कोटद्वार। जनपद पौडी में जिला मुख्यालय समेत सभी जगह विश्व पर्यावरण दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। कोटद्वार रेंज में विश्व पर्यावरण दिवस पर किसी भी कार्यक्रम की जानकारी समाचार लिखे जाने तक नहीं है। जानकारी के लिए कोटद्वार रेंज के रेंजर अजय ध्यानी से मोबाइल पर सम्पर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने बात नहीं की।
जिला मुख्यालय पौड़ी में जिलाधिकारी डा0 आशीष चौहान ने जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ वृक्षारोपण किया। स्थानीय विधायक राजकुमार पौरी, जिलाधिकारी डा0 आशीष चौहान, डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध, पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम सहित अन्य अधिकारियों ने कंडोलिया क्षेत्र में देवदार की पौध का रोपण किया।
पुलिस लाईन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे ने काफल की पौध का रोपण किया।
कोटद्वार में न्यायालय परिसर में अपर जिला जज व सिविल जज ने अधिवक्ताओं के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया। भाबर क्षेत्र में कलालघाटी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सीएमओ पौड़ी डा0 प्रवीण कुमार द्वारा वृक्षारोपण किया गया। कोटद्वार रेंज में समाचार लिखे जाने तक विश्व पर्यावरण दिवस किए जाने की कोई जानकारी रेंज से नहीं मिली है।
प्रवासी रिखणीखाल सम्मेलन कोटद्वार आयोजन किया गया। आयोजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लैंसडौन विधायक श्री महन्त दिलीप सिंह रावत जी, कार्यक्रम संयोजक अमित नेगी जी, और कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री ख्यात सिंह चौहान जी(साहित्यकार), विशिष्ट अतिथि श्री दिनेश बलोधी जी, ब्लॉक प्रमुख श्री मनोहर देवरानी जी, आदरणीय श्री राजेन्द्र रावत जी, श्री मनोज रावत जी…..आदि उपस्थित समस्त रिखणीखाल क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका में रहने वालों को सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सभी वक्ताओं द्वारा रिखणीखाल से सम्बंधित अनेंको विषयों पर अपनी-अपनी बात रखी गई, और गढ़वाली भोज का आनन्द लिया गया। और साथ में समस्त क्षेत्रवासियों द्वारा अपना-अपना योगदान और सहयोग दिया गया, मैं समस्त रिखणीखाल कोटद्वार वासियों का ह्रदय की गहराइयों से धन्यवाद और आभार प्रकट करता हूँ कि आप सभी इतनी संख्या में आकर अपने क्षेत्र की एकजुटता की पहचान दी और अपने रिखणीखाल के लिए एकत्रित हुए और भविष्य में भी एकत्रित होंगे ऐसी उम्मीद और आशा करता हूँ…
हरिद्वार: हार्डवेयर कारोबारी के बेटे से कुख्यात लॉरेंस विश्नोई के नाम पर दो बार धमकी देकर रंगदारी मांगने वाले सिरफिरों को आखिरकार हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
छोटा सुनार नामक पहला आरोपी गंगा में धातु व पैसे बीनता है, जबकि दूसरा आरोपी गोविंद बाबा हरिद्वार में ही चाय की ठेली लगाता है। दोनों ने साथ बैठकर शराब पीने के दौरान लॉरेंस विश्नोई के नाम पर रंगदारी मांगने की योजना बनाई थी।
इसके बाद हरिद्वार के व्यापारी पुत्र और रायवाला के दो कारोबारियों से रंगदारी मांगी। एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर गठित स्पेशल टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हरिद्वार के साथ-साथ रायवाला देहरादून की दोनों घटनाओं का भी पर्दाफाश कर लिया। खुलासे में खड़खड़ी चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार, कांस्टेबल निर्मल और जितेंद्र मलिक की अहम भूमिका रही।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि उत्तरी हरिद्वार निवासी हार्डवेयर कारोबारी संतोष माहेश्वरी का बेटा शिवेश माहेश्वरी बीते मार्च के महीने में मुंबई गया था। उसी दौरान शिवेश के मोबाइल पर 20 लाख की रंगदारी मांगी गई थी। रकम न मिलने पर हत्या की धमकी दी थी।
मुकदमा दर्ज कर खडखड़ी चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार को जांच सौंपी गई थी। शहर कोतवाल भावना केंथोला के नेतृत्व में पुलिस की छानबीन में सामने आया कि धमकी देने वाले जिस मोबाइल सिम का इस्तेमाल हुआ है। वह राजस्थान के यात्रियों का है। यात्रियों का कहना था कि हरिद्वार में उनका फ़ोन गुम हो गया था
पुलिस धमकी देने वाले की तलाश में जुटी थी कि शुक्रवार की शाम फिर शिवेश माहेश्वरी के मोबाइल पर अंजान नम्बर से कॉल आई। इस बार रंगदारी के तौर पर सोने की मांग करते हत्या की धमकी दी। जिस पर पुलिस और एसओजी टीम को त्वरित खुलासे के निर्देश दिए गए। मोबाइल कॉल डिटेल व लोकेशन के आधार पर सुराग जुटाते हुए पुलिस ने वीरेंद्र उर्फ छोटा सुनार निवासी हरिकलां रायवाला और गोविंद बाबा निवासी हिल बाईपास खड़खडी को गिरफ्तार कर लिया। धमकी देने में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया। हार्डवेयर व्यापारी की दुकान के बोर्ड से उनका नम्बर लिया। जबकि रायवाला निवासी व्यापारियों के दुकान के बोर्ड पर नंबर नही था। इस पर उन्होने कारोबारियों के रायवाला में संचालित शिवा इंटरनेशनल स्कूल से नम्बर हासिल किया था।
शहर कोतवाल भावना केंथोला ने बताया कि आरोपी वीरेंद्र मूलरूप से विलासपुर छत्तीसगढ़ का निवासी है। इस दौरान वह गंगा घाट में गोताखोरी का काम करता है वहां से मिले सोने चांदी को सुनार को बेचता है जिससे उसका नाम छोटा सुनार पड़ा। गोविंद बाबा 10 वीं फेल के बाद अपनी चाय की दुकान चलाता है।
कोटद्वार। वर्तमान में चल रही विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा में देश-विदेश के कोने-कोने से श्रद्धालु एवं पर्यटक राज्य में पहुँच रहे हैं। यात्रा की आड़ में पर्यटकों के मध्य कुछ शरारती तत्व भी राज्य में पहुँचकर यात्रा का माहौल बिगाड़ने का कार्य कर रहे हैं, जो आये दिन तीर्थस्थलों, गंगा घाटों व पर्यटक स्थलों में मादक पदार्थों का सेवन कर हुड़दंग मचाते हुए अमर्यादित आचरण करते नजर आ रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा जनपद में समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन मर्यादा” अभियान के अंतर्गत तीर्थस्थलों एवं गंगा किनारे मादक पदार्थों का सेवन करके हुड़दंग व अमर्यादित आचरण करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई करते हुये धामों के दर्शन करने आये श्रद्धालुओं की हरसंभव मदद करने हेतु निर्देशित किया गया है। आज कोतवाली कोटद्वार की पुलिस चौकी कलालघाटी क्षेत्रान्तर्गत मालन नदी के किनारे नशे का सेवन कर हुड़दंग करने वाले 12 व्यक्तियों के खिलाफ चौकी प्रभारी दिनेश चन्द द्वारा नियमानुसार उत्तराखण्ड़ पुलिस अधिनियम एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए सभी को मर्यादा में रहने की हिदायत दी गई। अब तक “ऑपरेशन मर्यादा” के तहत जनपद में 1126 व्यक्तियों पर कार्रवाई की जा चुकी है।
कोटद्वार। शनिवार को देर सांय जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने तहसील कोटद्वार क्षेत्र अंतर्गत कालागढ़ मैं रात्रि चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किय। चौपाल में स्थानीय लोगो द्वारा आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा विभाग से संबंधित शिकायते दर्ज कराई गई। शिकायतों के समाधान हेतु जिलाधिकारी ने एसडीएम सोहन सिंह को रविवार आज कालागढ़ में एक बहुउद्देशीय शिविर करने के निर्देश दिए। रात्रि चौपाल में आधार कार्ड से संबंधित 18, जन्म प्रमाण-पत्र को लेकर 33 शिकायते दर्ज की गई। स्थानीय राजस्व कार्मिको द्वारा बताया गया कि प्रमाण पत्रों के जारी न होने, मनरेगा के साथ-साथ योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं के पीछे का कारण कालागढ़ का कॉर्बेट नेशनल पार्क के कोर जोन के अंतर्गत होना है, जिस कारण योजनाओं के क्रियान्वयन और स्थाई निवास प्रमाण पत्र जारी करने में समस्याएं आड़े आ रही है।
जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कालागढ़ क्षेत्र का सर्वे कर यह पता करें कि कौन व्यक्ति कितने वर्ष से यहां रह रहा है। जन्म प्रमाण पत्र जारी किए जाने को लेकर जिलाधिकारी ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी पीएचसी दुगड्डा को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। कालागढ़ में पेयजल की गुणवत्ता को लेकर जिलाधिकारी ने एसडीओ विद्युत विभाग व सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश के अधिकारियों को फटकार लगते हुए शुद्ध पेयजल की आपूर्ति करने के निर्देश दिए। कालागढ़ में विगत 5 साल से पशु गणना नहीं होने पर जिलाधिकारी ने कहा कि लापरवाही बरतने वाले संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। कालागढ़ क्षेत्र में 108 एंबुलेंस, चिकित्सालय की स्थिति को बेहतर करने, पशु चिकित्सालय खोले जाने, बैंक खोले जाने को लेकर जिलाधिकारी ने वन विभाग सहित शासन स्तर पर पत्राचार के माध्यम से समस्याओं के समाधान की बात कही है। चौपाल में उपजिलाधिकारी लैंसडाउन सोबन सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण कुमार, अधिशासी अभियंता लोनिवि दुगड्डा डीपी सिंह, तहसीलदार कोटद्वार मनजीत सिंह, रेंजर अनिल भट्ट, प्रभारी थानाध्यक्ष अमर सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
केन्द्र सरकार ने स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह 14 फिक्स डोज (FDC)दवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। फिक्स डोज दवा जो दो या दो से अधिक दवाइयों को मिलाकर बनाई जाती है। बताया गया है कि, इन दवाओं को कोई चिकित्सकीय औचित्य नहीं है। और इनसे लोगों को खतरा हो सकता है। इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को एक अधिसूचना भी जारी कर दी है। जानकारी के अनुसार निमेसुलाइड और पेरासिटामोल की घुलनशील की गोलियां क्लोफेनिरामाइन मैलेट व कोडीन सिरप, फोलकोडाइन व प्रोमेथाजिन, एमोक्सीसिलिन व ब्रोम केन्द्र सरकार ने स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह 14 फिक्स डोज (FDC)दवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। फिक्स डोज दवा जो दो या दो से अधिक दवाइयों को मिलाकर बनाई जाती है। बताया गया है कि, इन दवाओं को कोई चिकित्सकीय औचित्य नहीं है। और इनसे लोगों को खतरा हो सकता है। इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को एक अधिसूचना भी जारी कर दी है। जानकारी के अनुसार निमेसुलाइड और पेरासिटामोल की घुलनशील की गोलियां क्लोफेनिरामाइन मैलेट व कोडीन सिरप, फोलकोडाइन व प्रोमेथाजिन, एमोक्सीसिलिन व ब्रोम।केन्द्र सरकार ने स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह 14 फिक्स डोज (FDC)दवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। फिक्स डोज दवा जो दो या दो से अधिक दवाइयों को मिलाकर बनाई जाती है। बताया गया है कि, इन दवाओं को कोई चिकित्सकीय औचित्य नहीं है। और इनसे लोगों को खतरा हो सकता है। इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को एक अधिसूचना भी जारी कर दी है। जानकारी के अनुसार निमेसुलाइड और पेरासिटामोल की घुलनशील की गोलियां क्लोफेनिरामाइन मैलेट व कोडीन सिरप, फोलकोडाइन व प्रोमेथाजिन, एमोक्सीसिलिन व ब्रोमहेक्सिन डेक्सट्रोमेथोफर्न, अमोनियम क्लोराइड व मेंथॉल,पेरासिटामोल- ब्रोमहेक्सिन -फिनाइलफ्राइन क्लोर फेनिरामाइन, गुडफेनिसिन – सालबुटामोल और ब्रोमहेक्सिन पर प्रतिबंध लगाया है। प्रतिबंधित दवाओं में सामान्य संक्रमण, खांसी और बुखार के इलाज के लिए उपयोग की जाने वाली मिश्रित दवाएं शामिल है।
कोटद्वार। बाइक पर स्टंट करते हुए आज एक युवक का व्हाट्सएप पर वायरल हो रहे वीडियो का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे ने संज्ञान लेकर क्षेत्राधिकारी यातायात को उक्त वाहन चालक के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश पर वायरल वीडियो की जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि यह वीडियो श्रीनगर नैथाना पुल का है|
वायरल वीडियो में दिख रहे वाहन स्वामी का पता लगाकर यातायात उप. निरीक्षक नीरज शर्मा द्वारा उक्त वाहन की आरसी जब्त करते हुए वाहन स्वामी के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत नियमानुसार बिना हेलमेट, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन, सार्वजनिक स्थान पर खतरनाक तरीके से वाहन चलाना आदि सुसंगत धाराओं के तहत चालानी कार्यवाही की गई।
कोटद्वार। पूर्व स्वास्थ्य एवं पेयजल मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी और नगर निगम की मेयर हेमलता नेगी ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र की तमाम समस्याओं को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जनाकोश रैली निकालकर प्रदर्शन किया।
प्रदेश के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी और नगर निगम की मेयर हेमलता नेगी के नेतृत्व में यह रैली झंडा चौक से नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए तहसील परिसर पहुंची। तहसील परिसर में यह रैली जन सभा में तब्दील हो गई। जनसभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री नेगी ने उड़ीसा में हुए भीषण ट्रेन हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न प्रमुख समस्याओं को हल करने की सरकार से मांग की। पूर्व मंत्री ने कोटद्वार में।स्वीकृत केन्द्रीय विद्यालय के तत्काल स्थापित करने के साथ ही कोटद्वार-नजीबाबाद मार्ग को दुरुस्त करने की मांग की।
देहरादून : एसपी विजिलेंस रेनू लोहानी ने अपने पति पर मारपीट वा हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। इस मामले में पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने दून अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉo अमित शाह के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुक़दमा कर लिया है। विजिलेंस में तैनात एएसपी रेनू लोहनी ने अपने पति डॉ पति के खिलाफ जानलेवा सहित अन्य धाराओं में कोतवाली पटेलनगर में 17 मई को मुक़दमा पंजीकृत करवाया है। एसपी रेनू लोहानी के पति दून मेडिकल कॉलेज में डेंटल विभाग के एचओडी है। दूसरी ओर केस दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए पति ने कोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे लिया है। जिला जज प्रदीप पंत की कोर्ट से उनको स्टे मिला है।
एसपी रेनू ने बताया कि 17 मई को उन्हें नैनीताल जाना था। वह अपने ऊनी कपड़े लेने के लिए ससुर डीएल शाह के साथ पति के सरकारी आवास में गई। वहां पहुंची तो पति डॉक्टर अमित शाह घर में मौजूद थे। एसपी ने उनसे ऑफिस नहीं जाने को लेकर पूछा तो आरोप है कि इस दौरान डॉक्टर आग बबूला हो गए। पिता ने बेटे को रोका। डॉक्टर शाह ने आपा खोते हुए पिता से गाली- गलौच शुरू कर दी। एएसपी रेनू ने रोकना चाह तो आरोपी ने गाली- गलौच की।
आरोप है कि पीड़िता पर घूसे से हमला किया गया। फिर बाल पकड़कर कमरे से बाहर ले आए। इसके बाद कमरे में रखी तलवार निकालकर जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। आरोप है डाक्टर अमित ने कीचन में गए वहां से चाकू लाकर हमला किया। अपने बचाव के लिए एक कमरे में घुस गई और एसपी सिटी को मदद के लिए फोन किया। आरोप है कि इसके बाद डॉक्टर अमित शाह घर से चले गए। एसपी ने मदद के लिए डॉक्टर अनिल जोशी को बुलाया। जब तक वह पहुंचे एएसपी रेनू लोहनी बेहोश हो चुकी थी। एसपी की तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर में पति अमित शाह के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया दूसरी और पति अमित शाह ने कोर्ट से अग्रिम जमानत मांगी है, जो मंजूर हो गई।
एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया 17 मई को यह मुकदमा पंजीकृत हुआ है। इसमें 307,504,506, और 323एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। इस मामले में विवेचना पटेलनगर थाना स्तर पर चल रही है। घटना के संबध में हर पक्ष की बारीकी से जांच की जा रही है।
कोटद्वार। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चड़िगांव की कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक में वर्ष 2022-23 में स्वीकृत योजनाओं के सापेक्ष प्रगति का विवरण व शैक्षिक सत्र 2023-24 हेतु प्रस्तावित कार्यक्रमों पर चर्चा-परिचर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को बाल सखा प्रशिक्षण देने हेतु सही ट्रेनर का चयन करने व उसे सही जानकारी होने पर ही चयन करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने मुख्य शिक्षाधिकारी को विषयवार अनुसंधान कार्य करने व उनको परीक्षण कर पुरूस्कार की योजना बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि किशोरवस्था के बच्चों पर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए एक ही खेल का चयन करें व उसके लिए बेहतर प्रशिक्षक तैयार करें। जिससे बच्चें अन्तराष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर सकेगें। जिलाधिकारी ने कहा कि 10वीं व 12वीं छात्रों को सोशल मीडिया पर प्रकाशित होने वाली अनावश्यक सामग्री से दूर रखने के उपाय, डेटा मैनेजमेंट तथा ऑटिफिशियल इंटेलिजेन्स जैसे विषयों को नवाचार के रूप में शामिल करते हुए युवा पीढ़ी के भविष्य में आने वाली कठिनाईयों को कम किया जा सकता है।
जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चड़िगांव द्वारा 2022-23 में 52 लाख का बजट अनुमोदित हुआ था, जिसे विभिन्न प्रोग्राम, रिसर्च प्रशिक्षण, टेक्नोलॉजी सपोर्ट, वार्षिक अनुदान सहित अन्य में शतप्रतिशत बजट खर्च किया गया। वर्ष 2023-24 के लिए प्रस्तावित बजट 55 लाख 40 हजार रखा गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रस्तावित बटज में नई गतिविधियों को शामिल करते हुए अनुमोदन हेतु प्रस्तुत करें।