11/01/2011 को देहरादून के एक निजी अस्पताल दून नर्सिंग होम में जन्मी मेधावी उर्फ दिशा का बारहवाँ जन्मोत्सव Olive Green होटल में पारिवारिक सदस्यों,नाते रिश्तेदारों व सहेलियों संग धूमधाम से मनाया गया।
मेधावी उर्फ दिशा के पिता पुलिस सेवा में उप निरीक्षक तथा माता गृहिणी है।मेधावी उर्फ दिशा दून इन्टरनेशनल देहरादून की कक्षा छः की कुशाग्र बुद्धि की छात्रा है।उसका बड़ा भाई सारांश रावत भी उसी स्कूल का 11 वीं का छात्र है।उसकी रुचि क्रिकेट के प्रति रहती है।
मेधावी उर्फ दिशा के नाना प्रभुपाल सिंह रावत व नानी कपोत्री रावत भी इस जन्म दिवस पर सरीक हुए हैं,जो इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।अन्य पारिवारिक सदस्यों ,नाते रिश्तेदारों व सहेलियों में मुख्य रूप से यशवन्त सिंह रावत व उनकी पत्नी,विनीता रावत,ओमी,सृष्टि,शिशिर रावत,संजय रावत,शशि रावत,कामिनी की मां,अनुजा,रिधिषा,सीकू,वर्तिका,अनुकृति,मनस्वी,अतिभा,हरकिरन,डिम्पल,सोनी आदि व आचार्य तोता राम मलेठा एवम उनकी पत्नी , बिजी आदि लोग इस समारोह के गवाह बने।
प्रातःकालीन समय में गणेश पूजन व वर्षफल ग्रह पूजा अर्चना की गई,जो उनके पंडित जी आचार्य तोता राम मलेठा,जो गढवाल राइफल्स रेजिमेंट केंद्र से ऑनरेरी कैप्टन ( धर्मगुरु) से अवकाशप्राप्त हैं।
केक रात्रि के लगभग आठ बजे काटा गया।सभी आगन्तुक मेहमानों ने केक का स्वाद लिया।इसमें काफी संख्या में उसकी सहेलियाँ आयी हुई थी।केक काटते समय उनकी तालियों की गड़गड़ाहट गूँज उठी।वे काफी खुश नजर आ रही थीं।तत्पश्चात अब भोजन की बारी आयी,उसमें सभी प्रकार के व्यंजन परोसे गये थे।स्नेक्स में भी कॉफी आदि था।मेधावी उर्फ दिशा को आये हुए पारिवारिक मित्रों,रिस्तेदारो ने उपहारस्वरूप वस्त्र,खिलौने आदि दिये।उपहारों की ढ़ेर लग गयी। यह सिलसिला रात्रि 11 बजे तक चलता रहा।
अन्त में सभी लोगों ने बालिका को अपना आशीर्वाद देकर विदा ली,तथा अपने अपने गन्तव्य को चले गये।
गाज़ियाबाद:मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा वर्षा हजेला ने कि वार्ड 56 की महिलाओ के साथ चाय पर चर्चा आज वर्षा हजेला ने वार्ड 56 की महिलाओ के साथ चाय के साथ चर्चा की और वहा की समस्याओं के बारे मे बात करी महिलाओ ने अनेको समस्याऐ बताई जैसे नाली मे गंदे पानी के भराव होने से घरो मे गंदी बदबू आना बिमारी का खतरा होना पानी की निकासी का कोई प्रबंध ना होना सडक पर लाईट की समस्या आवारा जानवरो की समस्या सब ने समस्याऐ बताई।
सब से समस्याओ पर बात हुई और जल्दी से जल्दी इन समस्याओ के समाधान का विश्वास दिलाया।
गाज़ियाबाद:गुरूकुल द स्कूल ने सीबीएसई की नेशनल जूडो प्रतियोगिता में एक और कांस्य पदक जीता। स्कूल को यह पदक अतिया साजिद ने गर्ल्स अंडर 11 में 40 किलो भार वर्ग में दिलाया। इससे पहले क्लेरिसा खुटेल भी गल्र्स अंडर 11 में 40 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीत चुकी हैं। स्कूल की जूडो कोच मंजू नयाल ने बताया कि सोनीपत, हरियाणा स्थित इंडियन मार्डन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 7 से 11 जनवरी तक आयोजित प्रतियोगिता में अतिया साजिद ने गल्र्स अंडर 11 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 लगातार 4 मुकाबले जीते। 5 वें मुकाबले में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया, मगर कडे संघर्ष में हार का सामना करना वे फाइनल में प्रवेश नहीं कर पाईं। वे तीसरे स्थान पर रहीं व उन्हें कांस्य पदक व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्कूल के निदेशक सचिन वत्स व प्रधानाचार्य गौरव बेदी ने अतिया साजिद को कांस्य पदक जीतने की बधाई दी और कहा कि स्कूल के बच्चे शिक्षा ही नहीं खेल समेत सभी क्षेत्रों में सफलता का परचम फहराकर अपने जनपद व प्रदेश का भी गौरव बढा रहे हैं।
सरकार ! ये तो बताओ कि इन खंडहर व वीरान दो सरकारी भवनों का अब क्या करोगे ?
रिखणीखाल :प्रखंड के सीमांत गाँव द्वारी में 15 साल पहले व पुराने दो सरकारी भवन बने हैं।ये भवन ए एन एम केंद्र व राजस्व उप निरीक्षक ( पटवारी) कार्यालय के लिए बने थे।जो कि पूर्ण रूप से खिड़की,दरवाजे,रंग रोगन आदि तक पूरा निर्माण कार्य हो गया था।लेकिन समझ से परे है कि न जाने क्यों इनका उपयोग नहीं किया गया,जिस उद्देश्य से बनाये गये थे।आज भी ए एन एम केन्द्र और राजस्व उप निरीक्षक( पटवारी) कार्यालय किराये के भवन में चल रहे हैं।
इससे तो ऐसा प्रतीत होता है कि ये भवन सिर्फ सरकारी खजाने का दुरुपयोग व बन्दरबांट के लिए बनाये गये होगें।अनुमानतः उस समय के हिसाब से इन भवनों पर लागत कम से कम बीस पच्चीस लाख तो आयी होगी तथा इन भवनों का गृह प्रवेश तक नहीं हो पाया।
आज की तिथि में दोनों भवन जर्जर हालत में है तथा जंगली जानवरों भालू,गुलदार,बन्दर,लंगूर,सांप,बिच्छू,छिपकली व भूतों का आवास बन चुका है।भंगलची व नशेड़ी का अड्डा बन गया है।कभी कभार मजदूर व नेपाली भी रहा करते हैं।भवन पर जो भी खिड़की,दरवाजे,ग्रिल,बिजली फिटिंग आदि सब स्थानीय चोर उखाड़ ले गये हैं।पहले भवन निर्माण में खाया अब निर्माण सामाग्री भी गायब है।सिर्फ ईट,पत्थर,रेत,बजरी पर भवन टिका है।चारों तरफ कंटीली झाड़ियां ,घास फूस उग गई है।
तीन चार बार प्रशासन को अवगत कराया गया जैसे तत्कालीन जिलाधिकारी धीरज सिंह गर्ब्याल,विजय कुमार जोगदंडे व तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी प्रशान्त कुमार आर्य आदि।दो बार तत्कालीन खंड विकास अधिकारी एस पी थपलियाल व तत्कालीन प्रभारी तहसीलदार राजेन्द्र पंत द्वारा जांच व मौका मुआयना कराया गया।लेकिन न जांच आख्या का पता लगा और न मरम्मत आदि कार्य हुआ।
अब बतायें इन भवनों का क्या उपयोग हो सकता है? खाली व खंडहर रहने से तो अच्छा है किसी गरीब परिवार व आवास विहीन लोगों को दे दिया जाये।इन खंडहर भवनों को इस हालत में देखने पर स्थानीय बुद्धिजीवीड लोगों में रोष पनपता जा रहा है।
स्थानीय सरपंच,वन पंचायत द्वारी व अन्य लोग चाहते हैं कि सरकार इसका कुछ जरूरी समाधान निकाले।
रिखणीखाल :जागर में परमात्मा की शक्ति का उल्लेख गीतों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों से देवताओं को जगाया जाता है. देवभूमि उत्तराखंड को 33 कोटि देवी-देवताओं का निवास स्थान माना जाता है. ऐसा कहा जाता है कि जब-जब धरती पर पाप बढ़ता है, तब-तब भगवान ने पृथ्वी पर मानव रूप लेकर धरती को पापों से मुक्त कराया है।
रिखणीखाल क्षेत्र में ग्राम नावेतल्ली,टान्डियू,तोलियोडान्डा आदि गाँवो में आजकल देवी देवताओं को प्रसन्न करने के लिए जागर लगातार लग रहे हैं।एक ही दिन में कयी जगह जागर लग रहे हैं।क्योंकि जागर लगाने के लिए गुरूओं की भारी कमी है।इस इलाके में ग्राम द्वारी का राजू ही एकमात्र गुरू है।
अभी 14/15 जनवरी को मकर संक्रांति के सुअवसर पर लोग सागर,हरिद्वार,चित्रशिला आदि पवित्र स्थल पर नहाने के लिए जाते हैं।उसके बाद इन गाँवों में पुजाई होनी है।
पुजाई के लिए ग्रामीणों ने बड़े बड़े बकरे पाले हुए हैं या खरीद कर रखे हैं।
देवी देवताओं को प्रसन्न करने के लिए ये जागर प्रथा व बलि प्रथा कयी पीढियों से चलती आ रही है।ये जो वीडियो दिखाया जा रहा है,ये रिखणीखाल व नैनीडान्डा के सरहद पर बसा गाँव नावेतल्ली है।जागर घर के ऑगन में डेरा बनाकर लगा रहे हैं।बगल में आग की भट्ठी भी जल रही है।घर के ऑगन में छप्पर आदि लगाकर डेरा बनाते हैं।जिसने सफेद रंग की पगड़ी पहनी है वही गुरू है।
भले पलायन जोरों पर है लेकिन ऐसे मौकों पर प्रवासी भी इसमें अवश्य शामिल होते हैं।
देवी देवताओं के प्रति आस्था पहाड़ों में पहले से ही है,इसीलिए देवभूमि की पहचान है।
स्वर्गीय खडग सिंह को सांसद अनिल अग्रवाल विधायक अजीत पाल त्यागी जी गौतम बुध विधायक तेजपाल नागर पुष्पांजलि अर्पित की
रिपोर्ट :कपिल शर्मा
गाज़ियाबाद : मॉडल टाउन किसान मोर्चा अध्यक्ष पंकज भारद्वाज युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन डेड़ा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मनोज यादव
डॉक्टर दिनेश अरोड़ा, नवाब सिंह नागर प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा, विधायक तेजपाल नागर दादरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती पूनम कौशिक जी समस्त टीम श्रीमती रनीता सिंह उपाध्यक्ष महानगर, महानगर महामंत्री सुशील गौतम क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी महिला मोर्चा रचना जैन वरिष्ठ पत्रकार राज कौशिक सलामत मियां
विधायक तेजपाल नागर वेदराम नागर पूर्व कैबिनेट मंत्री करतार नागर पूर्व मंत्री महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान पृथ्वी सिंह कसाना, प्रशांत चौधरी ,डॉ अजय पवार, श्रीमती पूनम ,अजय पवार ,रेनू सिंह चंदेला , विक्रम सिंह पुत्र श्रीमती सुनीता, राजकुमार चौधरी बहू पुत्रवधू कार्तिक चंदेला साईं अक्षय चंदेला पलक अभय कसाना पोती आरना पवार मीका कसाना कबीर अमृतांश श्रीमती प्रेमवती कशिश मोनिका अग्रवाल श्रीपाल भाटी उपस्थित रहे।
गाज़ियाबाद:वैशाली के वार्ड 77 मै एक नयी दिशा एवं जारा फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया था।
इस कैम्प में डॉक्टर पवन जुत्शी (कार्डियोलॉजिस्ट ) एवं डॉक्टर अनिल धर ( न्यूरोलॉजिस्ट) उपस्थित रहे। 250 से ज्यादा लोगों का चिकित्सा परीक्षण की गई। इस आयोजन में भाजपा प्रदेश शोध प्रभारी डाक्टर सुषमा रानी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मोनिका पंडिता, पार्षद नीलम भारद्वाज, कश्मीरी प्रवक्ता अमित रैना एवं एनजीओ कार्यकर्ता विनोद पंडिता, पंकज काचरू, विनीता भट्ट, विनोद भट्ट एवं वैशाली के अन्य कार्यकर्ता की उपस्थिति रहीं।
देहरादून:रिखणीखाल विकास समिति का वार्षिकोत्सव जे पी प्लाजा कारगी चौक,देहरादून में सांस्कृतिक कार्यक्रम,खेलकूद,हास परिहास,स्वास्थ्य शिविर व विभिन्न स्टाल लगाने के साथ धूमधाम से मनाया गया।जिसमें मुख्य अतिथि माननीय पूर्व मुख्य मंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत थे।अति विशिष्ट अतिथि माननीय विधायक लैंसडौन महन्त दिलीप सिंह रावत तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष नीरज पन्त थे।
मुख्य अतिथि माननीय पूर्व मुख्य मंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत व माननीय विधायक लैंसडौन महन्त दिलीप सिंह रावत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया
अन्य गणमान्य अतिथियों में माननीय विपिन चन्द्र घिल्डियाल राज्य सूचना आयुक्त(ग्राम डाबरी,रिखणीखाल), प्रकाश रावत मैनेजिंग डायरेक्टर वेलमेड अस्पताल टर्नर रोड,देहरादून ( ग्राम सिलबेडी,रिखणीखाल),सुरेन्द्र रावत संयुक्त आयुक्त केन्द्रीय विद्यालय संगठन दिल्ली ( ग्राम पली गाँव), शैलेन्द्र सिंह नेगी उप जिलाधिकारी मसूरी ग्राम चुराणी,रिखणीखाल,ब्रिगेडियर अवकाशप्राप्त डा0 यशवन्त सिंह बिष्ट ( ग्राम कठूड, रिखणीखाल) मुख्य थे।
मुख्य अतिथि के विलम्ब से आने से पहले ही गढ़वाली लोक गीतों का सिससिला आरम्भ किया गया था,जो कार्यक्रमो का क्रम था वे क्रमशः चलते रहे।
तत्पश्चात मुख्य अतिथि माननीय पूर्व मुख्य मंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत व माननीय विधायक लैंसडौन महन्त दिलीप सिंह रावत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया तथा लोकगीतों का कार्यक्रम प्रवाह गति से चलता रहा।जिसमें पंडाल में खचाखच भरे जनमानस ने खूब तालियाँ बजाकर बाल कलाकारों व महिलाओ के समूह का हौसला अफजाई किया।तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूँज रहा था,मानों आकाश में हवाई जहाज उड़ा रहे होगें।सभी कलाकार देहरादून में बसे रिखणीखाल के प्रवासियों के परिवार जन थे।इसमें बच्चों ने काफी संख्या में प्रतिभाग किया।
कलाकारों में मुख्य रूप से पुष्पा रावत बराई,आशा रावत ढिमकी,गीता रावत झुंडाई,कुसुम लखेडा कलिगाढ,बीना रावत ज्वालाचौड,पवेत्री रावत बिन्द्वाल,उर्मिला रावत पापड़ी,पुष्पा रावत डबराड,शशि रावत नावेतल्ली,बबली रावत ढिमकी,सर्वेश्वरी थपलियाल मज्याडी,पूजा रावत डबराड,सरिता डबराड,पारुल डबराड आदि कयी कलाकार थे। परिसर के अहाते में ही वेलमेड अस्पताल,टर्नर रोड द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाया गया था जिसमें सभी रोगों के विशेषज्ञ आये थे।इस शिविर में ई सी जी,रक्त चाप,मधुमेह आदि की जांच निशुल्क की गई तथा दवाईयां वितरित हुई।अन्य कई तरह के स्टॉल आयुर्वेद मेडिसिन,पहाड़ी अनाजों,दालों के उत्पाद मसाले,हल्दी धनिया,जाम,अचार आदि का स्टॉल लगाये गये थे।
समिति के सदस्यों में राम सिंह बिष्ट मैदेणी,प्रभुपाल सिंह रावत नावेतल्ली जो कि समिति के मीडिया प्रभारी भी हैं,मेजर श्याम सिंह गुसाई रजबौ मल्ला,मेजर महावीर सिंह रावत मुडेणा,शिशुपाल सिंह रावत कंडिया,योगेन्द्र सिंह नेगी द्वारी,राजदर्शन मैन्दोला द्वारी,गोपाल गुसाई डला,हीरा सिंह नेगी चाँदपुर,प्रेम सिंह गुसाई खाल,चन्दन सिंह नेगी द्वारी,देवेन्द्र सिंह नेगी द्वारी,शशि गुसाई रजबौ मल्ला,जयपाल रावत जेठोगाव,सतीश चन्द्र घिल्डियाल कुमाल्डी,बी एन ध्यानी सिमलधर,गमाल सिंह रावत डबराड,थान सिंह सीन्धी,रूप सिंह रावत बराई,होशियार सिंह रावत बिन्द्वाल,अमर सिंह आदि सैकडों लोग प्रत्यक्षदर्शी रहे।
रिखणीखाल के विभिन्न गांवों से महेन्द्र सिंह नेगी चाँदपुर,दिनेश रावत मंजूली,अमित अभय नेगी सिरस्वाडी आदि लोग सरीक हुए।
माननीय पूर्व मुख्य मंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने समिति के द्वारा किये गये कार्यों की खूब सराहना की तथा कहा कि मैं कल ही नैनीडान्डा,रिखणीखाल क्षेत्र से भ्रमण से लौटा हूँ लेकिन मुझे वहाँ के लोगों से अगाध प्रेम मिला।वहाँ कालिन्का मंदिर व मैरा गाँव का मंदिर मुझे खूब भाया।
माननीय विधायक महन्त दिलीप सिंह रावत ने रिखणीखाल क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों का विस्तृत उल्लेख किया।उन्होनें कहा कि आई टी आई,मिनी स्टेडियम,सडकों का विस्तारीकरण,निर्माण कार्यों का जाल बिछा दिया है।हां इसमें कोई शक नहीं कि रिखणीखाल मे सडकों का खूब विस्तारीकरण हुआ है।जैसे रजबौ,नावेतली,टान्डियू,सिलगाव,चिलाऊ आदि।
कार्यक्रम का संचालन समिति के उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह रावत कंडिया,श्रुति कृति बिष्ट द्वारी, ने संयुक्त रूप से किया।चाय,पकौडी नाश्ता,भोजन व्यवस्था का समुचित प्रबन्ध किया गया था।लोगों ने भोजन को बड़े चाव से खाया व खूब छका।लोकगीतों का सिलसिला अनवरत चलता रहा,सांस्कृतिक कार्यक्रम काफी रोचक थे।लोकगीतों का रसपान करने के लिए सैकडों की संख्या में आये थे।छोटे बच्चों के लिए खेलकूद,कुर्सी दौड,जलेबी रेस, आदि कार्यक्रम रहे।लोकगीतों का पूरा जिम्मा पुष्पा रावत डबराड,सर्वेश्वरी थपलियाल मज्याडीसैण को दिया था।
पूर्व मुख्य मंत्री माननीय त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा शौर्य चक्र विजेता ऑनरेरी कैप्टन पान सिंह नेगी व ऑनरेरी कैप्टन रूप सिंह रावत को सम्मानित किया।
अन्त में सभी कलाकारों को पारितोषिक व प्रमाणपत्र दिये गये।आज का वार्षिकोत्सव रिखणीखाल के लिए मील का पत्थर साबित हुआ है,ऐसी भीड़ इससे पहले कभी नहीं देखी गई।समिति ने आज साबित कर दिया है कि एकता व भाईचारा ऐसा होता है।
अजनारा ली गार्डन सोसायटी के बाहर लोगों ने किया प्रदर्शन
रिपोर्ट :कपिल शर्मा
ग्रेटर नोएडा एक मूर्ति अजनारा ली गार्डन सोसाइटी में कई दिनों से रह रहा है तेंदुआ मगर वन विभाग की टीम कुछ नहीं कर पा रही है अब सोसाइटी निवासियों का यह कहना है कि कई दिनों से रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है मगर वन विभाग की टीम उसमें असफल रही और आज सोसायटी के बाहर लोगों ने रोश दिखा और सोसाइटी के सभी नागरिक एवं बच्चे और महिलाएं ने अपना दुख जाहिर किया और जो कि कई दिनों से दहशत में रह रहे हैं
उन्होंने भी गुहार लगाई है कि इस तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ा जाए नहीं तो अजनारा सोसाइटी के सभी नागरिक एवं महिलाएं बच्चे सड़कों पर उतरेंगे
गाजियाबाद से भाजपा से यशस्वी जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा से आरती मिश्रा का जन्मदिन बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया आरती मिश्रा के जन्मदिवस पर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरती मिश्रा को बुके फूल माला पहना कर उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी और कई मित्रों ने आरती मिश्रा के जन्मदिवस पर 328 केक काटे गए।
आरती मिश्रा के जन्मदिवस पर सुबह 10:00 बजे से लेकर रात्रि 9:00 बजे तक बधाई देने वालों का तांता लगा रहा सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरती मिश्रा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बहुत-बहुत बधाई दी ऐसे ही भविष्य में आगे तरक्की करते रहें ऐसे ही ऊंचाइयों की सीढ़ी चढ़ती रहे यही मनोकामनाओं के साथ सभी कार्यकर्ताओं ने मिश्रा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी