हल्द्वानी। ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सट्टा किंग सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 15 लाख की नगदी, सट्टा गैजेट, लैपटॉप, कैलकुलेटर और 11 मोबाइल बरामद किए हैं। मामले का खुलासा एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र ने किया है। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को सूचना मिली कि शहर के मंगल पड़ाव पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत ऑनलाइन सट्टा का बड़ा कारोबार चल रहा है। मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर छापेमारी की गई, तभी ऑनलाइन सट्टा का कारोबार करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि पकड़े गए आरोपियों में मनोज कुमार, विशाल गुप्ता और रोहित गुप्ता मुख्य हैं। एसपी सिटी ने बताया कि मुख्य आरोपी मनोज कुमार सट्टा किंग है, जो गली नंबर 8 रामपुर रोड निवासी है। उसके कब्जे से कुल 8 लाख 1640 रुपये नगद और 6 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह काफी दिनों से शहर में ऑनलाइन सट्टे का कारोबार कर रहे थे।
सट्टा सरगना मनोज कुमार गुप्ता के खिलाफ बनभूलपुरा थाने में कई मामले दर्ज हैं। आरोपी पूर्व में एनडीपीएस एक्ट के मामले में भी जेल जा चुका है। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि पूरे मामले के नेटवर्क की तलाश की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों का नेटवर्क कहां से जुड़ा हुआ है, इसके लिए पुलिस की टीम काम कर रही है। उन्होंने कहा कि संचालन करने वाले नेटवर्क के खिलाफभी कार्रवाई की जाएगी।
देहरादून:दिनांक 10 मार्च, 2024को देहरादून के पवेलियन मैदान निकट परेड ग्राउंड में देहरादून जिले के कोने कोने से तमाम गौरव सेनानी पूर्वसैनिक, अर्द्धसैनिक बल,वीर नारियां, सेवारत सैनिकों के परिवार इस प्रबोध महा सम्मेलन में एकत्रित हुए।
इस परिवार महा सम्मेलन का मुख्य लक्ष्य था कि गौरव सेनानियों ने दिनांक 25/02/2024 को माननीय मुख्य मंत्री, उत्तराखंड को एक 16 सूत्रीय मांग पत्र व ज्ञापन दिया था और आश्वासन दिया था कि शीघ्र सैनिक कल्याण मंत्री व सैनिक कल्याण मंत्रालय के साथ समन्वय स्थापित कर आपकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जायेगा। लेकिन ऐसा होना न देखकर, गौरव सेनानियों ने आज परिवार महा सम्मेलन आयोजित करके चेताया कि इसका शीघ्र हल निकालें। हल न होने पर इसका खामियाज़ा इस लोक सभा चुनाव में भुगतना होगा।जब तक समाधान नहीं होगा तब तक गौरव सेनानी चुप नहीं रहेगें। मांगों को मनाने के लिए पुरजोर व एडीं चोटी का जोर लगायेंगे।
16 सूत्रीय मांगों का संक्षिप्त विवरण ये है कि उत्तराखण्ड में सभी पदों में पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षण 5% से बढ़ाकर 13%-से 15% किया जाये, आरक्षित पद के लिए पूर्वसैनिक न मिलने पर उस पद को मेल श्रेणी सामान्य पद में समायोजित किया जाता है,जबकि हिमाचल, हरियाणा, पंजाब में आरक्षित पद के लिए पूर्वसैनिक न मिलने पर उस पद पर पूर्व सैनिकों के आश्रित (पत्नी, पुत्र, पुत्री)आवेदन कर सकते हैं। पूर्वसैनिक को उच्च ग्रेड पर जाने के लिए परीक्षा देने में पूर्वसैनिक कोटा दिये जाने के सम्बन्ध में विचार हो।उत्तराखण्ड सरकार के सभी विभागों, लोक सेवा आयोग और अधीनस्थ आयोग द्वारा सैनिकों को प्रारम्भिक, मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार में अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति की तरह अंकों की छूट हो या पूर्वसैनिक के लिए कट ऑफ निर्धारित नहीं करना चाहिए, जिससे पूर्वसैनिक पद रिक्त न रहे।गुरूप सी व डी में पूर्वसैनिक की सैन्य सेवा छोड़कर आयु का निर्धारण किया जाता है।किन्तु लोक सेवा आयोग में आयोजित परीक्षा में मात्र 5 वर्ष की आयु छूट दी जाती है।जिसकारण 90% पूर्वसैनिक इस परीक्षा को नहीं दे पाते हैं। जबकि अन्य राज्य में हिमाचल, हरियाणा,पंजाब में सभी गुरूप ए,बी सी,डी सभी में पूर्वसैनिक की सम्पूर्ण सेवा को घटाकर आयु निर्धारण होता है।उत्तराखण्ड में पूर्वसैनिक के लिए शारीरिक परीक्षा, दक्षता के अलग मानक नहीं किये गए हैं। उत्तराखण्ड में आरक्षित पूर्वसैनिक पदों पर पे फिक्सेशन और उनके द्वारा की गई सैन्य सेवा को उनकी वर्तमान सेवा में जुड़ना चाहिए। जैसे हिमाचल प्रदेश, केन्द्रीय बैंक आदि।उपनल द्वारा पूर्व में भर्ती किये गए असैनिकों के पदों को वापस, पूर्वसैनिक और उनके आश्रितों को दिया जाना चाहिए। राज्य के प्रत्येक एम बी बी एस,बी डी एस, बी ए एम एस व इंजीनियरिंग कॉलेजों में पूर्व सैनिक के आश्रितों के लिए 5-5 सीट या 10% आरक्षित होना चाहिए। जैसे उतर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाड, केरल,पांडिचेरी आदि में है।राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड द्वारा बताया गया है कि राज्य में सरकारी गल्ले की दुकान आबंटन में पूर्वसैनिक का 8% कोटा है।मगर उत्तराखण्ड में इसका अनुपालन नहीं होता है।उदाहरण हरिद्वार में 605 दुकानों में से केवल 02 दुकान ही पूर्वसैनिक को आवंटित की हैं।
उत्तराखण्ड में विकास प्राधिकरण, नगर-निगम, जिला पंचायत द्वारा किसी भी प्रकार का प्लाट, मकान, दुकान आवंटन में पूर्वसैनिक को 10% आरक्षण हो।जैसे हिमाचल, कर्नाटक, राजस्थान, पांडिचेरी आदि में है।प्रत्येक तहसील स्तर पर एक सैनिक कॉलोनी हो,जिसमें 100% आरक्षण सैनिक वर्ग का हो।पूर्वसैनिक के लिए 250 वर्गमीटर के प्लाट, मकान,दुकान की क्रय में रजिस्ट्री शुल्क माफ हो।जैसे उतर प्रदेश गोवा,हिमाचल, पांडिचेरी आदि में है।उत्तराखण्ड में प्लाटों की विक्री से पूर्व कोई जांच राजस्व विभाग द्वारा नहीं होती है।रजिस्ट्री विभाग अपना शुल्क वसूल कर खानापूर्ति करता है।इसी का लाभ उत्तराखण्ड में भू माफिया उठा रहे हैं। भोली भाली जनता मुर्ख बनी है।इसी प्रकार पूर्वसैनिक सेवानिवृत्त के बाद 15-20 लाख रुपये मिलते हैं। उससे प्लाट खरीदता है।दाखिल खारिज करा लेता है।मगर जब वह मकान बनाने जाता है तो वहाँ अन्य कोई रजिस्ट्री दिखा देता है या मकान का व जमीन का खाता, खसरा नम्बर नहीं मिलता है।इस पर ठोस व कठोर नियम बने।पूर्वसैनिक के स्वरोजगार के लिए 50 लाख का ब्याज मुक्त लोन दिया जाये। उत्तराखण्ड के ऐसे मूल निवासी जो वापस अपने पैतृक गांव जाकर स्वरोजगार करें। उनको 50 लाख का व्याज मुक्त लोन स्वरोजगार के लिए मिले।
गौरव सेनानी एशोसियेशन के उपाध्यक्ष मनवर सिंह रौथाण ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि ये मागें न माने जाने पर संगठन कूछ भी सख्त कदम व रणनीति बना सकता है।आजका पूर्वसैनिक परिवार सम्मेलन एक चेतावनी, संगठन की एकता व मजबूती के लिए आयोजित किया गया।संगठन के अध्यक्ष महावीर सिंह राणा ने भी अपने ओजस्वी सम्बोधन में सरकार को ललकारा तथा कहा कि पूर्वसैनिको के साथ भेदभाव अपनाया जा रहा है।पूर्वसैनिक व उनके परिवार अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। पूर्वसैनिको के सम्मेलन में सरकार के प्रति रोष दिखायी दिया।
इस सम्मेलन में देहरादून जिले के सभी विधान सभा क्षेत्रों से परिवार सहित लोग थे।सम्मेलन का संचालन गौरव सेनानी एसोसिएशन के सचिव गिरीश जोशी ने किया। सभी पदाधिकारियों ने जोर देकर कहा कि आगामी नगर निकाय, पंचायत व विधान सभा चुनावों में गौरव सेनानी अपने पूर्वसैनिको की पूर्ण भागीदारी व प्रत्याशी उतारेगा।
आज के सम्मेलन में सत्य प्रकाश डबराल, दिनेश नैथानी,हरीश सकलानी, प्रभुपाल सिंह रावत, दिन गुसांई, गोपाल गुसाई, होशियार सिंह रावत, लीला सिंह रावत, रूप सिंह रावत, बिशन सिंह सुयाल, चक्रधर प्रसाद नैनवाल, जे बी कार्की, चन्द्र वीर थापा,ऋतुराज, रजनी रावत, शशि गुसांई, कपोत्री रावत, अशोक सिंह रावत आदि हजारों की संख्या में पूर्वसैनिक हाजिर रहे।
पौड़ी :आज महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला जी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पौड़ी में एसएसपी ऑफिस का घेराव किया जिसमें अंकिता भंडारी के लिए न्याय, अंकिता भंडारी हत्याकांड कि सीबीआई जांच और पत्रकार आशुतोष नेगी जी की रिहाई की मांग की।
इसमें प्रदेश महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष नीलम रावत जी, प्रदेश उपाध्यक्ष आशा मनोरमा शर्मा जी, प्रदेश महासचिव निधि नेगी जी, प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रकला नेगी जी, युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन भंडारी जी, जिला अध्यक्ष मोहित जी और बड़ी संख्या में महिला बहने एवं युवा कांग्रेस के भाई लोग सम्मिलित हुए।
हम लोगो ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी की अंकिता भंडारी के माता पिता जो अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे है उनकी मांगों को पूरा किया जाए और आशुतोष नेगी को जल्द से जल्द रिहा किया जाए।
गाजियाबाद:आज 8 मार्च को भारत के प्रधानमंत्री यशस्वी नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर महानगर अध्यक्ष यशस्वी संजीव शर्मा जी के नेतृत्व मे नेहरु नगर भाजपा कार्यालय पर बॉक्स में सुझाव पत्र लिखकर डाले गये। इस कार्य क्रम के संयोजक सुशील गौतम और सुमन के साथ वर्षा हजेला मंडल अध्यक्ष ने अपनी मोर्चे की बहनो के साथ जाकर सुझाव लिखकर बाक्स मे डाले।
यह एक सुनहरा अवसर था सीधे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी तक अपनी बात अपने सुझाव पहुचाने का यह काम सभी के द्वारा बहुत अचछी तरह से किया गया।
गाजियाबाद: नासिरपुर फाटक स्थित शिव मंदिर पर फागुन मास महाशिवरात्रि पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित रविशंकर शास्त्री ने बताया की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान भोलेनाथ का जल अभिषेक करने काफी संख्या में भक्तगण सुबह 4:00 से भगवान भोलेनाथ का जल अभिषेक करते रहे और सभी ने भगवान भोलेनाथ का जल अभिषेक किया।
पूजार्चना की और प्रसाद वितरित किया मंदिर प्रांगण में ठंडाई भी वितरित की गई और भोले बाबा की अर्चना से मां को शांति और सुकून मिलता है।
गाजियाबाद:शिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान भोलेनाथ की बारात श्री शिव मंदिर पटेल नगर से प्रारंभ होकर पहले श्री शिव दुर्गा मंदिर पहुंची जहां पर मंदिर समिति ने बारात का स्वागत किया । समिति के अध्यक्ष श्री विनीत त्यागी ने सभी संतो को माला पहनकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इसके बाद बाबा की बारात समाजसेवी विनीत त्यागी के घर पर पहुंची जहां पर त्यागी जी ने पुष्पों की वर्षा करते हुए बारात का भव्य स्वागत किया। विनीत त्यागी ने भोलेनाथ की बारात में आए हुए महंत विजय गिरी महाराज का स्वागत पगड़ी, रुद्राक्ष माला और अंगवस्त्र पहनकर किया साथ ही साथ बारात में आए हुए सभी संतों का स्वागत भी रुद्राक्ष माला,पगड़ी और अंगवस्त्र पहनकर किया गया।
बारात में कॉलोनी के सभी सम्मानित लोग विशेष रूप से आरएलडी के क्षेत्रीय महासचिव अरुण चौधरी भूलन,वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुनेंद्र बिल्ला भाई, अनिल जिंदल ,गौरव शर्मा ,रिंकू शर्मा ,लोकेश शर्मा ,आशु गर्ग, विकास जिंदल ,तरुण मित्तल, पुनीत, सोनू भारद्वाज ,मोनू भारद्वाज ,राजीव शर्मा ,बब्बन सिंह ,नीरज सिंगला ,सिद्धार्थ मिश्रा ,गुड्डू वर्मा ,नरेश त्यागी, विष्णु गर्ग आदि सैकड़ो लोगों स्वागत के लिए उपस्थित रहे।
इस शुभ अवसर पर सभी संतो एवम महंत विजय गिरी महाराज ने विनीत त्यागी को बाबा महाकाल की तरफ से पगड़ी रुद्राक्ष माला और अंगवस्त्र पहनकर आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। देवों के देव देवों बाबा महादेव की बारात में आए हुए सभी भक्तों के लिए विनीत त्यागी जी ने अपने निवास पर भंडारे का आयोजन भी किया।
गाजियाबाद: सुप्रसिद्ध समाजसेवी विनीत त्यागी ने आपने सैकड़ों मित्रों के साथ सरयू स्नान करने के पश्चात पहले हनुमान गढ़ी और फिर भगवान प्रभु श्री राम के दर्शन किए।
विनीत त्यागी के साथ उनके सैकड़ों मित्र गौरव शर्मा, गुंजन शर्मा, सिद्धार्थ मिश्रा, हेमन्त वशिष्ठ, अमीत अग्रवाल, मधुर गुप्ता, सतीश चौधरी,विशाल शर्मा, अंकुर मंगलिक, विनय प्रताप सिंह, प्रांजल अग्रवाल, अर्चित अग्रवाल, हेमन्त यादव, सौरभ वर्मा, राकेश कुमार, कुलदीप कुमार, लोकेश शर्मा, मनीष, अंकुर त्यागी, अमित त्यागी, प्रिन्स त्यागी, नीरज सिंघला, राजीव शर्मा, वंश अदलखा,आशु गर्ग, विकास जिंदल, रचित गुप्ता, पुनीत कपूर , अरुण चोपड़ा, राहुल कौशिक, दीपांशु त्यागी आदि ने प्रभु श्री राम के दर्शन किए।
पौड़ी:दिनांक 07 मार्च, 2024 को विकास खंड रिखणीखाल में व्याप्त समस्याओं के समाधान के लिए जन संघर्ष विकास समिति का गठन किया गया।यह समिति गैर राजनीतिक संगठन के रूप में कार्य करेगी।जिसमें सर्व सम्मति से गुमान सिंह नेगी को संयोजक नियुक्त किया गया।इस सभा में क्षेत्र के चक्रधर प्रसाद घिल्डियाल, बीरेन्द्र सिंह रावत, ओमप्रकाश बडोला, मनोज रावत, दिनेश रावत, हीरा सिंह बिष्ट, प्रमोद रावत, रवींद्र रावत, देवेन्द्र बिष्ट, धनबीर सिंह बिष्ट आदि लोग उपस्थित रहे।
सभा के अन्त में एक ज्ञापन खंड विकास अधिकारी के मार्फत माननीय मुख्य मंत्री उत्तराखण्ड को दिया गया।जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रिखणीखाल की बदहाल चिकित्सा सुविधाओं का उल्लेख किया गया है।इस स्वास्थ्य केंद्र में मूलभूत सुविधायें न होने के कारण एक रैफरल सेन्टर के रूप में गिनती की जाती है,जैसे स्वास्थ्य केन्द्र में एक्स रे मशीन तो मौजूद है लेकिन उसको संचालन करने वाला तकनीशियन नहीं है।मशीन जंक खा चुकी है लेकिन तकनीशियन नियुक्त नहीं हुआ। तथा अल्ट्रासाउंड मशीन न होने कारण लोगों को शहरी क्षेत्रों का रुख करना पडता है,जो सभी लोगों के लिए सम्भव नहीं है।धनाभाव के कारण मन मसोटकर चुपचाप रहना पड़ता है।कर्मचारियों का भी अभाव देखने को मिलता है।
उन्होनें मांग की है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रिखणीखाल में एक कुशल तकनीशियन की नियुक्ति व अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध करायी जाये।ताकि लोग रैफरल सेन्टर सा न पुकारें।
देहरादून :गौरव सैनानी पूर्व सैनिक एवं पूर्व अर्द्ध-सैनिक एसोसिएशन उत्तराखंड एवं देहरादून के सभी सहयोगी पूर्व सैनिक संगठनों के सभी सम्मानित सदस्यों, वीर नारियों, सैनिक आश्रित परिवारों, सभी पूर्व सैनिकों एवं सेवारत सैनिकों की महिलाओं, महिला पेंशनरों एवं बच्चों सभी को सादर सूचित किया जाता है कि गौरव सैनानी एसोसिएशन उत्तराखंड के सौजन्य से रविवार 10 मार्च 24 को प्रातः 10:30 बजे देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में (नजदीक परेड ग्राउंड दून लाइब्रेरी के सामने ) लैंसडाउन चौक के समीप एक विशाल सैनिक/पूर्व सैनिक/पूर्व अर्द्धसैनिक परिवारों का सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें हाल ही में समूचे उत्तराखंड के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, सैनिक आश्रित परिवारों की कल्याणकारी योजनाओं में भारी अनियमताओं के 16 सूत्रीय मांगों की चर्चा,आज उपनल कर्मियों के साथ हो रही अनियमितताओं,आज उत्तराखंड में भू माफियाओं, शिक्षा माफियाओं के द्वारा धोखाधड़ी पर चर्चा, बढ़ते नशा व ड्रक्स के निराकरण पर चर्चा, उत्तराखंड में अपने जल जंगल जमीन को बचाने की भू कानून, मूल निवास मुहिम पर चर्चा, बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ पर चर्चा, उत्तराखंड के शहीदों की स्मृति में बने शहीद द्वारों एवं शहीद स्मारकों के सही देख रेख न होना आदि महत्वपूर्ण बिंदु जो कि आज आप सभी की जरूरत भी है और आप सभी का मान सम्मान भी है। इन सभी मुद्दों पर आप सभी ने एकजुट होकर मिलकर इस संयुक्त बड़े सम्मेलन में भाग लेना है जिसके लिए आप सभी ने बढ़-चढ़कर पहुचना है।
आज सरकार हमारे पूर्व सैनिकों, वीर नारियों की पूरी तरह से अनदेखी कर रही है इसलिए आप अभी भी जाग जाये नहीं तो बाद में बहुत पछतायेंगे।आप सभी जानते हैं कि आज पहाड़ की बेटी अंकिता भंडारी को 1 साल से न्याय नहीं मिला है जो कि हम उत्तराखंड वासियों के लिए बहुत शर्म की बात है हमको आज जागना होगा और 10 मार्च को इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में आना होगा।आप सभी के लिए पवेलियन ग्राउंड में भोजन/पानी की पूरी व्यवस्था की गई है। तिरंगे झंडे सभी साथ लेकर आएं सभी गौरव सैनानी वेटरन कैप पहनकर आये। जिसके पास नहीं अन्य वेटरन कैप पहनकर आये।
देहरादून: लोकसभा क्षेत्र टिहरी से माला राज्यलक्ष्मी शाह को फिर प्रत्याशी बनाया गया है। केंद्रीय नेतृत्व ने उन पर विश्वास जता कर उनकी लोकप्रियता पर मुहर लगा दी है। टिकट मिलने के पश्चात सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का, अमित शाह का, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का उत्तराखंड के प्रभारी दुष्यंत गौतम का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं, साथ ही उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, संगठन महामंत्री अजेय, भारतीय जनता पार्टी के जेष्ठ एवं श्रेष्ठ पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त करती हूं।
मैं भगवान बद्री विशाल का भी धन्यवाद करती हूं, की आपका आशीर्वाद हमेशा बना रहे। मैं अपने संसदीय क्षेत्र की सम्मानित जनता का भी आभार व्यक्त करती हूं। विशेष कर से महिलाओं, बुजर्गों और युवा साथियों का जिनका प्यार और स्नेह लगातार मेरे साथ बना हुआ है, मैं अपने संसदीय
क्षेत्र की सम्मानित जनता से अपील करती हूं कि आने वाले समय में भगवान बद्री विशाल जी के आशीर्वाद से, आपके सहयोग से और मोदी जी की ऐतिहासिक नीतियों से या यूं कहें की मोदी जी की गारंटी से हम एक श्रेष्ठ भारत का संकल्प साकार कर सकते है। लोकसभा क्षेत्र टिहरी से माला राज्यलक्ष्मी शाह को फिर प्रत्याशी बनाया गया है। केंद्रीय नेतृत्व ने उन पर विश्वास जता कर उनकी लोकप्रियता पर मुहर लगा दी है। सुबह से ही लगातार बारिश के बावजूद सांसद के आवास पर विभिन्न क्षेत्रों से बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। जिसमे विभिन्न क्षेत्रों से आए विधायकों, विभिन्न क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों, पार्षदों, पार्टी पदाधिकारीयों, और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की और साथ ही पार्टी हाई कमान का आभार व्यक्त किया, की टिहरी लोकसभा क्षेत्र पर पुनः एक बार टिहरी राज घराने से महारानी माला लक्ष्मी शाह जी को प्रत्याशी घोषित किया। टिहरी गढ़वाल संसदीय क्षेत्र में चारों ओर हर्षोल्लास का माहौल हैं।