देहरादून :भाजपा समर्थक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान पुरुषोत्तम नारायण श्रीवास्तव जी के द्वारा 15 जुलाई 2023 को झांसी में सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है जिसमें अनेक राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभाग करेंगे इसी क्रम में उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सचिन दीक्षित जी समस्त कार्यकारिणी के लोगों के साथ उक्त कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और भाजपा समर्थक में उत्तराखंड प्रदेश में सदस्यता सदस्यता ग्रहण करने वाले शुल्क के विषय में अपनी कार्यकारिणी की अगुवाई में राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के सामने अनुरोध पत्र और कुछ बातों को लेकर मांग पत्र विश्वास कर उनसे कार्रवाई करवाने में अपनी भूमिका को निभाएंगे
पौड़ी:हम रिखणीखाल प्रखंड के गाँव द्वारी में रहते हैं। हम दोनों जुड़वा भाई हैं। बदकिस्मती से हमारा जन्म इस गाँव में हुआ, जहाँ हमारा लालन-पालन व पोषण ठीक से नहीं हुआ। हमारी उम्र लगभग 15 साल हो गई होगी,लेकिन प्रशासन, जनप्रतिनिधियों व ठेकेदारों ने बेसहारा छोड़कर चले गये।अब हम मरणासन्न स्थिति में हैं। हमने सोचा था कि हम यहाँ पर पटवारी कार्यालय व मातृ शिशु कल्याण केंद्र चलायेगे लेकिन न हमारा अन्नपरासन्न हुआ न चूडा कर्म संस्कार। हमें ऐसे ही लावारिस छोड़ दिया गया।
अब स्थानीय लोगों ने हमारे बदन पर कपड़े तक नहीं रखे(खिड़की, दरवाजे, ग्रिल आदि)।वैसे तो हम सड़क के बिल्कुल पास हैं लेकिन अब जंगल बनता जा रहा है।अभी हमारे बदले द्वारी गाँव से किराये के मकान में चल रहा है।पहले मैं गाडियू पुल से कामकाज चलाता थि।चार पांच महीने से द्वारी में हूँ। हमारे नजदीक जंगली जानवर रहते हैं वे हमें डराते रहते हैं। हम निर्जीव हैं।
हमारे बारे में विनोद मैंदोला, प्रभु पाल,बालम पटवाल, इन्द्रजीत असवाल, कुलदीप रावत, महिपाल प्रधान आदि ज्यादा चिन्तित रहते हैं। लेकिन हाकिम नहीं सुनते,जो पौड़ी मुख्यालय में बैठे हैं। जहाँ तक हमें पता है हमारी व्यथा 4 खंड मंडलाधीश तक पहुँची है(सुशील कुमार, धीराज गरव्याल, बी पी जोगदंडे, अब आशीष चौहान)।लेकिन वे भी कुछ नहीं कर पाये।हमें देखने एक बार रिखणीखाल के पूर्व खंड विकास अधिकारी एस पी थपलियाल व पूर्व तहसीलदार राजेन्द्र पंत भी आये थे,वे भी न जाने हमारे बारे में क्या आख्या दिये होंगें। ये हमें पता नहीं है।
अब हमें कोई नहीं पूछ रहा है,न देखने आ रहा है।अगर हमारी जरूरत नहीं थी तो हमें पैदा ही क्यों किया?
अगर हमें अभी भी ठीक खाना पीना व अच्छे कपड़े पहनाये जाये तो हम आगे से इस क्षेत्र की सेवा करने के लिए तैयार हैं। निवेदन है कि हमें लावारिस होने से बचा दीजिए।
दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में फायरिंग की घटना हुई है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। फायरिंग की वजह अभी सामने नहीं आ पाई है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर वकीलों में बहस हो गई थी।
देहरादून:पछवादून जिलाध्यक्ष, कांग्रेस लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आज पछवादून की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर के उपजिलाधिकारी विकासनगर के माध्यम से मुख्यमंत्री, उत्तराखंड को ज्ञापन दिया गया।
लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल ने कहा कि संपूर्ण पछवादून में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बहुत बदहाल स्थिति में हैं , व्यवस्थाएं इतनी खराब है कि जिन उद्देश्यों से सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं को प्रारंभ किया गया था, वह उद्देश्य ही नेपथ्य में चले गए लगते हैं। स्वास्थ्य सेवाओं के संदर्भ में सरकार कागजी जमा खर्च करके और मीडियाबाजी करके स्वयं अपनी पीठ तो थपथपा रही है, परंतु हकीकत यह है कि जहां पहले जौनसार बावर की स्वास्थ्य सेवाएं बुरी हालत में थी, उनमें तो कोई खास सुधार हुआ नहीं, आज वही हाल विकासनगर और सहसपुर की स्वास्थ्य सेवाओं का, विकासनगर के उपजिला चिकित्सालय का और सहसपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का हो चुका है ।
लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल ने कहा कि विकासनगर का अस्पताल हो या सहसपुर का, दोनों ही अस्पतालों में व्यवस्थाएं बहुत लचर हैं चिकित्सक धड़ल्ले से मरीजों को बाहर के मेडिकल स्टोर की दवाई लिख रहे हैं जो कि गरीब मरीज को बहुत ही महंगी पड़ती है, अस्पताल से दवाइयां बहुत कम दी जाती हैं और जेनेरिक सेंटर से मिल सकने वाली दवाइयां भी बहुत कम लिखी जाती हैं, अधिकतर दवाइयां ऐसी लिखी जाती हैं जो कि बाहर के मेडिकल स्टोर से ही मिल पाती हैं और वह मरीज को बहुत ही महंगी पड़ती हैं जिस कारण निर्धन व्यक्ति अपने स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त करने के अधिकार से वंचित हो जाता है, दोनों ही अस्पतालों में शाम को और रात को देखा गया है कि इमरजेंसी के वक्त चिकित्सक मौजूद नहीं होते जो की बहुत खतरनाक स्थिति गरीब परिवार के मरीजों के लिए सिद्ध होती है ।
सहसपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तो अंधकार छाया रहता है, इनवर्टर और जनरेटर जैसी जरूरी सुविधाएं भी मरीज को प्राप्त नहीं होती, मरीज के तामीर दारों के लिए पंखे तक की व्यवस्था नहीं है, कुल मिलाकर यह दोनों अस्पताल रेफरल सेंटर बनकर रह गए हैं।
लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल ने कहा कि वैसे तो पुरे प्रदेश कि लचर स्वास्थ्य सेवाओं से प्रदेश कि जनता त्रस्त है, स्वास्थ्य मंत्री को राज्य के लोगो से ज्यादा पार्टी के अन्य राज्यों में हो रहे चुनावों कि चिंता ज्यादा रहती है और वो वही व्यस्त रहते है। मुख्यमंत्री प्रदेश में केवल दून हॉस्पिटल का निरिक्षण करते दिखाई देते है जिससे उन्हें फुटेज अच्छी मिल जाए, जबकि प्रदेश कि अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों और सरकारी अस्पतालों कि बात करे तो उनकी स्थिति बद से बदतर हो गयी है।
लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी, क्योंकि आप प्रदेश के मुखिया हैं और जनता ने पूर्ण बहुमत से अधिक सीट लेकर आपको यह जिम्मेदारी दी है कि आप निर्धन वंचित वर्ग के जनसामान्य की इस बहुत बड़ी जरूरत स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाएं, इसलिए पछवादून कांग्रेस कमेटी आपसे अपेक्षा करती है कि आप विकासनगर सहसपुर तथा संपूर्ण जौनसार बावर के सरकारी अस्पतालों की खराब हो चुकी हालत को सुधारने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश देकर इन्हें ठीक करवाएंगे।
लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल ने उत्तराखंड सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार वंचित वर्ग के निर्धन जन सामान्य से जुड़ी जरूरी मांग पर ध्यान देकर इस समस्या का समाधान नहीं करती है तो सरकार एक बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहें ।
आज मौके पर विकास शर्मा प्रदेश सचिव,हरनाम सिंह,डॉ इकबाल सिद्धकी,फुरकान अहमद,अजमेर राठौर ओ बी सी जिला अध्यक्ष,सुनील तोमर,भास्कर चुंग प्रदेश प्रवक्ता सेवादल,राजेश पीटर,गोपाल सिंह गुड़िया,मनीष त्यागी, समून मिर्जा, ऋषि त्यागी,सम्मी प्रकाश सभासद, अभिनव ठाकुर ब्लॉक अध्यक्ष,मनोज चौहान,पम्मी देवी,बीना देवी,रेखा रमोला,संसार सिंह तोमर,विजय एडवोकेट जिला अध्यक्ष सेवादल,प्रदीप कुमार,शनवाज,नितिन राठौर ,सुरेंद्र शर्मा,डीके बनर्जी ,निरंकार शर्मा, अभिषेक चौहान विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस मायाराम नौटियाल ,दिनेश गुप्ता ,राजेश वर्मा एडवोकेट, आदि मौजूद रहे।
तेलंगाना के हैदराबाद में मंगलवार को रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां एक तेज रफ़्तार कार की चपेट में आने से दो महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई।
हैदराबाद के नरसनिगी पुलिस स्टेशन सीमा के अंतर्गत आने वाली मेन रोड़ पर मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। एक तेज रफ़्तार कार ने नियंत्रण खो दिया और फिर सड़क के किनारे चल रहे तीन लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। नरसनिगी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मृतक शांतिनगर कॉलोनी के रहने वाले थे।
इस व्यक्ति ने एक गरीब बेबस पर पेशाब नही किया है, यह संपूर्ण सभ्य समाज के दावों पर पेशाब है। एक गरीब के ऊपर पेशाब करते घटिया, बेहुदा इंसान का वीडियो वायरल यह अमानवीय कृत्य करने वाले व्यक्ति का नाम प्रवेश शुक्ला बताया जा रहा है। विडियो एमपी का बताया गया है
This person has not urinated on a poor helpless person, he urinated on the claims of the entire civilized society. The video of a lousy, ridiculous person urinating on a poor person went viral. Enter the name of the person who did this inhuman act.
उत्तराखंड: पौड़ी जिले विभिन्न क्षेत्रों में गुलदार की दहशत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। पौड़ी शहर के चंदोला राई में एक बार फिर से 4 वर्षीय बालिका में गुलदार ने किया घात लगाकर हमला,परिजनों के शोर मचाने के बाद भाग खड़ा हुआ गुलदार, आनन-फानन में बालिका को उपचार के लिए लाया गया जिला अस्पताल।
गाजियाबाद। आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पटेल नगर शिव मंदिर में सर्वप्रथम गुरुमूर्ति एवं भगवान दत्तात्रेय का पूजन के साथ गुरु पूर्णिमा की मंत्रोच्चारण के साथ शुरू की गई गुरुरुर्विष्णुः गुरुदेवी महेश्वरः। गुरु: साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः आप सभी भक्तों को गुरु पूर्णिमा की बधाई एवं सर्वप्रथम सर्वोपरि श्री गुरु महाराज श्रीमहंत नारायण गिरी जी महाराज पीठाचीश्वर श्री दूधेश्वर नाथ मठ, अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा को कोटि कोटि प्रणाम एवं सबेरे उनका दुधेश्वरनाथ मंदिर जाकर पूजन आरती किया एवं फुल माला पटका पहनाकर आशीर्वाद लिया।
परम पिता परमात्मा को जिसने मुझे ऐसे दिव्य गुरु से मिलाया जिसका वर्णन शब्दों में करना मुश्किल है जो स्वयं ईश्वरीय प्रतिरूप है जिसके जन्म का उद्देश्य ही मानव कल्याण है जिसके द्वारा हजारों-लाखों लोगों को जीवन को सही दिशा दिखाई गई। ऐसे मेरे परम दिव्य गुरु महराज श्री महंत नारायण गिरि जी महराज को कोटि कोटि नमन हम मानव बहुत ही भाग्यशाली है, इस अवसर पर शिव मंदिर के महंत विजय गिरी जी महाराज ने गुरु पूर्णिमा की महिमा को बताते हुए जिसको इस जीवन के सार्थक रहस्य को समझने के लिए पृथ्वी पर भेजा गया है। उसके पास बुद्धि है, विवेक है, अच्छी सोच है और साथ ही कुछ कर गुजरने की क्षमता है।
ईश्वर ने हर एक चीज उसको दिया है, जिससे उसका जोसुचारु रूप से चल सके। और वो अपने इस जीवन के उद्देश्य को पूरा कर सके । लेकिन सबसे महत्वपूर्ण उसने जो दिया है वह है गुरू जो किसी भी क्षेत्र में आपका हो सकता है। गुरू आपकी आत्मा है. आपकी शक्ति है, आपको ऊर्जा है। गुरू माध्यम है आपको अपने आप से मिलाने का।
गुरू हो वो पुल है जो आपको नकारात्मक ऊर्जा से सकारात्मक ऊर्जा की और ले जाता है। हम पर अपने गुरु का आशीर्वाद चिरकाल तक बना रहे अर्जुन जी. साध्वी पूजा गिरि, अजय चोपड़ा , हिमाशु पाराशर, ममता जी,अभिषेक,रवि,वीरू, किशन कुमार,वीरेंद्र कुमार,मुकेश जाट,और सभी भक्तो ने मिलकर गुरु पर्व धूम धाम से मनाया।
उत्तराखंड: चंपावत वन प्रभाग के बूम रेंज में जंगल में चारा लेने गई महिला को रविवार सुबह तेंदुए ने निवाला बना दिया। महिला गांव के ही सरकारी स्कूल में भोजन माता थी। तेंदुए ने महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया था। वन विभाग ने शव को पोस्टमार्टम के लिए टनकपुर उप जिला अस्पताल भेज दिया है। सूखी ढांग क्षेत्र के धूरा गजार गांव निवासी चंद्रवती (39) पत्नी प्रकाश चंद्र शर्मा गांव की दो अन्य महिलाओं के साथ घर से करीब दो किलोमीटर दूर पूर्वी छीनी कंपार्टमेंट के जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। सुबह करीब 10:30 बजे चारा काटते के दौरान तेंदुए ने चंद्रावती पर हमला कर दिया। तेंदुआ महिला को करीब सौ मीटर दूर तक घसीटकर ले गया और उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। दो अन्य महिलाओं ने भागकर जान बचाई।
घटना की सूचना अन्य महिलाओं के द्वारा ग्रामीणों को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम एवं स्थानीय लोगों द्वारा घंटो की मेहनत से दोपहर बाद महिला का शव हमले की जगह से काफी दूर बरामद किया जा सका। उक्त घटना के बारे में जानकारी देते हुए डीएफओ आर सी कांडपाल ने मीडिया को बताया कि पूर्व में भी गुलदार को देखे जाने की सूचना मिलती रही है विभाग के द्वारा समय- समय पर क्षेत्र में गस्त लगाए जानें के साथ अन्य कदम भी उठाए गए हैं। विभाग जल्द से जल्द उनके परिवार को मुआवजा दिलाने की कार्यवाही पूरी करेगा हमलावर गुलदार को पकड़ने के लिए क्षेत्र में गस्त बढाई जाने के साथ पिंजरे भी लगाए जायेंगे जिससे कि हमलावर गुलदार को पकड़ा जा सके।