झांसी:भाजपा समर्थक मंच के महानगर अध्यक्ष एच एन शर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि भाजपा समर्थक मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री विनोद सिंह हैदराबाद तेलंगाना से 19 अक्टूबर 2023 को शाम 5:00 बजे झांसी नगर पधार रहे हैं उन्होंने महानगर के कार्यकर्ताओं से उनके स्वागत करने हेतु स्टेशन रोड स्थित होटल लेमन ट्री में शाम 6:00 बजे पहुंचने की अपील की जहां वह 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के झांसी ललितपुर संसदीय सीट के आगामी लोकसभा प्रत्याशी को जिताने हेतु मंच के कार्यकर्ताओं से मंत्रणा करेंगे तत्पश्चात 20 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव के संबंध में जबलपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने हेतु प्रातः 10:00 बजे जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
-
10 वीं गढ़वाल राइफल्स का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।
रिपोर्ट :प्रभुपाल सिंह रावत
देहरादून:आज 10 वीं बटालियन गढ़वाल राइफल्स का 59 वां स्थापना दिवस समारोह जे पी प्लाजा, कारगी चौक देहरादून मेें भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। 10 ,गढ़वाल राइफल्स 15 अक्टूबर 1965 को कर्नल एच बी राय द्वारा बीर गबर सिंह कैम्प (कौडिया कैम्प) कोटद्वार में स्थापित हुई थी।तब से बटालियन अपने सैन्य क्षेत्र में सैन्य कार्रवाई, अभियान व कौशल दिखाते बखूबी आ रही है।

सन 1993 से बटालियन के पूर्व सैनिक प्रति वर्ष अपना स्थापना दिवस देहरादून मेें मनाते आ रही है।जिसका शुभारंभ ब्रिगेडियर शिवेन्द्र सिंह ने किया था।इसमें खासकर देहरादून मेें निवासरत पूर्व सैनिक व परिवार ही प्रतिभाग करते हैं।

बटालियन ने अपना एक संगठन बनाकर कार्यकारिणी गठित की है।जिसके वर्तमान अध्यक्ष सुबेदार नारायण दत्त बसलियाल हैं तथा सचिव राजेन्द्र रतूडी हैं। आज वार्षिकोत्सव का संचालन राजेन्द्र रतूडी व सच्चिदानंद थपलियाल द्वारा किया गया।सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था।बटालियन के अमर शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी।कारगिल शहीदों व अन्य युद्धों में शहीद सैनिकों की बीर नारियों को शौल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया,जिनमें मुन्नी देवी,जानकी देवी,आदि शामिल रहे।बटालियन के पूर्व सैन्य अधिकारियों को भी पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।जिनमें मुख्य रूप से लेफ्टिनेंट जनरल सेवारत डी एस राणा,वे बटालियन के कमान अफसर रह चुके हैं।

मेजर जनरल एस पी एस कंवर, ब्रिगेडियर शिवेन्द्र सिंह, ब्रिगेडियर जी एस उप्पल, कर्नल टी एस ओबेराय, कर्नल शिवेन्द्र सिंह रजवार, कर्नल गिरीश पाण्डेय, कर्नल गोविंद पंत, कर्नल पीटर शेरगिल, कर्नल कुलदीप मन्हास, कर्नल सुरेन्द्र सिंह चौधरी,इसी बटालियन से कमीशंड है,आदि थे।

पांडाल खचाखच पूर्व सैनिकों, उनके परिवार जनों से भरा रहा।जिनमें खासबात ये रही कि बटालियन के प्रथम कमान अफसर कर्नल एच बी राय की तीनों बेटियां मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही।वे पिता की स्थापित की गई पलटन को यादगार बना गयी तथा उपस्थित होकर पूर्व सैनिकों का हौसलाअफजाई किया।

बटालियन के अन्य लोगों में कप्तान गणेश जोशी,जगमोहन सिंह नेगी,इन्द्र सिंह नेगी,बीरेन्द्र सिंह रावत, पान सिंह नेगी शौर्य चक्र, यशपाल सिंह परमार,प्रभुपाल सिंह रावत, तोताराम पोखरियाल, प्रेम सिंह रावत, चक्रधर प्रसाद नैनवाल, रामचन्द्र भारद्वाज, रुद्र सिंह रावत, महेन्द्र सिंह बिष्ट, बालप सिंह चौहान, दिनेश चन्द्र सिंह रावत लैंसडौन, राजपाल सिंह नेगी,बची सिंह रावत ,शूरवीर सिंह बर्थवाल, मोहनलाल पाण्डेय आदि पूर्व सैनिक व उनके परिवार सरीक हुए।
बीच बीच में जलपान व स्नेक्स भी चलता रहा।भोजन व्यवस्था का भी समुचित प्रबंध था।
-
उत्तराखंड सरकार द्वारा सर्व समाज के लिए बिना किसी भेदभाव के काम कर रही है: अर्चना शर्मा
देहरादून:भाजपा समर्थक मंच साधु संत प्रकोष्ठ प्रभारी उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश, एवं अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं प्रेस एसोसिएशन उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा विंग
बड़ी बहन माननीय अर्चना शर्मा जी के द्वारा धर्मपुर विधानसभा के अंतर्गत समस्त वार्ड और कॉलोनी के अंदर क्षेत्र वासियों की रक्षा सुरक्षा के लिए लगाए जा रहे तीसरी आंख यानी सीसीटीवी कैमरे कार्य संपन्न होने पर माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार धर्मपुर विधानसभा विधायक लोकप्रिय नेता विनोद चमोली जी और महापौर नगर निगम देहरादून सुनील उनियाल गामा जी का अभिवादन करते हुए,
भाजपा समर्थक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम नारायण श्रीवास्तव जी का भी बहुत-बहुत धन्यवाद किया!!!!भाजपा समर्थक मंच की प्रभारी साधु संत प्रकोष्ठ उत्तराखंड अर्चना शर्मा जी ने पत्रकारों के माध्यम से उत्तराखंड सरकार और विधायक विनोद चमोली जी का सीसीटीवी धर्मपुर विधानसभा मथुरा वाला नई बस्ती और अन्य क्षेत्र में लगवाने के लिए आभार जताया 6 अक्टूबर 2023 को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया आज उत्तराखंड सरकार द्वारा सर्व समाज के लिए बिना किसी भेदभाव भाई भतीजाबाद के काम किया जा रहा है ,
यह बेहद काबिले तारीफ है ,और उत्तराखंड प्रदेश की 70 विधानसभाओं के अंतर्गत निवास करने वाले क्षेत्र वासियों की रक्षा सुरक्षा के लिए अनेक योजनाएं समर्पित की जा रही है,
इसी क्रम में जो सीसीटीवी कैमरे शासन प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर लगाए जा रहे हैं ,
वह बेहद काबिले तारीफ है उन्होंने बताया 2014 के बाद के भारत में बेहद बदलाव आया है सीमाएं सुरक्षित हो रही है,कश्मीर का आतंकवाद कश्मीर आकर बम पटाखे नहीं फोड़ रहा है यह भारतवासियों के लिए अच्छे दिन है!
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश के अंदर मंदिरों के साधु संतों के लिए, मस्जिद के उलेमाओं के लिए और गुरुद्वारों के ग्रंथि एवं चर्च के पीटर यानी फादर के लिए भी मासिक पेंशन भरण पोषण हेतु दिलवाने का, कार्य माननीय मुख्यमंत्री जी के संज्ञान में लाकर,और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के आदेश अनुसार
कराया जाएगा।
-
भाजपा समर्थक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का संकल्प है कमल में भारत बनाना: सचिन दीक्षित
देहरादून:भाजपा समर्थक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान पुरुषोत्तम नारायण श्रीवास्तव जी के आदेश अनुसार प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड सचिन दीक्षित अपनी टीम के साथ पहुंचे दून मेडिकल कॉलेज, सर्वप्रथम इलाज के दौरान मृत्यु का शिकार हुई युक्ति को श्रद्धांजलि अर्पित करें और कांग्रेस के विपक्ष के नेताओं को इस परिस्थिति में राजनीति ना करते हुए उल्टे तवे रोटियां ना सेंकने की दी सलाह
सचिन दीक्षित ने कहा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं भाजपा समर्थक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के आदेश अनुसार अंतिम पंक्ति में घर का कुंडा खोलकर दरवाजा बजाकर जनता को समर्पित करने का भाजपा समर्थक मंच का लक्ष्य….
सचिन दीक्षित ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के नेतृत्व में 20 राज्यों से भी अधिक राज्यों में भाजपा समर्थक मंच समस्त इकाई के पदाधिकारी कार्यकर्ता नेता भारतीय जनता पार्टी के साथ एक और एक ग्यारह बनाकर कार्य कर रहे हैं सचिन दीक्षित ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का संकल्प है कमल में भारत बनाना…
सचिन दीक्षित ने पत्रकारों के समक्ष वीडियो संदेश में स्पष्ट कहा है अगले माह के प्रथम सप्ताह में भारतीय जनता पार्टी की पांचो लोकसभा सीट को भारतीय जनता पार्टी की झोली में डलवाकर फिर से सफलतापूर्वक सरकार बनाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य के अंदर दौरा करने आ रहे हैं।
सचिन दीक्षित ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का आदेश उनके लिए सर्वोपरि है निष्ठा ईमानदारी से समर्पित कार्यकर्ताओं की भलाई के लिए कार्य करते रहेंगे… इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश महासचिव वार्ड अध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे
-
गौरव सेनानी एसोसिएशन, धर्मपुर विधान सभा देहरादून की आम सभा बड़े जोश-उत्साह के साथ सम्पन्न हुई
देहरादून:गौरव सेनानी एसोसिएशन देहरादून धर्मपुर विधान सभा की आम सभा बहुत बड़ी संख्याबल के साथ जे पी प्लाजा, कारगी रोड़, देहरादून में सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता गौरव सेनानी एसोसिएशन देहरादून के अध्यक्ष महावीर सिंह रौथाण सेवानिवृत्त ऑनरेरी कैप्टन ने की तथा संचालन गौरव सेनानी एसोसिएशन के धर्मपुर विधान सभा की इकाई के अध्यक्ष दिनेश नैथानी ने की।
आज की बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की सैन्य शक्ति में वृद्धि व मजबूत करना है।गौरव सेनानी एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर सिंह रौथाण ने कहा कि संगठन की स्थापना सन 2016 में हुई, तथा उन्होनें आजतक के किये गये कार्यों व उपलब्धियों पर बखान किया।

जिसके सब सेनानियों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। संगठन के काफी सदस्यों ने संगठन की एकता पर बल देकर अपने विचार रखे।संगठन के सत्य प्रसाद कंडवाल ने तो सभा का माहौल ही गरमा दिया।उनके ओजस्वी वक्तव्यों को सुनकर सब में जोश भर दिया।
गौरव सेनानी एसोसिएशन की बैठक में संगठन के सचिव गिरीश चन्द्र जोशी,सत्य प्रसाद डबराल,होशियार सिंह रावत, प्रभुपाल सिंह रावत, योगेश पसबोला, असम राइफल्स के सचिव अशोक कुमार सिंह, सत्य प्रसाद कंडवाल, पान सिंह रावत शौर्य चक्र, कयी बीर नारियां आदि सम्मिलित रहे।आज जिस तरफ प्रदेश जा रहा है,गौरव सेनानी एसोसिएशन की आवश्यकता महसूस की जा रही है।अब गौरव सेनानी एसोसिएशन में सभी अर्द्धसैनिक बलों के सेनानियों को शामिल किया जायेगा।आगामी भविष्य में पंचायत स्तर पर गौरव सेनानियों को भी चुनाव में उतारा जायेगा।धीरे धीरे गौरव सेनानी एसोसिएशन अस्तित्व में आ रहा है।कुछ समय बाद यह बल विकराल रूप में विस्तार होगा।
-
मुख्यमंत्री ‘अपणि सरकार- नागरिक सेवाएं आपके द्वार’ नही मिल रहा लाभ
कुछ माह पहले उत्तराखंड सरकार ने ‘अपणि सरकार’ सेवा का हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन किया था,इसकी वास्तविक व जमीनी हकीकत जानने की कोशिश की गई, लेकिन टांय टांय फिस्स ही नजर आया। जिसका टोल फ्री नम्बर 18009110007 दिया है।
आज प्रातः प्रभुपाल सिंह रावत निवासी कारगी रोड़ देहरादून ने हकीकत जानने के लिए इस नम्बर पर फोन लगाया तथा अपना स्वयं का जन्म प्रमाणपत्र बनवाने की इच्छा जाहिर की।जैसे कि विदित हुआ है कि 01 अक्टूबर 2023 से सभी जगह जन्म प्रमाणपत्र अनिवार्य किया गया है। आवेदक 69 वर्ष में प्रवेश किये हुए हैं तो सोचा कि जब घर बैठे प्रमाणपत्र बन रहे हैं तो क्या बुरा है।अपणि सरकार सेवा पर फोन लगा दिया और पूछा कि जन्म प्रमाणपत्र बन जायेगा, जवाब था कि नहीं। फिर कहा कि मृत्यु प्रमाणपत्र बन जायेगा। जवाब मिला कि इन पर सरकार ने रोक लगाई है।
नगर निगम से बन जायेगा।फिर आवेदक ने कहा कि ये सेवा क्यों बनायी।इसका प्रचार प्रसार तो खूब हो रहा है,वाह-वाही लूटी जा रही है।फिर कहाँ अटक गया?फिर आवेदक ने पूछा कि वरिष्ठ नागरिक का राज्य स्तरीय प्रमाणपत्र बन जायेगा,कहा कि थोड़ी देर बाद काॅल बैक करके बताऊंगी। ये है असली धरातलीय हकीकत ‘अपणि सरकार’ सेवाओं की,ऑडियो संलग्न है।लिखते लिखते काॅल बैक भी आ गया,कहा कि वरिष्ठ नागरिक प्रमाणपत्र उत्तराखंड में लागू नहीं है,ये सिर्फ पंजाब, हरियाणा आदि प्रदेशों में है।
-
छात्रों को मानसिक,शारीरिक व आत्मिक रूप से सक्षम बनाते हैं खेल: विनीता ध्यानी
पौड़ी:संकुल ढौंटियाल की शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन मिनी स्टेडियम अन्दर गांव में मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य कर्तिया विनीता ध्यानी, विशिष्ट अतिथि धीरेंद्र पटवाल, की अगुवाई में मां शारदे की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। संकुल ढौंटियाल की ओर से प्रभारी सुदीप आर्य व खेल समन्वयक भूपाल सिंह गुसाईं द्वारा मुख्य अतिथियों का स्वागत बैज अलंकृत कर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि द्वारा विगत वर्षों में क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के विविध कार्यक्रमों में अव्वल रहे राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटड़ी के जिला स्तर सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।इस अवसर पर बालक वर्ग 50मीटर दौड़ में अक्षान्त मलणगांव प्रथम,दीक्षान्त मलणगांव द्वितीय एवं अखिल शाह कोटड़ी तृतीय रहे।

बालक वर्ग की 100मीटर दौड़ में दीक्षांत अक्षांत मलणगांव प्रथम द्वितीय एवं आयुष कण्डारी कोटड़ी तृतीय रहे।100मीटर बालिका दौड़ में सिमरन कोटड़ी प्रथमव सलौनी दरखास्तीखाल द्वितीय रहे। बालिका 200मीटर में सलौनी दरखास्तीखाल ,200 एवं 400मीटर बालक वर्ग में समर अन्दर गांव प्रथम ,अक्षांत दीक्षांत मलणगांव द्वितीय एवं तृतीय रहे।
खो- खो में फाइनल कोटड़ी ने गाड़ियों को 4/2 से परास्त किया। कबड्डी बालिका में गाड़ियों प्रथम स्थान पर रहे। जबकि बालिका कबड्डी कोटड़ी के नाम रही।खोखो बालक अंदरगांव वह कोटड़ी प्रथम द्वितीय रहे। लम्बी कूद में समर अंदरगांव बालिका में अंकिता कोटड़ी रहे।मानचित्र प्रतियोगिता में अक्षिता गुसाईं कोटड़ी प्रथम, अक्षिता रावत कोटड़ी द्वितीय रहे वहीं दूसरी ओर सुलेख हिन्दी में अराध्या कोटड़ी प्रथम व ऋषभ दरखास्तीखाल द्वितीय रहे, सुलेख अंग्रेजी स्पेल में अक्षिता रावत कोटड़ी व आयुष कण्डारी क्रमशः कोटड़ी प्रथम द्वितीय रहे। इंग्लिश जीनियस प्रतियोगिता में मयंक कोटड़ी व अक्षिता रावत प्रथम द्वितीय रहे।मैथ्स विजार्ड प्रतियोगिता में दक्ष रावत चौड़ूडांडा प्रथम एवं मयंक रावत कोटड़ी द्वितीय रहे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक गतिविधियों में अंदरगांव की टीम ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के उपरांत सभी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मेडल व सवमृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया तथा इस भव्य आयोजन ,संयोजन के साथ डॉ.अम्बिका प्रसाद ध्यानी के सफल संचालन में निर्णय दाता अध्यापकों में बिष्णु पाल सिंह नेगी, योगेश आर्य, मनोज गुसाईं, शिक्षक संगठन के ब्लॉक मंत्री महेंद्र जदली ,लवली, मनोज घिल्डियाल, दिनेश पाठक, राजेश रावत, लक्ष्मी टम्टा आदि की मौजूदगी के साथ अदार सिंह गुसाईं, हेमलता जखमोला, कल्पना देवी,पर्रि, नरेंद्र, रमेश जोशी , सतपाल सिंह आदि स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
-
भारतीय जनता पार्टी को उत्तराखंड प्रदेश में ऐतिहासिक जीत दिलाने का लक्ष्य: सचिन दीक्षित
देहरादून:भाजपा समर्थक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान पुरुषोत्तम नारायण श्रीवास्तव जी के द्वारा 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को उत्तराखंड प्रदेश में ऐतिहासिक जीत दिलाने को लेकर एवं उत्तराखंड दौरे को देखते

आज दिनांक 1 अक्टूबर 2023 को भाजपा समर्थक मंच उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सचिन दीक्षित जी ने उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता कर एडवोकेट एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान पुरुषोत्तम नारायण श्रीवास्तव जी के अति शीघ्र उत्तराखंड दौरे पर आने जा रहे।
और उनके कार्यक्रमों की जानकारी दी….
सचिन दीक्षित ने बताया कि भाजपा समर्थक मंच के राष्ट्रीय सुरक्षा कैबिनेट माननीय मंत्री मध्य प्रदेश सरकार में विश्वास सारंग जी हैं और इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान पुरुषोत्तम नारायण श्रीवास्तव जी है… सचिन दीक्षित ने उत्तराखंड सरकार की समस्त योजनाओं का लाभ और जनकल्याणकारी योजनाएं उपलब्धियां का विवरण भी पत्रकारों के सामने प्रस्तुत कर इसके पश्चात डोईवाला विधानसभा अध्यक्ष का कार्यभार देख रहे आरएस नेगी को,
संगठन के प्रति निष्ठा देखकर प्रदेश महासचिव पद पर नियुक्त किया।
इस मौके पर उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश भाजपा समर्थन मंच साधु संत प्रकोष्ठ अर्चना शर्मा जी,,
प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड सचिन दीक्षित, प्रदेश महासचिव आरएस नेगी,
जिला सचिव मोहित मिश्रा,
रवि कुमार ,गोविंद ,योगेश जी, और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
-
सिंचाई विभाग की लापरवाही एवं अकर्मण्य ढुलमुल रवैये से पैनों घाटी के लगभग दर्जन भर गांवों की खेती बंजर पड़ी है।
पहले किताबों में पढ़ा था कि भारत कृषि प्रधान देश है,लेकिन अब वो कहावत व बात नहीं रही।पहले विगत नब्बे तक के दशक तक इस पैनों घाटी में धान,गेहूं आदि की फसल खूब लहलहाती थी।धान की खेती की खूशबू दूर दूर तक आती थी। लोगों को खेती कार्य से एक पल भी फुर्सत नहीं होती थी।पूरा परिवार इसी खेती पर जुटा रहता था।कुछ तो समय का परिवर्तन है,बाकी रही सही कसर सिंचाई विभाग व अन्य विभागों ने पूरी कर दी है।

रिखणीखाल प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटडी के समीप सिंचाई विभाग की नहर विगत दो साल से क्षतिग्रस्त है,जिसके लिए अनेकों बार ग्रामीण सिंचाई विभाग को पत्राचार करते रहे हैं, लेकिन विभाग धन की कमी व खजाना खाली होना बताकर अपना पल्ला झाड़ देता है।

आठबाखल के आठ गाँव, बडियारगाव, कोटडी, रजबौ के लोगों का कहना है कि सितम्बर माह के अन्त तक नहर की मरम्मत, रखरखाव आदि कार्य नहीं होंगें तो सिचाई विभाग रिखणीखाल के कार्यालय पर ताला जड़ देगा।इसकी भावी रूपरेखा ग्रामीण जल्द दूसरे दौर की बैठक में फैसला लेंगें।
-
सैनिक व सैनिक परिवारों की अनदेखी करते प्रदेश की सभी राजनीतिक पार्टियों में सैनिकों का कोई अस्तित्व नहीं है: दिनेश नैथानी
देहरादून: गौरव सैनानी के धर्मपुर विधान सभा अध्यक्ष दिनेश नैथानी ने कहा कि सैनिक बाहुल्य प्रदेश होते हुए भी सैनिक व सैनिक परिवारों की अनदेखी करते प्रदेश की सभी राजनीतिक पार्टियों में सैनिकों का कोई अस्तित्व नहीं है । प्रदेश में पाँच सैनिक प्रशिक्षण केन्द्र जैसे आई एम ए देहरादून आई ए एस जवाहर एकादमी मसूरी एयर फ़ोर्स सलेक्सन बोर्ड कलेमेंटटाउन , गढ़वाल राइफ़ल रेजिमेंटल सेंटर , कुमाऊँ रेजिमेंटल सेंटर बी ई जी ट्रेनिंग सेंटर प्रदेश में स्थापित हैं । सभी से हमारे प्रदेश के जवान देश को अपनी सेवा दे रहें हैं , साथ ही पेरामिलेटरी फ़ोर्स जैसे बी एस एफ ,सी आर पी एफ , एस एस बी , असम राइफ़ल और तीनों सेनाओं में प्रदेश के जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी है , और दे रहें हैं परन्तु राजनैतिक पार्टियों ने इनका वोट के रूप में इस्तेमाल किया न कि देश प्रदेश की मुख्यधारा में शामिल होने दिया । प्रदेश में किसी भी पार्टी में सैनिक प्रकोष्ठ व मोर्चा नहीं है जो अल्पसंखक हैं उनका मोर्चा है जो बहुसंख्यक हैं उनका अस्तित्व ही नहीं है सभी राजनीतिक पार्टियों सैनिकों का सम्मान नहीं करती केवल शोषण करती दिख रही है । जनरल खंडूरी साहब ने कहा था मैं इन राजनीतिक धुरंधरों के बीच एक अच्छा राजनीतिक नहीं बन सका , इसलिए अभी समय है कि हम सैनिक , पूर्वसैनिक सैनिक परिवार अपनी एकता का परिचय दें और एक मंच में आकर अपने बर्चस्व के साथ साथ देवभूमि उत्तरांचल को समग्र प्रदेश बनाने की पहल करें । इस प्रदेश को आप जैसे वीर जवानों , वीरनारियों की आवश्यकता है ।