देहरादून :भाजपा समर्थक मंच के उत्तराखंड कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष सचिन दिक्षित जी के द्वारा, कल दिनांक 26 जुलाई 2023 को प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया विनोद कुमार जी जो कि पत्रकारिता जगत के माध्यम से कार्य करते हुए,
भाजपा समर्थक मंच उत्तराखंड प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया….
सचिन दीक्षित जी के द्वारा पत्रकारों को इस संदर्भ में प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया गया कि विनोद कुमार जी के आने से संगठन को मजबूती प्रदान होगी और शीघ्र ही होने जा रहे नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को संपूर्ण लाभ मिलेगा।
नवनियुक्त प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी विनोद जी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट श्रीमान पुरुषोत्तम नारायण श्रीवास्तव जी का और प्रदेश कार्यकारिणी का कोटि-कोटि आभार व्यक्त करते हुए , सचिन दीक्षित जी को विश्वास दिलाया है , कि वह संगठन की रीति नीति से सर्व समाज को घर-घर जाकर अवगत कराएंगे और हर तरीके से संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे, विनोद भट्ट जी को प्रदेश पदाधिकारी विशेष तौर से प्रदेश उत्तराखंड प्रभारी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष साधु संत प्रकोष्ठ माननीय अर्चना शर्मा जी, उत्तराखंड उपाध्यक्ष लखबीर सिंह लकी जी,, प्रदेश महामंत्री विवेक नेगी जी,, राजपुर , डोईवाला विधानसभा अध्यक्ष , देहरादून नगर अध्यक्ष एवं समस्त वार्ड अध्यक्षों तथा इनके समस्त टीम की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
माहरा पर आरोप लगा कर भाजपा छुपा रही है अपनी नाकामी, सरकार बताए कि अंकिता को कब मिलेगा न्याय
करन माहरा का वीडियो कांट छांट कर किया बीजेपी के आईटी सेल ने वायरल, भाजपाई नेताओं में अगर दम है तो कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पूरा भाषण वायरल करें
देहरादून:कांग्रेस सेवादल ने आज एक बयान जारी करके कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के विरुद्ध भाजपा द्वारा एक वीडियो वायरल करके चलाए जा रहे अभियान की कड़ी निंदा की है। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश प्रवक्ता का कहना है कि पहाड़ के मूल मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पूरे भाषण का एक छोटा सा हिस्सा संदर्भ से काटकर जानबूझकर भाजपा वायरल कर रही है। उन्होंने कहा कि कोई भी आरोप लगाने से पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पूरा भाषण सुनें। भाजपा का आईटी सेल हमेशा से कांग्रेस के उन नेताओं के भाषण के वीडियो काट छांट कर जानबूझकर वायरल करता रहा है जो नेता जमीन पर इमानदारी से भाजपा की गलत नीतियों और जनता के शोषण एवं महिलाओं के उत्पीड़न के विरुद्ध संघर्ष करते हैं।
कांग्रेस सेवादल के प्रदेश प्रवक्ता भास्कर चुग ने कहा कि स्वाभिमान यात्रा के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने जिस तरह से उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय देने के प्रकरण, अग्नीपथ अग्निवीर योजना के माध्यम से भाजपा द्वारा उत्तराखंड के युवाओं पर किए जा रहे अत्याचार पर भाजपा की सरकार को कटघरे में खड़ा किया है उससे सरकार और भाजपा असहज होकर पूरी तरह से बौखला गए हैं।
भाजपा के लोगों को जनता के सवालों का जवाब देने की आदत नहीं है और इनका शुरू से यही काम रहा है कि जो इन से सवाल पूछे उसे किसी ना किसी बहाने बदनाम कर दो यही कृत्य यह लोग कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के साथ उनका कट वीडियो वायरल करके करना चाह रहे हैं।
भाजपा को यह समझने की आवश्यकता है कि जनता को वह लोग लंबे समय तक इस तरह के कट वीडियो वायरल कर के झांसे में नहीं रख सकते। कांग्रेस के द्वारा लगातार मुद्दा उठाए जाने से आज जागी हुई उत्तराखंड की जनता सत्ता से अंकित भंडारी के मामले को लेकर सवाल पूछने लग गई है और इसी कारण भाजपा परेशान हो चुकी है।
कांग्रेस सेवादल के प्रदेश प्रवक्ता भास्कर चुग ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने अपने पूरे भाषण में उत्तराखंड की वीरांगनाओं और वीरों के संघर्ष की तारीफ की है। उत्तराखंड के इन वीरों और वीरांगनाओं की तारीफ करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पहाड़ के लोगों को जगाने का प्रयास किया। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि कट वीडियो वायरल करने वाले भाजपा के लोगों में अगर दम है तो कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का पूरा भाषण वायरल करें।
भास्कर चुग ने कहा कि हैरत की बात तो यह है कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी के मुद्दे पर सोया रहा, पिंकी के मुद्दे पर सोया रहा, केदार भंडारी के मुद्दे पर सोया रहा, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों महिला पहलवानों के मुद्दे पर सोया रहा, मणिपुर में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर सोया रहा भाजपा का महिला मोर्चा महिलाओं के हक की लड़ाई लड़ने तो कभी आगे नहीं आया लेकिन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के मुद्दे पर तुरंत जाग गया। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश प्रवक्ता भास्कर चुग ने कहा कि कांग्रेस पर अनर्गल आरोप लगाने वाले भाजपा के लोग अंकिता भंडारी को न्याय देने का काम करें और आम जनता के गरीबी बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर काम करें।
देहरादून: चाय बागान की जमीन की खरीद-फरोख्त करने वाले भूमाफिया पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अपर जिलाधिकारी डा. शिव कुमार बरनवाल ने विवादित भूमि को लेकर संबंधित लोगों को नोटिस जारी किये हैं। इस संबंध में जमीन की खरीद -फरोख्त करने वाले लोगों को 11 अगस्त को अदालत में तलब किया गया है। आरटीआई एक्टिविस्ट एडवोकेट विकेश नेगी ने जिला प्रशासन के इस कदम पर संतोष जताया है। उन्होंने कहा कि चाय बागान की भूमि को खुर्द-बुर्द करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
अपर जिलाधिकारी डा. शिव कुमार बरनवाल चाय बागान और सीलिंग की जमीन की खरीद-फरोख्त मामले की सुनवाई कर रहे हैं। अदालत ने चाय बागान की भूमि खरीदने वाले विनोद कुमार और दीपचंद अग्रवाल को 11 अगस्त को भूमि संबंधी सभी दस्तावेजों के साथ अदालत में तलब किया है। यह विवादित भूमि रायपुर की खसरा नंबर 1586 है। डा. बरनवाल ने एसडीएम ऋषिकेश और एसडीएम विकास नगर को
आदेश दिये हैं कि ढकरानी, आर्केडिय और रायवाला में जो सीलिंग की जमीन है, उसका नया और पुराना पूरा रिकार्ड दिया जाए। एक जून को एसडीएम और तहसीलदार को लाडपुर के पर्ल व्यू की रिपोर्ट तीन दिन में देने के लिए कही थी, लेकिन दो महीने बाद भी यह रिपोर्ट नहीं दी गयी है। एडवोकेट विकेश नेगी का कहना है कि इस तरह से तो सरकारी जमीन नहीं बचेगी। अधिकारी ही लापरवाही कर रहे हैं।
दरअसल, आरटीआई एक्टिविस्ट एडवोकेट विकेश नेगी ने पिछले साल हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की थी कि देहरादून में चाय बागान की जमीन की खरीद-फरोख्त चल रही है जो कि गैरकानूनी है। सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि 10 अक्टूबर 1975 के बाद चाय बागान की जमीन की खरीद-फरोख्त नहीं की जा सकती है। यदि ऐसा होता है तो यह जमीन स्वतः ही सरकार की हो जाएगी। एडवोकेट नेगी के अनुसार रायपुर, रायचकपुर, लाडपुर और नत्थनपुर समेत जिले में चाय बागान की सीलिंग की जमीन को खुर्द-बुर्द किया जा रहा है। इस मामले में देहरादून अपर जिलाधिकारी की कोर्ट में भी सुनवाई चल रही है।
इस मामले को लेकर जिला प्रशासन भी लचर रवैया अपनाए हुए था। लेकिन अब सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और 1978 से 1990 के भू रिकार्ड के साथ छेड़छाड़ की बात को स्वीकार किया है। कई बैनामों के पेपर बीच में से फाड़ दिये गये हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले की जांच के आदेश एसआईटी को दिये हैं। कोतवाली पुलिस में केस दर्ज किया गया है। इस मामले में नौ सब रजिस्ट्रार और 28 लिपिक जांच के घेरे में हैं।
इस मामले को उजागर करने वाले अधिवक्ता और आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश नेगी ने कहा कि इस मामले में निबंधन और राजस्व विभाग के अफसरों की मिलीभगत है और इसके तार पूरे उत्तर भारत में फैले हुए हैं। इस प्रकरण में भूमाफिया के साथ ही अफसर और नेता भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जरूरत होगी तो इस मामले में हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की जाएगी।
उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश के वीर सपूतों को दी श्रद्धांजलि, भावुक हुए शहीदों के परिजन, बुधवार को 26 जुलाई कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय सेना के अदम्य साहस व शौर्य को नमन किया। उन्होंने गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक स्थल पर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम ने कहा कि कारगिल युद्ध में बड़ी संख्या में उत्तराखंड के सपूतों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दी। राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है। भारत की सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम से हमेशा देश का मान बढ़ाया है। हमें अपने जवानों की वीरता पर गर्व है।
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना ने अदम्य साहस, शौर्य और रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन किया था। इस विजय अभियान में भारतीय सेना के कई शूरवीरों ने देश के लिए अपना बलिदान दिया, जिसमें उत्तराखंड के कई वीर सैनिक भी शामिल थे।
उन्होंने कहा भारत की सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम से हमेशा देश का गौरव बढ़ाया है जिस पर हम सभी को गर्व है । शौर्य दिवस देश की सुरक्षा के लिए सीमा पर तैनात वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन भी है। इन वीर जवानों के त्याग एवं बलिदान के कारण ही राष्ट्र की सीमाएं सुरक्षित हैं।
Dehradun : लोक निर्माण विभाग के 26 अभियंताओं का स्थानांतरण हुआ है। सयुक्त सचिव श्याम सिंह के द्वारा जारी पत्र के अनुसार तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए है।
वही बागेश्वर के अधिशासी अभियंता राजकुमार को खटीमा तो बागेश्वर में धन सिंह कुटियाल की अधिशासी अभियंता बनाया गया है।
उत्तराखंड शिक्षा विभाग में अधिकारियों के बंपर तबादले उत्तराखंड शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रशासनिक संवर्ग के अधिकारियों के बंपर तबादले किए गए हैं। इस संबंध में सचिव रविनाथ रामन ने आदेश जारी किया है।
उत्तराखंड : टिहरी गढ़वाल जिले में एसडीआरएफ के जवानों ने उफनते गधेरे की लहरों के बीच फंसे 100 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर बचाया।
घटनाक्रम के मुताबिक आज 23 जुलाई को जनपद टिहरी की पुलिस चौकी कुमालड़ा द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि अतिवृष्टि से मालदेवता रोड़ पर सीतापुर के पास जंगल गधेरे का जलस्तर अत्यधिक बढ़ने से वहां गए कुछ लोग फंस गए है, जिनके रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर कमांडेंट एसडीआरएफ मणिकांत मिश्रा के निर्देशानुसार पोस्ट सहस्रधारा से इंस्पेक्टर अनिरुद्ध भंडारी के हमराह रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई साथ ही SDRF वाहिनी मुख्यालय में भी बैकअप हेतु रेस्क्यू टीम को अलर्ट में रखा गया।
उक्त घटना में सीतापुर के पास जंगल गदेरे (मौड खाला) में तेज बारिश के कारण अचानक पानी बढ़ गया था जिससे अस्थायी पुलिया के क्षतिग्रस्त हो जाने से इसके आसपास लगभग 100 लोग फंस गए थे। SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए अत्यधिक विषम परिस्थितियों में रोप की सहायता से उफनती नदी में उतरकर कड़ी मशक्कत करते हुए सभी लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया।
हल्द्वानी के चर्चित हत्याकांड अंकित मर्डर केस की जिसमें गर्लफ्रेंड माही द्वारा कोबरा से डसवा कर मौत के घाट उतार दिया गया था। कारोबारी अंकित चौहान को कोबरा से डसवाने वाली माही उर्फ डौली को पुलिस ने उसके प्रेमी दीप कांडपाल के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
15 जुलाई को तीनपानी गोलापास रोड़ पर एक कार के अन्दर संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति के होने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच प्रारंभ की गयी तो उक्त स्थान पर वाहन स०- यू0के 04 क्यू-1574 नीले रंग की पोलो कार जिसका ईंजन व ०सी० स्टार्ट दशा में था जिसकी पिछली सीट पर एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा था जिसकी शिनाख्त अंकित चौहान पुत्र धर्मपाल चौहान निवासी म0न0 बी – 11 रामबाग कालोनी रामपुर रोड़ हल्द्वानी के रुप में हुई, जिसे अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।
कोतवाली हल्द्वानी में पोस्टमार्टम में डॉक्टर द्वारा भी सर्पदंश की पुष्टि गयी जिससे अंकित की मृत्यु का कारण संदेहास्पद प्रतीत होने पर पंकज भट्ट एस०एस०पी० नैनीताल द्वारा तत्काल अधीनस्थों के साथ मीटिंग कर स्पष्ट हुआ कि घटना के समस्त पहलुओं की गहनता से जाँच करने के फलस्वरूप अंकित चौहान की हत्या सोची समझी प्लांनिग थी इसके आधार पर 18.07.2023 अभियोग में सम्मिलित अभियुक्त रमेश नाथ सपेरा को गिरफ्तार किया गया है, शेष अभियुक्त तब से लगातार फरार चल रहे थे।
हत्या के 04 आरोपियों माही उर्फ डॉली, दीपू काण्डपाल, राम अवतार, ऊषा देवी पर 25,000/- हजार रूपये व श्री नीलेश आनन्द भरणे पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र महोदय द्वारा 50,000/- हजार रूपये के नगद ईनाम घोषणा की गयी। दिनांक 23.07.2023 को पुलिस टीम को मिली लीड अभियुक्ता माही उर्फ डॉली व दीपू काण्डपाल को पुलिस ने ए0एन0 झां इण्टर कॉलेज के समीप रूद्रपुर से गिरफ्तार किया गया तथा प्रारम्भिक पूछताछ में अभियुक्तगणो द्वारा अपने जुर्म का इकबाल किया।
माही उर्फ डॉली जो प्रेमपुर लोस्ज्ञानी अपने परिवार के साथ रहती थी वर्ष 2008 में बचपन के प्रेमी द्वारा धोखे दिये जाने से आहत होकर घर छोड़कर अलग रहने लगी इस दौरान उसके हल्द्वानी के पूर्व में गलत धन्धा करने वाली महिलाओं के सम्पर्क में आ गयी जिनके साथ उसने काम करना शुरू कर दिया। इस दौरान 2016 में दीप काण्डपाल निवासी मोटाहल्दू से उसकी मुलाकात हुई तब से दीप काण्डपाल उसका दोस्त बन गया और उसके घरेलू आदि कामों में मदद करने लगा इस दौराने माही और दीप काण्डपाल के शारीरिक संबंध भी बन गये तथा वर्ष 2017
सपेरा माही को उसकी स्कूटी में बैठाकर राम अवतार की झोपड़ी में छोड़ने गया इसके बाद वो भी स्कूटी से अंकित की गाड़ी के पीछे पीछे भुजियाघाट की और चला वहां पहुँच कर उनका प्लान बदल गया इन्होंने अंकित की गाड़ी को तीनपानी गोला बाईपास रोड पर गाड़ी को स्टार्ट कर एसी ऑन कर छोड़कर चले गये फिर राम अवतार के घर के पास से ही टैक्सी से दिल्ली को निकल गये गाजियाबाद पहुँच कर ये सभी लोग वापस बरेली आये फिर माही और दीपू काण्डपाल, राम अवतार के पीलीभीत स्थित गाँव चले गये और सपेरा बहेडी अपने घर चला गया अगले दिन माही और दीपू काण्डपाल वापस दिल्ली गये और माही ने अपनी बहन के घर अपनी दोनों पालतू बिल्लीयां छोड दी, माही और दीपू अपने किसी परिचित के माध्यम से कोर्ट में सरेण्डर करने के लिये वकील से मिलने आ रहे थे जिन्हे पुलिस द्वारा ने *ए0एन0 झां इण्टर कॉलेज के समीप रूद्रपुर* से गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त– 1- माही उर्फ डौली आर्या पुत्री स्व0 श्री इन्द्रलाल निवासी शान्तिविहार कालौनी डिवेर के पीछे गौरापड़ाव हल्द्वानी नैनीताल। 2– दीप काण्डपाल पुत्र निवासी हल्दूचौड़ थाना लालकुँआ जनपद नैनीताल
गाजियाबाद:शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र की डीएलएफ चौकी में दिल्ली के दो चोरों से तीन लाख 60 हजार लूटने वाले मुख्य आरक्षी धीरज चतुर्वेदी और आरक्षी इंद्रजीत को डीसीपी ट्रांस हिंडन ने निलंबित कर दिया। शनिवार को पुलिस ने दोनों से पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया। उनसे 15 हजार रुपये बरामद हुए हैं। बाकी रकम को बरामद करने के लिए जांच चल रही है।
एसीपी शालीमार गार्डन सूर्यबली मौर्य का कहना है कि घटना में मुकदमा लिखने के बाद धीरज चतुर्वेदी और इंद्रजीत को निलंबित कर दिया था। दोनों घटना के बाद भागने की फिराक में थे लेकिन समय रहते दोनों को दबोच लिया। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया। विवेचना के दौरान दोनों से बाकी की रकम भी बरामद करने का प्रयास रहेगा। शनिवार को मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को भी दी गई। कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। दोनों ने जमानत की अर्जी दी लेकिन सीजेएम कोर्ट के न्यायाधीश विभांशु सुधीर ने अर्जी खारिज कर दी।
कोटद्वार:जौनपुर-डिग्री कॉलेज मार्ग पर बिजली के पोल पर फैले करंट से एक बकरी की मौत हो गई। जबकि बकरी को बचाने के प्रयास में महिला पशुपालक को भी करंट का झटका लगा शुक्रवार दोपहर जौनपुर निवासी प्रभा देवी अपनी बकरियों को चुगाने के लिए डिग्री कालेज से सटे जंगल में ले गई थी। शाम को बारिश होने पर वह बकरियों को लेकर घर लौट रही थी।
इस दौरान जौनपुर-डिग्री कालेज मार्ग पर लखेड़ा निवास के समीप एक पोल पर हो करंट से उसकी बकरी की मौत हो गई। बकरी को बचाने के प्रयास में उसे भी करंट का झटका लगा। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी ऊर्जा निगम के कर्मचारियों को दे दी।
एसडीओ सिटी कमल सिंह ने बताया कि पशुपालक को बकरी का पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा गया है। जल्द ही पशुपालक को पशु क्षति का मुआवजा प्रदान कर दिया जाएगा। कहा कि पोल पर करंट आने के कारण का पता लगाने के लिए कर्मियों को मौके पर भेजा गया है।
उत्तरकाशी : उत्तराखंड में इस मानसून सीजन में बरसात के पिछले कई रिकॉर्ड टूट चुके हैं। लगातार रुक-रुक कर हो रही बरसात से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। शुक्रवार देर रात्रि को छाड़ा खड्ड में बादल फटने से नगर पंचायत पुरोला के वार्ड नं 3 व 4 में कुछ भवनों, वाहनों, सड़क आदि को क्षति पहुंची है।
देर रात हुई अतिवृष्टि के कारण बड़कोट तहसील के अंतर्गत गंगनानी में भूस्खलन का मलबा आने के कारण उस टूरिस्ट कॉटेज क्षतिग्रस्त हुए हैं और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के परिसर मैं भी मलवा मूसा है। इसके साथ ही पुरोला के छाड़ा खंड में भी बादल फटने के कारण भूस्खलन हुआ है भूमि कटाव और कुछ घरों और दुकानों में मलवा घुस गया।
घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल देर रात प्रशासनिक टीम और एसडीआरएफ के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।
इन घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई है। उप जिलाधिकारी पुरोला देवानन्द शर्मा और उपजिलाधिकारी बड़कोट जितेंद्र कुमार पुलिस तथा प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमों के साथ मौके पर मौजूद हैं।
देर रात करीब ढाई बजे हुई इन घटनाओं की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने उप जिलाधिकारी पुरोला और उप जिलाधिकारी बड़कोट को तत्काल समबन्धित विभागों के कर्मियों के साथ मौके पर निरीक्षण करने और प्रभावितों की मदद करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने तत्काल कारवाई करते हुए सभी सेवाओं को सुचारू करने की शुरुआत करने सहित इन घटनाओं मे हुई क्षति का आंकलन कर आख्या प्रस्तुत करने और अनुमन्य राहत राशि का वितरण अविलंब करने की हिदायत भी दी है।