पिथौरागढ़: गंगोलीहाट के ग्राम बुरसुम मैं बीते दिवस संतोष राम पुत्र मोहन राम ने अपनी ताई उसकी बहू व हेमंती देवी की लड़की की गला रेतकर हत्या कर दी थी।
वहीं अब आरोपी संतोष ने अब अपनी पत्नी चंदा देवी को भी मौत के घाट उतार दिया। सायं तक की घटना के अनुसार उसकी पत्नी के फरार होने की संभावना को लेकर पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। देर शाम 9 बजे के आस पास घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित हत्यारोपी के दूसरे मकान में जब मकान का ताला उसकी नाबालिग पुत्रियों ने खोला तो मकान के अंदर उनकी मां चंदा देवी का शव नजर आया। जिसकी सूचना दोनो पुत्रियों ने पुलिस को दी।
पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने कहा कि हत्यारोपी को पकडऩे के लिए पुलिस तेजी से खोजबीन में जुटी है। गांव में एक ही दिन में एक ही परिवार के चार महिलाओं की हत्या होने से गांव में दहशत बनी है। गांव में पुलिस, राजस्व पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है।



