देहरादून:राज्य अतिथी गृह (बीजापुर गैस्ट हाउस कैंट) में रविवार 3:30 विश्व कैंसर पर जागरूक को लेकर कार्यक्रम सायं 5 बजे तक अयोजित किया जाएगा। शनिवार को संयुक्त नागरिक संगठन के सचिव सुशील त्यागी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते बताया कि विश्व कैंसर दिवस कैंसर के बारे में जागरूकता के लिए एक वैश्विक स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम है, जिसे जागरूकता फैलाने और लोगों को इसकी पहचान, उपचार और रोकथाम के बारे में शिक्षित करने के उद्देश्य से पिछले 23 वर्षों ( 2000 से) से हर साल 4 फरवरी को मनाया जाता है। .
इस दिन, दुनिया भर के विभिन्न अंतरराष्ट्रीय और स्थानीय संगठनों के लोग कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने और बेहतर जांच, निदान उपकरण, शीघ्र निदान और उन्नत उपचार विकल्पों की आवश्यकता के लिए एकजुट होते हैं।

मुख्य अतिथि श्री चंद्रगुप्त विक्रम समाजसेवी होंगे संयुक्त नागरिक संगठन के तत्वाधान मे आपकी संस्था/संगठन के साथ मिलकर संयुक्त रूप से कैंसर रोग के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसकी रोकथाम पहचान और उपचार को प्रोत्साहित करने के लिए गोष्ठी का आयोजन कर रहे है। इसका लक्ष्य कैंसर रोग के कारण होने वाली मौतों को कम करना है। इस अवसर पर हम कैंसर चिकित्सको,कैंसर रोगियों आदि के साथ मिलकर मार्गदर्शन और अनुभव भी बांटना चाहते हैं। इसमें वरिष्ठ नागरिकों,सेवानिवृत्त पेंशनधारकों,पूर्व सैनिकों आदि की भागीदारी एक संयुक्त प्रयास होगा जिसमें आपके संगठन की भी विशेष भूमिका रहेगी
विशेष सानिध्य
- डॉ. पंकज गर्ग, विभाग-प्रमुख,कैंसर विभाग, महंत इन्द्रेश अस्पताल, देहरादून
- डॉ. अजीत तिवारी, वरिष्ठ सलाहकार, कैंसर विभाग, महंत इन्द्रेश अस्पताल, देहरादून
- डॉ. दौलत सिंह, वरिष्ठ सलाहकार, कैंसर विभाग, दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून
- डॉ. मनोज विश्वाश, वरिष्ठ सलाहकार, यूरोलॉजी विभाग, दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून
- डॉ तन्वी खन्ना, वरिष्ठ सलाहकार, कैंसर विभाग,दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून
- डॉ. अजीत गैरोला, पूर्व उप निदेशक. स्वास्थ्य विभाग, देहरादून।
निवेदक: डॉ. एस. फ़ारुक़,
चौ.ओमवीर सिंह, सुशील त्यागी, राहुल कोचगवे, रोहित कोचगवे, , प्रदीप कुकरेती, मुकेश नारायण शर्मा, ब्रिगेडियर के जी बहल. ले. कर्नल बी एम थापा, जीएस जस्सल।
सौजन्य- चित्रांचल कल्याण समिति, देहरादून











