गायत्री परिवार शांतिकुंज मुंबई में जनवरी 2024 में गायत्री अश्वमेध महायज्ञ का आयोजन करेगा। यह आयोजन मायानगरी मुंबई के लोगों में आध्यात्मिकता और भारतीय संस्कृति की ओर कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित करने के साथ लोगों को भारत की जड़ों से जोड़ने का कार्य करेगा।
2024 में होने वाले यज्ञ के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करने होंगे। इस महायज्ञ में बड़ी संख्या में देश के कोने कोने से लोग आयेंगे। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज के तत्वावधान में मायानगरी मुंबई में अगले साल 23 से 28 जनवरी तक 1008 कुंडीय अश्वमेध गायत्री महायज्ञ होगा।
गायत्री परिवार की तरफ हार्दिक शुभकामनाएं यज्ञ में अधिक से अधिक पहुंचकर अपना सहयोग दे।
पहली बार महिला टोली अश्वमेध महायज्ञ संपन्न कराएगी। इससे माध्यम से नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने महायज्ञ में सहयोग का आह्वान किया। इसके लिए उन्होंने टोलियां बनाकर लोगों से संपर्क करने पर जोर दिया।
आगरा:जगनेर में शुक्रवार रात ब्रह्मकुमारी आश्रम में सगी बहनों एकता और शिखा ने आत्महत्या कर ली। दोनों बहनों ने आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट आश्रम के ग्रुप में भेजे थे।इसे देखकर स्वजन रात भागकर आश्रम पहुंचे,वहां दोनों बहनों के शव छत पर लगे पंखों के हुक से साड़ी के फंदे पर लटके मिले। बहनों ने सुसाइड नोट में आश्रम के चार कर्मचारियों को अपनी मृत्यु का जिम्मेदार ठहराया है। उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
चार वर्ष पहले पहुंची थी ब्रह्माकुमारी आश्रम जगनेर कस्बा की रहने वाली 37 वर्षीय एकता और उनकी छोटी बहन शिखा (34 वर्ष)ने वर्ष 2005 में ब्रह्मकुमारी आश्रम से जुड़ी थीं। चार वर्ष पहले जगनेर में बसई रोड पर ब्रह्मकुमारी आश्रम बनने के बाद वहां रहने लगी थी।
ब्रह्मकुमारी आश्रम में दो बहनों के आत्महत्या की जानकारी मिलने पर डीसीपी सोनम कुमार मौके पर पहुंच गए। भाई सोनू ने पुलिस को बताया कि वह दो दिन पहले आश्रम में दोनों बहनों से मिलने आए थे। उस समय उनकी बातचीत से ऐसा कुछ नहीं लगा कि वह इस तरह का कोई कदम उठा सकती हैं। डीसीपी सोनम कुमार ने बताया एकता और शिखा ने सुसाइड नोट में कुछ आश्रम के कुछ कर्मचारियाें पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सुसाइड नोट और स्वजन की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
दीपक शर्मा राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी झारखंड प्रदेश मनोनीत-भाजपा समर्थक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय पुरुषोत्तम नारायण श्रीवास्तव एडवोकेट में आज संगठन में परिवर्तन करते हुए आगरा उत्तर प्रदेश निवासी श्री दीपक शर्मा प्रवक्ता भाजपा समर्थक मंच का प्रमोशन करते हुए उन्हें संगठन का राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया है। तथा झारखंड प्रदेश का प्रभारी भी बनाया है उन्होंने निर्देशित किया गया है कि वह 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए झारखंड प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के सांसदों को विजय श्री प्रदान करने हेतु प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित करें। जिससे माननीय नरेंद्र मोदी जी को देश का फिर से तीसरी बार प्रधानमंत्री निर्वाचित कराया जा सके प्रमोद कुमार गौतम केंद्रीय कार्यालय सचिव भाजपा समर्थक मंच
आर.बी.एन.एल. द्वारा भेजी गई आर०ओ०सी० मशीन घटना स्थल पर पहुंच चुकी है।
उत्तरकाशी के यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरासू एवं बड़कोट के मध्य सिल्क्यारा के समीप निर्माणाधीन लगभग 4531 मी0 लम्बी सुरंग जिसका कि सिल्क्यारा की तरफ से 2340 मी० तथा बड़कोट की तरफ से 1600 मी0 निर्माण हो चुका है, में दिनांक 12 नवम्बर, 2023 की प्रातः 08:45 पर सिल्क्यारा की तरफ से लगभग 270 मीटर अन्दर लगभग 30 मीटर क्षेत्र में ऊपर से मलबा सुरंग में गिरने के कारण 40 व्यक्ति फँस गये थे। कार्यदायी संस्था एन एच. आई.डी. सी. एल. द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना के अनुसार फँसे हुये व्यक्तियों में से 02 उत्तराखण्ड के 01 हिमाचल, 04 बिहार के 03 पश्चिम बंगाल के 08 उत्तर प्रदेश के, 05 उड़ीसा के, 15 झारखण्ड के एवं 02 असम के हैं।
सुरंग के अंदर कम्प्रेशर के माध्यम से निरन्तरता में ऑक्सीजन प्रवाहित की जा रही है और दबाव युक्त हवा के साथ भोजन सामग्री के छोटे-छोटे पैकेट भी फंसे हुये व्यक्तियों तक पहुँचाये जा रहे हैं। फँसे हुये व्यक्तियों के साथ वॉकी-टॉकी के माध्यम से बातचीत की जा रही है और प्राप्त सूचना के अनुसार सभी व्यक्ति सुरक्षित हैं। सम्बन्धित विशेषज्ञों से विचार-विमर्श कर एन.एच.ए.आई., आर. बी. एन.एल., एन. एच.सी.एल., एल एण्ड टी, टी.एच.डी.सी., बी.आर.ओ. एवं एन.एच.आई.डी.सी.एल. के स्तर से उपलब्ध करवाये गये तकनीकी एवं अन्य उपकरणों व संसाधनों के द्वारा सुरंग के अन्दर आये मलबे को युद्ध स्तर पर हटाये जाने का कार्य किया जा रहा है तथा साथ-साथ सुरंग की दीवार पर शॉर्ट क्रीटिंग का कार्य भी किया जा रहा है। इसके साथ ही उपस्थित विशेषज्ञों के परामर्श पर फँसे हुये मजदूरों तक पहुँचने के लिये मलबा हटाकर सेटरिंग प्लेट लगा कर उन्हें निकालने के लिये सुरक्षित मार्ग (ESCAPE PASSAGE) तैयार किये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं, परन्तु सुरंग के ऊपरी भाग से आ रहे मलबे के कारण इस कार्य में बाधा पहुँच रही है। फँसे हुये व्यक्तियों को सुरक्षित निकालने के लिये विशेषज्ञों के द्वारा 900 मि.मी. के MS Steel Pipe को मलबे के आर-पार स्थापित किये जाने का परामर्श दिया गया है। वांछित संख्या में MS Steel Pipe घटना स्थल पर पहुंच चुके हैं, जिन्हें सुरंग के अंदर स्थापित करने का कार्य किया जा रहा है और साथ ही MS Steel Pipes की स्थापना हेतु सिंचाई विभाग के 05 विशेषज्ञ अभियन्ताओं के दल भी देहरादून से घटनास्थल पर पहुंच गया है।
घटनास्थल पर स्टेजिंग एरिया बनाया गया है, जहाँ पर वॉर्टिकल ड्रिल मशीन, हॉरिजोण्टल ड्रिल मशीन व शॉर्टक्रीट मशीन उपलब्ध हैं, साथ ही सुरंग के बाहर 03 पोकलैण्ड, 02 जेसीबी, 06 ट्रक, 01 हाईड्रा, 02 लोडर तैनात हैं तथा सुरंग के अन्दर 04 पोकलैण्ड, 03 शॉर्टक्रीटिंग मशीन 02 बूमर, 02 हाईड्रा व 02 ट्रक कार्य कर रहे हैं।
सिलक्यारा टनल में फंसे श्रमिकों से वॉकी-टॉकी के माध्यम से बात कर उनका हौसला बढ़ाते हुए श्री मणिकांत मिश्रा, कमान्डेंट
खोज-बचाव कार्यों हेतु पुलिस, एन.डी.आर.एफ., एस. डी. आर. एफ., आई.टी.बी.पी., सीमा सड़क संगठन, स्वास्थ्य विभाग व त्वरित कार्यवाही दल के सदस्यों सहित कुल 160 राहतकर्मी घटनास्थल पर तैनात किये गये हैं।
त्वरित कार्यवाही के दृष्टिगत घटनास्थल से 05 कि.मी. की दूरी पर स्थापना के पास अस्थायी हेलीपेड का निर्माण किया गया है तथा चिन्यालीसौड़ हैलीपेड को भी राहत कार्यों हेतु चिह्नित किया गया है।
सुरंग में फँसे हुये व्यक्तियों के परिजनों की सुविधा तथा उनकी आशकाओं के निवारण एवं उन्हें स्थिति की सही जानकारी उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जनपद प्रशासन के द्वारा इस घटना विशेष के लिये हेल्पलाइन की व्यवस्था की गयी है ( 01374-222722, 222126, 7500337269 जनपद आपातकालीन परिचालन केन्द्र व 7455991223, 7818066867- सिल्क्यारा में स्थापित स्थलीय परिचालन केन्द्र) ।
देहरादून :विकासनगर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज तिलक भवन में एकत्र होकर बाल दिवस के मौके पर देश की आज़ादी की जंग के मुख्य नेतृत्वकरताओं में से एक और प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर एक गोष्ठी भी की और राष्ट्र के निर्माण में चाचा नेहरू के योगदान को याद किया और उनके द्वारा किये गए कार्यों को विभिन्न माध्यमो से आम जन मानस तक पंहुचाने की रणनीति बनाने पर विचार विमर्श किया।
इस मौके पर विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि पंडित नेहरू ने देश को डाकघरों की कतार,बैंको की इमारते, IIT , UGC, संविधान, जल, थल, वायु सेनाओ का निर्माण,अस्पताल, छोटी बड़ी इंडस्ट्री, यूनिवर्सिटी, स्कूल, अनाज, खेती,नहरे सबमें काम किया। सबको गढ़ा,सबको बुना,यही नही दुनिया के सामने गुट निरपेक्षता जैसे सिद्धांत रखे,खुद पँचशील को बुना । दुनिया ने देखा सैकड़ो साल से ज़ंज़ीर में कसा देश, कैसे एक दम से खड़ा होता है और दुनिया को शांति का संदेश देता है । लखनऊ में बीरबल साहनी पुरावनस्पति विज्ञान संस्थान बनवाया,कोई सोच सकता था कि एक देश,जो अभी चलना सीख रहा है, वह पुरावनस्पतिविज्ञान की महत्ता को समझकर उसकी भी बुनियाद रख देगा ।
यही नही आज़ादी की लड़ाई की हर दास्ताँ को किताबों में सुरक्षित कराया,नेशनल बुक ट्रस्ट बनाकर इतिहास संरक्षित किया । हर लड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानी को सम्मान और दूसरी आर्थिक सामाजिक सहयताएं दीं ।अपने मुँह पर अपनी आलोचना करने का हक़ दिया । मीन मेख निकालने वाले उनके कामो के अथाह ढेर में एक आध कमियां ढूंढ कुटिल मुस्कान के साथ बताते हैं, जबकि उनकी ज़िन्दगी में,इस देश की अवाम ने उनके रहते किसी दूसरे की तरफ़ मुँह भी नही किया ।
विचार गोष्ठी में विचार व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से कांग्रेस सेवादल के प्रदेश प्रवक्ता भास्कर चुग, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विकास शर्मा, पीसीसी मेंबर संजय जैन, डाकपत्थर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, विकास नगर अध्यक्ष कितेश जायसवाल, हरबर्टपुर अध्यक्ष आशीष पुंडीर, प्रेम प्रकाश अग्रवाल आदि रहे।
इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, ईलम चंद मुल्तानी, धीरेन्द्र तडियाल, महबूब अंसारी, यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक चौहान, संजय किशोर, अक्षय असवाल, मनोज सैनी, संदीप भटनागर कांग्रेस सेवा दल के नगर अध्यक्ष भुवन चंद्र पंत, राजीव शर्मा, सुबोध वर्मा आदि ने नेहरू जी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
राजधानी देहरादून से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां बदमाशों ने दस मिनट के अंदर डकैती की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है और लगभग दस करोड़ की चोरी कर फरार हो गए है। घटना के बाद से पूरे शहर में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के दौरे के चलते अधिकतर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में लगी हुई थी।
इस बीच गुरुवार सुबह राजपुर रोड स्थित रिलायंस के ज्वेलरी शोरूम में बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम देकर कीमती आभूषणों को चोरी कर ले गए। बताया जा रहा है कि शोरूम कों सजाने की तैयारी चल रही थी। तभी पांच लोग ग्राहक बनकर अंदर घुसे और गन प्वाइंट पर कर्मचारियों को बंधक बना लिया और कर्मचारियों को पेंट्री में बंद कर सभी के हाथ प्लास्टिक की रस्सी से बांध दिए। बदमाश यहां से करोड़ों रुपए के हीरे और सोने के जेवरात लूट कर ले गए।
घटना सुबह की है और पुलिस को भी इसकी भनक काफी देर बाद लगी। 10 मिनट में लूट की घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। बदमाश कार में सवार होकर आए थे।
गाजियाबाद। मेड इन इंडिया उत्पादों से दीवाली से इलेक्ट्रिक बाजार जगमग है। बाजार में सेंसर वाले इलेक्ट्रिक उत्पादों के अलावा फैंसी आइटम छाए हुए हैं। घूमने वाले मोर और रोशनी करने वाले फैंसी उत्पाद की जबरदस्त बिक्री है।
घूमने वाली दीया थाली, कलश और हैंगिंग गणेश-लक्ष्मी बाजार में हैं। अलग- अलग रंग वाली स्ट्रिप और एलईडी लाइटों की अच्छी बिक्री हो रही है।
शहर के शालीमार गार्डन, शहीद नगर, राजेंद्र नगर, भोपुरा ,बाजार में झालर और इको फ्रेंडली इलेक्ट्रिक पटाखों से बाजार में चमक देखते ही बन रही है। बढ़ते प्रदूषण की वजह से पटाखा इलेक्ट्रिक पटाखे व्यापारियों के मुताबिक इस बार मुंबई, सूरत, दिल्ली में बने उत्पाद ही बाजार में हैं।
बाजार में परंपरागत झालरों के अलावा फैंसी आइटमों की मांग ज्यादा है। पिछली बार सेंसर लगे दीये बाजार में लाए गए थे। दीये में पानी डालने पर जलने लगते थे। अब इस बार अलग-अलग लाइटों में दीये हैं।
उत्तराखण्ड प्राचीन काल से ही गढ़वाल के गांवों में पूर्वजों के समय से ही बग्वाल मनाने की प्रथा चली आ रही है।लेकिन अब आधुनिक जीवन शैली में पुरानी प्रथायें विलुप्त व क्षीण होती जा रही हैं। आज की मानव जाति सभी प्रथाओं को भूलती जा रही है या उपहास उड़ाती है।
आज रिखणीखाल के गांवों में छोटी बग्वाल (11 नवम्बर, 2023),को ग्रामीण अपने पालतू मवेशियों (गाय, बैल,बछिया)आदि के लिए इस त्योहार को पूर्व की वर्षों की भाँति मनाया गया।आज पशुपालकों ने पूरे गाँव के पालतू मवेशियों को एक खुले मैदान एक साथ खोलकर सामूहिक रूप से विशेष गो वंश भोज पकाया गया,जिसमें भात,मंडुवा के आटे का बाड़ी, उड़द दाल की पकोड़े, स्वाला, भूडा आदि बनाया गया।इस गो वंश भोजन के ऊपर फूल ,आदि परोसकर खिलाया गया।
सबसे पहले मवेशियों के पांव धोकर धूप,,धुपाणा तैयार कर हल्दी चावल का पिठाई लगाया गया।फिर पशुओं के सींगों पर सरसों का तेल लगाकर पूजा अर्चना की।उनको धूप-दीप आदि सुन्घाया गया।पूरे गाँव के मवेशी एक खुले मैदान में इकठ्ठे हुए। सबको सामूहिक रूप से भोज कराया।बकरियों के लिए नमक,जौ का कुडका तैयार किया गया।जिसे बकरियां बड़े चाव से खाते हैं। खूब छीना झपटी होती रही।
अब तो वो बात नहीं रही,जो पहले होती थी।फिर भी प्रथा बरकरार है।छोटे बच्चों को ये सब नाटकीय घटनाक्रम लगा।ये प्रथा अब विचित्र सी लगने लगी है।
अजीब गरीब व्यवस्था हो गई है एफएमसीजी(FMCG) इंडस्ट्रीज क्षेत्र में कई इसी तरह की कुछ कंपनियां जो अपना प्रोडक्ट तो लांच कर देती है कर्मचारियों की भर्ती करती ऑफर लेटर से लेकर ज्वाइनिंग लेटर भी देती लेकिन सैलरी के वक्त अपना हाथ पीछे खींच लेती है। और सैलरी नही देती इसमें कुछ कंपनियां हैं जयंत मसाले हिमाचल जो दिल्ली से अपना पलड़ा झाड़ कर निकल गई है।
GCC ग्रुप छत्तीसगढ़ जिसका मथुरा भोग नाम से प्रोडक्ट लांच किया है, दिल्ली की Emu ( ईएमू) मसाले जो मार्केट में लॉन्च कर चुकी है उत्तराखण्ड, असम में काम कर रही लेकिन 6 नंबर 2023 को वर्करों को ऑफिस में बुला कर सैलरी देने के लिए बोला गया लेकिन आज भी कर्मचारियों को कोई सैलरी नही दी ईएमयू कम्पनी के जीएम और मालिक द्वारा फोन पर विश्वास दिलाया गया कि सभी कर्मचारियों की सैलरी एक दो दिन में भेज दी जाएगी जीएम,मैनेजर से फोन मै संपर्क करने पर फोन उठाने में असमर्थ है।
इस दीपावली त्यौहार के दिन मालिकों के घरों में दिए की जगमगाहट होगी और कर्मचारियों के घरों में एक सैलरी की उम्मीद होगी। एफएमसीजी से निवेदन है कि इस तरह की जो भी कंपनियां हर क्षेत्र अपना पांव फैला रही है। जिलाअधिकारी को इसकी सूचना देकर इस तरह की मसाले कंपनी उत्तराखंड में प्रवेश न करे। और इस तरह की कंपनियों के खिलाफ श्रम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए। इस तरह की कंपनियां कर्मचारियों का शोषण न कर सके।
देहरादून:अधिवक्ता मनीषा चौधरी को भाजपा समर्थक मंच अधिवक्ता प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड सचिन दीक्षित ने करी नियुक्ति…
भाजपा समर्थक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट श्रीमान पुरुषोत्तम न श्रीवास्तव जी के आदेश अनुसार लोकसभा चुनाव को देखते हुए उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारिणी समस्त इकाई के अंदर निष्ठावान कार्यकर्ताओं की नियुक्ति कर रही है। इसी क्रम में समर्थन मंच के प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड सचिन दीक्षित जी ने उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी एवं उत्तर प्रदेश अध्यक्ष साधु संत प्रकोष्ठ अर्चना शर्मा जी की सहमति पर, अधिवक्ता मनीष चौधरी जी को जिला अध्यक्ष देहरादून के पद पर नियुक्त किया।
सचिन दीक्षित ने आज दिनांक 9 नवंबर 2023 को राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर नवनियुक्त देहरादून जिला अध्यक्ष मनीषा चौधरी जी की नियुक्ति के संबंध में जानकारी दी सचिन दीक्षित जी ने बताया उनके नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू करी जाती है।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष देहरादून से सचिन दीक्षित जी ने आशा व्यक्त करी है कि वह संगठन की गरिमा का ख्याल रखते हुए अधिवक्ताओं की समस्याओं के निदान समाधान के लिए प्रयासत रहेंगे और सर्व समाज के लिए जिस तरीके से पूर्व से कार्य करती आई है सदैव करती रहेंगे।
इस नियुक्ति के प्रति उत्तर में अधिवक्ता मनीषा चौधरी जी के द्वारा भाजपा समर्थक मंच की समस्त इकाई प्रदेश कार्यकारिणी के नेताओं का आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष लखबीर सिंह लकी वरिष्ठ अधिवक्ता दीपचंद, काजल जी,, पारुल जी रवि शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिवक्ता साथी उपस्थित रहे।