10 दिव्यांग परिजनों को कृत्रिम अंग व उपकरण वितरित करे गये, साथ ही पुलिस परिवार से राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर खेलो में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले 07 बच्चों तथा 10वी व 12वी की परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 18 मेधावी बच्चों को टैब, स्मार्ट वॉच, ट्रैवेल बैग, ट्रैक सूट आदि सामग्री प्रदान करते हुए उन्हे सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए CM द्वारा उन्हें आगामी दीपावली पर्व के लिये अपनी शुभकामनाएं दी गयी तथा विभिन्न स्टॉलों में प्रदर्शित पुलिस परिजनों द्वारा तैयार किये गए उत्पादों की प्रशंसा की।
उपवा मेले के दौरान मुख्यमंत्री महोदय की गरिमामयी उपस्थिती में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तराखण्डी लोकगायक राकेश खनवाल व अन्य कलाकारों द्वारा अपनी मनमोहक प्रस्तुति के माध्यम से उपस्थित दर्शकों तथा श्रोतागणों को मंत्रमुग्ध किया गया।
तीन दिवस तक चलने वाले उपवा मेले के दौरान दिनांक: 29 अक्टूबर को मुख्य अतिथि श्रीमती अलकनंदा अशोक, अध्यक्ष उपवा की उपस्थिती में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों व सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा तथा मेले के अन्तिम दिवस 30 अक्टूबर को राज्यपाल उत्तराखण्ड गुरमीत सिंह की गरिमामयी उपस्थिती में बॉलीवुड सिंगर कपिल थापा सहित अन्य कलाकारों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे, साथ ही राज्यपाल के कर कमलों से उपवा मैग्जीन की लान्चिंग तथा लक्की ड्रा में पुरुस्कार प्राप्त करने वाले विजेताओं को परुस्कार वितरण किया जायेगा।
देहरादून:नगर निगम के वार्ड नम्बर 73 विद्याविहार ,देहराखास के अन्तर्गत कारगी चौक से थाना पटेलनगर को जाती सड़क के पहली गली के पास और हिमालयन पब्लिक स्कूल से पहले जो नाली बह रही है,वह कुछ ही दूरी तक बनने के बाद आगे बन्द है,तथा नाली निर्माण न होने से नाली का दूषित पानी कीचड़ के रूप में सड़क पर बहता है।जो पैदल चलने के वालों के लिए अभिशाप बना है।रही सही कसर वाहनों के छीटें मारने से हो रही है।
इसी मार्ग पर कुछ ही कदम की दूरी पर हिमालयन पब्लिक स्कूल है,जो कि स्कूली बच्चों को चलने में तंगी हो रही है तथा मच्छरों के पनपने का भय लगातार बना है।यह सड़क व्यस्ततम सड़कों में गिनी जाती है।इसी रास्ते में 200 मीटर आगे थाना पटेलनगर है।ये नाली का बहाव तीव्र गति से चलता है,ये बन्द नहीं होता है।इसमें घरों का दूषित पानी भी बहता है।नाली का निर्माण कुछ ही दूरी तक किया है,आगे क्यों नहीं हुआ, ये समझ से परे है? वैसे भी डेंगू का प्रकोप इस क्षेत्र में काफी देखने को मिला है।
इस व्यस्ततम सड़क पर आडें तिरछे बिजली खंभे भी अस्त व्यस्त खड़े है जो यातायात में बाधक बने हैं। सड़क के दोनों तरफ झाड़ियां भी खूब फैली है।ऐसा नहीं लगता कि ये देहरादून शहर होगा।सड़क की चौड़ाई भी कम है।इसी सड़क पर आगे हिमालयन पब्लिक स्कूल, अनिल इंडेन गैस एजेन्सी, थाना पटेलनगर, देहराखास की कयी कॉलोनियां है जो आगे श्री महन्त इन्द्रेश अस्पताल तक जाती है।
इन सभी परेशानियों को देखते हुए नगर निगम देहरादून को संज्ञान लेकर नाली निर्माण व अन्य जरूरी मौलिक सुविधायें मुहैया करानी चाहिए। तभी स्वच्छ भारत अभियान सफल होगा।
देहरादून:पटेल नगर (लालपुल) से कारगी चौक,देहरादून तक जाम ही जाम व धूल मिट्टी का अम्बार, कोई सुधार लेने वाला नहीं!
इस मार्ग पर विगत दो साल से अतिक्रमण हटाओ,लोगों को परेशान करने अभियान के तहत विद्युत खम्भों को सिफ्ट करना,लोगों के झज्जे तोड़ना,एल ई डी लाइटों को तोडना,फोड़ना, नाली निर्माण कार्य आदि कार्य धीमी गति से चल रहे हैं। इस सड़क की चौड़ाई आर से पार 40 फुट है जबकि डामरीकरण कयी सालों से 15 फुट से 17 फुट पर है।आजकल एक तरफ नाली निर्माण का कार्य चल रहा है,जिससे कि 6-7 फुट तक मिट्टी के टीले फैले हुए हैं। दिन रात वाहनों के चलने व पैदल चलने से धूल मिट्टी के अम्बार खूब उड़ रहे हैं। स्थानीय भवन स्वामी व दुकानदार इस धूल मिट्टी से परेशान हैं। विकास उतना नहीं हो रहा है जितना विनाश हो रहा है।धूल मिट्टी से फेफड़े में बीमारियाँ घुस रही हैं।सडक के दोनों तरफ धूल,कंकड, पत्थर ढेर लगे हैं। वाहन सिर्फ 15 फुट पर चल रहे हैं जिससे दिन भर जाम ही जाम व धूल नजर आ रही है।
जो आजकल नाली निर्माण कार्य चल रहा है वह भी बीच-बीच में गढ्ढे छोड रखे हैं। लोगों के गिरने की सम्भावना व दुर्घटना हो रहे हैं। सड़क के विद्युत खम्भों पर भी कयी जगह पथ प्रकाश व्यवस्था ध्वस्त है।एक जगह पर विद्युत ट्रांसफर यातायात में बाधक बना हुआ है।पैदल जाने वालों के लिए सड़क पर मिट्टी के ढ़ेर, धूल अवरोधक बने हैं। नालियों में बनने से पहले ही मिट्टी, पत्थर, प्लास्टिक व कचडा भर गया है।कूड़ा उठान का भी शुल्क 50 रुपये से 70 रुपये कर दिया गया है तथा कूड़ा वाहन भी अभी 5 दिन से नदारद है।कुछ लोगों ने तो शुल्क में वृद्धि व समय पर कूड़ा न उठने से कूड़ा डालना ही बन्द कर दिया है।अब रही बात सफ़ाई कर्मचारियों की,कयी महीनों से वे भी लापता हैं। अब रही विकास की बात,वह भी कुछ चुनिन्दा कॉलोनियों तक ही सीमित रह गई है।अब ऐसे में विकास की बात करना बेईमानी साबित हो रही है।
देहरादून:भाजपा समर्थक मंच उत्तराखंड की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। मंच की ओर से राजेश्वरी भाटिया को प्रदेश महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया।
शनिवार को प्रेस क्लब में भाजपा समर्थक मंच उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सचिन कुमार दीक्षित के नेतृत्व में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। सचिन ने बताया नवनिर्वाचित मोहिला मोर्चा की अध्यक्ष को प्रशस्ति पत्र दिया गया। प्रदेश कोऑर्डिनेटर आशु थापा, सलाहकार विक्टोरिया मेहरा, वार्ड अध्यक्ष कौशल्या चौहान, सदस्य उर्मिला जुयाल, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष परमिश राय को नियुक्त किया गया।
पौड़ी:रिखणीखाल प्रखंड के ग्राम पंचायत द्वारी में आज दिनांक 21/10/2023 को बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद पौड़ी के जिला पूर्ति अधिकारी के एस कोहली ,पूर्ति निरीक्षक दुगड्डा,ग्राम पंचायत विकास अधिकारी,पशुपालन, सिचाई विभाग, समाज कल्याण विभाग, लोक निर्माण विभाग आदि के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित हुए।
चौपाल में ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं जैसे खस्ताहाल सड़क, राजस्व, जल जीवन मिशन, स्वास्थ्य, संचार नेटवर्क, आदि विषयों पर विचार विमर्श हुआ।
जिला पूर्ति अधिकारी,पौड़ी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि जो भी समस्यायें गाँव वालों द्वारा उठायी गयी हैं उन्हें सब विभाग को कार्रवाई के लिए अग्रसारित किया जायेगा।चौपाल में काफी संख्या में लोग हाजिर हुए। मुख्य रूप से विनोद मैदोला,राजदर्शन मैदोला,गिरीश चन्द्र मैदोला,ग्राम प्रधान द्वारी आदि उपस्थित रहे।
गाजियाबाद: रीजन की एनसीआर में संचालित सभी डीजल बसों का संचालन 30जून 2024 तक पूरी तरह बन्द हो जाएगा। डीजल बसों के दिल्ली में प्रवेश पर एक नवंबर से रोक लग जाएगी। वायु प्रदूषण प्रबंधन आयोग ने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ( यूपीएसआर टीसी) के साथ बैठक कर ये फैसला लिया है। एनसीआर में प्रदूषण का बड़ा कारण डीजल बसों के संचालन को माना जा रहा है। वायु प्रदूषण प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) बसों को बंद करने के लिए परिवहन निगम के साथ लगातार बैठक कर रहा था। सभी डीजल बसों का संचालन एनसीआर में पूरी तरह बंद किया जाएगा। वायु प्रदूषण प्रबंधन आयोग ने तीन श्रेणियों में बांटकर बसों को बंद करने के लिए कहा है। 30 जून तक सभी बसों का संचालन बंद कर दिया जाएगा। इससे प्रदूषण काफी हद तक कम होगा। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक केसरी नंदन चौधरी ने बताया कि 1नवंबर से डीजल की बसें दिल्ली में प्रवेश नहीं करेंगी। रीजन में करीब 505 डीजल बसों का संचालन होता है। केवल सीएनजी और बीएस-6 बसें चलेंगी इन बसों से बहुत कम प्रदूषण फैलता है। निर्धारित तिथि तक सभी बसों को बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन बसों के संचालन पर दिल्ली व एनसीआर में रोक लगने पर इन्हें ऐसे जिलों में भेजा जाएगा जहां वायु प्रदूषण की समस्या नहीं है।
देहरादून: 18 अक्टूबर, 2023 को गौरव सेनानी एसोसिएशन धर्मपुर देहरादून ईकाई के क्षेत्र में कोटद्वार व देहरादून के गौरव सेनानी एसोसिएशन के पूर्व सैनिकों की एक कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।जिसमें प्रदेश में सैनिक एकता व संगठनों को एक मंच पर लाने और एक साथ समन्वय बनाकर कार्य करने के लिए संवाद व मंथन किया गया।जिसमें सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किये।
इस कार्यशाला में गौरव सेनानी एसोसिएशन कोटद्वार के अध्यक्ष महेन्द्र प्रताप सिंह रावत व उनके कार्यकारिणी सदस्य तथा गौरव सेनानी एसोसिएशन देहरादून के अध्यक्ष महावीर सिंह राणा व कार्यकारिणी के सदस्यों ने प्रतिभाग किया।सभी ने कार्यशाला को सफल व विस्तार देने में अपना पूर्ण सहयोग देने की बात कही।
इसमें मुख्य रूप से गौरव सेनानी एसोसिएशन धर्मपुर देहरादून के अध्यक्ष दिनेश नैथानी,महासचिव सत्य प्रसाद कंडवाल आदि कयी पूर्वसैनिक हाजिर रहे।
देहरादून: नकरोंदा क्षेत्र में पूर्व सैनिक रविन्द्र थापा जिनकी जमीन का विवाद भू माफियाओं के साथ काफी सालों से चल रहा है पूर्व सैनिक की जमीन पर फैसला न होने तक हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों को यथास्थिति बनाए रखने को निर्देश जारी किए थे।
भू माफिया व पूर्व जिला पंचायत के पति प्रवीन पुरोहित बालावाला द्वारा पूर्व सैनिक की जमीन पर हाईकोर्ट के आदेश की अहवेलना कर मकान खड़ा करके लेंटर डालने की तैयारी कर दी खबर मिलने पर पूर्व सैनिक रविन्द्र थापा व उसकी पत्नी अपने एक दो रिश्तेदार के साथ मौके पर पहुंचे काम रोकने को कहा तो भू माफिया प्रवीन पुरोहित ने पूर्व सैनिक रविन्द्र थापा को बहुत पीटा व उसकी पत्नी को भी मारा व अभद्रता से गाली गलौज किया।
जिससे पूर्व सैनिक की पत्नी को काफी चोटें आई इसकी खबर जैसे ही गौरव सैनानियो को मिली चारों ओर से कई गौरव सैनानी वहां पहुंच गए। किसी ने भी कानून को हाथ में नहीं लिया और भू माफिया का कड़ा विरोध किया उसके बाद पूर्व सैनिक व उसकी पत्नी का मेडिकल करवाकर हरावाला चौकी में एफ आई आर दर्ज की इस प्रकरण पर भू माफिया प्रवीन पुरोहित के बड़ बोल सामने आए कि पुलिस मेरी जेब में है लानत है। सरकार प्रशासन पर आज उत्तराखंड में भू माफिया दिन प्रतिदिन पैर पसार रहे हैं न जाने कितने मामले गौरव सैनानी ने उठाए हैं पर सरकार कोई ठोस कदम उठाती ही नहीं है।
पुलिस थाना बिना बड़ा दबाव बनाये एफ आई आर लिखता ही नहीं है अब पीड़ित परिवार जायें तो कहा जाये। पहले तो पूर्व सैनिक रविन्द्र थापा के साथ सरसार गलत हो रहा सेना में नौकरी के दौरान खून पसीने की कमाई से प्लाट लिया और भू माफियाओं की मिली भगत से वो भी आज विवाद में फंस गया।
पूर्व सैनिक का मामला आज ही गौरव सैनानी एसोसिएशन उत्तराखंड ने सी ओ डोईवाला व एस एस पी कार्यालय तक पहुंचा दिया है सी ओ डोईवाला ने तुरंत काम बंद करवाने के आदेश दिए हैं और मारपीट करने वाले भू माफिया प्रवीन पुरोहित द्वारा मारपीट करने पर जांच शुरू करने को कहा है।
राजधानी में पूर्व सैनिकों पूर्व अर्द्धसैनिको के साथ जमीनी धोखाधड़ी के मामले लगातार आ रहे हैं और गौरव सैनानी एसोसिएशन लगातार इन मामलों को लेकर शासन प्रशासन से मिलकर निवारण कर रहा है।आज इस मौके पर एसोसिएशन के कई गौरव सैनानी मौजूद थे।