गाज़ियाबाद:बढ़ती ठंड से आदित्य वर्सिटी झुगी- झोपड़ियों सड़क के किनारे ठिठुर रहे गरीब असहायों के बीच महरौली की रहने वाली समाजसेविका सीमा सिंह ने कंबल वितरण किया।
सोमवार को आदित्य वर्सिटी, झुगी झोपड़ियों में रहने वाले असहायों के बीच कंबल वितरण करना एक साहसिक कदम है। रात के अंधेरे में जब सारा जहां ठंड से अपने घरों में दुबके हों ऐसी परिस्थिति में असहायों की सुधि लेने की समाज सेविका ने बहार निकल गरीबों का दर्द समझ गरीबों व असहायों के बीच कंबल बांटे।
कंबल वितरण के दौरान समाजसेविका ने कहा कि गरीबों व असहायों को मदद करना मेरी नियती में शामिल है। उन्होंने कहा कि मैंने यह निश्चय किया कि जितना हो सके मैं अब असहायों को ठंड से मरने से बचाऊंगी । तब से मैं सार्वजनिक स्थलों पर घूम घूम कर जरूरतमंद असहायों के बीच गर्म कपड़े व कंबल का वितरण कर रही हूं ।
कंबल वितरण को लोगों ने बताया सराहनीय कदम कहा जाता है कि जिसका कोई सहारा नहीं होता उसका भगवान ही सहारा होता है।एक ओर जहां ठिठुरती ठंढ मे रजाई एवं कम्बल के सहारे घरों में लोग सो जाते है ।
लेकिन उसकी जिंदगी कैसे गुजरती होगी जो एक साधारण चादर के सहारे ठंढी रात गुजारते है।असहायो पर सबकी दया नही होती बल्कि भगवान की जिस पर कृपा होती है वही इस तरह के पुण्य कार्य करते हैं। समाज सेविका सीमा सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा।
देहरादून रिखणीखाल विकास समिति सर्व सम्मति से निर्णय लेती है कि उत्तराखंड राज्य में मूल निवास एवं ठोस भू कानून की व्यवस्था को शक्ति से लागू किया जाना चाहिए। उत्तराखंड के मूल निवासियों के हितों में राज्य के संसाधनों पर पहले हक मूल निवासियों का ही होना चाहिए। राज्य बनने के बाद यहां के संसाधनों पर बाहरी लोगों का कब्जा होता जा रहा है यह भविष्य के लिए शुभ संकेत नहीं है। इसके साथ ही उत्तराखंड राज्य में सशक्त भू कानून “हिमाचल प्रदेश,” की तर्ज पर तत्काल प्रभाव से लागू किया जाना चाहिए। देहरादून रिखणीखाल विकास समिति आगामी 24 दिसंबर 2023 को परेड ग्राउंड देहरादून में होने वाली उत्तराखंड मूल निवास स्वाभिमान रैली का पूर्ण समर्थन करती है तथा समिति के सदस्यों से अनुरोध है कि मूल निवास भू कानून समन्वय संघर्ष समिति उत्तराखंड द्वारा आहूत आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर आंदोलन को सफल बनाने में अपना सहयोग दें ।
संयुक्त रोजगार आंदोलन समिति के आवाहन पर Indefinite Hunger Strikeके लिए जंतर-मंतर पहुँचे थे अनशनकारी
देश भर के सैकड़ों छात्र संगठन, युवा संगठन, किसान संगठन, मजदूर संगठन, महिला संगठन, आदिवासी संगठन, NGOs, LGBTIQ+ संगठनों के हज़ारों पदाधिकारी/ कार्यकर्ताओं ने आंदोलन में की भागीदारी.
देश भर के 60 करोड़ से ज्यादा बेरोजगार युवाओं को रोजगार आंदोलन से जुड़ने के लिये की अपील
राष्ट्रीय रोजगार नीति कानून संसद में पास करके सभी देशवासियों को रोजगार की गारंटी की अनशनकारियों की है मांग।
कल महात्मा गांधी की समाधि स्थल राजघाट पर आंदोलनकारी करेंगे प्रार्थना सभा
देश में बेरोजगारी के खिलाफ संयुक्त रोजगार आंदोलन समिति के आवाहन पर राष्ट्रीय रोजगार नीति आधारित कानून बनवाकर संसद से पास कराने के लिए देश भर के सभी राज्यों से हजारों से ज्यादा बेरोजगार युवा अपनी मांगों को लेकर आज सुबह 11:00 बजे जंतर मंतर पहुंचे, जहां पर दिल्ली पुलिस द्वारा परमिशन का हवाला देते हुए अनशनकारियों को Indefinite Hunger Strike की अनुमति न देते हुए सभी अनशनकारियों को तत्काल हिरासत में लेकर बसों में डिटेन कर लिया। पुलिस की इस दमनपूर्ण कार्यवाही के विरोध में संयुक्त रोजगार आंदोलन समिति के कोर्डिनेशन सदस्य कृष्णा यादव ने कहा यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज सरकार देश के 60 करोड़ से ज्यादा युवा बेरोजगारों की आवाज को सुनने के लिए तैयार नहीं है। आज देश का युवा बेरोजगारी के कारण असहाय है, मानसिक पीड़ा से गुजर रहा है, आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है, लेकिन सरकार उनकी आवाज को सुनने के विरोध में उन्हें डिटेल कर रही है मुकदमा पंजीकृत कर रही है। कृष्ण यादव ने कहा की जंतर मंतर पर आज चाहे जम्मू कश्मीर ही या केरल, गुजरात हो या असम देश के कोने-कोने से हजारों की संख्या में अनशनकारी जंतर मंतर पहुंचे और जिस प्रकार से उन्हें पहुंचते ही पुलिस द्वारा बसों में भर गया उन्हें मीडिया में अपनी बात रखने से रोकना बहुत ही निराशाजनक है।
पंजाब से आये अनशनकारी गुरजिंदर ने कहा कि पिछले दिनों पूरे देश ने देखा कि युवाओं के द्वारा उत्तर प्रदेश , दिल्ली , महाराष्ट्र , बिहार, मध्य प्रदेश आदि राज्यों में रेलवे, SSC, UPSC, सेंट्रल पुलिस फोर्स , RRB NTPC, अग्निपथ योजना एवं राज्यों की विभिन्न भर्तियों को लेकर आंदोलन हुए किन्तु युवा विरोधी तनाशाह सरकार द्वारा बातचीत करने के बजाय युवाओं के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया। ऐसी स्थिति में राष्ट्र के बेरोजगार युवाओं को राष्ट्र निर्माण में भागीदारी से जोड़ने के लिए, राष्ट्र को मजबूत बनाने के लिए एक राष्ट्रीय रोजगार नीति अहम कारगर हो सकती है और इस बात को सरकार सुनने के लिए कतई तैयार नहीं है।
असम से अनशन करने जन्तर मंतर पहुची बीना ने कहा पिछले दो वर्षों से प्रधानमंत्री को देशभर के सभी जिलों से राष्ट्रीय रोजगार नीति लागू करने के लिए प्रार्थना पत्र दिए जा रहे हैं लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री उन प्रार्थना पत्रों पर कोई विचार नहीं कर रहे हैं, अगर देश के प्रधानमंत्री ही राष्ट्रीय रोजगार नीति को लागू करने में तत्परता नहीं दिखाएंगे तो फिर तो देश के 60 करोड़ से ज्यादा युवक किससे उम्मीद करें। आज जिस तरह महिलाओं पर दमन पूर्वक कार्रवाई दिल्ली पुलिस के द्वारा की गई इससे पता चलता है कि प्रधानमंत्री बेरोजगारी के खिलाफ हैं।
महाराष्ट्र से आये अनशनकारी प्रशांत मोरे ने कहा बेरोजगार युवाओं पर सरकार का तानाशाही पूर्ण रवैया दिन पर दिन और दमन पूर्ण होता जा रहा है। देशभर से बेरोजगार महिलाओं को आज पुलिस ने जिस तरह से पकड़ पकड़ कर बसों में डिटेन किया, उनको अनशन करने से रोका यह असहनीय है और सबसे दुखद है कि आज देश के 60 करोड़ से ज्यादा एवं बेरोजगार युवाओं की पीड़ा को सुनने को कोई तैयार नहीं है।
संयुक्त रोजगार आंदोलन समिति के कोर्डिनेशन सदस्य कृष्णा यादव ने कहा की सरकार कितना भी दमन कर ले ल, देश भर के सैकड़ो से ज्यादा छात्र संगठन, युवा संगठन, किसान संगठन, मजदूर संगठन , आदिवासी संगठन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी किसी भी कीमत पर राष्ट्रीय रोजगार नीति की को लागू करने की मांग से पीछे नहीं हटेंगे। सरकार कितना भी हम देश के बेरोजगारों का दमन कर ले लेकिन बेरोजगारी की समस्या के समाधान के लिए राष्ट्रीय रोजगार नीति की मांग के लिए आंदोलन जारी रहेगा और कल देश भर से आए सभी अनशनकारी महात्मा गांधी की समाधि स्थल राजघाट पर एकत्रित होकर प्रार्थना करेंगे।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को गांधी पार्क, देहरादून में विजय दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। विजय दिवस पर मुख्यमंत्री ने भूतपूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया। विजय दिवस के अवसर पर आयोजित निबंध एवं कला प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। सैनिक आश्रितों को भर्ती पूर्व दिये जाने वाले प्रशिक्षण के दौरान भोजन व्यवस्था के लिए प्रतिदिन दी जाने वाली धनराशि 80 रूपये से बढ़ाकर 225 रूपये प्रति प्रशिक्षणार्थी की जायेगी। राज्य के गढ़वाल और कुमांऊ मण्डल में सैनिक आश्रित युवाओं को सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा 56 दिनों का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन भारतीय सेना के वीर जवानों के अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम का उत्सव मनाने का दिन है। 1971 का युद्ध अमानवीयता पर मानवता, दुराचार पर सदाचार और अन्याय पर न्याय की जीत का युद्ध था। आज ही के दिन वर्ष 1971 में पाकिस्तान के 93,000 से अधिक सैनिकों ने हमारे वीर बहादुर सैनिकों के समक्ष घुटने टेके थे। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद, किसी भी सेना का यह सबसे बड़ा आत्मसमर्पण था। यह युद्ध भारत के वीरों के अटल संकल्प और बलिदान का प्रत्यक्ष उदाहरण था। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की भूमि, देवभूमि होने के साथ-साथ पराक्रम और बलिदान की भूमि भी है। 1971 के भारत-पाक युद्ध में वीरभूमि उत्तराखंड के 255 जवानों ने भारत मां की रक्षा के लिए अपने प्राणों का उत्सर्ग किया था। इस युद्ध में अपने अदम्य साहस और पराक्रम का परिचय देने वाले प्रदेश के 74 सैनिक विभिन्न वीरता पदकों से सम्मानित हुए थे। ऐसे सभी वीरों के बलिदान की अमर गाथाएं आज भी हमारे युवाओं को प्रेरणा देने का काम करती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन के अनुरूप देहरादून में पांचवे धाम सैन्य धाम का निर्माण कार्य प्रगति पर है। यह धाम उन सभी वीरों को हमारी ओर से एक विनम्र श्रद्धांजलि होगी जिन्होंने अपने प्राणों की परवाह किये बिना तिरंगे की शान के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। यह सैन्य धाम आने वाली पीढ़ियों के लिए राष्ट्र आराधना के एक दिव्य प्रेरणा पुंज के रूप में कार्य करेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जवानों का मनोबल तेजी से बढ़ा है। आज हमारे सैनिक अत्याधुनिक हथियारों से लैस हैं, उनकी सहायता और सुरक्षा के लिए विश्व स्तरीय उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। आज हमारे सैनिकों का मनोबल इतना ऊंचा है कि वो दुश्मन के घर में घुस कर उस पर कार्रवाई करने में समर्थ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्य सेवक के रूप में उनका प्रयास रहता है कि सैन्य परिवारों के लिए विशेष योजनाएं बने, जिससे एक सैनिक को युद्ध में लड़ते समय अपने परिवार की चिंता न हो। राज्य सरकार प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में सैनिकों और उनके परिवार को मिलने वाली सुविधाओं में वृद्धि करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार ने उत्तराखण्ड के वीरता पदक से सम्मानित सैनिकों को देय एकमुश्त अनुदान राशि में भी वृद्धि की है। जिसके तहत परमवीर चक्र से सम्मानित सैनिक को 30 लाख से 50 लाख, महावीर चक्र 20 लाख से 35 लाख, कीर्ति चक्र 20 लाख से 35 लाख, वीर चक्र और शौर्य चक्र 15 से 25 लाख और सेना गेलेन्ट्री मेडल 07 लाख से 15 लाख करने को मंजूरी दी गई। उत्तराखण्ड से द्वितीय विश्व युद्ध में भाग लेने वाले सैनिकों की वीरांगनाओं एवं वेटरन की पेंशन प्रतिमाह 8 हजार रूपये से बढ़ाकर 10 हजार रूपये की है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और उनकी विधवाओं की प्रतिमाह पेंशन 21 हजार से बढ़ाकर 25 हजार की गई है।
इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री श्री गणेश जोशी, विधायक श्री खजान दास, सचिव सैनिक कल्याण श्री दीपेन्द्र चौधरी, जिलाधिकारी देहरादून श्रीमती सोनिका, एसएसपी श्री अजय सिंह, निदेशक सैनिक ब्रिगेडियर कल्याण अमृत लाल (से.नि), मेजर जनरल सम्मी सबरवाल(से.नि), रियर एडमिरल ओ.पी.सिंह राणा(से.नि), ब्रिगेडियर के.जी बहल(से.नि) एवं पूर्व सैन्य अधिकारी और वीरांगनाएं उपस्थित थे।
देहरादून:भाजपा समर्थक मंच के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सचिन दीक्षित द्वारा आज दिनांक 3 दिसंबर 2023 को भाजपा समर्थक मंच उत्तराखंड की कार्यकारिणी के अंदर चटनी करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष लखबीर सिंह लकी को पद मुक्त कर सचिन दीक्षित ने कहा उनके विषय में पिछले काफी समय से अनेक शिकायतें प्राप्त हो रही थी संगठन के विषय में और खासकर मेरे विषय में इस व्यक्ति के द्वारा गलत टिप्पणी करी जा रही थी सचिन दीक्षित ने कहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के उत्तराखंड के दौरे को देखते हुए और दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यक्रम में सम्मिलित होने को लेकर उत्तराखंड से प्रदेश कार्यकारिणी के जिस किसी पदाधिकारी के पास किसी भी स्थिति में वहां सम्मिलित होने का तन मन धन से शरीर होने का मन नहीं है ऐसे पदाधिकारी को संगठन में रखा नहीं जा सकता है, सचिन दीक्षित ने कहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का आदेश अनुसार प्रभारी उत्तराखंड एवं अपने वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोनू बालाजी प्रदेश महामंत्री नेगी जी प्रदेश मीडिया प्रभारी विनोद कुमार भट्ट जी के साथ मिलकर नई कार्यकारिणी का गठन 10 दिसंबर 2023 से पूर्व कर दिया जाएगा उन्होंने जनता से मांग करी है निष्कासित कर हुए पदाधिकारी के बहकावे में आकर किसी भी प्रकार से संपर्क ना करें,
इसके साथ ही उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग करी है उनके द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष पद से हटाए गए लखबीर सिंह भाजपा समर्थक मंच का लोगो बैनर किसी भी प्रकार की नेम प्लेट अपने घर के आगे लगाते हुए पाए गए तो कानूनी कार्रवाई की जाए,और वह खुद भी कार्रवाई करेंगे
कोटद्वार: परिवहन विभाग के एक अधिकारी के साथ लेंसडौन विधानसभा के विधायक दिलीप रावत द्वारा अभद्रता पूर्ण व्यवहार किया गया है।
वहीं दूसरी तरफ अनुकृति गुसाई रावत ने इस व्यवहार को निंदनीय बताया साथ ही साथ उनका कहना है कि लैंसडाउन विधायक द्वारा यह कहा जा रहा है कि यह अधिकारी गाड़ियों से अवैध वसूली कर रहा था। अगर ऐसा है तो सबसे पहले पूरी भाजपा सरकार पर वे सवाल खड़े कर रहे हैं कि सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई। जिसके अधिकारी इतने बेलगाम हो चुके हैं कि वह भाजपा विधायक के लोगों तक को नहीं छोड़ रहे हैं। साथी उनका खुद का विश्वास अपने सरकार की उन संस्थाओं से उठ चुका है। जिनके ऊपर भ्रष्टाचार को रोकने का जिम्मा है। सुबह-शाम सरकार ढोल बजा बजा कर विजिलेंस विभाग के नंबरों को जारी करती है और कहती कि भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी अधिकारी के खिलाफ सूचना दें।
क्या विजिलेंस विभाग सिर्फ राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ काम करने के लिए बनाए गए हैं। क्या इन संस्थानों पर लैंसडाउन विधायक का विश्वास नहीं है जो वह खुद अधिकारी को सबक सिखाने चले गए और या फिर भाजपा सरकार में इनकी सुनवाई बंद हो चुकी है। अगर ऐसा है तो अब उन्हें राजनीति से संन्यास लेना चाहिए।
देहरादून: दिनांक 2 दिसम्बर 2023 को आम आदमी पार्टी द्वारा जिला देहरादून की विकासनगर विधानसभा के कार्यकर्ताओं के द्वारा आप की जनजागृतिसभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे आप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एस.एस.कलेर जी उपस्थित रहे। उन्होने उपस्थित कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुऐ कहा कि आप भारत की पहली ऐसी पार्टी है जिसने इतने कम समय मे जनता के दिल मे जगह बनाई है उसका उदाहरण दिल्ली व पंजाब मे भारी बहुमत से बनी आप की सरकार है।
केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा उत्तराखंड मे जल्द ही संगठन का पुर्ननिर्माण होना सुनिश्चित है व पार्टी आगामी समस्त चुनाव मे भागीदारी करने हेतु तैयार है जिसके चलते पार्टी के समस्त कार्यकर्तागण वार्ड स्तर पर दिल्ली-पंजाब सरकार द्वारा समाज के अंतिम व्यक्ति के लिऐ किये जा रहे अभूतपूर्व कार्यो को जन जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर पूर्व प्रदेश महासचिव विशाल चौधरी जी ने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड मे पुनः एक बार बडी ताकत के रूप मे उभरकर कर आ रही है, देवभूमि की जनता भाजपा काँग्रेस की भ्रष्ट सरकारों से थक चुकी है। जिसके फलस्वरूप आगामी चुनाव मे आप के प्रतिनिधि बडी संख्या मे निर्वाचित होकर अपने क्षेत्र की जनता के सरोकार को पूर्ण करते नजर आऐंगे, पार्टी के नेतृत्व द्वारा जल्द ही उत्तराखंड मे बूथ स्तर तक रिति नीतियों को पहुँचाने के लिए बडे स्तर पर अभियान चलाया जाऐगा।
इस अवसर पर बडी संख्या मे स्थानीय लोगो मे कलेर जी की मौजूदगी मे आम आदमी पार्टी का दामन थामा।
इस अवसर पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ डॉ• शोएब अंसारी, पूर्व संगठन मंत्री मनोज चौधरी, गुलफाम अहमद, संजीव शर्मा,अमित अग्रवाल, विरेन्द्र सिंह,श्यामलाल नाथ,सलीम,इकबाल बेग, जमशेद मलिक, खुर्शीद, बबलू सिंह, संदीप हैरिस, मुकुल बिडला आदि उपस्थित रहें।
पौड़ी:रिखणीखाल जानकारी मिली है कि रिखणीखाल विकास खंड के अन्तर्गत बंजादेवी के आसपास मंदाल नदी से अवैध खनन का धंधा जोरों से चल रहा है,जबकि अभी खनन पर प्रतिबंध है।ये ट्रैक्टर ट्रॉलियों में रेत ,बजरी, पत्थर व मलवा भरभर कर निर्माण कार्य के लिए मंदाल नदी का सीना चीरते फाड़ते जा रहे हैं। यहाँ से खनन भारी मात्रा में किया जा रहा है।इसका नुकसान बरसात में उफनती नदी में नजर आयेगा। लगता है इनको संरक्षण मिलता होगा तभी खुलेआम दिन दोपहर में मंदाल नदी का सीना चीरा जा रहा है।
देहरादून: रिखणीखाल विकास समिति की कार्यकारिणी की बैठक दिनांक 03 दिसम्बर, 2023 रविवार प्रातः 10:30 बजे श्रीमती कल्पना बिष्ट, पूर्व उपाध्यक्ष के निवास बिग वे रेस्टोरेंट, आर आई एम सी गेट के सामने बल्लुपुर से गढ़ी कैंट रोड़, देहरादून मेें आयोजित की जा रही है।
सभी कार्यकारिणी के सम्मानित सदस्यों व अन्य सभी इच्छुक सदस्यों से बैठक में सम्मिलित होने की अपेक्षा की जाती है।बैठक में आगामी स्थापना दिवस /वार्षिकोत्सव मनाने,द्विवार्षिक समिति के चुनाव व अन्य विषयों पर विचार-विमर्श किया जायेगा। समस्त सदस्यों के विचार सादर आमंत्रित हैं। इसलिए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति देकर बैठक को सफल बनायें। बैठक को मिस्स न होने दें।
पौड़ी : जिला प्रशासन व प्रेस यूनियन पौड़ी के संयुक्त तत्वाधान में उत्तराखंड के प्रसिद्व लोकपर्व इगास का रामलीला मैदान पौड़ी में आयोजन करके स्थानीय लोक संस्कृति के संरक्षण में बड़ा कदम उठाया। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान सहित प्रेस यूनियन के पदाधिकारी, जनपद स्तरीय विभिन्न अधिकारियों व कार्मिकों के साथ-साथ व्यापार मंडल के सदस्यों, महिला मंगल दलों, लोक संस्कृति से जुड़े स्थानीय कलाकारों, बच्चों, बुजुर्गों सहित स्थानीय जनमानस ने जनपद में दूसरी बार आयोजित किया गया इगास लोकपर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इगास पर्व कार्यक्रम का शुभांरभ करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान समय में वैश्वीकरण के दौर में हमारे स्थानीय संस्कृति पीछे ना छूट जाए इसके लिए युवा पीढ़ी को पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ संस्कार व संस्कृति से रूबरू कराना आवश्यक है। कहा कि वैश्वीकरण के दौर में लोग अपनी स्थानीय संस्कृति को भूलते-बिसरते जा रहे हैं। जबकि हमें अपनी स्थानीय संस्कृति की अच्छी चीजों को देश-दुनियां के सामने लाना चाहिए। इससे एक ओर तो लोग हमारी संस्कृति से रूबरू होंगे दूसरी ओर लोग जब हमारे क्षेत्र में पर्यटन भ्रमण पर आयेंगे या हमारे स्थानीय उत्पाद-व्यंजकों को अपनायेंगे तो इससे हमारी आर्थिकी भी मजबूत होगी। इसलिए लोगों को अपनी मूल जड़ो से जुड़े रहना चाहिए व अपनी संस्कृति के बलबूते जितना बेहतर हम हासिल कर सकते है उस दिशा में सकारात्मक पहल करती रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का लोक पर्व इगास को अगले वर्ष भी बेहतर तरीके से मनाया जाएगा।
दो वर्षों से लगातार मनाया जा रहा है इगास पर्व को देखकर लोगों ने जिलाधिकारी और प्रेस यूनियन की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस तरह जनपद पौड़ी से लोक संस्कृति को बचाने की अनुठी मुहिम शुरू हुई है इससे स्थानीय संस्कृति के शूभचितंकों, स्थानीय निवासियों और पहाड़ की संस्कृति से प्यार जताने वालों को आशा जगी है कि अब स्थानीय संस्कृति के दिन फिर से बहुरने वाले हैं। सभी लोगों ने जिलाधिकारी को इस पुनित कार्य के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि संस्कृति के संरक्षण के इस तरह के प्रयास आगे भी निरंतर होते रहने चाहिए।
स्थानीय महिला मंगल दल की टीम द्वारा इगास गीत, वीर माधो सिंह भंडारी के इगास गीत गाकर लोक पर्व पर शानदार प्रस्तुति भी दी। इस दौरान स्थानीय लोगों द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए भैलो खेला गया और ढोल-दमाऊ की थाप पर थिरकते नजर आये। कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रेस यूनियन के पदाधिकारी त्रिभुवन उनियाल ने कहा कि हमें अपने त्योहारों को हर वर्ष इसी तरह मनाना चाहिए, जिससे आने वाली पीढ़ी भी अपनी लोक संस्कृति को एक अलग पहचान दिला सकेगी। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, ब्लॉक प्रमुख पौड़ी दीपक खुगशाल, प्रेस यूनियन के अध्यक्ष राकेश रमन शुक्ला, व्यापार संघ से कुलदीप गुसाईं, प्रेस यूनियन के पदाधिकारी कुलदीप बिष्ट सहित प्रेमचंद ध्यानी, मधु खुगशाल, सुमनलता ध्यानी व विभिन्न विभागों के अधिकारी- कार्मिक व स्थानीय लोग उपस्थित थे।