देहरादून: उत्तराखंड के कला जगत संगीत जगत के लिए बड़ी दुखद खबर है वीरभड माधो सिंह भंडारी और उत्तराखंड की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री गीता उनियाल का निधन हो गया ये जानकारी पर्वतीय नाट्य मंच के अध्यक्ष अभिनेता बलदेव राणा ने अपने फेसबुक के माध्यम से दी उन्होंने जानकारी दी की गीता ने अपने आवास पर आख़री सांस ली ,आपको बता दें गीता उनियाल पिछले कई वर्षों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थी। गीता उनियाल का निधन उत्तराखंड की संस्कृति के लिए बड़ी क्षति है जिसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता है।
गीता उनियाल बताती हैं कि 2020 में उन्हें कैंसर ने जकड़ लिया था, एक बार सफल सर्जरी होने के बाद दोबारा वे कैंसर ग्रसित हो गईं. उत्तराखंड फिल्म इंडस्ट्री में उनका सफर 20 साल का है. जिसमें 5 बड़े पर्दे की फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. इन 20 साल में वह अनगिनत गढ़वाली म्यूजिक एल्बम में काम कर चुकी हैं।
गीता उनियाल उत्तराखंड इंडस्ट्री के प्रति कई वर्षों से समर्पित हैं. उन्होंने उत्तराखंडी गीतों में अपने अभिनय से मुकाम हासिल किया है औऱ दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है. उनके फैंस उन्हें और उनके अभिनय को काफी पसंद करते हैं. गीता नौपटिया घघरी, स्याली रोशनी, तेरी खुद समेत कई उत्तराखंडी गीतों अभिनय करती नजर आ चुकी हैं।
देहरादून:आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव विशाल चौधरी ने कहा चंडीगढ मेयर चुनाव मे हुई धांधली पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने ये साबित कर दिया है कि भाजपा ने हमेशा देश की जनता के जनादेश व लोकतंत्र की हत्या की है। चंडीगढ मेयर चुनाव हेतु नियुक्त आरओ अनिल मसीह द्वारा चुनाव मे की गई धांधली ने भारतीय लोकतंत्र को देश की जनता के सामने प्रत्यक्ष रूप से अपमानित कर भाजपा का वास्तविक चाल, चरित्र,चेहरा बेनकाब कर दिया था। इतिहास के पृष्ठ मे ये दिन काले अध्याय के रूप मे जुड गया है, विश्व की सबसे बडी पार्टी कहने वाली भाजपा द्वारा छोटे से चंडीगढ मेयर चुनाव मे किये गऐ इस असंवैधानिक कृत्य ने भाजपा की जनता के समक्ष ईमानदार छवि की पोल खोलकर रख दी है, भाजपा इतनी नीचे गिर जाऐगी ये किसी ने नही सोचा होगा। देश की जनता सब देख व समझ रही है, भाजपा जब चुनाव हार जाती है तो वो आॅपरेशन लोटस के माध्यम से चुने हुए प्रतिनिधित्व की खरीद फरोख्त पर उतर आती है।
चुनाव मे हुई धांधली के पश्चात जब यह प्रकरण इंडिया गठबंधन द्वारा सुप्रीम मे ले जाया गया तो भाजपा ने अपने अवैध मेयर मनोज सोनकर से तत्काल इस्तीफा दिलवा कर अपनी भ्रष्टाचारी पर मोहर लगा दी थी लेकिन उसके पश्चात भी भाजपा अपनी बेशर्मी पर उतारू रही व उसने आप के अधिकृत तीन पार्षदो को खरीद फरोख्त कर पुनः मेयर चुनाव जीतने का प्रायोजित कार्यक्रम निर्मित कर दिया था। हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हृदय से स्वागत एवं प्रशंसा करते है, आपके द्वारा इस प्रकरण मे की गई पारदर्शी व निष्पक्ष जाँच ने भारत की जनता व लोकतंत्र के स्तंभ को मजबूत करने का काम किया है। इस फैसले ने तानाशाही व संविधान विरोधी ताकतो को आईना दिखाने का काम किया है।
देहरादून: उत्तराखण्ड प्रदेश में गोर्खाओं की सबसे पुरानी मुख्य संस्था – गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष श्री पदम सिंह थापाजी ने अवगत कराया कि कुआँवाला निवासी भारतीय गोर्खा सैनिक श्री वासु थापा सुपुत्र श्री सतपाल थापा के आवास पर बिना पूर्व नोटिस दिये श्री जगराज सिंह मान के साथ पुलिस प्रशासन द्वारा तोड़फोड़ की गयी। उनके बूढ़े माता पिता एवं परिवारको बेहद बुरी तरह प्रताड़ित किया गया और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए अपमानित भी किया गया। जबकि इस सैनिक परिवार के पास अपने घर जमीन की रजिस्ट्रीके सम्पूर्ण दस्तावेज भी हैं और यह परिवार विगत सौ से भी अधिक वर्षों से यहाँ निवास कर रहे हैं।
पीड़ित परिवार ने पुलिस- प्रशासन सबसे न्याय की गुहार लगायी है पर कही भी उनकी सुनवाई नहीं हुई है। श्री वासु थापा भारतीय सेना में कार्यरत हैं और अभी HQ 86 Inf Brigade, C/O 56 APOमें तैनात है। उनके परिवार के साथ यह सब घटना उनकी अनुपस्थिति में हुई है। देश की रक्षा में तैनात सैनिक के परिवार का यह उत्पीड़न वास्तव में बेहद दु:खद है। गोर्खाली सुधार सभा द्वारा डी०एम० ,डी०जी०पी० एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामीजी को पत्राचार द्वारा इस घटना से अवगत कराया गया है और आज डी० एम० को गोर्खा समुदाय की ओर से ज्ञापन भी सौंपा जा रहा है।
श्री वासु थापा की पलटन के उच्च अधिकारियों द्वारा भी डी०एम०देहरादून एवं डी०जी०पी० साहब को सैनिक परिवार की सुरक्षा एवं न्याय हेतु पत्र प्रेषित किये गये है।
इस प्रेस वार्ता द्वारा हम शासन प्रशासन एवं उत्तराखण्ड सरकार से इस गोर्खा सैनिक परिवार को जल्द से जल्द न्याय दिलाने की गुहार लगाते हैं और अपील करते हैं कि भारतीय सेनामे तैनात इस सैनिक के परिवार की जान माल की सुरक्षा की जाये और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाये। हम भारतीय गोर्खा समुदाय उत्तराखण्ड निवासी बेहद शांत और सभ्य नागरिक है व अधिकतर भारतीय सेना के सैनिक अथवा पूर्व सैनिक परिवार है और देश की रक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है। लेकिन देश की रक्षा के लिए तैनात सैनिक के परिवार के साथ इस प्रकार की घटना बेहद चिंताजनक और दुःखद है।
शासन प्रशासन और सरकार को इस घटना को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए शीघ्र उचित कार्यवाही करने का निवेदन करते हैं ताकि सैनिकों का मनोबल बढ़े कि उनकी अनुपस्थित में उनका परिवार सुरक्षित है। साथ ही भविष्य में किसी भी सैनिक परिवार के साथ इस प्रकार की अप्रिय घटना ना घटे। हम सभी उत्तराखण्ड शासन प्रशासन और सरकार से न्याय की आशा एवं विश्वास रखते है।
आज इस प्रेस वार्ता में गोर्खाली सुधार सभा के पदाधिकारीगण, समस्त शाखा अध्यक्ष,पूर्व सैन्य अधिकारी , पूर्व सैनिक , उपजातीय समितियों एवं संघ संस्थाओं के पदाधिकारी गण, जन प्रतिनिधि एवं भारी संख्या में गोर्खा समुदाय के महानुभावजन उपस्थित थे। 🙏🙏🙏 प्रभा शाह मीडिया प्रभारी गोर्खाली सुधार सभा
गाज़ियाबाद:उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के चेयरमैन डॉ0 उमेश शर्मा के द्वारा समिति की जोन इकाई मेरठ जोन की बैठक ली गई। बैठक की अध्यक्षता मेरठ जोन महिला कल्याण की सचिव कविता सिरोही के द्वारा की गई।
डॉ0 उमेश शर्मा ने समिति के सभी सदस्यों को समिति के नियमों और कार्यों के बारे में विस्तारपूर्वक बताते हुए कहा कि अपराध से घृणा करो,अपराधी से नहीं” कार्यक्रम में विशेष रुप से प्रदेश संयुक्त सचिव सौरभ गुप्ता , मंडल सचिव मूलचंद शर्मा, राजेन्द्र सिंह , अनिल सिसोदिया, मोनिका पंडित, स्तुति गुप्ता, पूनम सिंह, योगेश जुयाल, कुंवर पाल , अजेंद्र चौधरी, आर बी सिंह सहित सभी अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
स्व0 श्री सूरज सिंह नायक जी की स्मृति में डीएसएफ पब्लिक चेरिटेबल ट्रस्ट -पंजीकृत द्वारा आयोजित “डीएसएफ ट्रोफी टी-20 नांकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट 2023-24” का उद्घाटन समारोह आज रविवार दिनांक 11 फरवरी 2024 को सेक्टर 21ए, नोएडा स्टेडियम में हुआ। ट्रस्ट के इस टी-20 टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि श्रीमती चारु नायक, कमांडेंट हरीश खर्कवाल (रिटायर्ड),थे।
विशिष्ट अतिथि श्री अनूप रावत सीनियर एडवोकेट, सुमन नायक रावत सीनियर एडवोकेट, श्री दीपक बिष्ट, महिपाल रावत, पवन कोठीयाल, श्री धीरज पटवाल, श्री हरीश शर्मा डिप्टी डायरेक्टर डीडीए जैसे गणमान्य व्यक्तियों ने उत्तराखंड की 32 टीमों के सभी प्रतिभाशाली युवाओं को प्रोत्साहित किया।
ट्रस्ट के टूर्नामेंट में उत्तराखंड के लोकगायक मुकेश शर्मा व भगवत मनराल ग्रुप की सांस्कृतिक टीम द्वारा रंगारंग कार्यक्रम के माध्यम से शुभारंभ हुआ। ट्रस्ट के टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के आज के उद्घाटन मैच D COMPANY(Advocate & Solicitors व YIPL (Cricket club) के बीच खेला गया। D COMPANY की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए YIPL के सामने जीत के लिए 148 रन का लक्ष्य रखा। जिस लक्ष्य को YIPL(Cricket Club) की टीम ने अन्तिम ओवर में 3 विकेट खो कर हासिल कर टूर्नामेंट के अगले राउंड में अपनी जगह सुरक्षित कर ली, आज के मैच के मैन ऑफ दा मैच अभिषेक भट्ट जिन्होंने 59 गेंदों में 81 रन नोट आउट पारी खेली. जबकि D Company की टीम इस हार के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गयी।
ट्रस्ट के आगे के कुछ मैच 17,18,और 24 फरवरी के गिर्राज & एनएसएस क्रिकेट ग्राउंड नियर एलिवेटेड रोड गाजियाबाद (नियर राज नगर एक्सटेंशन) में खेले जाएंगे और बाकी सभी मैच विनय मार्ग में खेले जाएंगे, और फाइनल मैच 17 मार्च को फिर नोएडा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा
उत्तराखंड:हल्द्वानी में हिंसा की आग भले ही ठंडी हो गई हो, लेकिन उसके निशान अभी भी मौजूद हैं। जिला प्रशासन ने हिंसा में हुए नुकसान का आकलन करीब सात करोड़ रुपए बताया है। सबसे ज्यादा नुकसान नगर निगम को करीब चार करोड़ रुपए का हुआ है।
हल्द्वानी बनभूलपुरा अग्निकांड में सरकारी संपत्ति में नगर निगम और पुलिस विभाग की संपत्ति को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार उनकी तीन जेसीबी को आग के हवाले किया गया है। नगर निगम की कई अन्य संपत्तियों को भी जलाया गया है, जिसके हिसाब से हल्द्वानी नगर निगम ने अपने नुकसान का आकलन करीब चार करोड़ रुपए बताया है।
इसके अलावा पुलिस विभाग की बात की जाए तो पीएससी की एक बस, पुलिस के दो वाहन कई कारें और 50 से अधिक दोपहिया वाहनों को फूंका गया है। अभी भी दर्जनों गाड़ियों हिंसाग्रस्त क्षेत्रों में पड़ी हुई हैं। गाड़ियों के हुए नुकसान के लिए जिला प्रशासन ने परिवहन विभाग को नोडल बनाया है।
आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर ने अपने वक्तव्य मे कहा हमारी देवभूमि संपूर्ण राष्ट्र को आस्था व विश्वास के लिऐ प्रेरित करती आई है लेकिन हल्द्वानी मे हुई घटना बेहद ही चिंतनीय है, अब से पूर्व भी प्रशासन द्वारा राज्य मे अतिक्रमण की कार्रवाई होती रही है लेकिन जब भाजपा सरकार को जनहित मे किये जा रहे कार्यो का रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच रखने का समय आता है तभी इस प्रकार की प्रायोजित घटनाओं को तूल देकर अपनी नाकामियों को छिपाने का प्रयास किया जाता है। देवभूमि की जनता सदैव से ही आपसी भाईचारे व विश्वास को महत्ता देती रही है लेकिन भाजपा सरकार मे हुई हल्द्वानी की घटना ने आज राष्ट्र मे देवभूमि की साख को बट्टा लगाने मे कोई कोर कसर नही छोडी। जिस राज्य मे वैमनस्य, द्वेष से पहले मानवता को स्थान दिया जाता है।
वहाँ इस प्रकार के कृत्य वर्तमान सरकार पर बडा सवाल खडा कर रहे है। मैं हल्द्वानी की जनता से विनम्र अपील करता हूँ सभी शांति व्यवस्था बनाने मे प्रशासन को सहयोग करें, किसी भी नेता व दल द्वारा भ्रमित होकर कोई भी हिंसा न करें। हमें उत्तराखंड को गुजरात व उत्तर प्रदेश नही बनने देना है, राज्य के नागरिकों ने प्रतिभा के आधार पर हमेशा ही राष्ट्र निर्माण मे अपनी आहुति से सभी को आकर्षित किया है हमें उसी रास्ते पर चलकर राज्य को सशक्त बनाना है, क्योंकि जब भी इस प्रकार की घटनाएं होती है तो किसी भी राजनेता के परिवार के लोग इन विवादो मे सम्मिलित नही होते, जबकि आम जनता को आस्था के नाम पर भ्रमित कर उनके परिवार जनो को दंगो मे आगे आकर जान माल के नुकसान के लिया तैयार कर दिया जाता है।
देहरादून:गणतंत्र दिवस से नशा छोड़ो भारत जोड़ो अभियान का शुभारंभ करने वाली कांग्रेस ने आज बरोटीवाला स्थित एक वेडिंग पॉइंट में सभा करके संपूर्ण पछवादून में बड़े स्तर पर चल रहे नशे के कारोबार के विरुद्ध जंग का बिगुल फूंका। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पधारे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करण मेहरा ने कहा कि विकास नगर से नशे के खिलाफ शुरू हुआ यह अभियान आज के परिपेक्ष में बहुत आवश्यक है और अनुकरणीय है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद मैथानी
भारत की आजादी के लिए कांग्रेस ने संघर्ष किया और देश को आजादी दिलाई और इसी के साथ-साथ इस आजादी को अक्षुण रखने के लिए देश की युवा पीढ़ी का नशा मुक्त होना और प्रगति के मार्ग पर चलना अति आवश्यक है। दुर्भाग्य का विषय है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार है जहां एक और बड़ी-बड़ी बातें करती हैं वहीं गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से हजारों करोड़ की ड्रग्स बरामद होने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं करती। भाजपा की सरकारों की आक्रमान्यता के कारण आज उत्तराखंड की युवा पीढ़ी नशे की लत की आदी हो रही है लेकिन सरकार का ध्यान उन मुद्दों पर है जिनका जनता से कोई सीधा ताल्लुक नहीं है।
कार्यक्रम आयोजक पूर्व कैबिनेट मंत्री नव प्रभात ने कहा कि कांग्रेस अपना सामाजिक दायित्व समझती है कि क्षेत्र की युवा पीढ़ी को नशे से बचाया जाए क्योंकि इस नशे के कारण क्षेत्र में जहां एक ओर हजारों घर बर्बाद हो रहे हैं, वहीं छोटे-छोटे स्कूल कॉलेज जाने वाले बच्चों को टारगेट करके नशा बेचे जाने के कारण इस क्षेत्र में कानून व्यवस्था की एक बहुत बड़ी गंभीर समस्या भी उत्पन्न होने वाली है। आज हर अभिभावक इस कारण सासंकित रहता है कि कहीं उसका बच्चा नशे की इस लत का आदि ना हो जाए। कांग्रेस के टिहरी लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद मैथानी ने कहा कि जनता को यह भी सोचना होगा कि ऐसी कौन से कारण हैं जिनकी वजह से पुलिस और प्रशासन नशा कारोबारी के विरुद्ध कार्यवाही नहीं कर रहा है। प्रश्न यह उठता है कि नशे के कारोबारी को आखिर कौन सी राजनीतिक शक्तियां ऐसी हैं जिनका संरक्षण प्राप्त है और जिनके संरक्षण में पुलिस और प्रशासन नशे के इस कारोबार को रोक नहीं रहा है।
कांग्रेस के जिला प्रवक्ता तथा सेवा दल के प्रदेश प्रवक्ता भास्कर चुग ने कहा कि जनता को यह भी सोचना होगा कि चुनाव में करोड़ों रुपए खर्च करने वाले लोगों के पास यह पैसा आ किस रास्ते से रहा है। जनता को सोचना होगा कि कहीं यह पैसा नशे के कारोबारी की जेब से तो नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि जनता को नशे के इस अभियान से जुड़कर अपनी आने वाली पीढ़ी की रक्षा करनी होगी। कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य संजय जैन ने इस अवसर पर नशे के विरुद्ध कार्यकर्ताओं से संकल्प पत्र भरवाए और बताया कि कार्यकर्ता इस प्रकार के संकल्प पत्र घर-घर जाकर भरवाएंगे। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य धीरज बॉबी नौटियाल, विनय जायसवाल, अभिनव ठाकुर, फुरकान अहमद, पिंकी रावत, दिनेश कुमार, यामीन अंसारी, विजय सूर्यांश एडवोकेट, सुरेंद्र राणा, जितेंद्र रावत, आशीष पुंडीर, कितेश जायसवाल, असद आरफी, रेखा रमोला, शशि चौहान रेशमा अंसारी, शमी प्रकाश लवलेश माटा, नवनीत जैन, अभिषेक चौहान,बीना चौहान, अफजल बेग, सूफी शरीफ, जाबिर, इमरान, सुरजीत सिंह, सुभाष पुंडीर, वीरेंद्र पोखरियाल, मानवेंद्र सिंह , बलजीत सिंह, सरदार सिंह, पम्मी देवी, बचित्तर सिंह, सुरेंद्र शर्मा, डीके बनर्जी, संदीप भटनागर, महबूब अली, समून मिर्जा आदि ने भी संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन विकास शर्मा ने किया।
देहरादून :विश्व कैंसर दिवस पर दून के कैंसर रोग चिकित्सको ने इस “कैंसररोग की पहचान,रोकथाम और उपचार की जागरूकता” विषय को लेकर बीजापुर गैस्ट मे संयुक्त नागरिक संगठन तथा चिंत्राचल कल्याण समिति के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
मुख्य अतिथि कैंसर रोग के भुक्त भोगी समाजसेवी चंद्रगुप्त विक्रमादित्य थे तथा संचालन इस बिमारी से जूझने वाले सुशील त्यागी ने किया।
कार्यक्रम में कैंसर रोग से ग्रस्त होकर जान गवाने वाले रोगियो के परिजनों सहित, समाजसेवी संस्थाओं, पेंशनर संगठनों के पदाधकारियो सहित वरिष्ठ नागरिकों,अधिकारियो ने भाग लिया।
इस अवसर पर कैंसररोग की चिकित्सा में विशेष योगदान देने वाले महंत इंद्रेश अस्पताल के डॉक्टर पंकज गर्ग,डॉ अजीत तिवारी,डॉक्टर तन्वी खन्ना,दून मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर दौलत सिंह,डॉक्टर मनोज विश्वास,डॉक्टर अमन गुप्ता सहित स्वास्थ्य विभाग के पूर्व उपनिदेशक डॉक्टर अजीत गैरोला को चित्तरांचल कल्याण समिति तथा संयुक्त नागरिक संगठन द्वारा इनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए मोमेंटो देकर तथा शाल उड़ाकर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में राहुल कोचवे,ब्रिगेडियर केजीबहल, जी एस जससल,एडवोकेट रविसिंह नेगी, रणबीर सिंह रिनोत्रा,चौधरी ओमवीर सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल बीएम थापा, मुकेश नारायण शर्मा, शक्ति प्रसाद डिमरी, अनीता नेगी, दीपक नागलिया, प्रदीप कुकरेती, प्रकाश नागिया, विशंभरनाथ बजाज, दीपचंद शर्मा, राकेश शर्मा, जितेंद्र डडोना,डॉक्टर डीएन जौहर, होम्योपैथिक चिकित्सक ताराचंद गुप्ता, जगदीश बावला, आरएस परिहार, नवीन सडाना,आरएस धुनता आदि शामिल थे।
बढ़ती ठंड में संकल्प वेलफेयर सोसायटी ने 300 मजदूरों में कंबल वितरित किए
रिपोर्ट :कपिल शर्मा
गाज़ियाबाद:इस बार ठंड तो जैसे ठहर ही गई है।कड़के की ठंड ने लोगो को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। ऐसे में हमेशा से समाज की सेवा में जुड़ी रहने वाली संकल्प वेलफेयर सोसायटी ने मजदूरों,सोसाइटी के गार्ड्स, घरों और सोसाइटी में सफाई का काम करने वाली सफाई कर्मचारियों,माली इत्यादि मजदूरों में कंबल वितरित किए।
सोसाइटी की अध्यक्षा रीता देओल ने बताया की वो हमेशा से ये मानती है कि इंसान का सच्चा धर्म मानवता है।इसलिए वो जब भी अवसर मिलता है तो लोगो की सेवा का अवसर नही छोड़ती। वो हर वर्ष ठंड में जरूरतमंदों में कंबल वितरित करने का कार्य करती है। और वो आशा करती है कि ईश्वर उनको शक्ति दे ताकि वो आगे भी इसी तरह लोगो की सेवा करती रहे।