देहरादून : शिमला बाई पास रोड भंडारी फार्म बडो़वाला में आज गौरव सैनानी एसोसिएशन उत्तराखंड ने देहरादून के 5 विधानसभा क्षेत्र में एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पूर्णतः विस्तार कर दिया है जिसमें सर्वसम्मति से बतौर अध्यक्ष मसूरी विधानसभा क्षेत्र से चन्द्र वीर थापा, धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से दिनेश नैथानी, सहसपुर विधानसभा क्षेत्र से राजेंद्र बलूनी, रायपुर विधानसभा क्षेत्र से हरीश सकलानी व रायपुर क्षेत्र -2 से विजय भट्ट व डोईवाला विधायक क्षेत्र से राजेंद्र प्रसाद को अध्यक्ष व सभी अन्य पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया और आगे एसोसिएशन हर विधानसभा क्षेत्र के ब्लाक व वार्ड स्तर तक भी धीरे धीरे कार्यकारिणी बनायी जायेगी। और आने वाले समय में उत्तराखंड की सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकारिणी का गठन व विस्तार किया जाएगा हमारे पूर्व सैनिक हर चुनाव में मजबूती से असर डालेंगे। उत्तराखंड में राजनीतिक पार्टियों ने आज तक केवल पूर्व सैनिकों, वीर नारियों व सैनिक आश्रित परिवारों को का अपने वोट और और पार्टी की भीड़ बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया है पूर्व सैनिकों को आज 8 महीनों से सरकार पूछ तक नहीं रही है लेकिन अब पूर्व सैनिक जाग चुके हैं।अब चंद ही लालची व गुमराह पूर्व सैनिक ही सरकार की पार्टियों में बैठे हैं जिन्हें लेकर सरकार पूर्व सैनिकों के हितों पर बड़े बड़े वादे कर रही है जो कि धरातल पर कुछ नहीं है आज सभी पूर्व सैनिक एकजुट हो चुके हैं एसोसिएशन के सभी पूर्व सैनिक भी आने वाले समय में चुनाव में उन्हीं पूर्व सैनिक प्रत्याशियो का साथ देगा जो आज संगठन के साथ चल रहे हैं मौकापरस्त पूर्व सैनिकों को दरकिनार किया जाएगा और आने वाले समय में संगठन एक बड़ी ताकत बनकर उभरेगा। ओ आर ओ पी का मुद्दा अब संसद में उठने लगा है जब हमारे पूर्व सैनिक सही मांग कर रहे इसलिए मुद्दा संसद तक गया है आगामी अक्टूबर में एसोसिएशन श्रीनगर गढ़वाल, चमोली गढ़वाल व कुमाऊं मंडल के हल्द्वानी में बड़े स्तर पर बैठकें कर रहे हैं जिसमें जिले के सैकड़ों पूर्व सैनिक शामिल होंगे। और अक्टूबर में ही देहरादून के परेड ग्राउंड में उत्तराखंड राज्य स्तर पर हजारों की संख्या में एक रैली प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा।बैठक में आज इस बात पर भी बड़ी चर्चा हुई कि जगह जगह पूर्व सैनिक, वीर नारियों व सैनिक आश्रित परिवारों के साथ जगह जमीन फर्जीवाड़े, बच्चों के कोचिंग इंस्टीट्यूट की धोखाधड़ी मामले लगातार संगठन के पास आ रहें हैं और संगठन लगातार शासन-प्रशासन से इन मामलों पर बातचीत कर रहा है। और कई मामले संगठन निपटा चुका है। आने वाले समय में एसोसिएशन नशा कारोबार, भ्रष्टाचार, पलायन, स्वच्छ भारत अभियान,बेटी बचाओ बेटी बढाओ,भू कानून ,अंकिता हत्याकांड जैसे सामाजिक मुद्दों में भी बढ़ चढ़ कर सहयोग करेगा।हर उस दल के साथ मिलकर काम करेगा जो उत्तराखंड को बचाने की मुहिम में लगे हैं।
-
पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों को सूचीबद्ध (Empanelled) ओ पी डी में कैशलेस इलाज व स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा मिले।
आमतौर पर सुना व कहा जाता है कि पूर्व सैनिकों व उन पर निर्भर आश्रितों को सेना द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा व शारीरिक परीक्षण दिया जाता है,जब कि अभी ऐसा है नहीं।
जब पूर्व सैनिक व आश्रित अपनी बीमारी को लेकर ई सी एच एस (Exservicemen Contributory Health Scheme) के अस्पताल द्वारा नजदीकी सूचीबद्ध (Empanelled)अस्पताल को रैफर किया जाता है या आम ओ पी डी (Out Patient Day) में अपना नियमित स्वास्थ्य परीक्षण (Blood test,ECG,X Ray,Ultra sound)आदि करवाता है तो उसे उसका पूरा बिल भुगतान करना पड़ता है।निशुल्क सुविधा उस हालत में दी जाती है जब पूर्व सैनिक व आश्रित सूचीबद्ध अस्पताल में भर्ती किया जाता है।बल्कि उसमें भी जो दवाइयां महंगी होती है उसे बाहर से खरीदने को कहा जाता है।
इस प्रकार ओ पी डी में कैशलेस सुविधा का इलाज न होने से उसका 5-10 हजार रुपये ओ पी डी में ही खर्च होता है,जिसे भुगतान करने में वह कतराता है,मन मसौट स्वास्थ्य परीक्षण से वंचित रहता है।कभी कभी वह भुगतान करने में असमर्थ व लाचार हो जाता है।

सूचीबद्ध अस्पतालों में पूर्व सैनिकों व आश्रितों को नजदीकी ओ पी डी में नियमित जांच के लिए कैशलेस भुगतान व इलाज की सुविधा होनी चाहिए। जैसे कि पहले से सेना अस्पतालों में होता रहा है व अभी भी हो रहा है।जिससे पूर्व सैनिकों का मनोबल बना रहे व उनमें अच्छी सोच पैदा हो।वरन ऐसे ई सी एच एस का कोई लाभ नहीं है।
सरकार को रक्षा मंत्री को पूर्व सैनिकों व आश्रितों की इस कैशलेस ओ पी डी की समस्या पर ध्यान देना होगा।तभी उन्नत राष्ट्र कहलायेगा।
-
भारत जोड़ो यात्रा ने देश में बढ़ाई मुहब्बत, नफ़रत का बाजार चलाने वाले परेशान होकर बौखलाए:नवप्रभात
देहरादून:राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के प्रारंभ होने की प्रथम वर्षगांठ पर आज विकासनगर स्थित ऐतिहासिक तिलक भवन में एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई और देश को नफरत तथा सांप्रदायिकता के जहर से मुक्त करने व देश में मोहब्बत बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

विचार गोष्ठी में विचार व्यक्त करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति के अध्यक्ष नव प्रभात ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इस देश के अंदर एक ऐतिहासिक परिवर्तन लेकर आई है। आज से 1 साल पहले का देश का माहौल ऐसा था कि जो लोग इस देश के अंदर एकता, मोहब्बत, समरसता की बात करते थे और जिनकी भावना भारत को मजबूत करने की होती थी वह विकल्पहीनता की स्थिति में थे। देश में लगातार नफरत बढ़ रही थी, जनता के मन की बात को सुनने और समझने वाला कोई दिखाई नहीं देता था, जनता के सवाल बेआवाज खत्म हो जाया करते थे और अपने मन की बात करने वालों की तानाशाही से पूरा हिंदुस्तान डरा हुआ था।

लेकिन राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने इस पूरे देश का माहौल बदल कर रख दिया। नफरत फैलाने वाले तानाशाह खेमे में बौखलाहट पैदा हो गई और इस देश का बिखरा हुआ विपक्ष एकजुट होकर इंडिया गठबंधन के रूप में सामने आया और उसने नारा दिया कि जुड़ेगा भारत जीतेगा इंडिया।
विपक्ष के इस मजबूत गठबंधन से तानाशाह सरकार बुरी तरह से डरी हुई है और बौखलाहट में उलटे सीधे कदम उठा रही है। यह भारत जोड़ो यात्रा की बहुत बड़ी विजय है।
कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश प्रवक्ता भास्कर चुग ने कहा कि राहुल गांधी की 4000 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा गेम चेंजर साबित हो चुकी है और राष्ट्रीय स्तर पर बना इंडिया गठबंधन इसका पहला परिणाम है, अगला परिणाम 2024 के चुनाव में मोहब्बत की जीत के रूप में सामने आएगा।भाजपा के जो उच्च स्तर के नेता हैं उन्हें बहुत अच्छी तरह से ज्ञात है कि इस बार उनकी लड़ाई बहुत ही मुश्किल होने जा रही है क्योंकि 2019 के चुनाव में इंडिया गठबंधन को जो वोट मिले थे वह एनडीए गठबंधन को मिले वोटो से काफी अधिक थे। इसके साथ ही इंडिया गठबंधन में शामिल पार्टियों के देश में एनडीए गठबंधन में शामिल पार्टियों से बहुत अधिक विधायक हैं। जनता का झुकाव भी इंडिया गठबंधन और कांग्रेस पार्टी की तरफ है।
पूर्व सैनिक पर पोस्ट के ब्लॉक अध्यक्ष हाकम सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियां डिफेंस सेक्टर को लगातार कमजोर कर रही है जिस वजह से पूर्व सैनिक इस सरकार से पूरी तरह नाराज है और कांग्रेस के साथ हैं।
पीसीसी सदस्य संजय जैन ने कहा कि कोई भी देश तभी मजबूत होता है और तभी समृद्ध होता है जब देश के निवासियों में आपस में प्यार मोहब्बत होती है। दुर्भाग्य से वर्तमान सरकार अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए देश के निवासियों के मध्य नफरत का विष घोल रही थी जिसे भारत जोड़ो यात्रा ने मिनीमाईज़ किया है।
कार्यक्रम का संचालन विकास शर्मा ने किया।
विचार गोष्ठी में जिला पंचायत सदस्य धीरज बोबी नौटियाल, कुंवर पाल सिंह, नजमा इकबाल, बिना चौहान, अशोक जांगड़ा राजीव शर्मा संदीप तोमर भुवन चंद्र पंत गोवर्धन प्रसाद डोभाल, एक्स सर्विसमैन पूरन चंद्र, आर डी बिष्ट, रजनीश कुमार इसरार अली हबीबुर रहमान डॉ सुभाष चंबेल अभिषेक चौहान फरियाद हुसैन हुसनदीन इतेंद्र पुंडीर अभिनव ठाकुर आशीष पुंडीर कितेश जायसवाल, धीरेन्द्र तडियाल आदि ने भी विचार रखे।
-
रिखणीखाल के अन्तिम गाँव नावेतल्ली में गिद्ध संरक्षण व सुरक्षा दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
पौड़ी:विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी पर्यावरण व वृक्ष प्रेमी दिनेश चन्द्र कुकरेती द्वारा 04 सितम्बर, 2023 को गिद्ध संरक्षण व सुरक्षा दिवस पर ग्राम नावेतल्ली में एक विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ।

गिद्ध एक विशाल मांसाहारी पक्षी है जो मुर्दा और गन्दगी खाने की प्रवृत्ति के लिए जाना जाता है।पारिस्थितिक तंत्र को बनाये रखने में इस पक्षी का महत्वपूर्ण योगदान है।क्योंकि यह गन्दगी खाकर कयी प्रकार की बीमारियों के प्रसार को रोकता है।

दिनेश कुकरेती सन 2010 से क्षेत्र में गिद्धों के संरक्षण,सुरक्षा व उनके रहने के ठिकानों व अड्डों को पुनर्जीवित करने का प्रयास करते आ रहे हैं। वे एक शिक्षक होने के साथ-साथ इस गिद्ध दिवस पर गाँव गाँव जाकर लोगों में जन जागरण, जागरूक व अलख जगाते हैं। इस कड़ी में उन्होनें कल ग्राम नावेतल्ली में जाकर वहां के गाँव वालों को गिद्धों से कैसे बचाना है उनको कीटनाशक युक्त मवेशियों को खाने से बचाना है।वे जंगल में जाकर गिद्धों के रहने के अड्डों आदि को भी चिन्हित करते रहते हैं। कल इस विचार गोष्ठी में नावेतल्ली के ग्रामीणों का विशेष सहयोग व रूचि देखी गई। उन्होंने दिनेश कुकरेती की बातों को ध्यान, उत्सुकता व गम्भीरतापूर्वक सुना व गिद्ध संरक्षण, सुरक्षा करने का संकल्प दोहराया। वर्तमान में गिद्ध विलुप्त होते जा रहे हैं।

इस गोष्ठी में गाँव के औतार सिंह रावत ,दान सिंह पटवाल, बालम सिंह ,पीताम्बर सिंह, थान सिंह, बलवंत सिंह, भोपाल सिंह, दिक्का देवी,सुरजी देवी,मनोती देवी,हीरा देवी सहित अनेक महिलायें व बच्चे सरीक हुए। अन्य गांवों से चन्द्र मोहन सिंह रावत आदि भी उपस्थित रहे।
-
रिखणीखाल के दुर्गम गाँव छडियाणी धूरा के प्रदेश के मुख्य मंत्री जी से गुहार कि हमारे गांव की परेशानियों को सुनें!
पौड़ी:रिखणीखाल विकास खंड के ग्राम छडियाणी धूरा की युवती ने मुख्य मंत्री जी से गुहार लगाई है कि हमारे गांव की समस्याओं, परेशानियों को समझें तथा ध्यान आकर्षित किया है।इस गांव की समस्या ये है कि सन 2001 में तत्कालीन विधायक धुमाकोट लेफ्टिनेंट जनरल अवकाशप्राप्त टी पी एस रावत के कार्यकाल में पाणीसैण नामक स्थान से डबराड तक लगभग 11 किलोमीटर सड़क स्वीकृत हुई थी,जिसपर निर्माण कार्य भी आरम्भ किया गया था लेकिन बीच-बीच न जाने क्या आपदा आयी कि सड़क का काम ठप्प हो गया। आधा अधूरा छोड़कर कार्य रोक दिया गया।तब से सड़क की स्थिति जस की तस बनी है।अभी भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

आज प्रातः छडियाणी धूरा गाँव की महिलायें अपने सरकारी गल्ले की राशन लेने के अपने राशन डीलर के पास पाणीसैण गोदाम में पहुँचे ,जैसा कि हमेशा जाते रहते हैं। उनका स्थानीय बाजार पाणीसैण ही है।यह युवती कह रही है कि हम 5 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई में ब्रिटिश काल से ही खाद्य सामाग्री व अन्य घरेलू सामान आदि ढोते आ रहे हैं और आज के डिजिटल युग व आधुनिक भारत में भी सिर पर 20-25 किलोग्राम का बोझा ढोता रहे हैँ। पैदल मार्ग भी बडा विकट,ऊबड खाबड व झाड़ियों से घिरा हुआ है।पूरा रास्ता जंगल का है।हर कदम पर बाघ व जंगली जानवरों का आतंक बना है।इस जोखिम भरे रास्ते पर चलना बड़ा दूभर है।लेकिन हमारी परेशानी को कंन समझे।वीडियो बनाते बनाते इस युवती का सांस भी फूल रहा है तथा भावुक भी हो रही है।कहती है कि भारत का अर्थ व्यवस्था में पांचवा स्थान बताया जा रहा है।क्या यही अर्थ व्यवस्था है? सरकार कहती है कि सन 2025 तक उत्तराखंड देश का नम्बर वन राज्य बनेगा, कभी कहती है कि अगला दशक उत्तराखंड का होगा।इस हालत में कैसे होगा जैसे हमारे गांव के लोग जीवनयापन कर रहे हैं।
ये मुफ्त की सरकारी राशन हमें इस खड़ी पाँच किलोमीटर की चढ़ाई व 20-25 किलोग्राम बोझ के साथ महंगी पड़ रही है।
अन्त में आमजन मानस से अनुरोध कर रही है कि इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि सरकार व जनप्रतिनिधियों तक पहुँचे और उनके ऑख कान खुलें।
-
कांग्रेस सेवादल ने गाजियाबाद में आयोजित किया ध्वजवंदन कार्यक्रम, जिला अध्यक्ष सिमरन कौर ने किया ध्वजारोहण
गाजियाबाद:कांग्रेस सेवादल ने आज 100 वर्ष पुरानी परंपरा रविवार को विश्वकर्मा नगर विवेक विहार फेस-2 में हनुमान मंदिर पार्क में प्रात: राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया। कांग्रेस सेवा दल की जिला अध्यक्ष श्रीमती सिमरन कौर के नेतृत्व में आयोजित ध्वजवंदन कार्यक्रम में उपस्थिति कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारीयों तथा क्षेत्रीय जनता ने सर्वप्रथम वंदेमातरम का गायन किया। इसके बाद ध्वज को उपस्थित जनसमूह ने ” आजाद हिंद जिंदाबाद ” एवं ” कौमी नारा – वंदेमातरम ” के जय घोष के साथ सलामी दी।
इसके बाद सब ने मिलकर ध्वज गीत ” झंडा ऊंचा रहे हमारा विजयी विश्व तिरंगा प्यारा ” गाया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में सिमरन कौर ने कहा कि कांग्रेस सेवादल कांग्रेस की विचारधारा का आधार है और जिस तरह से कांग्रेस सेवादल ने कांग्रेस की भुलाई जा चुकी परंपराओं को दोबारा से स्थापित करने का कार्य शुरू किया है, यह कांग्रेस के साथ-साथ राष्ट्र को भी मजबूत करेगा। कांग्रेस सेवादल राष्ट्र का सर्वप्रथम राष्ट्रवादी संगठन है। आजादी से पहले इस संगठन से ब्रिटिश सरकार घबराया करती थी। ध्वजवंदन, वंदे मातरम और ध्वज गीत के गायन, कौमी नारो से झंडे को सलामी देने जैसी परंपराओं को पुनर्स्थापित करके संगठन राष्ट्र को मजबूत कर रहा है और बधाई का पात्र है।
कांग्रेस सेवा दल की जिला अध्यक्ष सिमरन कौर ने इस मौके पर कहा कि ध्वज को सलामी देते वक्त हमें ध्वज के सिद्धांतों पर भी विचार करना चाहिए। हमें कभी नहीं भूलना चाहिए कि हमारा ध्वज तीन रंगों का है जिसके मध्य में नीले रंग का चिन्ह भी है जो मजबूत राष्ट्र की स्थापना एवं विभिन्नता में एकता का प्रतीक है।
आज एक रंगी विचारधारा तिरंगे के सिद्धांतों पर लगातार चोट करने का प्रयास कर रही है और इसीलिए तिरंगे की विचारधारा को, आजादी के दीवानों स्वतंत्रता सेनानियों एवं क्रांतिकारीयों की विचारधारा को पुनः मजबूत करने के लिए हमें अपने ध्वज की रक्षा एक रंगी विचारधारा से करनी होगी और इसके लिए अपने प्राणों की भी बाजी लगाने को तैयार रहना होगा और कांग्रेस सेवादल का एक-एक साथी इसके लिए तैयार है।
इसके बाद राष्ट्रगान जन-गण-मन के गायन के साथ ध्वजवंदन कार्यक्रम का समापन किया गया।
कांग्रेस सेवा दल की जिला अध्यक्ष सिमरन कौर के नेतृत्व मेंसुरजीत सिंह, एवं भूषण गोयल, जगदीश प्रधान, शंकर लाल नवल राजू पंडित , महेश यादव , अशोक तिवारी , मनीष मेहरोत्रा, रवि वर्मा , और पूर्व प्रत्याशी विवेक विहार वार्ड से पुनीत मनचंदा जी समस्त क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
-
माननीय नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाकर देश को सुपर पावर विश्व गुरु बनाने का लक्ष्य: वंदना तिवारी
उत्तर प्रदेश: प्रयागराज आज भाजपा समर्थक मंच महिला मोर्चा जिला प्रयागराज उत्तर प्रदेश द्वारा ग्राम सभा रोकड़ी तहसील करछना में जिला अध्यक्ष वंदना तिवारी द्वारा 2024 में केंद्र में पुन भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने और माननीय नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाकर देश को सुपर पावर विश्व गुरु बनाते हुए संसार की किसी आर्थिक शक्ति के रूप में खड़ा करने हेतु विशाल महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम संपन्न हुआ प्रारंभ में मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम नारायण श्रीवास्तव ने सामूहिक राष्ट्रगान करते हुए हुए उपस्थित जनो आवाहन करते हुए कहा की प्रदेश के मुख्यमंत्री पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज की इच्छा के अनुसार इस बार उत्तर प्रदेश में भाजपा समर्थक मंच संपूर्ण प्रदेश में भाजपा की सभी 80 लोकसभा सीटों में जीतने के लिए पुरजोर मेहनत करेगा इस अवसर पर श्री दीपक श्रीवास्तव राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती श्रद्धा शुक्ला प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा पंकज मिश्रा जिला अध्यक्ष प्रयागराज अचल श्रीवास्तव महानगर अध्यक्ष प्रयागराज मोहम्मद गुलाम कादिर प्रदेश सह मंत्री नीरज कुमार प्रजापति उपाध्यक्ष प्रयागराज मोहम्मद सलमान मोहम्मद शमशाद अहमद जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मोहम्मद सलीम तथा अखंड अली एडवोकेट जिला सचिव एवं सुनील कुमार पांडे बाबा प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता मोर्चा उत्तर प्रदेश रमेश कुमार भास्कर मंडल अध्यक्ष बालीपुर ने अपने संबोधन में भाजपा समर्थक मंच के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हुए भारतीय जनता पार्टी को साथ देने का संकल्प दिया हरी श प्रताप सिंह जिला अध्यक्ष अधिवक्ता मोर्चा प्रयागराज ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया दीपक श्रीवास्तव राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ने संचालन किया।
-
भाजपा समर्थक मंच युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने जितेंद्र पचौरी
भाजपा समर्थक मंच युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने जितेंद्र पचौरी लोक सभा चुनाव 2024 में माननीय योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन की मंसा के अनुरूप केंद्र में सरकार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी की 300 से अधिक लोकसभा सदस्य जीतने के उद्देश्य से आज भाजपा समर्थक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. पुरुषोत्तम नारायण श्रीवास्तव एडवोकेट ने आगरा उत्तर प्रदेश के निवासी श्री जितेंद्र पचौरी को भाजपा समर्थक मंच युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत करते हुए उन्हें निर्देश दिया कि वह दिसंबर माह में संगठन के राष्ट्रीय सम्मेलन जो लखनऊ में आयोजित होने जा रहा है उसको सफल बनाने के लिए कार्य करना प्रारंभ करें ।
इस राष्ट्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन के उद्घाटन हेतु मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा समर्थक मंच परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को आमंत्रित कर रहा है ।
-
पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के ठिकानों पर विजिलेंस का छापा
देहरादून :कांग्रेस के वरिष्ट नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की मुश्किलें बढ़ती नज़र आ रही है। बुधवार को हरक सिंह रावत के बेटे के शंकरपुर स्तिथ दून इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस और उनके पेट्रोल पंप में विजिलेंस की टीम द्वारा छापेमारी की जा रही है। दिन से ही उनके ठिकानों पर विजिलेंस की टीम में बैठी हुई है और उनकी संपत्तियों की जांच की जा रही है। अवैध तरीके से अर्जित की गई संपतियो की जांच की जा रही है ।
सुप्रीम कोर्ट के CEC कमेटी लंबे समय से इस मामले की जांच कर रही है 24 जनवरी 2023 को कमेटी के सदस्य सचिव अमरनाथ शेट्टी की ओर से सुप्रीम कोर्ट को सौंप गई रिपोर्ट में कहा गया है की टाइगर सफारी केवल अधिसूचित टाइगर रिजर्व के बाहर और बाघों के प्राकृतिक आवास के बाहर स्थापित की जा सकती है लेकिन इस मामले में इन बातों का ध्यान नहीं रखा गया पूर्व वन मंत्री डॉ हरक सिंह रावत पर आरोप है कि उन्होंने इस मामले में तत्कालीन डीएफओ किशन चंद के गलत कामों को बढ़ावा दिया इसलिए उनसे पूछताछ के साथ ही कार्रवाई की सिफारिश भी इस मामले में की गई।
इस मामले में उत्तराखंड विजिलेंस की टीम अब हरक सिंह रावत से भी जांच करने पहुंची हैं। हालाकि मामले में हरक सिंह रावत ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है ।इस मामले में कांग्रेस का कहना है कि कोई भी नेता जब तक भाजपा में होता है तो दूध का धुला होता है। किसी भी तरह के आरोप हों लेकिन कोई जांच नहीं होती लेकिन कांग्रेस में आता है तो फिर जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करके इस तरीके से मामलों की जांच के नाम पर एक पक्ष की कारवाई शुरू हो जाती है।
-
चेंबर में घुसकर वकील की गोली मारकर हत्या
गाजियाबाद: कोर्ट के चेंबर में घुसकर अपराधियों ने एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी है। चेम्बर में बैठे वकील को अज्ञात हमलावरों ने वकील को गोली मारकर हत्या की है।
थाना सिहानीगेट क्षेत्र की घटना बताई जा रही है। चेंबर में लंच करते समय ही वकील को गोली मारी गयी । जानकारी के मुताबिक चेंबर नंबर 95 पर वकील मनोज उर्फ मोनू चौधरी लंच कर रहे थे, तभी बदमाशों ने चैम्बर में घुसकर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी।
घटना के बाद पूरे तहसील में हड़कंप मच गया। वारदात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और घटना की जांच कर रही है। मोनू चौधरी नाम के वकील को बदमाशो ने चेंबर में घुसकर मारी गोली, जिससे वकील की मौके पर हुई मौत।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार पी. ने बताया कि हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है।