देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा इनामी अपराधियों के खिलाफ चलायी मुहिम में एसटीएफ टीम द्वारा थाना लक्सर क्षेत्र में 21मई 2021 को 4 लोगों की निर्मम हत्या कर फरार चल रहे दो बदमाशों को उत्तराखंड STF ने सहारनपुर के देवबंद से गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तारी को लेकर 25 -25 हजार का इनाम घोषित था। STF टीम को टेक्निकल सर्विंलांस एवं गोपनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई की थाना लक्सर से फरार चल रहे 50 हजार के इनामी वांटेड अखलाक पुत्र फेज अली निवासी खेड़ी खुर्द लक्सर और शाहरुख पुत्रअकलाख निवासी खेड़ी काफी समय से सहारनपुर के देवबंद में छिपे हैं। गोपनीय सूचना के आधार पर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। 21 मई 2021 को खेड़ी खुर्द मे 4 लोगों की निर्मम हत्या की थी। इस घटना के बाद दर्ज हुए मुकदमें के अनुसार जहीर हसन, मौहम्मद कैफ, सहजन आलम, हुसैन अहमद निवासी खेड़ी खुर्द ने ही हत्या की घटना को अंजाम दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अभियुक्त फरार हो गए थे। पहले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। 2 और अभियुक्तों की STF द्वारा देवबंद से गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त:-
अखलाक पुत्र फेज अली निवासी खेड़ी खुर्द लक्सर उम्र 58वर्ष
शाहरुख पुत्र अकलाख निवासी खेड़ी खुर्द लक्सर हरिद्वार उम्र 26 वर्ष
पुलिस टीम:-
इस दौरान पुलिस टीम में इंस्पेक्टर अबुल कलाम, si यादवेंद्र बाजवा,si दिलवर नेगी,si विद्या जोशी,Asi प्रदीप चौहान, Hc संजय कुमार,Hc महेंद्र नेगी उपस्थित रहे।
कोटद्वार। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की पहल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा जनपद की एएचटीयू टीम को ऑपरेशन मुक्ति अभियान का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने तथा शिक्षा से वंचित एवं स्कूल से ड्रॉप आउट बच्चों को अधिक से अधिक चिन्हित कर स्कूल में दाखिला कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। आज पुलिस उपाधीक्षक/नोडल अधिकारी एएचटीयू विभव सैनी के पर्यवेक्षण में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (ऑपरेशन मुक्ति) टीम द्वारा कोटद्वार के रेलवे स्टेशन, झंडा चौक आदि स्थानों पर प्रोजेक्ट हेल्प संस्था के सहयोग से नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनता को जागरूक किया गया।
जागरुकता कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को बताया गया कि बच्चे देश का भविष्य हैं। सामाजिक एवं शैक्षिक अधिकारों से वंचित बच्चों को समाज की मुख्यधारा में शामिल किया जाना आवश्यक है। बच्चों को समाज में सम्मान के साथ जीने के लिए भिक्षा न देकर उनके बेहतर भविष्य के लिए उन्हें अच्छे स्कूलों में दाखिला कर शिक्षा दिलाने में योगदान देकर पुण्य के भागी बन सकते हैं। उपस्थित जनता द्वारा पुलिस के इस प्रकार के नुक्कड़ नाटक द्वारा शिक्षा के महत्व को बताने की सराहना की गई। एएचटीयू पौड़ी पुलिस टीम द्वारा “ऑपरेशन मुक्ति” के तहत अब तक 56 असहाय बच्चों का दाखिला स्कूलों में कराया गया है।
देहरादून : पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल प्रमोद रावत ने की खुदकुशी सीएम आवास से राजभवन के बीच बने बैरक में खुद को सर्विस हथियार से गोली मारकर आत्महत्या कर ली जानकारी के अनुसार आज जैसे ही बैरक में मृतक जवान के अन्य साथी जवान पहुंचे उसे मृतक हालात में पाया गया। प्रारंभिक जनकारी के अनुसार मौत का कारण मृतक को अपने परिवार में धार्मिक कार्य के लिए घर जाने के लिए छुट्टी नही मिल रही थी। इसी के चलते जवान तनाव में चल रहा था। हालांकि अभी इस वजह की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं है।
देवी रोड पर पनियाई स्रोत के निकट पेयजल टंकी के नीचे जुआ और शराब का बना हुआ है अड्डा
रिपोर्ट: शिवाली
कोटद्वार। जल संस्थान अधिकारियों की चोर लापरवाही के चलते क्षेत्र की जनता दूषित पेयजल पीने को मजबूर हैं। देवी रोड पर पनियाली स्रोत के निकट स्थित जल संस्थान द्वारा बनाई गई पानीं की टंकी के नीचे असामाजिक तत्वों द्वारा शाम ढलते ही शराब पीने और जुआ खेलने का अड्डा बना लिया है।
इन तत्वों के शराब पीने के बाद शराब के प्लास्टिक के गिलास और पाउच पानी की टंकी में जाने वाले पाइप व चैम्बर में फेंकने से टंकी में दूषित पानी जा रहा है। नशे में ये लोग चैम्बर में ही पेशाब कर देते हैं।
इस टंकी का दूषित पानी देवी रोड, ब्रह्म पुरी, बालासोर और गोविंद नगर के लोग जान जोखिम में डालकर पीने को मजबूर हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि दूषित पानी पीने से लोगों में डेंगू जैसी महामारी फैलने की आशंका के साथ ही मासूम नौनिहालों में उल्टी दस्त का प्रकोप जारी है।
स्थानीय चिकित्सालय और बच्चों के डाक्टरों के यहां उल्टी दस्त से पीड़ित बच्चों के परिजनों की भीड़ देखी जा सकती है। इसके बावजूद जल संस्थान के बेशर्म व निर्लज्ज अधिकारियों की आंखों में ना तो कोई शर्म और ना ही कोई लोगों व मासूम बच्चों के प्रति कोई संवेदना हैं।
हरिद्वार: उत्तराखंड में लगातार हो रहे हादसों मे लोगों की जान जाने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 41 लोगों से भरी बस 20 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची SDRF टीम ने राहत बचाव कार्य चलाया और घायलों को अस्पताल मे भर्ती कराया। हादसे में बस कंडक्टर और एक 10 महीने की बच्ची की मौत हो गई।
बस रुपड़िया से ऋषिकेश के लिए जा रही थी। जानकारी के अनुसार, हरिद्वार के चंडी चौक से करीब 200 मीटर आगे नजीबाबाद की तरफ़ एक रोडवेज बस बेकाबू होकर 20 मीटर नीचे खाई में गिर गई। बस में 41 लोग सवार थे हादसे में बस कंडक्टर और 10 महीने की बच्ची की मौत हो गई। चार गंभीर घायलों को एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया गया है। बस में अधिकांश नेपाल मूल के यात्री थे।
भाजपा सांसद हंसराज हंस के नेतृत्व में भाजपा नेताओं का एक प्रतिनिधि मण्डल पीड़ित परिवार से मिला
नई दिल्ली: दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने मंगलवार को शाहबाद डेयरी इलाके में अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या करने वाले वाले साहिल को दो दिन पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जे जे कॉलोनी निवासी मृतका साक्षी की रविवार को चाकू से गोद कर हत्या कर दी थी। भाजपा सांसद हंसराज हंस ने दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में 16 साल की नाबालिक लड़की हत्या के मामले में आरोपी साहिल को फांसी देने की मांग की। मंगलवार को हंसराज हंस के नेतृत्व में भाजपा नेताओं का एक प्रतिनिधि मण्डल पीड़ित परिवार से मुलाकात की।
पीड़ित परिवार को वित्तीय सहायता भी दी। पीड़ित परिवार से मुलाकात करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हत्या का विडियो देखकर उनका दिल दहल गया सांत्वना देने के लिए उनके पास कोई शब्द नहीं है। आरोपी को जल्द से जल्द फांसी दी जानी चाहिए।
Sahil murders Sakshi by stabbing her
पीड़िता के पिता की शिकायत पर आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
कोटद्वार: पूरे उत्तराखंड प्रदेश में पुलिस की ओर से सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जनपद पौड़ी गढ़वाल में एसएसपी श्वेता चौबे के दिशा निर्देशन में कोटद्वार कोतवाली पुलिस ने अलग अलग स्थानों पर लोगों के चालान काट कर उनसे लगभग 7लाख की वसूली की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मणि भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि यह कार्यवाही पुलिस की ओर से लकड़ी पड़ाव, आम पड़ाव, कोड़िया, झूला बस्ती समेत कई मोहल्लों में चलाया गया है। इस दौरान 69 मकान मालिकों के किरायदारों का सत्यापन न किए जाने पर चालान काटे है। इस दौरान 69 मकान मालिकों के किरायदारों का सत्यापन न किए जाने पर चालान काटे हैं। इस दौरान 56 चालान 81पुलिस एक्ट के किए गए हैं। इन चालानों से 14 हजार रुपए की धनराशि वसूली गई है।
श्रीनगर: जम्मू- कश्मीर में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। एक बस गहरी खाई में गिर गई, अब तक 10 लोगों के मौत की सूचना आई है। घायल यात्रियों को GMC जम्मू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जम्मू में कटरा से करीब 15 किलो मीटर दूर झज्जर कोटली के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक बस पुल से नीचे गिर गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है और 55 जख्मी हो गए। मौके पर स्थानीय लोग,CRPF और SDRF ने लोगों को रेस्क्यू किया। यह बस अमृतसर से कटरा जा रही थी। इसमें 75 यात्री सवार थे। सभी बिहार के रहने वाले थे। जो वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे थे। मृतको के शव पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। वहीं घायलों का स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली: शाहबाद डेरी इलाके में एक सनसनी खेज वारदात जहां पर एक नाबालिक 16 साल की लड़की साक्षी की 40 बार चाकुओं से गोदकर साहिल नामक एक लड़के ने हत्या कर दी। बीच सड़क में उसे चाकुओं से 40 बार गोदा गया फिर पत्थर पत्थर से बार- बार वार किया गया। ये पूरी घटना सीसीटीवी मे कैद हो गई जिसकी फुटेज सामने आने के बाद लोगों दिल दहल गया।
दिल्ली पुलिस के अनुसार साक्षी और साहिल के बीच दोस्ती थी। बीते रविवार को उनका किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। पुलिस ने बताया कि लड़की जब दोस्त के जन्मदिन में जा रही थी, तभी साहिल ने साक्षी को रास्ते में रोका और उस पर कई बार चाकू से हमला किया, फिर पत्थर से हमला किया। जिसके बाद आरोपी साहिल फरार चल रहा था, जिसे पुलिस टीम ने उसे बुलन्दशहर से गिरफ्तार कर लिया गया है।
नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नये संसद भवन उद्घाटन कर दिया है। इस दौरान भव्य समारोह का आयोजन किया गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की मौजूदगी में प्रधानमन्त्री मोदी ने लोक सभा कक्ष में ‘सेंगोल'( राजदंड) स्थापित किया। इससे पहले तमिलनाडु के अधीनम के पुजारियों ने ‘राजदंड’ पर पुष्प अर्पित किए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नये संसद भवन के उद्घाटन के हवन में हुए शामिल।
नये संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज 28 मई 2023 का यह दिन ऐसा ही शुभ अवसर है। देश आजादी के 75 वर्ष होने पर अमृत महोत्सव मना रहा है। आज सुबह ही संसद भवन परिसर में सर्व पंथ प्रार्थना हुई है। मै सभी देशवासियों को इस स्वर्णिम क्षण की बहुत बधाई देता हूं। यह भवन नही है यह 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। यह हमारे लोकतंत्र का मंदिर है।
75 रूपये का सिक्का जारी
प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने नये संसद भवन के उद्घाटन के अवसर पर विशेष स्मारक डाक टिकट,75 रूपये का सिक्का जारी किया। इस सिक्के का वजन 35 ग्राम है गोल आकृति का है इस सिक्के का व्यास 44 वर्गमीटर है यह चार धातुओं से मिलकर बना है। ये धातुएं चांदी, तांबा,निकेल ,और जिंक है। सिक्के में चांदी की मात्रा 50 फीसदी तांबा 40 फीसदी निकेल पांच फीसदी और जस्ता पांच फीसदी है। सिक्के के एक तरफ अशोक स्तंभ का शेर अंकित है, जिसके नीचे सत्यमेव जयते लिखा है। इसके बाई तरफ देवनागरी में भारत और दाई और अंग्रेजी में इंडिया लिखा होने के साथ ही रूपये का प्रतीक चिन्ह भी अंकित है। सिक्के के दूसरी तरफ नए संसद भवन की तस्वीर है। इसके ऊपर देवनागरी में संसद संकुल और नीचे अंग्रेजी में पार्लियामेंट कॉम्प्लेक्स लिखा है। नीचे 2023 भी लिखा हुआ है।
प्रधानमन्त्री मोदी ने कहा कि आज इस ऐतिहासिक अवसर पर कुछ कुछ देर पहले संसद की नई इमारत में पवित्र सेंगोल की भी स्थापना हुई है। महान चोल साम्राज्य में सेंगोल को कर्तव्य पथ का, सेवा पथ का, राष्ट्र पथ का प्रतीक माना जाता था। राजा जी और अधिनम के संतो के मार्ग दर्शन में यही सेंगोल सत्ता के हस्तांतरण का प्रतीक बना था। तमिलनाडु से विशेष तौर पर अधिनम के संत भवन में हमें आशीर्वाद देने के लिए उपस्थित हुए थे। उन्होंने कहा कि यह नया भवन हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के सपने को साकार करने का साधन बनेगा। यह नया भवन आत्मनिर्भर भारत के सूर्योदय का साक्षी बनेगा।
नये संसद भवन का निर्माण तिकोने डिजाइन में हुआ है। जिसकी लोकसभा में 888 सीटें और विजिटर्स गैलरी में सीटें 336 से ज्यादा बनाई गई है। राज्यसभा में कुल 384 सीटें तो वहीं विजिटर्स गैलरी की क्षमता 336 से अधिक लोगों के बैठने की बनाई गई है। हाईटेक सुविधाओं से लैस कुछ ऑफिस भी अलग से निर्माण किए गए हैं। यहां पर कैफे, डाइनिंग, एरिया के साथ ही कमेटी मीटिंग के लिए हाईटेक इक्यूपमेंट कमरे में लगाए गए है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश
नए संसद भवन के उद्घाटन के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संदेश को पढ़ते हुए राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने कहा कि संसद के नए भवन के उद्घाटन का ये अवसर भारतीय इतिहास में स्वर्णक्षरों में दर्ज रहेगा। नए संसद भवन का उद्घाटन हमारी विविधता को भारतभूमि के सबसे उत्तरी छोर से दक्षिण बिंदु तक, पूर्वी सीमा से पश्चिमी तटरेखा तक रहने वाले देशवासियों के लिए गौरव और अतुलनीय आनंद का अवसर है। [