भाजपा समर्थक मंच राजस्थान विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने हेतु करेगा काम-आज भाजपा समर्थक मंच राजस्थान प्रदेश का कार्यकर्ता सम्मेलन होटल गोयल पैलेस जिला अस्पताल के पास डिग्गी मैं संपन्न हुआ।

प्रारंभ में मुकेश कुमार टोंक कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष ने मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम नारायण श्रीवास्तव का माल्यार्पण कर स्वागत किया इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगामी राजस्थान विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रत्याशी को जिताने हेतु भाजपा समर्थक मंच के कार्यकर्ताओं से बूथ लेविल पर भाजपा विधायक प्रत्याशी को कम से कम 50 मत मंच की ओर से अलग से ही डलवाने का प्रयास करें इस अवसर पर राधेश्याम परमार अध्यक्ष राजस्थान प्रदेश राकेश सोनी प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश टॉक जिलाध्यक्ष जयपुर सुशील कौशिक प्रदेश संगठन महामंत्री श्रीमती दिया शर्मा जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा जयपुर गिरिजा कमर जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा जिला राजसमंद सुलोचना शर्मा जिला महामंत्री मालपुरा ममता टॉक धन धन महामंत्री अजमेर रिंकू जैतालिया जिला महामंत्री मालपुरा ममता परिहार जिला मीडिया प्रभारी मालपुरा पूजा गोर जिला महामंत्री महिला मोर्चा जिला राजसमंद उपस्थित रहे।

इस अवसर पर बीकानेर से लालचंद पंचारिया संभाग प्रभारी बीकानेर तथा श्रवण कुमार जाडजा को संभाग अध्यक्ष बीकानेर राधेश्याम परमार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा राजस्थान प्रभारी श्रीमती दिया शर्मा को कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा और मनोज टोंक को प्रदेश अध्यक्ष भाजपा समर्थक मंच राजस्थान प्रदेश मनोनीत किया गया इस दौरान श्रीमती आरती शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा सुरेंद्र सिंह चौहान कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा दीपक शर्मा राष्ट्रीय प्रवक्ता भी उपस्थित रहे













