देहरादून :मसूरी में उत्तराखंड परिवहन निगम की बस वाहन संख्या UK07PA-4158 बस दुर्घटना! मृतकोंऔर घायलों की सूची जारी! देखें
-
आईटीबीपी गेट के पास अचानक ब्रेक फेल होने से खाई में गिरी बस
देहरादून:मसूरी मार्ग पर ITBP गेट के पास रोडवेज की बस रविवार खाई में गिरने से कई लोग बुरी तरह से घायल होने की दुःखत जानकारी सामने आई है.बताया जा रहा हैं कि मसूरी देहरादून मुख्य मार्ग पर शेरगड़ी के पास यह हुआ हादसा, शुरुआती जानकारी के बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
उधर घटना की सूचना पाते ही तत्काल आईटीबीपी एवं SDRF और स्थानीय पुलिस खाई में गिरे लोगों को बाहर निकालकर रेस्क्यू किया गया हैं। घायलों को 108 स्वास्थ्य विभाग की टीमें द्वारा मसूरी के उपजिला चिकित्सालय लंढौर में भर्ती करा गया हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार खाई में गिरने वाली दुर्घटना की शिकार रोडवेज की बस में 42 सवारी के होने मि बात सामने आयी. फिलहाल कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं है।

फिलहाल रोडवेज की बस खाई में गिरने की कारण पूरी तरह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि इसके 2 दिनों से लगातार हो रही बारिश खराब मौसम से भी पहाड़ों में आवाजाही में कई समस्याएं बढ़ी है। बताया जा रहा है कि गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. पुलिस और अग्निशमन दल जिला प्रशासन आईईटीबीपी घायलों को रेस्क्यू करने की प्राथमिकता लगे है।
-
रिखणीखाल प्रखंड के सिमलधर गाँव में स्कूली बच्चे व महिलायें पेयजल के लिए दर दर भटक रही हैं
पौड़ी:रिखणीखाल मुख्यालय से सटा गाँव सिमलधर कयी महीनों से पीने के पानी के लिए बूंद बूंद के लिए तरस रहा है।
इसी गाँव से दो वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहे हैं कि वे अभी अपनी पुरानी पेयजल पाइपलाइन को मरम्मत करने के लिए गये हुए हैं जिसमें अधिकांश स्कूली बच्चे व महिलायें नजर आ रही है।ये पाइपलाइन बुरी तरह से सड़ गल गयी है।पाइपलाइन पूरी जंक से छिद्र हो गई है।
ये बच्चे कह रहे हैं कि सरकार जल जीवन मिशन का डंका पीट रही है लेकिन हालत कुछ और ही दिखाई दे रही है।जैसा कि वीडियो में सुनायी व दिखाई दे रहा है।ये कहते सुने जा रहे हैं कि इस वीडियो को मोदी ब्वाडा तक पहुँचा दीजिए ताकि अन्य लोग भी जागरूक होगें।उनके जनप्रतिनिधि भी उनकी नहीं सुनते।वे किसी अन्य जल स्रोत से जो जंगल में है पानी ढोने को विवश हैं।तथा दूषित पानी पीने को मजबूर हैं।वे कहते हैं कि जल जीवन मिशन तो फोटो खींचने मात्र तक सीमित है।सही व जमीनी हकीकत यही है।
-
सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक ने दी विदाई
रिपोर्ट :शिवाली
कोटद्वार। पुलिस उपाधीक्षक सदर पौड़ी प्रेमलाल टम्टा के पुलिस विभाग में अधिवर्षता आयु पूर्ण करने एवं अपर उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद के पुलिस विभाग में ऐच्छिक सेवानिवृति के अवसर पर पुलिस लाईन पौड़ी में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

आज क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी प्रेमलाल टम्टा द्वारा क्षेत्राधिकारी लाईन के तौर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे के मुआयने के दिन सेवानिवृत के अन्तिम दिन भी अपनी सेवायें बड़ी उत्सुक्ता से दी गयी। विदाई समारोह पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती चौबे द्वारा प्रेमलाल टम्टा एवं अपर उपनिरीक्षक श्री राजेन्द्र प्रसाद को स्मृति चिन्ह, शॉल व उपहार भेंट करते हुये पुलिस परिवार की ओर से उनके सेवानिवृत्ति पर जीवन के सुखद शान्तिमय एवं भविष्य में स्वस्थ जीवन एवं सुखद पारिवारिक जीवन की कामना के साथ भावभीनी विदाई दी गई तथा उनके द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाओं एवं उनके कर्तव्य परायणता व ईमानदारी की सराहना की गई।
-
आबू पर्वत,राजस्थान में दिलवाडा जैन मंदिर के दर्शनों पर एक नजर।
रिपोर्ट : प्रभुपाल सिंह रावत,देहरादून
आबू पर्वत,राजस्थान में पांच जैन मंदिरों का एक समूह है।ये राजस्थान के सीमांत जिला सिरोही के माउंट आबू में स्थित है।इन मंदिरों का निर्माण ग्यारहवीं और तेरहवी सदी के बीच हुआ।ये भव्य मंदिर जैन धर्मों के तीर्थंकरों को समर्पित हैं।दिलवाडा के मंदिरों में विमलशाही प्रथम तीर्थंकर को समर्पित सर्वाधिक प्राचीन मंदिर है जो 1031 ई में बना था।बाईसवे तीर्थंकर नेमीनाथ को समर्पित लुनवाशाही मंदिर भी काफी लोकप्रिय व प्रसिद्ध है।यह मंदिर 1231 ई में वास्तुपाल और तेजपाल दो भाइयों ने बनाया।दिलवाडा जैन मंदिर परिसर में ये पांचो मंदिर संगमरमर के बने हैं।मंदिर के स्तम्भों में नृत्यांगनाओ की आकृतियां बनी है।

दिलवाडा के मंदिरो में विमलशाही मंदिर प्रथम तीर्थंकर को समर्पित सर्वाधिक प्राचीन मंदिर है।जो 1031ई में बना था।इन मंदिरों की नक्काशी,अद्भुत कारीगरी देखने योग्य है।

इन मंदिरों में मोबाइल ,कैमरा आदि ले जाना सख्त वर्जित है।इन मंदिरों को बनाने में 14 साल व 18 करोड़ लागत आयी थी।कहा जाता है कि ताजमहल की खूबसूरती भी इसके आगे फीकी है।यह माउंट आबू से लगभग तीन किलोमीटर दूर है।पैदल मार्ग का रास्ता नहीं है।
-
ऋषिकेश एम्स में सीबीआई का छापा
ऋषिकेश एम्स में जांच के लिए सीबीआई टीम के पहुंचने पर अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि 2017-18 में एम्स ने स्वीपिंग मशीन खरीदी थी, जिसमें 2.41 करोड़ की धांधली की जांच चल रही है। दूसरी कंपनी एक करोड़ में यह मशीन दे रही थी। मामले में एम्स के तीन प्रोफेसरों, एक प्रशासनिक अधिकारी और एक लेखाधिकारी को नामजद किया गया है।
-
पित्त की थैली से जुड़ी समस्याओं पर फेसबुक पर लाइव सेशन देंगे :डॉ आशीष गौतम
गाजियाबाद। देश के जाने-माने सर्जन डॉ आशीष गौतम डायरेक्टर लेप्रोस्कोपिक एंड रोबोटिक सर्जरी मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल पटपड़गंज 31 मार्च शाम 7:00 बजे पित्त की थैली से जुड़ी बीमारियों पर फेसबुक पर लाइव सेशन देंगे। इस लाइव सेशन में डॉ आशीष गौतम पित्त की थैली की सर्जरी, पित्त की थैली में बीमारियों के कारणों पर प्रकाश डालेंगे और लाइव सेशन पर ही मरीजों के सवालों के जवाब भी देंगे। डॉ आशीष गौतम ने बताया कि पित्त की थैली यानि गाल्ड ब्लडर की सर्जरी को लेकर कुछ लोगों के मन में डर बैठा रहता है। जबकि आज लेप्रोस्कोपिक, रोबोटिक सहित अन्य तमाम अत्यानुधिक तकनीक के द्वारा पित्त की थैली की सफल सर्जरी सम्भव है। ऐसे ही मरीजों के मन में बैठे हुए डर को इस फेसबुक सेशन में दूर किया जाएगा और उनके जीवन को एक बेहतर राह देने की कोशिश भी की जाएगी।
-
22 करोड़ की लागत से भोपा रोड से जानसठ रोड तक नाला निर्माण के कार्य का शिलान्यास
मुजफ्फरनगर : केंद्र सरकार में राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान और प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिल देव ने बुधवार को 22 करोड़ 28 लाख की लागत के कार्य निर्माणखंड उत्तर प्रदेश जलनिगम विभाग द्वारा राज्य सैक्टर कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पालिका परिषद् मुज़फ्फरनगर के नगरीय क्षेत्र भोपा रोड निकट शमशान घाट से कूकडा रोड होते हुए जानसठ रोड तक नाला निर्माण का कार्य का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर सभासद विपुल भटनागर, मनोज वर्मा, राजीव शर्मा, प्रेमी छाबड़ा, विकास गुप्ता, प्रियांशु जैन, नरेश मित्तल, पूर्व सभासद विवेक गर्ग, मंडल अध्यक्ष राजेश पराशर, हरेन्द्र पाल, महामंत्री पवन छाबड़ा, डॉ अशोक, आदि मौजूद रहें।

-
बदलती नई विश्व पद्धति में भारत की भूमिका पर चर्चा
रिपोर्ट : कपिल शर्मा
कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी और मेजर सुशील गोयल को ग्लोबल पीस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया
नई दिल्ली: 29 मार्च 2023,पीतमपुरा, आज यहां World Constitution and Parliament Association (WCPA) के इंडिया चैप्टर ने बदलती नई विश्व पद्धति में भारत की भूमिका पर चर्चा की ।
WCPA के ग्लोबल अध्यक्ष डॉक्टर ग्लेन टी मार्टिन ने कहा की द्वितीय महायुद्ध के बाद संयुक्त राष्ट्र का गठन दुनियाँ मे शांति स्थापित करने के लिए किया गया था परंतु आज दुनियाँ मे अधोषित तीसरा विश्व युद्ध चल रहा है | समाधान है Earth Constitution जिसके अंतर्गत कई Provisional World Parliaments आयोजित की जा चुकी हैं | उदेश्य है समस्याओ का अहिंसक समाधान और पर्यावरण संरक्षण के साथ अंतिम व्यक्ति को रोटी , कपड़ा , मकान |

मुख्य अतिथि मेजर जनरल निलेन्द्र कुमार जी ने कहा की आज दुनियाँ भारत की और देख रही है |G-20 की अध्यक्षता करते हुए भारत ने ग्लोबल साउथ का नेत्रत्व पहले ही संभाल लिया है | उन्होंने कहा टोटल फोकस शिक्षा पर किया जाए | एक दफा पूरा देश शिक्षित हो गया तो फ़ीर किसी बड़ी समस्या का समाधान संभव है |
आंध्रा प्रदेश सरकार के सलाहकार और राष्ट्रीय सैनिक संस्था के ब्रांड ऐंमबेस्डर श्री राजन छिब्बर ने बताया की हम वासूदेव कुटुंब कम की बात तबसे कर रहे है जब बहुत सारे देश उंगली पकड़कर चलना सिख रहे थे इसलिए भारत स्वभाविक विश्व गुरु है | लेकिन इस के लिए हमे अनुशासन और ईमानदारी का रास्ता अपनाना होगा |
WCPA के इंडिया चेपटर के अध्यक्ष कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी ने वर्तमान परिस्थिति पर चिंता व्यक्त की | रूस भारत के लिए संरक्षक की भूमिका मे है | चीन संरक्षक बन गया है रूस का | भारत का पहला शत्रु और प्रतिद्वंदी चीन है | रूस पाकिस्तान के करीब आ रहा है जो उसे चीन के साथ मुफ़्त मे मिल रहा है | परिणाम आप तय कर लो |
आई टी मंत्रालय के सलाहकार बोर्ड के सदस्य डा विवेक चौधरी ने सुझाया की अब हमे हथियार इंडस्ट्री पर ध्यान देना चाहिए और ऐसे देशों के साथ गठबंधन करना चाहिए जो रूस और चीन के समीकरण के बाहार हों जैसे जापान |
नेशनल टेलिकॉम एकेडमी के पूर्व निर्देशक संचार रत्न डा एम के सेठ ने योग और अध्यात्म को तकनीकी विज्ञान से जोड़ने की बात कही | उन्होंने कहा की स्वयं पर नियंत्रण प्रत्येक व्यक्ति को देश के लिए एक अमूल्य धरोवर बना देगा | बदलते हुए दुनियाँ के प्रवेश मे भारत को शीर्ष जिम्मेदारी निभाने का समय आ रहा है |

पी सी ट्रैनिंग इंस्टीट्यूट के निर्देशक मेजर सुशील गोयल और सुविख्यात पथप्रदर्शक डा मिलन यादव ने कहा की शिक्षित भारत सभी चुनोतीयों का सामना कर सकता है | चीन व्यापार गुरु हो सकता है और तुर्की शौर्य गुरु हो सकता है परंतु ज्ञान गुरु भारत ही था और भारत ही रहेगा |
इस अवसर पर कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी और मेजर सुशील गोयल को Global Peace Awards से सम्मानित किया गया |
नीलम गुप्ता , विश्व समन्वयक WCPA, 92056 41214
-
जन सेवा बहुउद्देशीय शिविर, आयुष विभाग के चिकित्सा शिविर में उमड़ी सैकड़ों लोगों की भीड़
देहरादून: राज्य सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश स्तर पर “एक साल नई मिशाल” कार्यक्रम के अन्तर्गत ‘जन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। जिसके अन्तर्गत समस्त विधानसभाओं में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जा रहे है इसी श्रृंखला में दिनांक: 28-03-2023, मंगलवार को चकराता विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत में राज्य सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित बहुउद्देशीय शिविर का उद्घाटन माननीय ब्लॉक प्रमुख मठोर सिंह चौहान ने कनिष्ठ प्रमुख रितेश असवाल एवं मुख्य विकास अधिकारी (CDO) झरना कामठान, उपजिलाधिकारी युक्ता मिश्रा, डीपीआरओ की उपस्थिति में किया। बहुउद्देशीय शिविर में आयुर्वेद विभाग, होम्योपैथी विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायतीराज विभाग, समाज कल्याण विभाग, जल संस्थान, खादी ग्रामोद्योग, उद्यान विभाग, उद्योग विभाग, कृषि विभाग, डेयरी विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग आदि विभागों द्वारा स्टॉल लगाये गए थे।
माननीय ब्लॉक प्रमुख मठोर सिंह चौहान ने बहुउद्देशीय शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉलों का अवलोकन भी किया। उन्होंने बहुउद्देशीय शिविर में उपस्थित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रदेश सरकार द्वारा इस एक वर्ष के कार्यकाल में किए गए अभूतपूर्व विकास कार्य किए गए है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे है।
इस अवसर पर आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी एवं एनसीडी रिवर्सल एवं योग एक्सपर्ट डॉ० डी० सी० पसबोला ने सभी रोगों के रोगियों विशेष रूप से नॉन कम्यूनिकेबल डिजीजेज (NCD) डायबिटीज, ब्लडप्रेशर, हृदय रोग, मोटापा, दमा एवं थाइराइड आदि इत्यादि के रोगियों को उचित चिकित्सा परामर्श एवं उपचार प्रदान किया।
महिला आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ पारुल अरोड़ा ने स्त्री एवं प्रसूति तंत्र के रोगियों को उचित चिकित्सा परामर्श एवं उपचार प्रदान किया।
होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ० सतीश कुमार पिंगल द्वारा रोगियों का होम्योपैथिक चिकित्सा उपचार प्रदान किया गया।

इस अवसर पर जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा जनसमस्याओं का निस्तारण किया गया। बहुउद्देशीय शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। चिकित्सा शिविर कार्यक्रम को सफल बनाने में आशुतोष उपाध्याय, सविता नेगी एवं रितेश उनियाल फार्मासिस्ट एवं सतीश कुमार, विवेक घनशाला आदि इत्यादि कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।