दिल्ली: आज दिनांक 27/03/2023 को सीआरपीए क्षेत्र – दिल्ली के लक्ष्मी नगर कार्यालय का शुभारंभ सीआरपीए के चीफ डायरेक्टर दीपक शर्मा, डायरेक्टर जनरल बंटी सोनी डायरेक्टर संजय कुमार शर्मा दीपिका शर्मा, डायरेक्टर द्वारा किया गया। अवसर पर नागरिकों के सुरक्षा एवं सहयोग हेतु अपनी सेवाएं दे रहें सीआरपीए के मुख्य अतिथि रामपाल गोस्वामी, इंस्पेक्टर विनोद कुमार खारी, संतोष कुमार गिरी राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार, शंटी जी शहीद भगत सिंह सेवा दल के संस्थापक (अध्यक्ष) एवं कई प्रमुख अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ऑफिस के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुये दीपक शर्मा ने कहा कि अलग-अलग राज्य में सीआरपीए के नवनिर्मित क्षेत्रीय कार्यालय खोले जाएंगे अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने का कार्य करेंगे और आप सभी से भी कहना है बनिए सहारा, गरीब, मजदूर और जरूरतमंद लोगों का अपराध एवं भ्रष्टाचार मुक्त समाज व भारत बनाईए, जय हिंद, जय भारत
वही कार्यालय के उद्घाटन समारोह में शामिल शहीद भगत सिंह सेवा दल के संस्थापक एवं (अध्यक्ष) शंटी जी ने कहा कि कई घटनाओं में हमारे देश में कई राज्य में भ्रष्टाचार, करप्शन हुए, जनहानि हुई आज करप्शन, भ्रष्टाचार पर बहुत हद तक लगाम है।
इसके लिए हमारे पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां धन्यवाद की पात्र हैं. उन्होंने कहा कि हमे विश्वास और उम्मीद है बहुत जल्द सीआरपीए अलग-अलग राज्य से भ्रष्टाचार, करप्शन खत्म करने में सफल होंगे।












