गाजियाबाद: आर्य नगर चौक पर स्मार्ट हॉस्पिटल में 77वां स्वतंत्रता दिवस आजादी का अमृत महोत्सव के रुप में धूम- धाम से मनाया गया।
हॉस्पिटल के स्टाफ ने देश भक्ति के गीत गाकर एवं नारे लगाकर लोगों को देश-प्रेम हेतु प्रेरित किया। तत्पश्चात स्मार्ट हॉस्पिटल में विधायक अतुल गर्ग और पार्षद शीतल चौधरी तथा के 0पी0 शर्मा ने झंडा फहराया इस अवसर पर समस्त स्टाफ उपस्थित था।
पौड़ी: राजकीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय पंचुर संकुल बालमणा विकासखंड कोट पौड़ी गढ़वाल में 77वां स्वतंत्रता दिवस आजादी का अमृत महोत्सव के रुप में धूम-धाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के गीत गाकर एवं नारे लगाकर लोगों को देश प्रेम हेतु प्रेरित किया।
तत्पश्चात विद्यालय प्रांगण में प्रधानाचार्य श्री देवेन्द्र बिष्ट ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान उपस्थित सभी ने राष्ट्रगान गाया। प्रधानाचार्य देवेंद्र बिष्ट ने कहा कि स्वतंत्रता समारोह का आयोजन हम सभी के अंदर देश- प्रेम की भावना को प्रगाढ़ करने के लिए किया जाता है। प्रत्येक शिक्षक एवं छात्र अपने -अपने कर्तव्यों का पालन करें एवं समय का अनुपालन करें तो यही शहीदों के प्रति उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर स्कूल स्टाफ श्रीमती रीता राणा, श्रीमती उषा रौथाण, श्रीमती जयंती,श्रीमती पूजा निराला समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
देहरादून से उत्तरकाशी आ रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस मौरियाणा के पास दुघर्टनाग्रस्त हो गई जिसमें 20लोगों की घायल हो गये।बस मे 21यात्री सवार थे।घटना देहरादून उत्तरकाशी हाइवे की है। मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड परिवहन की बस संख्या UK 07GA 3246 सुबह साढ़े पाँच बजे देहरादून से उत्तरकाशी के लिए चली थी।
जब यह रोडवेज बस लगभग सुबह सात बजे मौरियाणा के पास पहुँची तो अचानक बस अनियंत्रित हो गयी और रोड से उतरते हुए बस पेड़ो से टकरा कर खाई मे गिरने से बच गयी।बस मे 20 यात्री सवार बताये जा रहे है।सभी यात्रियो को हल्की फुल्की चोटे आयी है।गनीमत रही की बढ़ा हादसा होने से टल गया।सूचना पाकर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुँची ।सभी यात्रियो को बस से बाहर सुरक्षित निकाला गया।
देश में आज ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की तर्ज पर ‘भ्रष्टाचारियों उत्तराखंड छोड़ो’ आंदोलन आरंभ करने की जरूरत है। नेताओं और नौकरशाही को देश प्रेम, ईमानदारी, नैतिकता, कर्तव्यनिष्ठा का पक्का पाठ दुबारा से याद करा कर सच्चा देशभक्त बनाया जाना ही स्वतंत्रता संग्राम के योद्धाओं को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।ये विचार आजादी की 76 वीं वर्षगांठ पर संयुक्त नागरिक संगठन के तत्वाधान में आयोजित गोष्ठी,जिसका विषय ‘”देश में व्याप्त भ्रष्टाचार, कारण और निदान के उपाय”था, में व्यक्त किए गये।
उत्तर प्रदेश के प्रादेशिक सचिव रहे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संगठन मास्टर करतारसिंह की 23वीं पुण्यतिथी पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजली दी गयी,बताया गया की अपनी आखिरी सांस तक ये देश -प्रेम से ओत-प्रोत फिल्मो,प्रदर्शनो, गोष्ठियों, सभाओं के माध्यम से समाज मे देशभक्ति की अलख जगाते रहे।गोष्ठी मे समाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा की समाज मे नैतिक मूल्यो की लगातार हो रही गिरावट,उपभोक्ता संस्कृति का बढता आकर्षण,जनसंख्या का दबाब, राजनैतिक नेताओं और अधिकारियों के बीच साठगांठ भी भ्रष्टाचार का कारण है।
कुछ वक्ताओं ने राजनैतिक अपराधिकरण, बढ़ते चुनावी खर्च, राजनीतिक इच्छाशक्ति का अभाव, प्रशासनिक जटिल नौकरशाही में पारदर्शिता का अभाव, प्रशासन ने अनिश्चितता,भ्रष्टाचाररोधी कानूनों के क्रियान्वयन का अभाव, जटिल न्यायिक प्रक्रियायें और कार्मिको को अनुचित संरक्षण को भी नासूर की संज्ञा दी।जागरूक लोगो ने कहा इन बुराईयों से सामाजिक असमानता तथा असंतोष, लोक कल्याण सहित सामाजिक न्याय में भी कमी आयी है।
भ्रष्टाचार रोकने के उपायों में बताया गया की केन्द्र और राज्य सरकारे कार्मिकों की सेवा शर्तों को आकर्षक बनाते हुए प्रशासनिक प्रक्रियाओ का सरलीकरण करे।अधिकारियो मे नैतिक आचार संहिता हेतु जन जागरूकता अभियान चलाये और शासन प्रशासन के कार्यो मे जन सहभागिता सुनिश्चित करते हुए सीबीआई, सीबी एस, एसआईटी आदि संस्थाओ को राजनैतिक हस्तक्षेप से मुक्त किया जाना,इ- गवर्नेंस को बढ़ावा,सूचना के अधिकार का अधिकाधिक उपयोग,भ्रष्टाचार के मामलों मे त्वरित निर्णय भी इस नासूर को जड़ से उखाड़ने मे मददगार बनेगे।
कार्यक्रम में रविसिंह नेगी,अनिल पैन्यूली,ब्रिगेडियर केजी बहल,लै.कर्नल बीएम थापा,चौ.ओमवीर सिंह, जीएस जस्सल,प्रकाश नागिया,कर्नल बीडी गंभीर,मेघा पैन्यूली, कमला लोहानी,एमएस तोमर,दिनेश भंडारी,उषा कोठारी,प्रदीप कुकरेती,सुशील त्यागी,प्रेम खन्ना,महिपाल सिंह कंडारी, मुकेश नारायण शर्मा,रणवीर सिंह मेहरोत्रा, मोहम्मद इस्लाम, सत्यप्रकाश कोठारी,हर्षनिधी शर्मा, विकास खन्ना,डॉक्टर वीके गर्ग,रविशंकर भाटिया,चौधरी चंद्रपाल सिंह,उमाशंकर गौतम,चंद्रजोशी आदि शामिल थे।
पौड़ी:रिखणीखाल प्रखंड से 10-15 किलोमीटर आगे मंज्याडी सैण के पास पूर्वी नयार नदी बहती है।नदी कल रात की बारिश से ऊफान पर है।इस बी अभी सिद्ध खाल से आशु जोशी ने बताया कि नदी में 11 पशु फंसे हुए हैं। लेकिन बाहर आने में असमर्थ हैं। नदी का बहाव तेज है।वे बीच में ही मौन खड़े हैं।
इसके लिए ग्रामीण भी कम दोषी नहीं हैं, जो अपने मवेशियों की ढूँढ खोजबीन नहीं कर रहे हैं।
प्रशासन से अनुरोध है कि इन मवेशियों को रेस्क्यू किया जाये।वैसे मौखिक सूचना भेजी जा चुकी है।
टप्पेबाजी करने वाली सांसी गिरोह की दो महिलाओं को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट:राजेन्द्र शिवाली
कोटद्वार:भाबर क्षेत्र के ग्राम-पदमपुर, कोटद्वार निवासी विपिन नेगी द्वारा कोतवाली कोटद्वार मैं दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि 7 अगस्त को मैं अपनी माताजी श्रीमती राधा देवी के साथ भारतीय स्टेट बैंक आया था। वहां पर उनके द्वारा बैंक से एक लाख बीस हजार रुपए निकाले गए। इसके बाद वह तीलू रतौली चौक कोटद्वार के निकट पर्वतीय मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने के लिए अपना बैग खोल तो उससे रुपए गायब मिले।
अपराध की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा अभियोग के सफल निस्तारण हेतु अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार शेखर चन्द्र सुयाल के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन विभव सैनी के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मनीभूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरों की मदद से अथक प्रयासों के बाद आज जिला राजगढ़ मध्य प्रदेश निवासी अभियुक्तता श्रीमती चमेली बाई व मीनाक्षी को हरिद्वार से शत प्रतिशत चोरी के एक लाख तेरह हजार रुपए के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तता चमेली बाई ने बताया कि वे लोग अपने निकट गांव के सगे सम्बन्धियों के साथ देश के अलग-अलग कोनों में समूह बनाकर चलते हैं, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, घाटों व बैंक में भीड़ वाले इलाको में एक घेरा बनाकर चोरी की घटना को अंजाम देते हैं।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रद्युमन सिंह नेगी, मुख्य आरक्षी हेमन्त कुमार, चरण सिंह, चन्द्रपाल सिंह, दीपक कुमार, गौरव यादव, हरीश – सीआईयू कोटद्वार महिला आरक्षी सुमन पांथरी व शालिनी शामिल रहे।
उत्तराखंड में लगातार जारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। पर्वतीय इलाकों में सड़क टूटने से अलग-थलग पड़ गए हैं, तो वहीं बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। देहरादून में भी अगले कुछ दिनों तक अत्याधिक भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गई है। इसे देखते हुए स्कूलों में एक दिन के लिए बंद रखने का फैसला लिया गया है जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि मौसम विभाग देहरादून द्वारा 13 अगस्त, 2023 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 13 एवं 14 अगस्त, 2023 को जनपद देहरादून में कही-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र वर्षा होने का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा को दृष्टिगत संवेदनशील स्थलों में भूस्खलन की सम्भावना बढ़ जाती है। इससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है।अतः आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाड़ी केन्द्रों में 14.08.2023 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।
अतएव जनपद समस्त शासकीय/गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र दिनांक 14.08.2023 को बन्द रहेंगे।मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे।
भोपाल:आज भाजपा समर्थक मंच मध्य प्रदेश के पदाधिकारियों की एक आवश्यक सभा होटल हनी करोद रोड भोपाल मैं संपन्न हुई।
जिसमें 2023 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव मैं बीजेपी के विधायक प्रत्याशियों को जिता एचबीने एवं माननीय योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के आवाहन पर 2024 में भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में सरकार बनाने और श्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर भारत को विश्व गुरु एवं विश्व की तीसरी आर्थिक शक्ति बनाने की रणनीति बनाई गई और निर्णय लिया गया कि 10 सितंबर 2023 को माननीय विश्वास कैलाश सारग मंत्री मध्य प्रदेश शासन के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान अपने समस्त प्रदेश तथा जिला अध्यक्षों के साथ भेंट कर विधायकों को जिताने का ब्लूप्रिंट प्रस्तुत करेगा और फिर से उनके नेतृत्व में मध्य प्रदेश में सरकार बनाने हेतु संकल्प लेगा
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम नारायण श्रीवास्तव ने संगठन के समस्त प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष और दोनों कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्षों को मध्य प्रदेश प्रभारी तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पवन भदौरिया ओर राष्ट्रीय महामंत्री युवा मोर्चा डॉ राहुल हरदेनिया को शिक्षक दिवस 5 सितंबर तक मंच के सभी मुख्य तथा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों की सूची को उपलब्ध कराऐ जिससे 10 सितंबर को मुख्यमंत्री के समक्ष पूरा संगठन का ढांचा प्रस्तुत किया जा सके।
इस दौरान पवन भदौरिया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर सिकंदर नाहर राणा जी राष्ट्रीय महामंत्री अनुशासन डॉ राहुल हरदेनिया राष्ट्रीय महामंत्री युवा मोर्चा कैलाश रावत पुजारी कारवां प्रदेश अध्यक्ष प्रथम प्रियांशु श्रीवास्तव कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष द्वितीय श्रीमती पूजा शर्मा सुनील गोसर प्रदेश अध्यक्ष एससी एसटी मोर्चा ऋतिक श्रीवास्तव प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा अखलाक अहमद सिद्दीकी राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा ने अपने विचार रखकर संगठन को दिशा दी विजय राजपूत जिला अध्यक्ष भाजपा समर्थक मंच भोपाल ने संचालन किया और अंत में श्रीमती मीना श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा भोपाल ने सभी का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की ।
हिमाचल : पुलिसकर्मियों की एक गाड़ी खाई में जा गिरी इस हादसे में 6 पुलिसकर्मियों समते 7 लोगों की मौके पर ही मौत गई। 4 पुलिस कर्मी घायल बताए जा रहे हैं। हिमाचल के चंबा जिला में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़का हादसा हो गया। तीसा-बेरागढ़ मार्ग पर तरवाई पुल के पास पुलिसकर्मियों को ले जा रही एक गाड़ी खाई में जा गिरी।जानकारी के मुताबिक, इस गाड़ी में 11 लोग सवार थे।इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 6 पुलिसकर्मी और गाड़ी का ड्राइवर शामिल है। वहीं इस हादसे 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, सूमो में 9 पुलिस जवान और 2 स्थानीय लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि 2-IRBn बटालियन के पुलिस जवान सूमो में लोंग रेस पेट्रोलिंग पर जा रहे थे। इस दौरान तरवाई नामक स्थान पर हादसा हो गया।
हादसा तरवाई पुल के पास हुआ है। सूमो पर पहाड़ी गिरने के बाद कुछ लोग इससे बाहर छिटक गए और पत्थरों से टकराने से गंभीर चोटें लगीं। पहाड़ी से लुढ़कने के बाद सूमो सिउल नदी के बीचों बीच रुकी। मृतकों की पहचान सब इंस्पेक्टर राकेश गौरा, मुख्य आरक्षी प्रवीण टंडन, आरक्षी कमलजीत, आरक्षी सचिन व आरक्षी अभिषेक और वाहन चालक चंदू राम पुत्र जयदयाल निवासी गांव मंगली तहसील चुराह के तौर पर हुई।
वहीं आरक्षी अक्षय कुमार, आरक्षी लक्ष्य, आरक्षी सचिन, मुख्य आरक्षी राजेंद्र और स्थानीय व्यक्ति पंकज कुमार इस हादसे में घायल हुए।
उत्तराखंड रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर तरसाली में भारी भूस्खलन से हाइवे बाधित है। यहां मलबे से एक वाहन मिला है, जिसमें पांच शव बरामद हुए हैं। एक मृतक के पास से मिली आईडी से पहचान गुजरात निवासी के रूप में हुई है। अन्य की शिनाख्त भी की जा रही है। जनपद में भूस्खलन के चलते बीते दस दिनों में यह दूसरी बड़ी घटना है।
बृहस्पतिवार को शाम 5.30 बजे तरसाली में पहाड़ी से बोल्डरों के साथ भारी मलबा गिरने से हाईवे का 60 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया था। इस कारण एक बार फिर फाटा, सोनप्रयाग, गौरीकुंड का गुप्तकाशी से संपर्क कट गया है।
ऐसे में केदारनाथ यात्रा फिर से प्रभावित हो गई है। एनएच के अधिकारियों के अनुसार, हाईवे खोलने में लंबा समय लग सकता है। पुलिस उपाधीक्षक विमल सिंह रावत ने बताया कि रुद्रप्रयाग से काकड़ागाड़ तक स्थानीय लोगों और यात्रियों को हाईवे बंद होने की जानकारी दी।
कल रात दिनाँक 10 अगस्त 2023 को जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि तरसाली क्षेत्र में भूस्खलन होने से मलबा आ गया है, जिसमे वाहन दबे होने की आशंका है व सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।उक्त सूचना पर SDRF रेस्क्यू टीम मुख्य आरक्षी महेश चन्द के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।